मनीषा गुलाटी ही रहेंगी पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष ,पंजाब सरकार ने मनीषा गुलाटी को हटाने का अपना फैसला लिया वापिस

मनीषा गुलाटी ही रहेंगी पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष ,पंजाब सरकार ने मनीषा गुलाटी को हटाने का अपना फैसला लिया वापिस

चंडीगढ़ : मनीषा गुलाटी को महिला आयोग के पद से हटाने का फैसला सरकार ने वापिस ले लिया है। जानकारी के अनुसार मनीषा गुलाटी की याचिका पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पंजाब सरकार ने मनीषा गुलाटी को हटाने का अपना फैसला वापस ले लिया है और इसकी जानकारी हाईकोर्ट को दे दी है।

इससे मनीषा गुलाटी अब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन के पद पर काबिज रहेंगी। जबकि इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा उनका कार्यकाल 6 महीने पहले ही खत्म करने के आदेश जारी किए गए थे। राज्य सरकार के इस फैसले को मनीषा गुलाटी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर आज सुनवाई हुई। इस दौरान पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में मनीषा गुलाटी को पद से हटाए जाने के आदेश वापस लिए जाने की जानकारी दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *