नवांशहर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, अमृतसर जा रहा युवक गंभीर घायल

You are currently viewing नवांशहर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, अमृतसर जा रहा युवक गंभीर घायल

Major accident on Nawanshahr-Phagwara National Highway, youth going to Amritsar seriously injured

नवांशहर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, अमृतसर जा रहा युवक गंभीर घायल

 

फगवाड़ाः नवांशहर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर गांव कहमा बस स्टैंड के पास उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से चल रही कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जो कि अमृतसर जा रहा था। कार के हाईवे पर पलटने बाद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयंकर था कि इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक अमृतसर का रहने वाला है के सिर पर चोट लगने से काफी खून बह रहा था, लेकिन वह होश में था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

बता दें कि नवांशहर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर गांव काहमा में जब कार हादसा हुआ तो पीछे चल रही कार में बैठे लोग मोबाइल फोन से रिकार्डिंग कर रहे थे। हादसे का यह सारा दृश्य उनके मोबाइल फोन में कैद हो गया। हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि हादसा टायर फटने से हुआ या कार चालक को झपकी लग गई थी। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *