Category: PUNJAB

  • पंजाब के सीएम मान की पत्नी की बढ़ाई सुरक्षा, अब 15 की जगह 40 जवान होंगे तैनात

    You are currently viewing पंजाब के सीएम मान की पत्नी की बढ़ाई सुरक्षा, अब 15 की जगह 40 जवान होंगे तैनात

    Punjab CM Mann’s wife’s security increased, now 40 jawans will be deployed instead of 15

    पंजाब के सीएम मान की पत्नी की बढ़ाई सुरक्षा, अब 15 की जगह 40 जवान होंगे तैनात

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब उनकी सुरक्षा में 15 की बजाएं 40 जवान तैनात होंगे। बता दें कि भगवंत मान ने पिछले साल जुलाई में गुरप्रीत कौर से शादी की थी। गुरप्रीत कौर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी पत्नी हैं। मान की पहली इंदरप्रीत कौर थीं, जिनसे उनका तलाक साल 2015 में हो गया था। इंदरप्रीत कौर वर्तमान में अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं।

    दरअसल, उक्त निर्देश एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट एके पांडे ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस रेंज के प्रमुखों को सीएम की पत्नी के लिए सुरक्षा कवर बढ़ाने के निर्देश दिए है। उनका कहना है कि “यह मेरे ध्यान में लाया गया है कि सीएम की पत्नी गुरप्रीत कौर मान के दौरे के दौरान अक्सर लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच जाते हैं, जो की बिल्कुल गलत है। साथ ही उन्होंने कहा कि काफिले में चलने के लिए कोई गाड़ी या बस भी दी जाएं। एडीजीपी के द्वारा यह निर्देश 6 फरवरी को जारी किया गया था।

  • रोपड़ में डीजल के टैंकर को पलटा देख बाल्टियां लेकर भागे लोग, पढ़ें क्या है मामला

    You are currently viewing रोपड़ में बहते डीजल को बचाने के लिए बाल्टियां लेकर भागे लोग, पढ़ें क्या है मामला

    People ran with buckets to save the flowing diesel in Ropar, read what is the matter

    रोपड़ में डीजल के टैंकर को पलटा देख बाल्टियां लेकर भागे लोग, पढ़ें क्या है मामला

     

    रूपनगरः जिले के अंतर्गत आते आनंदपुरसाहिब-गढ़शंकर मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक हादसे के बाद पलटे डीजल के टैंकर से बहते तेल को बचाने के लिए लोग बाल्टियां लेकर दौड़े। बाल्टियों में तेल भरने का लोगों में जनून इस कदर था कि बिना किसी सुरक्षा की परवाह किये लोगों ने टैंकर के पास जाकर जो हाथ लगा उसी में तेल को भरकर घरों को ले जाने लगे।

    मिली जानकारी के अनुसार आनंदपुर साहिब गढ़शंकर मार्ग पर झज्ज चौक टी पॉइंट पर एक डीजल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही टैंक के ऊपर लगा ढक्कन लीक को गया। उसमें से तेल बहने लगा। लोगों ने तेल बहता देख बाल्टी-तसले कैनी-ड्रम समेत जो हाथ में आया वह लेकर तुरंत टैंकर के पास पहुंच गए। इसके बाद वहां से तेल भरना शुरू कर दिया।

    बता दें कि टैंकर पलटते ही लोगों ने टैंकर में सवार लोगों को बचाने के लिए इतनी दरियादिली नहीं दिखाई, जितनी तेल को बहने से बचाने के लिए बाल्टियों-तसलों और कैनियों में भरकर ले जाने में दिखाई। मुफ्त में कुछ भी दे दो लोग उसके लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं करते। टैंकर पलटा तो चालक ने तुरंत इसकी सूचना अपने मालिक को दी। मालिक ने तुरंत एक जेसीबी मौके पर टैंकर सीधा करने करने के लिए भेजी। जब टैंकर को सीधा किया जा रहा था उस वक्त भी एक शख्स तसला लेकर तेल भरने पहुंच गया। जब एकदम टैंकर घूमा तो वह बाल-बाल बचा। वहां पर टैंकर सीधा कर रहे लोगों ने डीजल भरने आए व्यक्ति को कड़ी फटकार भी लगाई।

  • लुधियाना में डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, युवक ने खिलाने के बहाने खाली प्लाट में दिया वारदात दो अंजाम

    You are currently viewing लुधियाना में डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, युवक ने खिलाने के बहाने खाली प्लाट में दिया वारदात दो अंजाम

    लुधियाना में डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, युवक ने खिलाने के बहाने खाली प्लाट में दिया वारदात दो अंजाम

     

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते सराभा नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक ने डेढ़ साल की बच्ची को खिलाने के बहाने खाली प्लाट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची के चिलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहां बच्ची के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके  पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज  करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी बच्ची के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को जानकारी देते बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बच्ची को खिलाने के बहाने उठाया था। वह उसे बाड़ेवाल नजदीक प्लाट में ले गया। जहां उसने उससे रेप कर दिया। इस घटना के बाद लोगों में रोष है।

    इस संबंधी थाना सराभा नगर की पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए काफी छापामारी की। पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद आरोपी राजा राम को गिरफ्तार कर लिया।

  • कंज्यूमर कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या,जानें किसे ठहराया अपनी मौत का जिम्मेदार

      कंज्यूमर कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या,जानें किसे ठहराया अपनी मौत का जिम्मेदार

    संगरूर -संगरूर कंज्यूमर कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश गुरपाल सिंह ने आज अकोई साहिब एवं थलेसा गांव के बीच पड़ती रेलवे लाइन पर ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। गुरपाल सिंह ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें तरनतारन के पूर्व एसएसपी गुरकिरपाल सिंह एवं अमनदीप शर्मा को अपनी माैत का जिम्मेवार ठहराया।

  • Jalandhar के थाना 3 के अंतर्गत आते दमोरियां पुल के पास दो लुटेरों ने चाकू से गोदकर किया व्यक्ति का मर्डर

    Jalandhar के थाना 3 के अंतर्गत आते दमोरियां पुल के पास दो लुटेरों ने चाकू से गोदकर किया व्यक्ति का मर्डर

     

    जालंधर ( एस के वर्मा ): जालंधर से बड़ी खबर आ रही है 300 के लिए दो लुटेरों ने प्रवासी युवक को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बीती देर रात 11:45 बजे के करीब प्रवीण शुक्ला अपने दो अन्य साथियों से ट्रेन से उतर कर कपूरथला जा रहे थे जब वह दमोरियां पुल के निकट पहुंचे तो दो नकाबपोश मोटरसाइकिल में आए और चाकू की नोक पर लूट का प्रयास किया जब प्रवीण शुक्ला और उनके साथियों ने इसका विरोध किया तो प्रवीण शुक्ला को चाकू से प्रहार कर दिया इस दौरान प्रवीण शुक्ला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य साथी लल्लू शुक्ला को गंभीर चोटे आई जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     

    हत्या की सूचना मिलते ही थाना न: 3 के प्रभारी कमलजीत सिंह अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी चेक कर रही है मृतक की पहचान प्रवीण शुक्ला पुत्र रामदास शुक्ला निवासी बहराइच यूपी के तौर पर हुई है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके पुलिस ने हत्या का मामला करते हुए जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधर के संतोखपुरा से किडनैप बच्ची अमृतसर से मिली, कूड़े के डंप के पास खड़ी मिली बच्ची, जालंधऱ पुलिस हुई अमृतसर रवाना

    You are currently viewing जालंधर के संतोखपुरा से किडनैप बच्ची अमृतसर से मिली, कूड़े के डंप के पास खड़ी मिली बच्ची, जालंधऱ पुलिस हुई अमृतसर रवाना

    Kidnapped girl from Santokhpura, Jalandhar found from Amritsar, girl found standing near garbage dump, Jalandhar police leaves for Amritsar

    जालंधर के संतोखपुरा से किडनैप बच्ची अमृतसर से मिली, कूड़े के डंप के पास खड़ी मिली बच्ची, जालंधऱ पुलिस हुई अमृतसर रवाना

     

    जालंधरः महनगर के अंतर्गत आते संतोखपरा से किडनैप हुई बच्ची अमृतसर में कूड़े के डंप के पास खड़ी मिली। जहां इलाके की एक महिला ने बच्ची को पहचानकर इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर 7 वर्षीय आंचल अमृतसर के पॉश एरिया रणजीत एवेन्यू में कूड़े के डंप के पास खड़ी थी। वहां पर एक महिला ने बच्ची को पहचान लिया। उसने तुरंत अपना आसपास के लोगों को इसके बारे में बताया। लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। अमृतसर पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बच्ची की बरामदगी के बाद पुलिस थाना डिवीजन नंबर 8 को सूचित किया। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता को साथ लेकर पुलिस पार्टी आंचल को लाने के लिए अमृतसर रवाना हो गई है।

    इस संबंधी जानकारी देते बच्ची के पिता निहंग जोध सिंह ने बताया कि वह सब्जी का काम करता है। वह सुबह सब्जी मंडी गया था कि वहां पर उसे एक महिला मिल गई। महिला ने कहा कि उसके पीछे कुछ लोग पड़े हैं आप मेरी मदद करो। उसने महिला को 2 युवकों से छुड़ाया था। महिला के कपड़े भी फट गए थे। निहंग सिंह महिला को संतोखपुरा में अपने घर पर छोड़ आया। महिला को पहनने के लिए अपनी पत्नी के कपड़े भी दिए। उसे घर पर खाना भी खिलाया। इसके बाद निहंग सिंह महिला को अपने घर पर छोड़कर वापस मंडी चला गया, लेकिन दोपहर को घर से फोन आया कि महिला उसकी बच्ची को लेकर फरार हो गई है।

  • पंजाब सरकार ने घटाई नवजोत सिंह सिद्धू के घर की सुरक्षा, जवान वापस बुलाए, जेड प्लस सिक्योरिटी बरकरार

    You are currently viewing पंजाब सरकार ने घटाई नवजोत सिंह सिद्धू के घर की सुरक्षा, जवान वापस बुलाए, जेड प्लस सिक्योरिटी बरकरार

    Punjab government reduced the security of Navjot Singh Sidhu’s house, called back the soldiers, Z plus security intact

    पंजाब सरकार ने घटाई नवजोत सिंह सिद्धू के घर की सुरक्षा, जवान वापस बुलाए, जेड प्लस सिक्योरिटी बरकरार

     

     

    पटियालाः कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के पटियाला स्थित कोठी की सुरक्षा वापस ले ली है। सिद्धू की कोठी नं. 26 पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को पंजाब सरकार ने वापस बुला लिया है। बताया जा रहा है कि इन चारों जवानों को सुबह पटियाला पुलिस लाइन में हाजिर होने के लिए कहा गया है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार ने आरोप लगाया है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने उनके घर की सिक्योरिटी वापस ले ली है।

    इस संबंधी मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू की जेड प्लस सिक्योरिटी के अलावा पटियाला पुलिस प्रशासन ने सिद्धू की कोठी के बाहर 4 जवान अलग से तैनात कर रखे थे। बुधवार को इन्हीं चार जवानों में से दो जवानों को पुलिस लाइन बुला लिया गया। हालांकि सिद्धू फैमिली का दावा है कि चारों जवान वापस ले लिए गए हैं। वहीं नवजोत सिद्धू के परिवार के आरोपों के बीच पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने सफाई दी है। उनके अनुसार, सिद़्धू की कोठी पर लोकल पुलिस के चार जवान तैनात थे जिनमें से सिर्फ दो को वापस बुलाया गया है। दो जवान अभी भी कोठी के बाहर तैनात हैं। हालांकि सिद्धू की जेड प्लस सिक्योरिटी बरकरार है। यह सिक्योरिटी उन्हें तभी मिलती है जब वह जेल से बाहर आते हैं।

    जिक्रोयग्य है कि सिद्धू 34 साल पुराने रोड रेज केस में पटियाला जेल में बंद हैं। इस केस में एक साल की सजा होने के बाद सिद्धू मई-2022 में जेल गए थे। जेल जाने से पहले सिद्धू के पास जेड प्लस सिक्योरिटी थी और उनके साथ हमेशा 16 जवान तैनात रहते थे। सिद्धू के जेल जाने के बाद इनमें से कुछ जवान अभी भी उनकी अमृतसर-पटियाला कोठी पर तैनात हैं।

  • अब जेट एयरक्राफ्ट में सफर करेगी मान सरकार, एयर चार्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से लिए आवेदन

    You are currently viewing अब जेट एयरक्राफ्ट में सफर करेगी मान सरकार, एयर चार्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से लिए आवेदन

    Mann government will now travel in jet aircraft, applications from air charter service provider companies

    अब जेट एयरक्राफ्ट में सफर करेगी मान सरकार, एयर चार्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से लिए आवेदन

     

    चंडीगढ़ः मान सरकार अपने आरामदायक सफर करने के लिए जल्द ही 8-10 सीटर विंग जेट एयरक्राफ्ट शामिल करने वाली है। मान सरकार ने इसके लिए कई एयर चार्टर सर्विस देने वाली कंपनियों से आवेदन भी हासिल किये हैं। चार्टर कंपनियों को पैनलबद्ध होने के लिए 27 जनवरी 2023 तक आवेदन भेजने थे। सरकार जल्द ही निर्धारित नियम-शर्तों और बेहतर ऑफर के आधार पर एक कंपनी को सिलेक्ट करेगी।

    मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार सरकारी हेलीकॉप्टर के अलावा निजी फिक्सड विंग जेट भी पंजाब के आसमान से अन्य राज्यों में जाता दिखाई देगा। चार्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों ने पंजाब सरकार के चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित बेस बिल्डिंग में मौजूद सिविल एविएशन के डायरेक्टर आफिस में अपने बेहतर ऑफर के साथ आवेदन भेजे हैं। बता दें कि साल 2024 के चुनावों के मद्देनजर पंजाब की मान सरकार द्वारा प्राइवेट जेट का अधिक इस्तेमाल किया जाना संभावित माना जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार पर आर्थिक खर्च पहले से कहीं अधिक बढ़ेगा।

    जिक्रयोग्य है कि गुजरात चुनाव के दौरान पंजाब सरकार को प्राइवेट जेट का एक-डेढ़ दिन का खर्च करीब 45 लाख रुपए वहन करना पड़ा है। बावजूद इसके कई बार इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। सीएम भगवंत मान समेत अन्य नेताओं को इस जेट की पंजाब में अधिक जरूरत न होकर अन्य राज्यों में ट्रैवल के लिए अधिक जरूरत पड़ती है। क्योंकि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी प्राइवेट जेट से अन्य राज्यों में ट्रैवल करते रहे हैं।

  • पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह की कोठी होगी खाली, चंडीगढ़ प्रशासन ने भेजा नोटिस… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह की कोठी होगी खाली, चंडीगढ़ प्रशासन ने भेजा नोटिस… पढ़ें पूरी खबर

    Former Chief Minister of Punjab Late. Beant Singh’s Kothi will be vacant, Chandigarh administration sent notice… read full news

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह की कोठी होगी खाली, चंडीगढ़ प्रशासन ने भेजा नोटिस… पढ़ें पूरी खबर

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह की चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी को खाली करवाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने नोटिस भेजा है। पूर्व मुख्यमंत्री का परिवार इस कोठी में रहता है। एसडीएम संयम गर्ग ने कोठी खाली करने के निर्देश जारी किए है। मंगलवार को एस्टेट ऑफिस की टीम सेक्टर-5 स्थित कोठी नंबर 3/33 में पहुंची थी। चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी 30 साल बाद खाली होने जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस अधिकारी रमेश कल्याण एसडीएम सेंट्रल के आदेश पर कोठी खाली करने के लिए नोटिस लेकर पहुंचे थे। वहां मौजूद जेड प्लस सिक्योरिटी और पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने एसआई को कोठी में प्रवेश नहीं करने दिया। इससे पहले जब कोठी खाली करने के जब आदेश दिए गए थे तो पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे तेज प्रकाश ने एसडीएम कोर्ट में पटीशन दायर की थी। अब तेज प्रकाश सिंह के नाम नोटिस निकाला गया है।

    बता दें कि बेअंत सिंह 1992 से 1995 तक मुख्यमंत्री रहे है और उनकी 31 अगस्त 1995 को उनकी हत्या कर दी गई थी। इस कोठी को खाली करवाने की पहले भी कई बार कोशिश हो चुकी है, लेकिन राजनीतिक दबाव व अन्य कारणों के चलते ये कोठी खाली नहीं हो पाई। इस बार एसडीएम ने कोठी खाली करने के ऑर्डर जारी कर दिए हैं।

  • जालन्धर : वरिष्ठ पत्रकार व पंजाब प्रेस क्लब के सीनियर उपप्रधान राजेश थापा पर हुआ कातिलाना हमला

    जालन्धर : वरिष्ठ पत्रकार व पंजाब प्रेस क्लब के सीनियर उपप्रधान राजेश थापा पर हुआ कातिलाना हमला

    जालन्धर : वरिष्ठ पत्रकार व पंजाब प्रेस क्लब के सीनियर उपप्रधान राजेश थापा पर हुआ कातिलाना हमला

    MBD WEB NEWS : (सुमेश शर्मा) जालन्धर : वरिष्ठ पत्रकार व पंजाब प्रेस क्लब के सीनियर उपप्रधान राजेश थापा पर कातिलाना हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक पत्रकार राजेश थापा पर एक मामले में समझौते कराने का दबाव दूसरी पार्टी की तरफ से बनाया जा रहा था, जिस के कारण राजेश थापा ने मना कर दिया था।
    इस मामले में पत्रकार राजेश थापा ने अपने पत्रकार सदस्यों को बताया कि रिदम शर्मा नामक व्यक्ति एक केस के सिलसिले में समझौता करवाने का दबाव डाल रहा था। आज शाम को जब मैने उनको मना किया तो रिद्धिम शर्मा और कुछ अनजान लोगों लेकर मेरी दुकान पर आकर मेरे पर कातिलाना हमला कर दिया।
    मौके पर मजूदा लोगों ने घायल अवस्था में राजेश थापा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वरिष्ठ पत्रकार राजेश थापा पर कातिलाना हमले की डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन प्रदीप वर्मा, जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद, स्क्रीनिग कमेटी हेड सुमेश शर्मा ,उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, पीआरओ धमिन्द सोंधी,ने निंदा की है। उन्होंने जालन्धर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल से मांग की है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाय। सिविल अस्पताल में घायल पत्रकार राजेश थापा पर हुए कातिलाना हमलावर करने वालो पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा और अन्य पत्रकारों ने पत्रकार राजेश थापा पर हुए कातिलाना हमले पर रोष प्रकट किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।