पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र की हत्या के आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार… पढ़ें क्यों किया था कत्ल

You are currently viewing पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र की हत्या के आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार… पढ़ें क्यों किया था कत्ल

Police arrested the accused of killing a student in Punjabi University… read why he was murdered

पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र की हत्या के आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार… पढ़ें क्यों किया था कत्ल

 

पटियालाः बीते दिनों जिले में स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पीजी का बिजली का बिल न देने को लेकर यूनिवर्सिटी के 4 छात्रों ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है

मिल जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर कल छात्राओं ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया था। इस दौरान स्टूडेंट्स और जत्थेबंदियों की ओर से वीसी दफ्तर के बाहर धरना लगाया गया था। स्टूडेंट्स और जत्थेबंदियों ने यूनिवर्सिटी में सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़े किए थे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की प्रशासन से मांग की थी। लोगों ने स्टूडेंट्स की हत्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बता दें कि गत दिन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में बीते दिनों 2 युवकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें 20 वर्षीय युवक नवजोत सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। नवजोत पटियाला यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *