Category: PUNJAB

  • राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संत गुरिंदर सिंह से की मुलाकात, सुना सत्संग

    You are currently viewing राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संत गुरिंदर सिंह से की मुलाकात, सुना सत्संग

    Defense Minister Rajnath Singh reached Radha Swami Dera Beas, met Saint Gurinder Singh, heard satsang

    राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संत गुरिंदर सिंह से की मुलाकात, सुना सत्संग

     

    अमृतसरः केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को अमृतसर दौरे पर हैं। दिल्ली से रवाना होने के बाद वह सीधा अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान अमृतसर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्य के भाजपा नेताओं ने किया। एयरपोर्ट से वह सीधा डेरा राधा स्वामी ब्यास के लिए रवाना हो गए। राजनाथ सिंह ने डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात कर उनका सत्संग भी सुना और डेरे के भीतर चल रही विभिन्न सेवाओं के बारे में उन्होंने जानकारियां हासिल की।

    बता दें कि राजनाथ सिंह के अलावा देश के कई बड़े नेता डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात कर चुके हैं। हिमाचल विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डेरा राधा स्वामी में पहुंचे थे। थोड़ा समय बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से बातचीत के बाद उन्होंने डेरे का दौरा किया था। वहां की साफ सफाई, मैनेजमेंट और लंगर सुविधा को देख प्रधानमंत्री काफी प्रभावित हुए थे।

    गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का डेरा ब्यास में यह पहला दौरा है। उनके इस दौरे को 2024 के चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि भाजपा पंजाब में ग्रामीण स्तर पर मजबूत होने के लिए अभियान चलाने में जुटी है। शहरों में ही नहीं, ग्रामीण एरिया में भी भाजपा अपने पैर पसार रही है। पंजाब के साथ-साथ सारे उत्तर भारत में राधा स्वामी डेरे का काफी अधिक प्रभाव है। डेरे के समर्थक देश ही नहीं विदेश में भी बड़ी संख्या में हैं।

  • विवाह बंधन में बंधे मंत्री हरजोत बैंस, नंगल में हुए आनंद कारज,आईपीएस ज्योति यादव बनी दुल्हन…

     विवाह बंधन में बंधे मंत्री हरजोत बैंस, नंगल में हुए आनंद कारज,आईपीएस ज्योति यादव बनी दुल्हन…

    नंगल : पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस शनिवार को आईपीएस ज्योति यादव के साथ विवाह बंधन में बंध गए। उनका आनंद कारज नंगल के ऐतिहासिक गुरुद्वारा विभोर साहिब में संपन्न हुआ। इस मौके पर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा के अलावा परिवार के सदस्य ही मौजूद रहे।

    विवाह को लेकर गुरुद्वारा विभोर साहिब में सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम किए गए थे। विवाह में दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री के आने की चर्चाएं तो थी लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह नहीं आ पाए। नवविवाहित जोड़ी की रिसेप्शन पार्टी शनिवार शाम छह बजे नयां नंगल के एनएफएल स्टेडियम में होगी।

  • Tv एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह के निधन से छाई शोक की लहर, बाथरुम में मिली लाश

    Tv एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह के निधन से छाई शोक की लहर, बाथरुम में मिली लाश

     

    मुंबई : टीवी और फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार को हरमिंदर ने अपनी आखिरी सांस ली और उनका निधन हो गया। नीलू के पति हरमिंद का स्वास्थ्य एक दम ठीक था, और वो किसी भी गंभीर बीमारी से नहीं जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका निधन बाथरूम में फिसरकर गिरने की वजह से हुआ है। सोशल मीडिया पर नीलू के फैन्स व दोस्त, हरमिंदर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    जब हरमिंदर सिंह का निधन हुआ उस समय घर में केवल एक हेल्पर मौजूद था। उसने ही नीलू के पति को बाथरूम में बेहोश पाया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीलू की सबसे अच्छी दोस्त वंदना ने एक्ट्रेस के पति की मौत को कंफर्म किया, उन्होंने बताया उस समय हेल्पर घर पर मौजूद था और वह लंच तैयार कर रहा था। वह हरमिंदर के बाथरूम से लौटने का इंतजार कर रहा था ताकि उन्हें लंच सर्व कर सके। हालांकि काफी टाइम बाद भी जब हरमिंदर बाथरूम से नहीं निकले तो हेल्प ने बेडरूम में जाकर चेक किया। उन्हें वहां न पाकर उसने बाथरूम की चेक किया तो हरमिंदर वहां गिरे पड़े मिले। एक्ट्रेस की फ्रेंड ने ये भी बताया कि हरमिंदर को डायबिटीज थी लेकिन वे पूरी तरह हेल्दी थे और सब कुछ अचानक हुआ।

    रिपोर्ट के मुताबिक नीलू की दोस्त ने ये भी बताया कि हरमिंदर का अंतिम संस्कार रविवार को होगा। क्योंकि उनका बेटा अभी बाहर है उनके आने के बाद ही एक्ट्रेस के पति की अंतिम क्रियाएं की जाएंगी।

  • Alert; भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट,तेज  रफ्तार से चलेंगी हवाएं,रहें सावधान..

    Alert; भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट,तेज  रफ्तार से चलेंगी हवाएं,रहें सावधान..

    चंडीगढ़ : पंजाब में अगले 3 घंटे के दौरान आंधी, तूफान और तेज बारिश होने का अनुमान है। ये अलर्ट नेशनल डिसास्टर मैनेजमेंट अथार्टी की तरफ से जारी किया गया है। एनडीएमए के अनुसार पंजाब के 14 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

    एनडीएमए ने अगले 3 घंटे के दौरान अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, पटियाला, रूपनगर, मोहाली संगरूर, नवांशहर और तरनतारन में मौसम खराब होने की संभावना जताई है। वहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

    इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बर्फबारी भी संभव है।

  • बड़ी खबरः राहुल गांधी की संसद सदस्यता हुई रद्द, कांग्रेस नेता शशि थरूर बोले- हमारे लोकतंत्र के लिए यह अशुभ संकेत

    You are currently viewing बड़ी खबरः राहुल गांधी की संसद सदस्यता हुई रद्द, कांग्रेस नेता शशि थरूर बोले- हमारे लोकतंत्र के लिए यह अशुभ संकेत

    Big news: Rahul Gandhi’s parliament membership cancelled, Congress leader Shashi Tharoor said – this is an ominous sign for our democracy

    बड़ी खबरः राहुल गांधी की संसद सदस्यता हुई रद्द, कांग्रेस नेता शशि थरूर बोले- हमारे लोकतंत्र के लिए यह अशुभ संकेत

     

     

    नई दिल्लीः बीते दिनों सूरत कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को दो साल की सजा के बाद शुक्रवार को एक और बड़ा झटका लगा है, जिसके चलते उनकी लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया है। राहुल केरल के वानयाड से सांसद थे और उन्हें वीरवार को कोर्ट द्वारा मिली सजा के बाद आज लोकसभा सचिवलाय ने राहुल गांधी दी संसद की सदस्यता को रद्द कर दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले गुजरात में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान को लेकर 2 साल की सजा सुनाई थी, साथ ही ऊपरी अदालत में चुनौती के लिए 30 दिनों की मोहलत भी दी थी. मामला 2019 का है, जब लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था, ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी कैसे हो सकता है.’ राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला गुजरात में बीजेपी नेता पुरनेश मोदी लेकर गए थे.

    वहीं इस संबंध में कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई. वह आपके और इस देश के लिए लगातार सड़क से संसद तक लड़ रहे हैं, लोकतंत्र को बचाने की हर सम्भव कोशिश कर रहे हैं। हर षड्यंत्र के बावजूद वह यह लड़ाई हर कीमत पर जारी रखेंगे और इस मामले में न्यायसंगत कार्रवाई करेंगे, लड़ाई जारी है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने पर देश के लोकतंत्र के लिए अशुभ संकेत करार दिया है. शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा है कि अदालत के फैसले के 24 घंटे के भीतर ही इसकी तेजी से मैं स्तब्ध हूं. यह दस्तानों से ओझल राजनीति है और यह हमारे लोकतंत्र के लिए अशुभ संकेत है।

  • दर्दनाक हादसा; 2 गाडियों की हुई भयंकर भिड़ंत में 3 अध्यापकों सहित ड्राइवर की हुई मौत

    दर्दनाक हादसा; 2 गाडियों की हुई भयंकर भिड़ंत में 3 अध्यापकों सहित ड्राइवर की हुई मौत

    फिरोजपुर : फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर गांव खाई फेमे के पास आज सुबह 2 वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 अध्यापकों सहित 1 ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार अध्यापकों से भरी गाड़ी जलालाबाद से तरनतारन की ओर जा रही थी। इसी बीच सामने से आ रही टेंपो ट्रेवलर बस अचानक गाड़ी से टकरा गई। गाड़ी में करीब 7-8 अध्यापक सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 3 अध्यापकों और एक ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं अन्य अध्यापक घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया।

    घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं लोगों द्वारा बड़ी मुश्किल के साथ घायलों को इस गाड़ी से निकाला गया। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • बड़ी खबरः जिस बाईक से अमृतपाल भागा वह दारापुर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing बड़ी खबरः जिस बाईक से अमृतपाल भागा वह दारापुर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    बड़ी खबरः जिस बाईक से अमृतपाल भागा वह दारापुर से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

     

    जालंधरः पंजाब पुलिस का अमृतपाल के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। वहीं महानगर से इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत अमृतपाल जिस बाईक से फरार हुआ था उसे जालंधर से बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार जालंधर से करीब 45 किलोमीटर दूर दारापुर इलाके में लावारिस हालत में एक बाइक मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं बताया जा रहा है कि अमृतपाल इसी बाइक से भागा था, उसे पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    बता दें कि एक दिन पहले यानी मंगलवार को अमृतपाल की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें उसका हुलिया बदला हुआ है। उसने दाढ़ी कटवा ली है, पारंपरिक सिख बाणा उतार दिया है और पगड़ी में हैं। शर्ट और जींस में बाइक पर बैठा दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल ब्रेजा कार से नंगल अंबिया गांव पहुंचा।

  • खटकड़ कलां पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, शहीदों को दी श्रद्धांजलि; कर दिया ये बड़ा ऐलान

    खटकड़ कलां पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, शहीदों को दी श्रद्धांजलि; कर दिया ये बड़ा ऐलान

     

    चंडीगढ़ः शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को गांव खटकड़कलां पहुंचे जहां उन्होंने शहीद भगत सिहं, सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री फिरोजपुर में भी शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इससे पहले मुख्यंत्री मान बीती 22 मार्च को अजायब घर से शहीद भगत सिंह के घर तक 850 मीटर लंबी विरासती गली बनाने की घोषणा भी कर चुके हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार भगवंत मान शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद बाद सीधा दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वह जंतर मंतर में केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान की शुरुआत में शामिल होकर दिल्ली के सएम अरविंद केजरीवाल के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि यह यह जनसभा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के बाद की गई कार्रवाई के कारण हो रही है।

    गौरतलब है कि करीब एक साल पहले पंजाब में पहली बार आप की सरकार बनी थी। भगवंत मान ने बतौर सीएम पंजाब पद की शपथ शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में ही ली थी। मान युवाओं से शहीद भगत सिंह के आदर्शों व उनके पद चिन्ह पर चलते हुए देश हित की भावना से काम करने की अपील करते रहे हैं।

  • समराला में करियाना स्टोर में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर हुआ राख, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने पाया काबू

    You are currently viewing समराला में करियाना स्टोर में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर हुआ राख, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने पाया काबूलु

    Fierce fire in Kariana store in Samrala

    समराला में करियाना स्टोर में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर हुआ राख, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने पाया काबू

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते समराला में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक करियाना स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखकर लोगों ने तुरंत स्टोर के मालिक को इसकी सूचना दी। स्टोर मालिक ने मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। वहीं इस भीषण आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए स्टोर के मालिक नरिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें लोगों ने स्टोर से आग की लपटें निकलने की जानकारी दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की करीब 5 गाड़ियां आग पर कंट्रोल करने में लग गई। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड द्वारा इस्तेमाल पाईपें फटे होने के कारण पानी के प्रैशर की कमी के कारण आग बुझाने में समय लग गया।

    वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर डीएसपी समराला वरियाम सिंह मौके पर पहुंचे। मुख्य बाजार में आग लगने के कारण पुलिस ने लोगों की भीड़ को भी खदेड़ा। वहीं आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की पाइपें फटी हैं। पुख्ता प्रबंध न होने के कारण एसडीएम से बातचीत करेंगे। ताकि इस समस्या का जल्द समाधान हो सके।

  • अमृतपाल सिंह का गनमैन तेजिंदर सिंह उर्फ ​​गोरखा बाबा गिरफ्तार,जानें पूरी खबर…

    अमृतपाल सिंह का गनमैन तेजिंदर सिंह उर्फ ​​गोरखा बाबा गिरफ्तार,जानें पूरी खबर…

    Amritpal Singh gunman arrested, internet ban left in only 2 districts of Punjab

    लुधियाना – वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह की तलाश पुलिस को कई दिनों से है और उसके करीबी कानून के शिकंजे में फंस चुके हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक अमृतपाल के सुरक्षा कर्मी तेजिंदर सिंह उर्फ ​​गोरखा बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार गोरखा बाबा को खन्ना पुलिस ने पकड़ा है। बाबा खन्ना के मलौद थाने के मांगेवाल गांव का रहने वाला है और वह ज्यादातर अमृतपाल के साथ रहता था।

    भगोड़े अमृतपाल के सात साथियों को बाबा बकाला कोर्ट में किया गया पेश

    अमृतपाल का यह गनमैन अजनाला कांड में भी नामजद है। गुरुवार को सरकार ने आदेश जारी कर फिरोजपुर और तरनतारन में इंटरनेट बैन की सीमा 24 मार्च दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दी है। हालांकि गनमैन की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, खालिस्तान समर्थक व भगोड़े अमृतपाल सिंह के 11 साथियों को गुरुवार की दोपहर भरी सुरक्षा के बीच बाबा बकाला की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।अमृतपाल सिंह से संबंधित एक मामले में अमृतसर के बाबा बकाला कोर्ट ने 11 अभियुक्तों को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा है।