राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संत गुरिंदर सिंह से की मुलाकात, सुना सत्संग

You are currently viewing राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संत गुरिंदर सिंह से की मुलाकात, सुना सत्संग

Defense Minister Rajnath Singh reached Radha Swami Dera Beas, met Saint Gurinder Singh, heard satsang

राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संत गुरिंदर सिंह से की मुलाकात, सुना सत्संग

 

अमृतसरः केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को अमृतसर दौरे पर हैं। दिल्ली से रवाना होने के बाद वह सीधा अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान अमृतसर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्य के भाजपा नेताओं ने किया। एयरपोर्ट से वह सीधा डेरा राधा स्वामी ब्यास के लिए रवाना हो गए। राजनाथ सिंह ने डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात कर उनका सत्संग भी सुना और डेरे के भीतर चल रही विभिन्न सेवाओं के बारे में उन्होंने जानकारियां हासिल की।

बता दें कि राजनाथ सिंह के अलावा देश के कई बड़े नेता डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात कर चुके हैं। हिमाचल विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डेरा राधा स्वामी में पहुंचे थे। थोड़ा समय बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से बातचीत के बाद उन्होंने डेरे का दौरा किया था। वहां की साफ सफाई, मैनेजमेंट और लंगर सुविधा को देख प्रधानमंत्री काफी प्रभावित हुए थे।

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का डेरा ब्यास में यह पहला दौरा है। उनके इस दौरे को 2024 के चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि भाजपा पंजाब में ग्रामीण स्तर पर मजबूत होने के लिए अभियान चलाने में जुटी है। शहरों में ही नहीं, ग्रामीण एरिया में भी भाजपा अपने पैर पसार रही है। पंजाब के साथ-साथ सारे उत्तर भारत में राधा स्वामी डेरे का काफी अधिक प्रभाव है। डेरे के समर्थक देश ही नहीं विदेश में भी बड़ी संख्या में हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *