अमृतपाल सिंह का गनमैन तेजिंदर सिंह उर्फ ​​गोरखा बाबा गिरफ्तार,जानें पूरी खबर…

अमृतपाल सिंह का गनमैन तेजिंदर सिंह उर्फ ​​गोरखा बाबा गिरफ्तार,जानें पूरी खबर…

Amritpal Singh gunman arrested, internet ban left in only 2 districts of Punjab

लुधियाना – वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह की तलाश पुलिस को कई दिनों से है और उसके करीबी कानून के शिकंजे में फंस चुके हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक अमृतपाल के सुरक्षा कर्मी तेजिंदर सिंह उर्फ ​​गोरखा बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार गोरखा बाबा को खन्ना पुलिस ने पकड़ा है। बाबा खन्ना के मलौद थाने के मांगेवाल गांव का रहने वाला है और वह ज्यादातर अमृतपाल के साथ रहता था।

भगोड़े अमृतपाल के सात साथियों को बाबा बकाला कोर्ट में किया गया पेश

अमृतपाल का यह गनमैन अजनाला कांड में भी नामजद है। गुरुवार को सरकार ने आदेश जारी कर फिरोजपुर और तरनतारन में इंटरनेट बैन की सीमा 24 मार्च दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दी है। हालांकि गनमैन की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, खालिस्तान समर्थक व भगोड़े अमृतपाल सिंह के 11 साथियों को गुरुवार की दोपहर भरी सुरक्षा के बीच बाबा बकाला की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।अमृतपाल सिंह से संबंधित एक मामले में अमृतसर के बाबा बकाला कोर्ट ने 11 अभियुक्तों को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *