उतर भारत मे दिल्ली से लेकर पाकिस्तान तक महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर आए लोग

  उतर भारत मे दिल्ली से लेकर पाकिस्तान तक महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर आए लोग

भूकंप के झटके रुकरुक कर काफी तेज महसूस किए गए जिसकी वजह से लोग अपने-अपने घरों के बाहर आ गए.

 

Video: दिल्ली से लेकर पाकिस्तान तक महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर आए लोग

दिल्ली से लेकर पाकिस्तान तक महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं . रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई है. भूकंप मंगलवार रात 10 बजकर 17 मिनट के आसपास आया. ये भूकंप 2-3 बार रुक रुक कर आया जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर आकर खड़े हो गए. भूकंप के कुछ वीडियो भी सामने आए जिसमें लोग अपने घरों से बाहर खड़े नजर आ रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक ये झटके करीब लंबे समय तक महसूस होते रहे. इसका केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है. भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस होते रहे जिससे लोग सहम गए और परिवारवालों के साथ तुरंत घरों के बाहर आ गए. न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी एक वीडियो जारी किया जिसमें लोग अपनी सोसायटी के बाहर आ गए. ये वीडियो गाजियाबाद के वसुंधरा का है.

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *