पुलिस की रडार पर अमृतपाल सिंह की एनआरआई पत्नी और परिवारिक सदस्य, पढ़ें पूरी खबर…
अमृतसरः “वारिस पंजाब दे” के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर सस्पेंस बरकरार है। वहीं अब पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों ने अमृतपाल सिंह के परिवार वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी के तहत पुलिस ने अमृतपाल सिंह की पत्नी इंग्लैंड की रहने वाली एनआरआई लड़की किरणदीप कौर की भी जांच शुरू कर दी है। बता दें कि गुप्त तरीके से हुए विवाह की पुलिस जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों ने अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर के बारे मे विस्तृत जानकारियां हासिल करनी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि अमृतपाल ने बीते महीने 10 फरवरी को अपने पैतृक गांव जल्लूपार खेड़ा में किरनदीप कौर से शादी की थी। शादी के दौरान और उसके बाद भी अमृतपाल सिंह ने कभी भी अपनी पत्नी को जनता के सामने नहीं आने दिया। क्योंकि अमृतपाल ने मीडिया के सामने आकर कहा था कि मेरी निजी जिंदगी को निजी रहने दें। गत दिवस पंजाब पुलिस ने 6 आपराधिक मामलों में वांछित ‘वारिस पंजाब दे’के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध अपनी कार्रवाई जारी रखी और राज्य में शांति तथा कानून-व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों को रोकने के लिए गिरफ्तारियां भी की हैं।
जिक्रयोग्य है कि अमृतपाल सिंह के चाचा व ड्राइवर ने गत देर रात पुलिस पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद यह आंकड़़ा 114 तक पहुंच गया है। वहीं, अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह पर पंजाब सरकार ने एनएसए लगाने के बाद सोमवार ही उसे डिब्रूगढ़ के लिए रवाना कर दिया था।








Leave a Reply