Category: PUNJAB

  • Punjab में मान सरकार का बड़ा कदम, पावर कारपोरेशन की सारी बकाया सबसिडी अदा की

    Punjab में मान सरकार का बड़ा कदम, पावर कारपोरेशन की सारी बकाया सबसिडी अदा की

     

    Big step of Honble Government, paid all outstanding subsidy of Power Corporation

    चंडीगढ़ -एक अहम घटनाक्रम में पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पावर कारपोरेश) की सारी बकाया 20200 करो़ड रुपए की सबसिडी जारी कर दी है। यह सबसिडी 2022-23 की है।

    पावर कारपोरेशन के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि सरकार ने सारी सबसिडी अदा की हो। पिछले वित्त वर्ष की 20200 करोड़ रुपए की सबसिडी के अतिरिक्त भगवंत मान सरकार ने पिछली सरकारों की बकाया 9020 करोड़ रुपए की राशि में से 1804 करोड़ रुपए की अदायगी कर दी है और 7216 करोड़ रुपए बकाया रह गए हैं जो हर साल 1804 करोड़ रुपए के हिसाब से चार साल में अदा कर दिए जाएंगे। उक्त तथ्य की पुष्टि पावर कारपोरेशन के सीएमडी इंजीनियर बलदेव सिंह सरां ने की है। बकाया सबसिडी प्रदेश में हमेशा सियासी मुद्दा रहा है।

  • सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में कल लगेगा भव्य मेला, देश – विदेश से  हाजरी लगाने आते मां के भक्त

     सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में कल लगेगा भव्य मेला, देश – विदेश से  हाजरी लगाने आते मां के भक्त

    MBD WEB NEWS जालंधर ( सुमेश शर्मा) : विश्व भर में स्थित कुल 51 सिद्ध शक्तिपीठों में से पंजाब का एकमात्र सिद्ध शक्तिपीठ जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर में स्थित है। मां त्रिपुरमालिनी धाम श्री देवी तालाब मंदिर की परिक्रमा के दौरान स्थित है। जहां पर पंजाब ही नहीं बल्कि देश भर से मां भक्ति शामिल होकर देवी के मंदिर में नतमस्तक होते हैं। बताया जाता है कि मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में श्रद्धालु मन्नतें मांगने के लिए देश भर से यहां पर आते हैं, जो पूरी होने पर खीर का प्रसाद तथा लाल झंडे लेकर बैंड बाजों के साथ मां त्रिपुरमालिनी का शुकराना करने पहुंचते हैं।पौराणिक कथा के मुताबिक जब भगवान शिव की पत्नी सती माता अपने पिता राजा दक्ष के यज्ञ में अपने पति को न बुलाए जाने का अपमान सहन नहीं कर पाई तो उसी यज्ञ में कूद गई। भगवान शिव को जब यह पता चला तो उन्होंने अपने गण वीरभद्र को भेजकर यज्ञ स्थल को उजाड़ दिया व राजा दक्ष का सिर काट दिया।बाद में भगवान शिव ने अपनी पत्नी सती की जली हुई लाश लेकर विलाप करते हुए सभी ओर घूमते रहे। जहां-जहां माता के अंग और आभूषण गिरे वहां-वहां शक्तिपीठ निर्मित हो गए। देवी भागवत पुराण में सभी शक्तिपीठों का जिक्र मिलता है। उसके अनुसार श्री देवी तलाब मंदिर में माता का बायां वक्ष (स्तन) गिरा था।

    हर शुक्रवार होती है भजन संध्या : मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में हर शुक्रवार को भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। इसके लिए विख्यात भजन लेखक दिवंगत बलबीर निर्दोष ने मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर इस स्थान का प्रचार शुरू किया था। इन दिनों यहां पर शुक्रवार को होने वाली भजन संध्या में राज्य भर से भजन गायक शामिल होकर मां के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। इसी तरह अप्रैल में मंदिर में वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें देशभर से मां भक्तों शामिल होकर धार्मिक रस्में पूरी करते हैं।

  • जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सुशील रिंकू को बनाया उम्मीदवार

    जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सुशील रिंकू को बनाया उम्मीदवार

     

    जालंधर : कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिए हुए सुशील रिंकू को आप ने लोकसभा उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

     

    बुधवार को सुशील रिंकू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इस मौके पर पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद थे। रिंकू जालंधर पश्चिम सीट से विधायक थे। दरअसल लंबे समय से चर्चा थी कि रिंकू आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। उनपर आरोप लगाया गया था कि वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।

    बता दें, 10 मई को जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इस सीट पर उपचुनाव के परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि इस सीट से सांसद संतोष सिंह चौधरी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया था। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

  • कनाडा में पंजाबियों को जान से मारने की धमकी दे रहे खालिस्तानी, शिकायत करने के बाद भी पुलिस नहीं कर रही मदद!

    कनाडा में पंजाबियों को जान से मारने की धमकी दे रहे खालिस्तानी, शिकायत करने के बाद भी पुलिस नहीं कर रही मदद!

     

     

     

    जालंधर : “वारिस पंजाब दे” प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के खिलाफ जब से केंद्र और राज्य सरकार ने कार्रवाई की है तब से कनाडा के सरी इलाके में रहने वाले पंजाबियों को कट्टरपंथी खालिस्तानी समूहों से मौत की धमकियों और हमलों का सामना करना पड़ रहा है। फ्रैंड्स ऑफ कनाडा एंड इंडिया फाऊंडेशन ने इस बाबत रॉयल कैनेडियन माऊंटेड पुलिस (आर.सी.एम.पी.) के एक शिकायत पत्र भी दिया है। प्रमुख को शिकायत पत्र में भारत के कनाडा स्थित उच्चायुक्त संजय वर्मा की सुरक्षा को भी खतरे में बताया गया है। पत्र में एक कार्यक्रम में हिंसक घटना का जिक्र किया गया है और आरोप लगाया गया है कि खालिस्तानियों के हमले के दौरान पुलिस ने लोगों की कोई मदद नहीं की।

    सरी में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग

    फ्रैंड्स ऑफ कनाडा एंड इंडिया फाऊंडेशन के अध्यक्ष मनिंदर सिंह गिल ने आर.सी.एम.पी. को लिखे पत्र में कहा है कि वह जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो उन्हें खालिस्तानी कट्टरपंथियों के हमले की आशंका रहती है। उन्होंने पुलिस से उचित कदम उठाने की मांग करते हुए कहा है कि सरी शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए ताकि कनाडा में भारतीय-कनाडाई समुदाय शांति से रह सके।

    भारतीय उच्चायुक्त के कार्यक्रम में हमला

    बीते माह अमृतपाल पर हुई कार्रवाई के दौरान हुई एक हिंसक घटना की जानकारी देते हुए गिल ने पत्र में बताया है कि उच्चायुक्त संजय वर्मा के पश्चिमी कनाडा के दौरे के दौरान 19 मार्च को उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया था, जबकि इससे पहले कट्टरपंथी खालिस्तानी समूहों ने 18 मार्च को कार्यक्रम स्थल पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पुलिस को सूचित किया था, जिस पर आश्वासन दिया गया था कि उच्चायुक्त की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद हमने योजना के अनुसार अपना कार्यक्रम जारी रखा था।

    19 मार्च को खालिस्तानी समूह लोकतांत्रिक विरोध के नाम पर कार्यक्रम स्थल पर आए और सामने के प्रवेश द्वार को अवरुद्ध कर दिया। यह निजी संपत्ति होने के कारण अवैध था और जब हाल के मालिक ने प्रवेश द्वार खाली कराने के लिए पुलिस (आर.सी.एम.पी.) को फोन किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मनिंदर सिंह गिल ने कहा कि खालिस्तानियों ने लोगों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यहां तक कि मीडियाकर्मियों को भी नहीं बख्शा गया।

    लाठियों और तलवारों से लैस थे खालिस्तानी

    एक प्रसिद्ध मीडियाकर्मी समीर कौशल पर हमला किया गया था। गुरतेज गिल पर भीड़ ने हमला किया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सुरिंदर शर्मा की कार पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। यह सब तब हुआ जब मंच पर खालिस्तानी नेताओं द्वारा भड़काऊ भाषण दिए जा रहे थे। प्रदर्शनकारी लाठियों और तलवारों से लैस थे क्योंकि उन्होंने इसकी पूर्व योजना बनाई थी और पहचान से बचने के लिए सभी ने नकाब पहन रखे थे।

    गिल ने कहा कि पुलिस इस हिंसा पर मूकदर्शक बनी रही और मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकी। उन्होंने पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि बिट्टू अटवाल और पॉल बराइच सहित आयोजन समिति के सदस्यों पर हमला किया गया। उन्हें खालिस्तानियों ने जान से मारने की धमकी दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपशब्द कहे। गिल ने बताया कि मुझे लगातार विभिन्न इंस्टाग्राम अकाऊंट्स, टिकटॉक अकाऊंट्स और मोबाइल नंबरों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। वे मुझे धमकी दे रहे हैं कि मेरा वही हश्र होगा जो रिपुदमन सिंह मलिक का हुआ था जिसकी सरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

  • कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ , CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने करवाया ज्वाइन

     कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ , CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने करवाया ज्वाइन

     

     

    जालंधर : पूर्व कांग्रेस विधायक सुशील रिंकू आम आमदी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सीएम मान और अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सुशील रिंकू ने आप ज्वाइन की है। पूर्व विधायक अपने साथ पार्षद और कांग्रेस के कई नेता भी साथ ले गए हैं। इस दौरान आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान, सांसद राघव चड्डा, सांसद अशोक मित्तल, विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा, रमेश मित्तल समेत आप के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अरविंद केजरीवाल ने सुशील रिंकू का स्वागत करते हुए कहा कि चौधरी संतोख सिंह की मृत्यु के बाद सीट खाली हुई है। मैं उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।

    आप में शामिल होने के बाद सुशील रिंकू ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में किए जनहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर वे पार्टी जॉइन कर रहे हैं। मेरा हर संभव प्रयास होगा कि वे पंजाब और जालंधर के लोगों की सेवा करें। और आम आदमी पार्टी जो पंजाब के लोगों के हितों के लिए काम कर रहे है उसका जालंधर के लोगों को भी फायदा हो। उनका प्रयास रहेगा कि वे पार्टी की नीतियां कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचाएं।

  • बड़ी वारदात; एएसआई ने पत्नी और बेटे की गोली मारकर की हत्या, पालतू कुत्ते को भी मार डाला

     बड़ी वारदात; एएसआई ने पत्नी और बेटे की गोली मारकर की हत्या, पालतू कुत्ते को भी मार डाला

     

    ASI shot dead wife and son, also killed pet dog

     

    गुरदासपुर -यहां के नजदीकी गांव भूंबली में आज एक एएसआई ने अपने जवान बेटे बलप्रीत सिंह और पत्नी बलजीत काैर को गोली मार दी। थानेदार भूपिंदर सिंह जोकि अमृतसर में तैनात था, की आज अपने बेटे के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद गुस्से में भूपिंदर सिंह ने अपने बेटे बलप्रीत सिंह को गोली मार दी। जब बलप्रीत को बचाने उसकी मां बलजीत काैर आई तो भूपिंदर ने उसे भी गोली मार दी। बताया जाता है कि बेटे को बचाने के लिए बलजीत उसके ऊपर लेट गई थी और गोलियां उसको लग गईं।

    दोनों की हत्या कर भूपिंदर सिंह ने पालतू कुत्ते को भी गोली मार दी और पड़ोस की एक लड़की की ढाल बनाकर भाग निकला। वारदात की वजह का पता नहीं चला है। कुछ लोगों का कहना है कि भूपिंदर डिप्रैशन का शिकार था जबकि कुछ आज की वारदात को घरेलू कलह का बता रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी भूपिंदर सिंह अमृतसर में डीआईजी आफिस में तैनात है। आरोपी का एक बेटा विदेश में पढ़ रहा है।

  • ड्रग से जुड़ी रिपोर्ट की तीन फाइलें सीएम मान के टेबल पर पहुंची…

    ड्रग से जुड़ी रिपोर्ट की तीन फाइलें सीएम मान के टेबल पर पहुंची…

    चंडीगढ़ -पंजाब में ड्रग से संबंधित रिपोर्ट पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से खोल दिए जाने से जनता के दरबार में आने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सालों से बंद पड़ी इन रिपोर्टों के 3 लिफाफे मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास पहुंच गए हैं। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट के माध्यम से साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में ड्रग से संबंधित कई सालों से बंद पड़े माननीय हाईकोर्ट द्वारा खोले गए 3 लिफाफे उनके पास पहुंच गए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जवानी को चिट्टे से बर्बाद करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि कार्रवाई किस सीमा तक होती है।

  • Amritpal Singh का नया CCTV फुटेज आया सामने, होशियारपुर के डेरे में दिखा

     Amritpal Singh का नया CCTV फुटेज आया सामने, होशियारपुर के डेरे में दिखा

     

     

    वीडियो 29 तारीख का बताया जा रहा है. गौरतलब है कि 28 तारीख को अमृतपाल और पलप्रीत सिंह होशियारपुर के गांव मनराईयां कलां में इनोवा गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे.

     

    भगोड़ा Amritpal Singh का नया CCTV फुटेज आया सामने, होशियारपुर के डेरे में दिखा

    अमृतपाल सिंह.

    वारिस पंजाब दे के प्रमुख भगोड़ा अमृतपाल सिंह अभी भी पंजाब पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है. वहीं होशियारपुर के एक धार्मिक स्थल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में अमृतपाल और पलप्रीत सिंह दिखाई दिए हैं. होशियारपुर के तपोवन साहिब तानुली गांव का ये डेरा मनराईयां कलां गांव से दो किलोमीटर की दूरी पर है. वीडियो 29 तारीख का बताया जा रहा है. गौरतलब है कि 28 तारीख को अमृतपाल और पलप्रीत सिंह होशियारपुर के गांव मनराईयां कलां में इनोवा गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे.

     

  • अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने चलाया होशियारपुर फगवाड़ा में सर्च ऑपरेशन, एक संदिग्ध गाड़ी बरामद

    You are currently viewing अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने चलाया होशियारपुर फगवाड़ा में सर्च ऑपरेशन, एक संदिग्ध गाड़ी बरामद

    Police launched search operation in Hoshiarpur Phagwara in search of Amritpal, a suspicious vehicle recovered

    अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने चलाया होशियारपुर फगवाड़ा में सर्च ऑपरेशन, एक संदिग्ध गाड़ी बरामद

     

    अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन अमृतपाल के तहत मंगलवार देर रात पुलिस ने होशियारपुर के एक गांव में सर्च अभियान चलाया इस दौरान पुलिस के करीब होशियारपुर सहित जालंधर फगवाड़ा में भी छापामारी कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस को एक इनोवा में अमृतपाल और उसका साथी पप्लप्रीत के सवार होने का इन्पुट मिला था जिसके बाद पुलिस ने यह सर्च ऑपरेशन चलाया।

    मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीमों द्वारा इनोवा का पीछा किया गया जिसके बाद इनोवा गाड़ी में सवार युवक गाड़ी को एक गुरूद्वारे के पास छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला के 700 पुलिस कर्मचारियों ने रात भर होशियारपुर और फगवाड़ा में सर्च ऑपरेशन चलाया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमृतपाल जालंधर में किसी विदेशी चैनल को इंटरव्यू देने आ रहा था। जिसमें अपनी पूरी बात रखने के बाद वह सरेंडर कर सकता था। इससे पहले ही पुलिस को उसकी भनक लग गई। हालांकि, फिलहाल पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं इस मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

  • पंजाब पुलिस में सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, अब जालंधर देहात के एसएसपी होंगे मुखबिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह को SP इन्वेस्टिगेशन लगाया

    You are currently viewing पंजाब पुलिस में सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, अब जालंधर देहात के एसएसपी होंगे मुखबिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह को SP इन्वेस्टिगेशन   लगाया

    The government made a big mess in the Punjab Police, now Mukhbinder Singh will be the SSP of Jalandhar Dehat, Manpreet Singh has been appointed SP Investigation

    पंजाब पुलिस में सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, अब जालंधर देहात के एसएसपी होंगे मुखबिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह को SP इन्वेस्टिगेशन लगाया

     

    जालंधरः पंजाब सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर और लुधियाना के आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जिसके तहत अब जालंधऱ देहात से एसएसपी स्वर्णदीप सिंह को अमृतसर में डीसीपी इन्वेस्टिगेशन लगा दिया है, जबकि अमॉतसर के डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मुखविंदर सिंह को जालंधर देहात का एसएसपी नियुक्ति कर दिया है।

    प्रशासन द्वारा जारी सूची में मनजीत कौर पीपीएस को देहात एसपी हैडक्वार्टर लगाया है। जोकि पहले कपूरथला में भी एसपी पीबीआई पोस्ट पर थीं वहीं जगजीत सिंह सरोया को एडीसीपी हैडक्वारट्र जालंधर नियुक्त किया गया है। जोकि पहले गुरदासपुर में एसपी आप्रेशन की पोस्ट पर तैनात थे।