Category: PUNJAB

  • विधायक रमन अरोड़ा ने अपने क्षेत्र में उपचुनाव की लड़ाई जीतने के लिए झोंकी पूरी ताकत, वार्ड नम्बर 50 में पड़ते भगवान वाल्मीकि चौंक के नज़दीक सब्जी मंडी में की बड़ी मीटिंग

    You are currently viewing विधायक रमन अरोड़ा ने अपने इलाक़े में उपचुनाव की लड़ाई जीतने के लिए झोंकी ताकत, वार्ड नम्बर 50 में पड़ते भगवान वाल्मीकि चौंक के नज़दीक सब्जी मंडी में की विशाल मीटिंग

    विधायक रमन अरोड़ा ने अपने क्षेत्र में उपचुनाव की लड़ाई जीतने के लिए झोंकी पूरी ताकत, वार्ड नम्बर 50 में पड़ते भगवान वाल्मीकि चौंक के नज़दीक सब्जी मंडी में की बड़ी मीटिंग

     

     

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर सेंट्रल विधायक रमन अरोड़ा ने सोमवार को वार्ड नम्बर 50 में पड़ते भगवान वाल्मीकि चौंक के नज़दीक सब्जी मंडी में विशाल मीटिंग करके उपचुनाव की लड़ाई जीतने के लिए अपनी पुरी ताकत झोंक दी है। जहां 10 मई को वोटिंग होनी है। यहां से चुनावी जीत आम आदमी पार्टी के लिए संवैधानिक तौर से बेहद अहम हो गई है। इसी को लेकर आप उपचुनाव उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के हक में प्रचार के लिए विधायक रमन अरोड़ा ने बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बता कर बड़ी सँख्या में पार्टी में ज्वाइन करवाया। विधायक रमन अरोड़ा ने मीटिंग में आप उपचुनाव प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के लिए घर घर जाकर समर्थन मांगने एवँ लोगों को शहर में विकास के नाम पर वोट देने की अपील भी करेंगे। इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि पंजाब की आप सरकार राज्य के विकास, गरीब के उत्थान व किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए और नौजवानों को रोजगार देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने सभी विपक्षी दलों को ललकारते हुए कहा कि विपक्षी दलों की सरकारों ने समय समय पर प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है, जबकि आप सरकार में जन-जन का सम्मान और विकास हो रहा है। इस दौरान आप प्रतियाशी सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि आप द्वारा विकास और सम्मान की रफ्तार यूं ही चलती रहेगी और आने वाले समय में विपक्षी दलों की दुकानों पर ताला लग जाएगा क्योंकि आप की सरकार ने विपक्षियों के पास कोई भी मुद्दा नही छोड़ा है। साथ ही विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो भी वादे किए थे, सभी पूरे किए जा रहे हैं। विपक्षी दल इस से बौखलाए हैं। वह दिन दूर नहीं जब आप के लगातार बढ़ते जनाधार के बीच विरोधी दल और उनके नेता पंजाब छोड़ कर भागने पर मजबूर होंगे। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी यह उपचुनाव आप कार्यकर्ताओं की ताकत व मतदाताओं के सहयोग के बल पर भारी मतों से जीतेगी। इस मौके आप आप वॉलिंटियर सोनू चड्डा, दीपक कुमार, जतिंन गुलाटी, शिवम मदान, बलवंत सिंह, विष्णु, शोट्टू बग्गा, सनी, दविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, मोंटू, रिंका, बंटी, अमित, गौरव, शाम लाल, नीरज, बब्लू, सूरज, राजू राजीव चांद अमित सहित सैकडो लोग उपस्थित थे। 

  • प्रशासन ने चुनाव खर्च की सख्ती से निगरानी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न निगरान टीमो को प्रशिक्षण दिया

    प्रशासन ने चुनाव खर्च की सख्ती से निगरानी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न निगरान टीमो को प्रशिक्षण दिया

    लेखा टीम, खर्च मानिटरिंग सैल, असिस्टेंट एक्सपेंडिचर मानिटर के इलावा फ्लाइंग स्क्वॉड, वीडियो सर्विलैंस, स्टैटिक सर्विलैंस और वीडियो व्यूइंग टीम को उनकी भूमिका और जिम्मेदारी से करवाया अवगत

    प्रशिक्षण का उद्देश्य टीम के सदस्यों को चुनाव खर्च की गणना के लिए अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी देना- डिप्टी कमिश्नर

    MBD WEB NEWS जालंधर:(सुमेश शर्मा)चुनाव खर्च की सख्त निगरानी को यकीनी बनाने के उदेश्य से गठित विभिन्न टीमों को जिला प्रशासन की तरफ से मंगलवार को प्रशिक्षण प्रदान किया ताकि चुनाव दौरान उम्मीदवार के खर्च पर नजर रखी जा सके। इस प्रशिक्षण के दौरान खर्च निगरान सैल, लेखा दल के सदस्य, विधानसभा क्षेत्र स्तर के सहायक खर्च निगरान, मीडिया सर्टीफिकेशन के मानिटरिंग सैल, उड़न दस्ते वीडियो सरवीलैंस, स्टैटिरक सर्विलैंस एवं वीडियो देखने वाली टीम के सदस्यों ने भाग लिया।

    प्रशिक्षण सैशन की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह ने कहा कि भारत चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा क्षेत्र जालंधर उपचुनाव के लिए प्रत्येक उम्मीदवार के लिए 95 लाख रुपये की खर्च सीमा निर्धारित की है, जिसके लिए खर्च निगरान दल के सभी सदस्यों को खर्च की गणना विधी से परिचित करवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य टीम के सदस्यों को चुनाव खर्च की गणना के लिए अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी देना है ताकि चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों को ठीक से लागू किया जा सके।

    जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र स्तर पर सहायक खर्च निगरान की तैनाती के साथ ही उम्मीदवारो के खर्च पर नजर रखने के लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग सैल (डीईएमसी) का भी गठन किया गया है, जो 13 अप्रैल को नामांकन शुरू करने के साथ ही अपना काम शुरू कर देगा। उन्होंने अधिकारियों को अपनी डियूटी पूरी ईमानदारी से करने को कहा और आशा व्यक्त की कि इस प्रशिक्षण से संबंधित अधिकारियों को चुनाव के उचित संचालन के लिए अपने कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

    इस बीच, जिला नोडल अधिकारी (खर्च निगरान सैल)-कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह और सहायक रिटर्निंग अधिकारी करतारपुर-कम-एसडीएम जालंधर-2 बलबीर राज सिंह ने टीमों को चुनाव खर्च की गणना के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने कहा कि टीमों की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने उन्हें प्रत्येक वस्तु की दरों की सूची उपलब्ध करवाई है और इन टीमों की मदद के लिए फ्लाइंग स्क्वायड टीमें (एफएसटी), स्टैटिक सर्विलैंस टीम (एसएसटी), वीडियो सर्विलैंस टीमे (वीएसटी) और वीडियो देखने वाली टीमों का भी गठन प्रशासन द्वारा किया गया है। उन्होंने खर्च निगरान टीमों को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शैडो रजिस्टर मैनटेन करने का आग्रह किया ताकि खर्च निगरान के निर्देशों पर वह इसे पेश करने से अवगत हो सके साथ ही नियमित अंतराल पर उम्मीदवारों के रजिस्टर का मिलान किया जा सके।

    इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वीरेंद्रपाल सिंह बाजवा, सभी एआरओ, लेखा टीमों, खर्च निगरान सैल के सदस्य, सहायक खर्च मॉनिटर, उड़न दस्ते, वीडियो निगरानी, स्टैटिक निगरान और वीडियो देखने वाली टीम, मीडिया सर्टिफिकेशन और निगरान सैल के सदस्य भी उपस्थित थे।

  • मानसून को लेकर केंद्रीय मंत्रालय ने स्काईमेट के दावे को किया खारिज…

    मानसून को लेकर केंद्रीय मंत्रालय ने स्काईमेट के दावे को किया खारिज…

    नई दिल्ली : इस साल दक्षिणी पश्चिमी मानसून के समय में सामान्य बारिश होगी और देश के कई हिस्सो में कम बारिश का अनुमान लगाना गलत है। ये दावा किया है पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने। मंत्रालय ने स्काईमेट वेदर के उसे दावे को खारिज कर दिया जिसमें स्काईमेट ने कम बारिश का अनुमान जताया था।

    पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने कहा कि इस साल दक्षिणी भारत, पूर्वी मध्य भारत, पूर्वी भारत, उत्तरी-पूर्वी भारत और उत्तरी-पश्चिम भाग में सामान्य बारिश होगी। मंत्रालय का कहना है कि उत्तरी-पूर्वी भारत और उत्तरी-पश्चिम भारत के कुछ अंचलों में बारिश सामान्य से कम होगी। साथ ही पश्चिमी मध्य भारत के भी कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि जितने साल भी अल नीनो सक्रिय रहा है, वे मानसून के लिहाज से बुरे वर्ष नहीं थे, हालांकि अल नीनो की वजह से पूरी दुनिया के मौसम पर असर पड़ता है।

    रविचंद्रन ने मीडिया को दक्षिण पश्चिम मॉनसून की मौसमी वर्षा के पूर्वानुमान पर जानकारी देते हुए आज कहा कि जून से सितंबर तक मॉनसून की वर्षा दीर्घावधि औसत का 96 प्रतिशत रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, इस साल जून से सितंबर के दौरान करीब 83.5 सेंटीमीटर बारिश होगी, जो सामान्य श्रेणी में आती है।

  • बेखौफ हथियारबंद लुटेरों ने लुधियाना के एक कारोबारी पर हमला कर हत्या की घटना को दिया अंजाम…

    बेखौफ हथियारबंद लुटेरों ने लुधियाना के एक कारोबारी पर हमला कर हत्या की घटना को दिया अंजाम…

    लुधियाना :  दो हथियारबंद हमलावरों ने एक व्यापारी की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जनकारी अनुसार, कारोबारी मंजीत सिंह बीती रात एक्टिवा पर अपने घर जा रहा था, तभी कोचर मार्किट इलाके में दो हथियारबंद लुटेरों ने उसे रोक लिया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मंजीत सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक होने पहुंचे DGP गौरव यादव बोले- जल्द काबू होगा अमृतपाल

    स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक होने पहुंचे DGP गौरव यादव बोले- जल्द काबू होगा अमृतपाल

     

    अमृतसर : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव सोमवार को अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अमृतपाल सिंह को जल्द पकड़ लेंगे। डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान की आईएसआई के मंसूबों को पंजाब में सफल नहीं होने दिया जाएगा। पंजाब के लोग विकास और शांति चाहते हैं।

  • पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों का समय में किया बड़ा बदलाव, अब इस समय खुलेंगे

     पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों का समय में किया बड़ा बदलाव, अब इस समय खुलेंगे

     

    Changed the time of government offices, will now open at this time

     

    चंडीगढ़ -पंजाब के सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। अब सरकारी दफ्तर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। यह आदेश 2 मई से 15 जुलाई तक लागू रहेंगे। उक्त घोषणा सीएम भगवंत मान ने की। मान ने कहा कि इस फैसले से एक तो बिजली की बचत होगी वहीं लोगों को तपती धूप में अपने कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

  • पंजाब के इस शहर में  जहरीली शराब ने ढाया कहर, तीन की माैत

    पंजाब के इस शहर में  जहरीली शराब ने ढाया कहर, तीन की माैत

     

    Poisonous liquor wreaks havoc in Sangrur, three killed

    संगरूर -पंजाब के संगरुर से ब़ड़ी खबर सामने आई है। यहां गांव नमोल निवासी तीन मजदूरों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। रात को तीनों देर रात तक शराब पीते रहे और फिर नशे में ही सो गए। सुबह जब वह उठे नहीं तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें जगाने की कोशिश की।

    तीनों मजदूरों के परिजनों ने बिस्तर पर पड़े उनके शव देखे तो पूरा गांव में चीख पुकार शुरु हो गई। मृतकों के नाम गुरमेल सिंह, गुरतेज सिंह और चमकौर सिंह हैं। चमकौर सिंह की पत्नी का कहना है कि उसका पति रोजाना की तरह शराब पीकर आता था और सो जाता था लेकिन आज सुबह जब उसने देखा वह उठा नहीं। चेहरे से चादर हटाई तो देखा वह दम तोड़ चुका था। गांव वालों का कहना है कि गांव में काफी समय से नकली शराब का काम चल रहा है और इन मजदूरों की मौत भी उसी नकली शराब की वजह से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानून के मुताबिक जो भी व्यक्ति इस में आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

  • दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर द्वारा श्रीराम कथामृत कार्यक्रम के अंतर्गत कथा सुन भाव विभोर हुए भक्तजन..

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर द्वारा श्रीराम कथामृत कार्यक्रम के अंतर्गत कथा सुन भाव विभोर हुए भक्तजन..

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर द्वारा श्रीराम कथामृत कार्यक्रम के अंतर्गत कथा सुन भाव विभोर हुए भक्तजन…

    MBD WEB NEWS:(सुमेश शर्मा) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर द्वारा श्रीराम कथामृत कार्यक्रम के अंतर्गत तीसरे दिन की कथा में परम वंदनीय गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या मानस मर्मज्ञा साध्वी सुश्री जंयती भारती जी ने सीता स्वयंवर प्रसंग का वाचन किया। प्रसंग में उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रभु श्रीराम जी अपनी दिव्य लीलाओं को करते हुए ताड़का का वध करते हैं व आगे बढ़ते हुए गौतम ऋषि की पत्नी अहल्या का उद्धार करते हैं। यज्ञ की रक्षा के उपरान्त गुरू विश्वामित्र जी के साथ जनकपुरी में प्रवेश करते हैं। साध्वी जंयती भारती जी ने बताया कि श्रीराम का श्रीजानकी जी से प्रथम मिलन पुष्प वाटिका में होता है। यहीं से शुरू होता है जानकी जी का आदर्श चरित्र । उन्होंने बताया कि यह पुष्प वाटिका क्या है? संत समाज का प्रतीक है। जब हमारे जीवन में सत्संग का आगमन होता है तब हमारा मिलन प्रभु एवं भक्ति से होता है। उन्होने बताया कि सत्संग दो शब्दो के सुमेल से बना है सत् व संग, सत् का भाव ईश्वर एवं संग का भाव मिलाप । अर्थात् जब तक हम ईश्वर से नहीं मिल पाते, उसका साक्षात्कार नहीं कर लेते तब तक जीवन में सत्संग नहीं हो सकता। क्योंकि सत्संग मात्र बातें या चर्चा का विषय नहीं वरन् सम्पूर्ण व्यवहारिकता है। हमारे जीवन में वास्तविक सत्संग तब घटित होगा जब हम उस एक अर्थात ईश्वर को जान लेगें । परन्तु अब यह प्रश्न उत्पन्न होता है कि ईश्वर से कौन मिलाएगा ? मात्र गुरू, क्योंकि वो ही है जो हमारे तम को तिरोहित कर हमारे घट में ईश्वर का अपरोक्ष अनुभव करवा सकता है। प्रभु श्रीराम जब स्वयंवर सभा में पहुंचे तो महाराज जनक की शर्त के अनुसार प्रभु ने धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई और उसे भंग कर दिया। प्रभु की प्रत्येक लीला के पीछे कोई न कोई आध्यात्मिक रहस्य निहित होता है और यह लीला भी हमें संदेश दे रही है । धनुष प्रतीक है अंहकार का। जब तक आप के अन्तः करण में अहंकार के मेघ हैं, तब तक प्रभु रूपी राम और आत्मा रूपी सीता का मिलन सम्भव हो ही नहीं सकता।

    भारती जी ने बताया कि प्रभु श्रीराम व जानकी जी का स्वयंवर पूर्ण होने के पश्चात महाराज जनक जी कहते हैं कि आज मैं कृतकृत्य हो गया । कृतकृत्य का भाव है कि अब मेरे जीवन मैं कुछ भी पाना शेष नहीं रह गया। साध्वी जी ने बताया कि ऐसी स्थिति हमारे जीवन में कब आयेगी? जब हमारे जीवन में भी चार चरणों का आगमन होगा, जब हमारे जीवन में ये चार घटनायें घटती हैं तब हमारे जीवन में कृत्यता आती है। पहली ताड़का का वध | ताड़का प्रतीक है हमारी दुराशा की व अहल्या उद्धार का वृतांत आता है अहल्या हमारी बुद्धि की जड़ता की प्रतीक है जब तक हमारी बुद्धि की जड़ता व अंहकाररूपी धनुष भंग न हो, चित्त प्रभु की ओर खिंच नहीं जाता तब तक जीवन आनंदित नहीं हो पायेगा। हमारे जीवन में शांति तभी आयेगी जब हम राम को जान लेंगे। क्योंकि परमात्मा मानने का नहीं जानने का विषय है

    परमात्मा बातों का नहीं देखनें का विषय है व जब तक हम परमात्मा को देख नहीं लेते तब तक हमारा विश्वास हमारा प्रेम प्रभु के श्री चरणों में नहीं हो सकता। स्वामी विवेकानंद जी भी कहते हैं कि यदि परमात्मा है तो उसे देखो, आत्मा है तो उसे जानो।

    परमात्मा को देखना ही हमारे जीवन का लक्ष्य है। गुरु ही ईश्वर को दिखाने की क्षमता रखता है। कथा समागम के दौरान भाव विभोर श्रद्धालुओं का सैलाब प्रतिदिन इन कथा प्रवचनों को श्रवण करने के लिए उमड़ रहा व कथा का समापन विधिवत प्रभु की आरती के साथ हुआ।

    कप्तान गुरमीत सिंह

    सुश्री। शालू w/o रोमी जी

    अरुण होंडा

    रोहित होंडा

    अश्वन गोल्डी

    डॉ अश्विनी शीतल

    पंकज शर्मा
    और पत्नी.. अनीशा शर्मा
    दिनेश शर्मा
    2. प्रभातचंद शर्मा
    3. जतिंदर शर्मा
    विकास बग्गा
    ओंकार राजीव
    दीपक कौशल
    रमेश अवस्थी
    हरिंदर शर्मा
    अशोक भारद्वाज
    संजीव सोढ़ी
    परम लखनपाल
    देश बंधु शर्मा
    धीरज
    अशोक कुमार
    पंडित मेघराज
    पंडित उमेश झा
    प्रदीप शर्मा
    स्वामी गिरधरानंद
    स्वामी सज्जनानंद
    स्वामी रंजीतानंद
    साध्वी पल्लवी भारती
    साध्वी कंवल भारती
    साध्वी शशि भारती

  • 14 अप्रैल तक रद्द पुलिसकर्मियों की छुट्टियां,पंजाब में हाई अलर्ट जारी..

     

    14 अप्रैल तक रद्द पुलिसकर्मियों की छुट्टियां,पंजाब में हाई अलर्ट जारी..

     

    Mnd Web News: पंजाब पुलिस के कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पंजाब पुलिस के पुलिस महानिदेशक (DGP) के कार्यालय द्वारा पंजाब के सभी पुलिस कार्यालयों के प्रमुखों को भेजे गए एक जरूरी संदेश में कर्मचारियों की छुट्टियां 14 अप्रैल तक रद्द कर दी गई हैं।

    PUNJAB POLICE

    पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आदेश जारी किया है कि छुट्टी के लिए आवेदन करने वाले या छुट्टी लेने वाले सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया जाए। बेशक इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक बैसाखी तक प्रदेश में पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की इस चौकसी को पंजाब में बैसाखी और ऑपरेशन अमृतपाल से जोड़ा जा रहा है।

    मिली जानकारी के मुताबिक श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बैसाखी के मौके पर श्रद्धालुओं को तलवंडी साबो पहुंचने का न्यौता दिया है। बेशक यह न्योता गुरमती के कार्यक्रम में पहुंचने के लिए दिया गया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को डर है कि यहां से कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

    अमृतपाल की सरबत खालसा (सिखों की धर्म सभा) की कॉल को देखते हुए पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर है। तलवंडी साबो में हर तरह की हरकत पर नजर रखी जा रही है। यहां पंजाब पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की जा चुकी है। इसके अलावा इंटेलिजेंस विंग के अफसरों को भी यहां कैंप करवा दिया गया है।

  • अमृतपाल के सरेंडर को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को पंजाब पुलिस ने कही बड़ी बात…

    अमृतपाल के सरेंडर को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को पंजाब पुलिस ने कही बड़ी बात…

    चंडीगढ़ : तीन सप्ताह के बाद भी वारिस पंजाब दे का मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस के कब्जे से बाहर है। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की ओर से आज होनी वाली विशेष सभा में अमृतपाल सिंह के सरेंडर करने की खबर थी जिसे पंजाब पुलिस ने फेक न्यूज बताया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है।

    18 मार्च को वारिस पंजाब दे संगठन का मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह फरार हो गया था। हालांकि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के संगठन और सहयोगियों पर ऐक्शन लिया। अमृतपाल के 114 से अधिक साथी गिरफ्तार हो चुके हैं। बस अमृतपाल ही हाथ नहीं आया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और खुफिया तंत्र के जाल के बावजूद हर बार अमृतपाल पुलिस को छकाता रहा। कभी उसकी लोकेशन यूपी मिली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश कभी नेपाल। हर बार वह पुलिस की आंख में धूल झोंकने में कामयाब रहा। हालांकि इस बीच उसके कुछ वीडियो भी सामने आए।

    भगौड़े अमृतपाल ने पुलिस को छकाने के अलावा चुनौती भी दी। उसने इस दौरान दो वीडियो और एक ऑडियो संदेश जारी कर पुलिस को सीधी चुनौती दे डाली। उसने अपने संदेश में कहा कि जिसे पुलिस भगौड़ा कह रही है और बता रही है कि मैं विदेश भाग गया हूं। ऐसा नहीं है। मैं अपने लोगों को छोड़कर नहीं भागा हूं। मैं जल्द ही अपने लोगों के बीच आऊंगा। संगत में भी आऊंगा। लेकिन, सरेंडर नहीं करूंगा।

    वहीं बैसाखी के मौके पर अकाल तख्त की अपील के मुताबिक अमृतपाल सिंह सरेंडर कर सकता है। इस मौके पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द की गई है।