Category: PUNJAB

  • कपूरथला के एक गुरुद्वारा साहिब में निहंग सिखों में हुआ खूनी टकराव, एक-दूसरे पर किरपाणों से किया जोरदार हमला; 4 गंभीर रूप से घायल

    कपूरथला के एक गुरुद्वारा साहिब में निहंग सिखों में हुआ खूनी टकराव, एक-दूसरे पर किरपाणों से किया जोरदार हमला; 4 गंभीर रूप से घायल

     

    कपूरथला: शहर में अमृतसर रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री बवियां साहिब में निहंग सिखों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद उन्होंने एक दूसरे पर किरपाणों से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, इस टकराव में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, एक की गंभीर अवस्था को देखते हुए अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

    घायलों में कमलजीत सिंह (गिन्नी बावा), मनजीत बहादुर सिंह बावा, दविंदर कौर तथा सिमरनजीत सिंह घायल शामिल हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। वहीं, गिन्नी बावा को डॉक्टर्स ने गंभीर हालात के चलते अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बता दें, मारपीट की ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।

    बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा श्री बवियां साहिब में काफी लंबे समय से सेवा को लेकर विवाद चल रहा था। बीते दिनों सेवा की जिम्मेदारी टुर्ना दल के मीखी बाबा मेजर सिंह को सौंप दी गई थी। सूत्रों के अनुसार, आज सुबह 2 निहंग सिख गुरुद्वारा साहिब में आए और गाली गलौज करने लगे। बातों ही बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि किरपानों से एक दूसरे पर हमला कर दिया।

    घटना की सूचना पाकर एसपी हरविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं।

  • अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर क्या बोले CM मान,जानें पूरी खबर

     अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर क्या बोले CM मान,जानें पूरी खबर

    चंडीगढ़ : ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया है। सीएम मान ने कहा कि हमने अमृतपाल सिंह पर एक्शन लिया है। पुलिस को जैसे ही अमृतपाल के बारे में इनपुट मिले तुरंत कार्रवाई की गई।

    सीएम मान ने कहा कि पंजाब पुलिस ने बडे ही संयम से काम लिया है। इस ऑपरेशन में सहयोग के लिए जनता का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि मैं पूरी रात नहीं सोया और ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी लेता रहा। हम एजेंडा वाली राजनीति नहीं करते हैं। पंजाब के भाईचारे में आंच नहीं आने देंगे।

    भगवंत मान ने कहा कि 18 मार्च को भी अमृतपाल की गिरफ्तारी हो सकती थी लेकिन गोली चलानी पड़ती, इसलिए पंजाब पुलिस ने काफी संयम बरता। उन्होंने पंजाब पुलिस की पूरे ऑपरेशन के लिए पीठ भी थपथपाई।

    पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को 36 दिन बाद गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने रविवार सुबह अपने ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 6.45 मिनट पर अमृतपा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिस समय अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की गई उस समय वो मोगा के रोडेवाला गुरुद्वारे में था।

  • पंजाब में महंगी रेत से मिलेगी निजात, सार्वजनिक खदानों से अब तक लोगों ने 5.82 लाख मीट्रिक टन सस्ती रेत खरीदी

    पंजाब में महंगी रेत से मिलेगी निजात, सार्वजनिक खदानों से अब तक लोगों ने 5.82 लाख मीट्रिक टन सस्ती रेत खरीदी

    -5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट रेत वाली सार्वजनिक खदानों की संख्या हुई 55

    चंडीगढ़ : पंजाब में महंगी रेत अब बीते कल की बात हो गई है। खनन माफिये पर नकेल कसने और सस्ती दरों वाली सार्वजनिक खदानें शुरू करने से पंजाब निवासियों को अब सस्ती रेत मिलने लग गयी है। राज्य में लोगों को सस्ती दरों पर रेत और बजरी मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल पाँच जिलों की 20 और सार्वजनिक खदानें लोगों को समर्पित की। अब राज्य में ऐसी 55 सार्वजनिक खदानें चल रही हैं जिनसे 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट के हिसाब से रेत मिल रही है।

    लुधियाना, फ़िरोज़पुर, मोगा, होशियारपुर और एस. बी. एस. नगर जिलों की 20 नयी खदानें चलने से जहाँ अब संख्या 55 हो गई है वहीं राज्य सरकार जल्द पंजाब भर में 150 सार्वजनिक खदानों को कार्यशील करेगी। सार्वजनिक खदानों के चलने से राज्य के लोगों को बड़ी राहत मिली है। इन खदानों में केवल हाथों से ही रेत की खुदाई करने की इजाज़त है, जबकि मशीनों के द्वारा खुदाई का कार्य नहीं किया जा सकेगा। लोगों को मिल रही सुविधा का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इससे पहले अब तक राज्य में चल रही 35 सार्वजनिक खदानों के द्वारा 5.82 लाख मीट्रिक टन रेत की खरीद लोगों द्वारा की जा चुकी है और 20 नयी खदानें शुरू होने से 18.29 लाख मीट्रिक टन रेत लोगों को मुहैया होगी। इन खदानों पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष ढंग से नौजवानों के लिए रोज़गार के मौके पैदा हुए हैं।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछली सरकारों में प्रफुल्लित रेत माफिये की जड़ काट दी है जिससे लोगों को सस्ती दरों पर रेत मुहैया हो सके। खनन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर खनन विभाग लोगों को सस्ती रेत मुहैया करवाने के लिए लगातार काम कर रहा है और कुल 150 सार्वजनिक खदानें चलाने का लक्ष्य जल्द पूरा होगा।

  • Punjab News: अमीर होने के लिए फतेहगढ़ साहिब में महिला की बलि देने की कोशिश, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

    You are currently viewing Punjab News: अमीर होने के लिए फतेहगढ़ साहिब में महिला की बलि देने की कोशिश, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

    Punjab News: अमीर होने के लिए फतेहगढ़ साहिब में महिला की बलि देने की कोशिश, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

    फतेहगढ़ साहिब (कुलदीप गोयल) एक महिला की हत्या के प्रयास की गुत्थी को फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अमीर होने के लिए नहर के पास महिला की बलि देने का प्रयास किया था। उन्होंने उसकी गर्दन पर दातर से हमला कर उसे मरा समझ कर फेंक दिया था।

    आईजी रूपनगर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डॉ. रवजोत गरेवाल ने बताया कि घटना 19 अप्रैल की है। पुलिस को सूचना मिली कि एक अधेड़ उम्र की महिला को अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया। सीआईए सरहिंद की टीम संयुक्त रूप से जांच कर कुछ घंटों के भीतर आरोपी कुलदीप सिंह और जसवीर सिंह उर्फ जस्सी निवासी गांव फिरोजपुर (फतेहगढ़ साहिब) के थन्ना अमलोह इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ फतेहगढ़ साहिब थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • जालंधर में जल्द ही खोला जाएगा पीजीआई स्तर का अस्पताल : अरविंद केजरीवाल

    जालंधर में जल्द ही खोला जाएगा पीजीआई स्तर का अस्पताल : अरविंद केजरीवाल

    जालंधर ( शर्मा) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर में अपने उपचुनाव उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में वीरवार को विशाल जनसभा आयोजन किया । जनसभा में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत शामिल हुए।
    जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार ने सिर्फ एक साल में अपने सभी बड़ी गारंटियों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हमें राजनीति करनी नहीं आती, लेकिन मैं कहता हूं कि हम यहां राजनीति करने नहीं लोगों की सेवा करने के लिए आए हैं। पारंपरिक पार्टियां अपने चुनावी वादे आखरी एक साल में पूरे करती है, हमने पहले साल में ही पूरे कर दिए। उन्होंने कहा कि जालंधर में 38 मोहल्ला क्लीनिक खुल चुके हैं और जल्द ही चुनाव के बाद और खोले जाएंगे। उन्होंने जालंधर में पीजीआई चंडीगढ़ के स्तर का एक बड़ा अस्पताल बनाने का वादा किया, ताकि लोगों का बिना किसी परेशानी के इलाज हो सके। उन्होंने 28 हजार सरकारी नौकरी देने और 25 हजार कर्मचारियों को नियमित करने के लिए मान सरकार की सराहना की और कहा कि अगले चार साल में लाखों युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

    केजरीवाल ने जीरो बिजली बिल का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमने इस गारंटी का ऐलान किया था तो विपक्षी पार्टियां इसे नामुमकिन कहती थीं, लेकिन हमने सरकार बनने के पहले तीन महीनों मे ही अपना यह वादा पूरा किया। अब पंजाब के 80 फीसदी घरों में जीरो बिजली बिल आ रहे हैं।

    जालंधर के स्थानीय मुद्दों के बारे में बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी खराब सडक़ों, विशेष रूप से दीप नगर रोड, आदमपुर मुख्य सडक़ और जालंधर पश्चिम स्मार्ट सिटी रोड का जल्द ही पुनर्निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मान सरकार नीले कार्ड धारकों की समस्याओं का भी समाधान करेगी।
    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव न तो सरकार बदलने वाला है और न ही सरकार बनाने वाला है,

    लेकिन आप को वोट देने का मतलब इतिहास रचना होगा। मान ने कहा कि पंजाब में ईमानदार आप की सरकार बनने के बाद से एनआरआई आप सरकार पर भरोसा कर रहे हैं और राज्य के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। मान ने कहा कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म किया और भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मान ने आप सरकार के पिछले एक साल के प्रदर्शन की बात करते हुए कहा कि हमने बिजली फ्री की, किसानों और उद्योग क्षेत्र को निर्बाध बिजली मिल रही है। पीएसपीसीएल को सब्सिडी के 20,200 करोड़ का भुगतान किया। अच्छे स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक खोले। हमने रेत माफिया खत्म किया और युवाओं को सरकारी नौकरी दे रहे हैं।

    पिछली कांग्रेस और अकाली-भाजपा की आलोचना करते हुए मान ने कहा कि इन पार्टियों की सरकारों ने जनता के टैक्स का पैसा गैंगस्टरों पर खर्च किया। यूपी के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को रोपड़ की जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया और तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा अदालतों में महंगे वकीलों को उसके बचाव के लिए रखा जिसका बिल 55 लाख हुआ। लेकिन हम इस पैसे को उस मंत्री से वसूलने की योजना बना रहे हैं जिसने इसे मंजूरी दी थी। उन्होंने धड़ों में बंटी कांग्रेस पर चुटकी ली और कहा कि जब कांग्रेसी एक साथ बैठते हैं और उनमे कोई विवाद न हो, तो यह पंजाब के समाचार पत्रों की मुख्य खबर बन जाती है। सुखबीर बादल के लिए मान ने कहा कि वह पूरी तरह से फेल हैं। मान ने कहा कि इस जीत से राज्य में आप सरकार का हौसला बढ़ेगा और हम पंजाब को फिर से ‘रंगला’ बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत यह भी साबित करेगी कि पंजाब के लोग आप को स्वीकार करते हैं और हमें पसंद करते हैं। मान ने कहा कि जालंधर में कचरे के पहाड़, आदमपुर एयरपोर्ट, खराब सडक़ें आदि जैसी समस्याओं से वह वाकिफ हैं और जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने जालंधर के लोगों से आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को वोट देने की अपील की।

    पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और आप पंजाब के अध्यक्ष सीएम भगवंत मान का आभार जताया। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के की कड़ी मेहनत के बदौलत हम बड़ी मार्जिन से यह चुनाव जीतेंगे। उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर भी निशाना साधा और कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद वे चन्नी का अपमान करते थे और अब उनके नाम पर वोट मांग रहे हैं। जनसभा में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के साथ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट, करतारपुर के विधायक बलकार सिंह, विधायक शीतल अंगुराल, विधायक इंद्रजीत कौर मान, विधायक रमन अरोड़ा, राजविंदर कौर थियाड़ा, मोहिंदर भगत, दिनेश ढल, प्रेम कुमार, रतन सिंह, जीत लाल भट्टी, सुरिंदर सिंह सोढ़ी और जगबीर बराड़ मौजूद थे।

  • पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में किया बदलाव, 2 मई से सुबह 7:30 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे सभी कार्यालय

    पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में किया बदलाव, 2 मई से सुबह 7:30 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे सभी कार्यालय

     

    सुबह जल्दी दफ्तर खुलने से अत्यधिक गर्मी के दौरान बिजली की खपत में आएगी कमी

    चंडीगढ़  : पंजाब सरकार द्वारा पंजाब और चंडीगढ़ में स्थित अपने सभी दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है। यह फैसला अत्यधिक गर्मी के दौरान बिजली की खपत को घटाने और दफ्तरों में बेहतर तालमेल और नियंत्रण को यकीनी बनाने के लिए लिया गया है।

    अब 2 मई से सभी सरकारी दफ्तर प्रात: काल 07:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे। यह समय सारणी 15 जुलाई, 2023 तक लागू रहेगी। यह बदला नया समय क्षेत्रीय दफ़्तरों, सिविल सचिवालय और अन्य मुख्य दफ़्तरों समेत सभी दफ़्तरों में एकसमान लागू होगा।

    गर्मियों में बिजली की मांग बहुत ज्यादा होती है। इसको ध्यान में रखते हुए दफ़्तर खुलने के समय में बदलाव किया गया है जिससे बिजली की खपत में काफ़ी कमी आने की उम्मीद है।

    पंजाब सरकार की तरफ से दफ्तरों के कामकाज को सुचारू ढंग से चलाने के लिए सभी मुलाजिमों को सहयोग देने और नए समय की पालना करने के लिए कहा गया है। सरकार ने लोगों को भी अपील की है कि वह सरकारी दफ्तरों के बदले हुए नए समय का ध्यान रखें और उस अनुसार ही अपने कामकाज के लिए सरकारी दफ्तरों में पहुंचें।

  • इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन जालंधर ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का किया ऐलान,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को सबसे ज्यादा गुमराह किया -हरचंद सिंह बरसट,  पंजाब सूबे में ‘आप’ की सरकार बनने के बाद लोगों का पार्टी की नीतियों में विश्वास बढ़ा – रमन आरोडा

    You are currently viewing इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन जालंधर ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का किया ऐलान,   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को सबसे ज्यादा गुमराह किया -हरचंद सिंह बरसट,         पंजाब सूबे में ‘आप’ की सरकार बनने के बाद लोगों का पार्टी की नीतियों में विश्वास बढ़ा – रमन आरोडा

    इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन जालंधर ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का किया ऐलान,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को सबसे ज्यादा गुमराह किया -हरचंद सिंह बरसट,  पंजाब सूबे में ‘आप’ की सरकार बनने के बाद लोगों का पार्टी की नीतियों में विश्वास बढ़ा – रमन आरोडा

     

    जालंधर (जिंदल) जालंधर लोकसभा उप-चुनाव में इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन जालंधर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों व्यापारियों ने हिस्सा लिया और आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया। इस मौके पर ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट, जलंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू, विधायक रमन अरोड़ा, इंदरबंस सिंह चड्ढा, आत्म प्रकाश बबलू, सुरेश गुप्ता, संजय कोचर विशेष रूप से उपस्थित थे।

     

    आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी वर्ग एक वह वर्ग है जो अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए दिन-रात मेहनत करता है, साथ ही सरकार को टैक्स भी देता है, ताकि सरकार का काम भी चलता रहे तांकि लोक कल्याण के कार्य भी होते रहे। उन्होंने कहा कि व्यपारियों के सहयोग के बिना सिस्टम नहीं चल सकता। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में सभी व्यापारियों की मांग पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी बंद करने के बाद दिल्ली में व्यापारियों से कर संग्रह दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा कि जो सरकार अपने व्यापारियों पर भरोसा करती है और जो सरकार जानती है कि व्यापारी ही सरकार की रीढ़ है, वह हमेशा व्यापारियों के पक्ष में फैसले लेती है।

    हरचंद सिंह बरसट ने आगे कहा कि पिछले आठ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को सबसे ज्यादा गुमराह किया है, क्योंकि उन्होंने देश में कारपोरेट घरानों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि कारपोरेट का मतलब छोटे व्यापारी खत्म। हरचंद सिंह बरसट ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने शुरू में कहा था कि वह विदेशों से काला धन वापस लाएंगे और देश के नागरिकों के खातों में पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये जमा कराएंगे। उन्होंने कहा कि काला धन तो वापस नहीं आया, लेकिन देश के पूंजीपति यहां के लोगों का लाखों करोड़ रुपये लेकर विदेश जरूर भाग गए और आज तक कोई कार्रवाई भी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों के टैक्स के पैसे का इस्तेमाल देश के नागरिकों की भलाई की बजाय अडानियों का कर्ज माफ कर दिया, जो पहले से ही गलत तरीके से दिया गया था।

    विधायक रमन आरोडा ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज दिल्ली सहित पंजाब सूबे में ‘आप’ की सरकार बनने के बाद लोगों का पार्टी की नीतियों में विश्वास बढ़ा है और ‘आप ‘देश की व्यवस्था को बदलने के लिए एक क्रांति लाने की निति पर काम कर रही है, जिसको पुरे देश में समर्थन मिल रहा है। आज यहां जालंधर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने ‘आप’ प्रत्याशी रिंकू के पक्ष में वोट कर बड़े अंतर से जीत दिलाने का वादा किया।

  • लुधियाना नगर निगम का बिल्डिंग इंस्पेक्टर और क्लर्क गिरफ्तार, NOC के बदले मांगी थी रिश्वत

    You are currently viewing लुधियाना नगर निगम का बिल्डिंग इंस्पेक्टर और क्लर्क गिरफ्तार, NOC के बदले मांगी थी रिश्वत

    लुधियाना नगर निगम का बिल्डिंग इंस्पेक्टर और क्लर्क गिरफ्तार, NOC के बदले मांगी थी रिश्वत

     

    चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान नगर निगम लुधियाना में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर विशाल रामपाल और क्लर्क गुरविन्दर सिंह गुरी को दो किश्तों में 6000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। विशाल रामपाल का अब नगर निगम अमृतसर में तबादला हो गया है।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलाजिमों के विरुद्ध यह केस मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई आनलाइन शिकायत की जांच करने के उपरांत दर्ज किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता जुगल किशोर निवासी हैबोवाल, लुधियाना ने दोष लगाया कि उक्त मुलाजिमों ने उसकी जायदाद की ऐनओसी जारी करने के एवज में दो किश्तों में रिश्वत के तौर पर 6000 रुपए लिए हैं।

    शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त मुलाजिमों ने इस एवज में 15,000 रुपए की माँग की थी परन्तु सौदा 6000 रुपए में तय हुआ था। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्धी हुई बातचीत अपने मोबाइल पर रिकार्ड कर ली थी।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि लुधियाना रेंज की विजीलैंस यूनिट ने इस शिकायत में लगाए दोषों की जांच की और रिश्वत की माँग करने और रिश्वत लेने के लिए दोषी पाये जाने के उपरांत नगर निगम लुधियाना के उपरोक्त मुलाजिमों के खि़लाफ़ विजीलैंस थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि दोनों मुलजिमों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और कल लुधियाना की अदालत में पेश किया जायेगा। इस मामले की आगे जांच जारी है।

     

  • लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. चरणजीत सिंह अटवाल ने शिअद से इस्तीफा सबको चौकाया.

    लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. चरणजीत सिंह अटवाल ने शिअद से इस्तीफा सबको चौकाया.

     

    Former Deputy Speaker of Lok Sabha Dr. Charanjit Singh Atwal resigns from SAD

    लुधियाना -लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर डा. चरणजीत सिंह अटवाल ने शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। डा. अटवाल ने अपना इस्तीफा शिअद प्रधान सुखबीर बादल को भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि डा. अटवाल के पुत्र इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को भाजपा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है।

  • अमृतपाल के नजदीकी 2 और लोग मोहाली से गिरफ्तार, छिपाने और भागने में की थी मदद

    अमृतपाल के नजदीकी 2 और लोग मोहाली से गिरफ्तार, छिपाने और भागने में की थी मदद

     

    मोहाली : अमृतपाल सिंह पिछले एक महीने से पुलिस और खुफिया तंत्र को छका रहा है। उसके लगभग सभी साथियों पर शिकंजा कस चुका है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस अमृतपाल के काफी करीब है। इस बीच सोमवार देर रात को मोहाली में दबिश डालकर पंजाब और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने एक महिला समेत 2 और लोगों को गिरफ्तार किया। इन दोनों पर अमृतपाल को छिपाने और भागने में मदद करने का आरोप है।

    पंजाब और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त अभियान में सोमवार रात मोहाली के सेक्टर 88 स्थित एक घर से दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद गुरजंट सिंह और निशा रानी को गिरफ्तार किया। सूत्रों ने कहा कि दोनों पर अमृतपाल सिंह को भगाने में मदद करने का आरोप है। इन्होंने अमृतपाल को अन्य सहायता भी प्रदान की। हालांकि, पुलिस ऑपरेशन के बारे में चुप्पी साधे रही और इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।