पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में किया बदलाव, 2 मई से सुबह 7:30 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे सभी कार्यालय

पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में किया बदलाव, 2 मई से सुबह 7:30 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे सभी कार्यालय

 

सुबह जल्दी दफ्तर खुलने से अत्यधिक गर्मी के दौरान बिजली की खपत में आएगी कमी

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार द्वारा पंजाब और चंडीगढ़ में स्थित अपने सभी दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है। यह फैसला अत्यधिक गर्मी के दौरान बिजली की खपत को घटाने और दफ्तरों में बेहतर तालमेल और नियंत्रण को यकीनी बनाने के लिए लिया गया है।

अब 2 मई से सभी सरकारी दफ्तर प्रात: काल 07:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे। यह समय सारणी 15 जुलाई, 2023 तक लागू रहेगी। यह बदला नया समय क्षेत्रीय दफ़्तरों, सिविल सचिवालय और अन्य मुख्य दफ़्तरों समेत सभी दफ़्तरों में एकसमान लागू होगा।

गर्मियों में बिजली की मांग बहुत ज्यादा होती है। इसको ध्यान में रखते हुए दफ़्तर खुलने के समय में बदलाव किया गया है जिससे बिजली की खपत में काफ़ी कमी आने की उम्मीद है।

पंजाब सरकार की तरफ से दफ्तरों के कामकाज को सुचारू ढंग से चलाने के लिए सभी मुलाजिमों को सहयोग देने और नए समय की पालना करने के लिए कहा गया है। सरकार ने लोगों को भी अपील की है कि वह सरकारी दफ्तरों के बदले हुए नए समय का ध्यान रखें और उस अनुसार ही अपने कामकाज के लिए सरकारी दफ्तरों में पहुंचें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *