Punjab News: अमीर होने के लिए फतेहगढ़ साहिब में महिला की बलि देने की कोशिश, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

You are currently viewing Punjab News: अमीर होने के लिए फतेहगढ़ साहिब में महिला की बलि देने की कोशिश, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Punjab News: अमीर होने के लिए फतेहगढ़ साहिब में महिला की बलि देने की कोशिश, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

फतेहगढ़ साहिब (कुलदीप गोयल) एक महिला की हत्या के प्रयास की गुत्थी को फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अमीर होने के लिए नहर के पास महिला की बलि देने का प्रयास किया था। उन्होंने उसकी गर्दन पर दातर से हमला कर उसे मरा समझ कर फेंक दिया था।

आईजी रूपनगर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डॉ. रवजोत गरेवाल ने बताया कि घटना 19 अप्रैल की है। पुलिस को सूचना मिली कि एक अधेड़ उम्र की महिला को अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया। सीआईए सरहिंद की टीम संयुक्त रूप से जांच कर कुछ घंटों के भीतर आरोपी कुलदीप सिंह और जसवीर सिंह उर्फ जस्सी निवासी गांव फिरोजपुर (फतेहगढ़ साहिब) के थन्ना अमलोह इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ फतेहगढ़ साहिब थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *