जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में पंजाब के 4 जवानों समेत 5 शहीद, सीएम मान ने दी श्रद्धांजलि

You are currently viewing जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में पंजाब के 4 जवानों समेत 5 शहीद, सीएम मान ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में पंजाब के 4 जवानों समेत 5 शहीद, सीएम मान ने दी श्रद्धांजलि

 

जम्मू-कश्मीर (शर्मा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में दोपहर करीब 3 बजे आतंकियों ने सेना के एक ट्रक पर हमला किया जिसके बाद ट्रक में आग लग गई. हादसे में पंजाब के 4 जवानों समेत 5 शहीद हो गए जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। सीएम मान ने ट्वीट कर लिखा कि- राष्ट्रीय रायफल्स के पांच जवान, जिनमें से चार पंजाब के थे, आतंकी हमले में शहीद हो गए”सीमाओं के रखवाले अमर रहें… ईश्वर परिवारों को आज्ञा मानने की शक्ति दें, शहीदों को शत शत नमन”।

शहीद हुए जवानों में एक पंजाब के बठिंडा जिले के तलवंडी साबो के बाघा गांव का रहने वाला फौजी सेवक सिंह है। वह 2018 में सेना में भर्ती हुआ था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता गुरचरण सिंह ने बताया कि सेवक 20 दिन पहले छुट्टी खत्म कर ड्यूटी पर गया था।

सेना के एक अन्य जवान की पहचान लुधियाना के मनदीप सिंह के रूप में हुई है। मनदीप लुधियाना जिले के दोराहा के पास चाणकोइयां कलां गांव का रहने वाला था। उन्होंने अपनी मां, पत्नी, बेटे और बेटी, भाइयों समेत अपने परिवार को अलविदा कह दिया है।

बता दें कि उत्तरी कमान मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि जवानों को लेकर ट्रक टिंम्बर गली से पुंछ जा रहा था। पानी बरस रहा था। दृश्यता भी बहुत कम रही। इसका फायदा आतंकियों ने उठाया। हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो हुआ है। उसे राजौरी के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहीद हुए जवान राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे। ये इस इलाके में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में तैनात थे। इससे पहले सेना के अधिकारी ने बताया था कि ट्रक में आग लगने से जवानों की मौत हुई है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने हमले की जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *