14 अप्रैल तक रद्द पुलिसकर्मियों की छुट्टियां,पंजाब में हाई अलर्ट जारी..

 

14 अप्रैल तक रद्द पुलिसकर्मियों की छुट्टियां,पंजाब में हाई अलर्ट जारी..

 

Mnd Web News: पंजाब पुलिस के कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पंजाब पुलिस के पुलिस महानिदेशक (DGP) के कार्यालय द्वारा पंजाब के सभी पुलिस कार्यालयों के प्रमुखों को भेजे गए एक जरूरी संदेश में कर्मचारियों की छुट्टियां 14 अप्रैल तक रद्द कर दी गई हैं।

PUNJAB POLICE

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आदेश जारी किया है कि छुट्टी के लिए आवेदन करने वाले या छुट्टी लेने वाले सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया जाए। बेशक इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक बैसाखी तक प्रदेश में पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की इस चौकसी को पंजाब में बैसाखी और ऑपरेशन अमृतपाल से जोड़ा जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बैसाखी के मौके पर श्रद्धालुओं को तलवंडी साबो पहुंचने का न्यौता दिया है। बेशक यह न्योता गुरमती के कार्यक्रम में पहुंचने के लिए दिया गया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को डर है कि यहां से कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

अमृतपाल की सरबत खालसा (सिखों की धर्म सभा) की कॉल को देखते हुए पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर है। तलवंडी साबो में हर तरह की हरकत पर नजर रखी जा रही है। यहां पंजाब पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की जा चुकी है। इसके अलावा इंटेलिजेंस विंग के अफसरों को भी यहां कैंप करवा दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *