विधायक रमन अरोड़ा ने अपने क्षेत्र में उपचुनाव की लड़ाई जीतने के लिए झोंकी पूरी ताकत, वार्ड नम्बर 50 में पड़ते भगवान वाल्मीकि चौंक के नज़दीक सब्जी मंडी में की बड़ी मीटिंग

You are currently viewing विधायक रमन अरोड़ा ने अपने इलाक़े में उपचुनाव की लड़ाई जीतने के लिए झोंकी ताकत, वार्ड नम्बर 50 में पड़ते भगवान वाल्मीकि चौंक के नज़दीक सब्जी मंडी में की विशाल मीटिंग

विधायक रमन अरोड़ा ने अपने क्षेत्र में उपचुनाव की लड़ाई जीतने के लिए झोंकी पूरी ताकत, वार्ड नम्बर 50 में पड़ते भगवान वाल्मीकि चौंक के नज़दीक सब्जी मंडी में की बड़ी मीटिंग

 

 

MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर सेंट्रल विधायक रमन अरोड़ा ने सोमवार को वार्ड नम्बर 50 में पड़ते भगवान वाल्मीकि चौंक के नज़दीक सब्जी मंडी में विशाल मीटिंग करके उपचुनाव की लड़ाई जीतने के लिए अपनी पुरी ताकत झोंक दी है। जहां 10 मई को वोटिंग होनी है। यहां से चुनावी जीत आम आदमी पार्टी के लिए संवैधानिक तौर से बेहद अहम हो गई है। इसी को लेकर आप उपचुनाव उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के हक में प्रचार के लिए विधायक रमन अरोड़ा ने बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बता कर बड़ी सँख्या में पार्टी में ज्वाइन करवाया। विधायक रमन अरोड़ा ने मीटिंग में आप उपचुनाव प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के लिए घर घर जाकर समर्थन मांगने एवँ लोगों को शहर में विकास के नाम पर वोट देने की अपील भी करेंगे। इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि पंजाब की आप सरकार राज्य के विकास, गरीब के उत्थान व किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए और नौजवानों को रोजगार देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने सभी विपक्षी दलों को ललकारते हुए कहा कि विपक्षी दलों की सरकारों ने समय समय पर प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है, जबकि आप सरकार में जन-जन का सम्मान और विकास हो रहा है। इस दौरान आप प्रतियाशी सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि आप द्वारा विकास और सम्मान की रफ्तार यूं ही चलती रहेगी और आने वाले समय में विपक्षी दलों की दुकानों पर ताला लग जाएगा क्योंकि आप की सरकार ने विपक्षियों के पास कोई भी मुद्दा नही छोड़ा है। साथ ही विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो भी वादे किए थे, सभी पूरे किए जा रहे हैं। विपक्षी दल इस से बौखलाए हैं। वह दिन दूर नहीं जब आप के लगातार बढ़ते जनाधार के बीच विरोधी दल और उनके नेता पंजाब छोड़ कर भागने पर मजबूर होंगे। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी यह उपचुनाव आप कार्यकर्ताओं की ताकत व मतदाताओं के सहयोग के बल पर भारी मतों से जीतेगी। इस मौके आप आप वॉलिंटियर सोनू चड्डा, दीपक कुमार, जतिंन गुलाटी, शिवम मदान, बलवंत सिंह, विष्णु, शोट्टू बग्गा, सनी, दविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, मोंटू, रिंका, बंटी, अमित, गौरव, शाम लाल, नीरज, बब्लू, सूरज, राजू राजीव चांद अमित सहित सैकडो लोग उपस्थित थे। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *