Tv एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह के निधन से छाई शोक की लहर, बाथरुम में मिली लाश
मुंबई : टीवी और फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार को हरमिंदर ने अपनी आखिरी सांस ली और उनका निधन हो गया। नीलू के पति हरमिंद का स्वास्थ्य एक दम ठीक था, और वो किसी भी गंभीर बीमारी से नहीं जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका निधन बाथरूम में फिसरकर गिरने की वजह से हुआ है। सोशल मीडिया पर नीलू के फैन्स व दोस्त, हरमिंदर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
जब हरमिंदर सिंह का निधन हुआ उस समय घर में केवल एक हेल्पर मौजूद था। उसने ही नीलू के पति को बाथरूम में बेहोश पाया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीलू की सबसे अच्छी दोस्त वंदना ने एक्ट्रेस के पति की मौत को कंफर्म किया, उन्होंने बताया उस समय हेल्पर घर पर मौजूद था और वह लंच तैयार कर रहा था। वह हरमिंदर के बाथरूम से लौटने का इंतजार कर रहा था ताकि उन्हें लंच सर्व कर सके। हालांकि काफी टाइम बाद भी जब हरमिंदर बाथरूम से नहीं निकले तो हेल्प ने बेडरूम में जाकर चेक किया। उन्हें वहां न पाकर उसने बाथरूम की चेक किया तो हरमिंदर वहां गिरे पड़े मिले। एक्ट्रेस की फ्रेंड ने ये भी बताया कि हरमिंदर को डायबिटीज थी लेकिन वे पूरी तरह हेल्दी थे और सब कुछ अचानक हुआ।
रिपोर्ट के मुताबिक नीलू की दोस्त ने ये भी बताया कि हरमिंदर का अंतिम संस्कार रविवार को होगा। क्योंकि उनका बेटा अभी बाहर है उनके आने के बाद ही एक्ट्रेस के पति की अंतिम क्रियाएं की जाएंगी।









Leave a Reply