बड़ी खबरः कनाडा से डिपोर्ट होगें 700 भारतीय छात्र, छात्रों के वीजा दस्तावेज निकले फर्जी, जालंधर के एजेंट से लगवाए थे वीजे
जालंधरः पंजाब से कनाडा जाने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत कनाडा सरकार करीब 700 पंजाबी छात्रों को कनाडा से डिपोर्ट करने जा रही है। बताया जा रहा है कि कनाडा की सीमा सुरक्षा एजेंसी द्वारा भारतीय छात्रों के दस्तावेजों की जांच के दौरा उन्हें फर्जी पाया है, जिसके आधार पर अब सरकार 700 से अधिक भारतीय छात्रों को डिपोर्ट करने का नोटिस जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 700 छात्र +2 पास करने के बाद, जालंधर की एजुकेशन माइग्रेशन सर्विसेज देने वाली एक कंपनी के माध्यम से एक स्थानीय एजेंट के जरिये कनाडा पहुंचे थे। छात्रों के लिए समस्या तब शुरू हुई जब सीबीएसए ने छात्रों को दिए वीजा के आधार पर दस्तावेजों की जांच की और प्रवेश प्रस्ताव पत्र को फर्जी पाया। सभी छात्रों को सुनवाई का अवसर देने के बाद डिपोर्ट किए जाने का नोटिस जारी किया गया। बताया गया कि एजेंट ने चालाकी से हमारे वीजा आवेदन फाइलों पर खुद हस्ताक्षर नहीं किए, बल्कि प्रत्येक छात्र किसी भी एजेंट की सेवाओं को काम पर रखे बिना एक स्व-आवेदक था। एजेंट ने ऐसा जानबूझकर किया था।
बता दें कि कई छात्र जालंधर की एजुकेशन माइग्रेशन सर्विसेज देने वाली कंपनी के जरिए स्टडी परमिट पर कनाडा गए थे। वहीं अब छात्रों के सामने एकमात्र उपाय यह है कि डिपोर्ट नोटिस को अदालत में चुनौती दी जाए, जहां 3 से 4 साल लग सकते हंै। कनाडा में वकीलों की सेवाएं लेना बहुत महंगा है। सीबीएसए कनाडा के वीजा और एयरपोर्ट अधिकारियों की विफलता भी नहीं मान रहा है जिन्होंने वीजा जारी किया व सभी दस्तावेजों की प्रामाणिकता जांची।









Leave a Reply