पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, अमृतपाल सिंह के समर्थक के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर… पढ़ें पूरी खबर

You are currently viewing पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, अमृतपाल सिंह के समर्थक के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर… पढ़ें पूरी खबर

Big action of Punjab government, cancellation of arms license of Amritpal Singh’s supporter… read full news

पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, अमृतपाल सिंह के समर्थक के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर… पढ़ें पूरी खबर

 

चंडीगढ़ः अजनाला कांड के बाद पंजाब सरकार अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। जिसके तहत पुलिस प्रशासन ने शनिवार को अमृतपाल के दो साथियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिये हैं। ये लाइसेंस जम्मू-कश्मीर से ही जारी किए गए थे। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ और रामबन के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि अमृतपाल सिंह के दो बॉडीगार्ड्स के जारी हथियारों के लाइसेंस को रद्द कर करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन ने अमृतपाल सिंह के जिन दो साथियों पर कार्रवाई की है उनमें 19 सिख रेजिमेंट से रिटायर्ड सैनिक वरिंदर सिंह और 23 बख्तरबंद पंजाब से रिटायर्ड सैनिक तलविंदर सिंह का नाम शामिल है। वरिंदर सिंह को पंजाब पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। बीते दिन खालिस्तान समर्थक भावनाओं को बढ़ावा देने वाले कम से कम 6 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया गया था। इसके लिए केंद्र सरकार ने अनुरोध किया था।

इस संबंधई जानकारी देते सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि विदेशों से संचालित किए जा रहे 6 से 8 यूट्यूब चैनल पिछले 10 दिनों में ‘ब्लॉक’किए गए हैं। बता दें कि अजनाला कांड के बाद पुलिस एक्शन में दिखाई दे रही हैं। अजनाला में हुई हिंसा दौरान अमृतपाल सिंह के साथियों के हथियारों को लेकर जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *