स्नैपचैट पर रील बनाते समय भाखड़ा नहर में डूबे युवकों के शव बरामद, आखिरी पलों का वीडियो आया सामने
शिमलाः रोपड़ के रंगीलपुर पुल के पास सेल्फी लेने के चक्कर में पैर फिसलने से भाखड़ा नहर में 5 दिन पहले डूबे दोनों युवकों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। दरअसल, दोनों युवक हिमाचल के रहने वाले थे, जो रोपड़ के रंगीलपुर पुल के पास सेल्फी ले रहे थे। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और दोनों डूब गए। मृतकों की पहचान सुमित और विराज के रूप में हुई है, जो शिमला के रोहड़ू के रहने वाले थे।
मिली जानकारी के अनुसार, सुमित मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। और विराज अपने दोस्त को मिलने 5 मार्च शनिवार को खरड़ गया था। रविवार सुबह दोनों घूमने मोटर साइकिल पर भाखड़ा नहर रंगीलपुर के पास गए थे। इनके साथ तीसरा साथी अमन निवासी बिहार भी था। स्नैपचैट रील बनाते व सेल्फी लेते समय सुमित का पैर अचानक फिसल गया, जिसको बचाने के चक्कर में विराज ने उसका हाथ पकड़ा तो उसका पैर भी फिसल गया और दोनों नहर के तेज पानी के बहाव में बह गए।
वहीं तीसरे साथी ने उन्हें बचाने के लिए शोर मचाया तो पुल के साथ स्थित ख्वाजा मंदिर में सुबह सेवा करने आए एक युवक तथा होमगार्ड के जवानों ने रस्सी की मदद से दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक नहर के तेज पानी के बहाव में बह गए। वहीं, पुलिस ने आज दोनों युवकों के शवों को बरामद कर लिया है।








Leave a Reply