Category: POLITICAL

  • पंजाब विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, सरकार से इंसाफ की लगा रहे है गुहार…

     पंजाब विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता, सरकार से इंसाफ की लगा रहे है गुहार…

     

    चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के बाहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। स्व. सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर आज पंजाब विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

    माता पिता अपने बेटे की हुई हत्या को लेकर इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा भी धरने पर बैठे हैं।

  • हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान  पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा ; देखें विडियो; बाल-बाल बचे पूर्व CM येदियुरप्पा

    हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान  पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा ; देखें विडियो; बाल-बाल बचे पूर्व CM येदियुरप्पा

    नई दिल्ली : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा आज हेलीकॉप्टर का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। पॉयलट ने सूझबूझ दिखाई और बड़ा हादसा होने से टल गया। बीएस येदियुरप्पा चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रहे हैं और सोमवार को वो कलबुर्गी पहुंचे। लेकिन, प्रशासन की गलती से हेलीकॉप्टर लैंडिंग के समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

    ये हादसा उस समय हुआ जब कलबुर्गी में बीएस येदियुरप्पा का हेलीकॉप्टर लैंड कर रहा था, तभी हेलीकॉप्टर के ब्लेड की वजह से धुएं का तूफान आ गया। हेलीकॉप्टर के पंखे की तेज हवा से पास बनी झुग्गी झोपड़ियों पर लगे प्लास्टिक और आस पास के कूड़े का ढेर इतनी तेजी से ऊपर उड़ने लगा कि बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

    देखें VIDEO-

    पायलट को ऐन वक्त पर लैंडिंग टालनी पड़ी। पायलट ने समझदारी दिखाई और स्थिति को भांपते हुए दोबारा हेलीकॉप्टर को ऊपर की तरफ ले लिया। करीब आधा घंटा तक हेलीकॉप्टर हवा में ही रहा। बाद में मौजूद पुलिस बल ने आसपास की जगह को साफ करवाया, तब हेलीकॉप्टर को लैंड कराया जा सका।
  • पंजाब विधानसभा में  भगवंत मान और प्रताप सिंह बाजवा में हुई तीखी बहस, मान बोले-AAP से जो गलती करेगा, वह भी अंदर जाएगा

      पंजाब विधानसभा में  भगवंत मान और प्रताप सिंह बाजवा में हुई तीखी बहस, मान बोले-AAP से जो गलती करेगा, वह भी अंदर जाएगा

    चंडीगढ़ -पंजाब विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा आमने-सामने हुए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई। सीएम ने कहा कि AAP से जो गलती करेगा, वह भी अंदर जाएगा। साथ ही कांग्रेस के नेताओं के गैंगस्टर के साथ नाम जुड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी पंजाब का एक पैसा भी खाया है उनसे हिसाब लिया जाएगा। इस पर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यदि ऐसा है तो पूर्व मंत्री फौजा सिंह सरारी पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

    मान ने तंज कसते हुए प्रताप बाजवा से पूछा कि कांग्रेस के पूर्व नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, गुरदीप कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू, मनप्रीत बादल और फतेह जंग बाजवा कहां हैं। पंजाब विधानसभा सत्र से पहले भाजपा विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि जी20 सम्मेलन पंजाब में होना सम्मान की बात है। विदेशों से जो लोग सम्मेलन में भाग लेने आएंगे, उन्हें यहां की संस्कृति का ज्ञान होगा। अमन कानून व्यवस्था पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह काम राज्य सरकार का है, इस बारे मे मुख्यमंत्री ही जवाब दे सकते हैं।

  • पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान मुश्किल को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर तक पहुंची पुलिस

    पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान मुश्किल को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर तक पहुंची पुलिस

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चेयरमैन इमरान खान को रविवार को तोशखाना मामले में गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। इस्लामाबाद पुलिस पूर्व पीएम के गिरफ्तारी वारंट के साथ उनके घर पहुंच गई है। इमरान लाहौर में जमान पार्क नामक आवास में रहते हैं। स्थानीय मीडिया ने ये जानकारी दी। 28 फरवरी को संघीय राजधानी में एक जिला और सत्र अदालत द्वारा खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

    द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि सभी कानूनी आवश्यकताएं पूरी होने के बाद खान को गिरफ्तार किया जाएगा। इस बीच, पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा कि खान को गिरफ्तार करने का कोई भी प्रयास स्थिति को गंभीर रूप से खराब कर देगा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मैं इस अक्षम और पाकिस्तान विरोधी सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं कि पाकिस्तान को और संकट में न डालें और समझदारी से काम लें, कार्यकर्ता जमां पार्क पहुंचें।

    फवाद ने आगे कहा कि इमरान के खिलाफ 74 मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में किसी भी व्यक्ति के लिए अदालत में पेश होना मानवीय रूप से संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इमरान की गिरफ्तारी का उद्देश्य पंजाब में आगामी आम चुनावों को स्थगित करना था। फवाद ने कहा कि इमरान ने हमेशा न्यायपालिका का सम्मान किया है और जब भी उन्हें बुलाया गया वह अदालत में पेश हुए। लेकिन वे चाहते हैं कि इमरान खान अदालत जाएं ताकि आतंकवादी उन्हें फिर से निशाना बना सकें।

  • मनीष सिसोदिया को कोर्ट से मिला झटका; 10 मार्च तक जमानत नहीं-सीबीआई रिमांड 2 दिन बढ़ा

    मनीष सिसोदिया को कोर्ट से मिला झटका; 10 मार्च तक जमानत नहीं-सीबीआई रिमांड 2 दिन बढ़ा

     

    नई दिल्ली -दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार पूर्व उपमुख्यमंत्री CM मनीष सिसोदिया की आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। सुनवाई के दाैरान CBI ने उनकी 3 दिन की कस्टडी और मांगी। कोर्ट ने सिसोदिया का सीबीआई रिमांड 2 दिन बढ़ा दिया है। वहीं, सिसोदिया की जमानत याचिका पर 10 मार्च को फैसला आएगा। 26 फरवरी को गिरफ्तारी के बाद 27 फरवरी को कोर्ट ने सिसोदिया को 5 दिन की कस्टडी में भेजा था, जो आज (4 मार्च) को पूरी हो गई है।

    कोर्ट में पेशी से पहले CBI मुख्यालय के बाहर पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और CRPF को तैनात किया गया है। सिसोदिया के वकील ने दलील दी कि रिमांड असाधारण है। आपके पास 15 दिन हैं इसका मतलब ये नहीं कि कोर्ट 15 दिन दे देगी। अदालत को इस ओर ध्यान देना होगा कि आखिर रिमांड का सही कारण क्या है? सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि केस के दस्तावेजों की जानकारी सिसोदिया ने नहीं दी है, अभी आरोपियों से आमना-सामना होना बाकी है। इस पर कोर्ट ने कहा कि किससे आमाना सामना कराना चाह रहे हो। सीबीआई ने कहा कि अभी कुछ अधिकारियों से मनीष का आमना-सामना करवाया गया है। सीबीआई ने कोर्ट को जानकारी दी कि पूरे पूछताछ की रिकॉर्डिंग सीडी में है। उसे कोर्ट में दिखा नहीं सकते हैं। वहीं कोर्ट ने पूछा कि कितने घंटे पूछताछ हुई तो सीबीआई ने बताया कि रोज आठ घंटे पूछताछ होती है।

  • ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर की दीवारों पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध में लिखे नारे: ब्रिस्बेन के लक्ष्मी नारायण मंदिर की घटना

    ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर की दीवारों पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध में लिखे नारे: ब्रिस्बेन के लक्ष्मी नारायण मंदिर की घटना

     

    ऑस्ट्रेलिया में लगातार मंदिरों पर हमले के मामले सामने आ रहे हैं। अब ब्रिसबेन में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में हमला हुआ है। ऑस्ट्रेलिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ये हमला खालिस्तान समर्थकों ने किया है। यहां अज्ञात लोगों ने दीवारों पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बातें लिख दीं। इसके पहले 21 फरवरी की रात ब्रिस्बेन में इंडियन कॉन्स्यूलेट पर हमला हुआ था।

    पिछले 2 महीनों में मंदिर पर हुए हमले की ये चौथी घटना है। सबसे पहले 12 जनवरी को मेलबर्न में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर भी भारत विरोधी नारे लिखे मिले थे। इसके बाद 18 जनवरी को मेलबर्न के श्री शिव विष्णु मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। 23 जनवरी को मलबर्न के अल्बर्ट पार्क में बने इस्कॉन मंदिर में भारत विरोधी नारे लिखे मिले थे।

    फोटो ऑस्ट्रेलिया टुडे वेबसाइट से लिया गया है। इसमें मंदिर की बाउंड्री वॉल पर नारे लिखे दिखाई दे रहे हैं।
    फोटो ऑस्ट्रेलिया टुडे वेबसाइट से लिया गया है। इसमें मंदिर की बाउंड्री वॉल पर नारे लिखे दिखाई दे रहे हैं।

    खालिस्तानी झंडा कॉन्स्यूलेट में फेंका था
    रिपोर्ट के मुताबिक, 21 फरवरी की रात कुछ खालिस्तान समर्थकों ने कॉन्स्यूलेट पर हमला किया और यहां खालिस्तान का फ्लैग फेंक दिया। 22 फरवरी की सुबह जब काउंसिल अर्चना सिंह यहां पहुंची तो उन्होंने झंडा देखा। अर्चना ने फौरन क्वीसलैंड पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस पहुंची और उसने फ्लैग अपने कब्जे में ले लिया।

    ब्रिस्बेन में भारतीय कॉन्स्यूलेट स्वान रोड पर है। ये इलाका ब्रिस्बेन का सबअर्बन यानी उपनगरीय क्षेत्र है।
    ब्रिस्बेन में भारतीय कॉन्स्यूलेट स्वान रोड पर है। ये इलाका ब्रिस्बेन का सबअर्बन यानी उपनगरीय क्षेत्र है।

    हिंदूओं को सतर्क रहने की जरूरत ऑस्ट्रेलिया एसोसिएशन ऑफ आयुर्वेद के अध्यक्ष डॉ. नवीन शुक्ला ने कहा- मेलबर्न में हुई घटनाएं दिखाती हैं कि हिंदू समुदाय को थोड़ा सतर्क होना पड़ेगा। मेलबर्न में जो हो रहा है, उसके कारण कनाडा और अमेरिका जैसे हालात यहां भी हो सकते हैं। इसलिए सरकार को भी सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

    समुदाय में सक्रिय भारतीय मूल के बलजिंदर सिंह कहते हैं- ऐसी घटनाओं का भारत से यहां आकर बसने और पढ़ने वालों पर असर होगा। इस तरह की गतिविधियां करने वाले लोग असल में यहां रहने वाले और भविष्य में आने वाले भारतीयों के लिए ही समस्याएं पैदा करते हैं।

    दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में हिंदू तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। 2021 की जनगणना के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में 6.84 लाख हिंदू रहते हैं। यह वहां की आबादी का 2.7% है। वहीं सिखों की संख्या करीब 2.09 लाख है, जो कुल आबादी के 0.8% हैं।

    बड़ी बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले 34% हिंदू 14 साल और 66% हिंदू 34 साल की उम्र वाले हैं। यही नहीं, जुलाई 2022 के आंकड़ों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में 96 हजार भारतीय छात्र पढ़ रहे थे। यह चीन के बाद विदेशी छात्रों की दूसरी सबसे बड़ी तादाद है।

  • सुप्रीम कोर्ट के बाद अब दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अब निचली अदालत का खटखटाया दरवाजा

    सुप्रीम कोर्ट के बाद अब दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अब निचली अदालत का खटखटाया दरवाजा

    नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अब जमानत के लिए निचली अदालत का दरवाजा खटखटाया है। मनीष सिसोदिया ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की हैं। बताया जा रहा है कि मनीष सिसोदिया की याचिका पर शनिवार को सुनवाई हो सकती है। इससे पहले शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया को जमानत देने से मना कर दिया था। उस वक्त सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा था कि जमानत के लिए सीधे-सीधे सर्वोच्च अदालत में पहुंच जाना एक गलत परंपरा है। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें निचली अदालत का रुख करने को कहा था।

    दिल्ली के कथित शराब घोटाले में तब के आबकारी मंत्री रहे मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया गया है। 26 फरवरी को 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन राउज ऐवेन्यू कोर्ट में उन्हें पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया था। सिसोदिया की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी को अवैध बताया था और सर्वोच्च अदालत से हस्तक्षेप की मांग की थी। कोर्ट ने निचली अदालतों के विकल्प को अपनाने की सलाह देते हुए याचिका को खारिज कर दिया था।

  • निगम चुनाव को लेकर जागरूक होते जा रहे हैं वोटर, नहीं मिलने वाला दल बदल कर टिकट पाने वालों को फायदा

    निगम चुनाव को लेकर जागरूक होते जा रहे हैं वोटर, नहीं मिलने वाला दल बदल कर टिकट पाने वालों को फायदा

    निगम चुनाव को लेकर जागरूक होते जा रहे हैं वोटर, नहीं मिलने वाला दल बदल कर टिकट पाने वालों को फायदा

    जनता से किए वादे जो पहले भी पूरे नहीं कर सके उन्हें जनता इस बार नहीं देने वाली अपना अमूल्य वोट

    मात्र वादों से नहीं , जनता की समस्याओं को दूर करने वाले ही बनेंगे इस बार “पार्षद”

    MBD WEB NEWS: (सुमेश शर्मा) पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर पिछले कई महीनों से लगातार दल बदल कर टिकट पाने की कोशिशों में जुटे हैं शहर के कई नामी चेहरे , ऐसा किसी एक पार्टी में नहीं लगभग सभी पार्टियों में देखा जा रहा है कि एक दल को छोड़ दूसरे दल में अपनी जगह बनाने के लिए अपने मित्रों, साथियों, रिश्तेदारों यहां तक की अपने विरोधियों को भी साथ ले पुरानी पार्टी छोड़ नई पार्टी में जगह बनाने में जुटे हैं कई लोग

    कोई बीजेपी छोड़ आप में आ रहा है कोई कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में आ रहा है लोग इस बात से हैरान हैं इन दलबदलू नेताओं को शहर की समस्याओं से ज्यादा इस समय अपनी टिकट के लिए जोर लगा रहे हैं।

    शहर में गंदगी के हालात दिन भर दिन बिगड़ते जा रहे हैं कहीं कोई सफाई को लेकर अभियान नही चला रहा ,नाहि ट्रैफिक की समस्या को लेकर कोई नेता ध्यान नहीं देता। शहर में लगने वाले धर्मों के कारण लोग घंटो ट्रैफिक के जाम में फंसे रहते हैं

    चुगिट्टी चौक पर बनने वाला पुल बनाने की अंतिम तिथि को निकले महीना बीत चुका है और इससे प्रभावित होने वाले लाखों लोग दिन में कई कई बार रेलवे फाटक पर फंसे अक्सर एक-दूसरे से यही कहते दिखाई देते हैं कि भगवान जाने कब तक पूरा होगा इस पुल का कार्य । अरे किसी तरह फाटक को पार कर जैसे ही चुगिट्टी चौक के आसपास पहुंचते हैं तो शहर कर दर्शन हो जाते है एक गंदी बदबू उनका स्वागत करते नजर आती है लोग इस बात से हैरान हैं कि हमने वोट तो दिया था कि जल्द से जल्द हमारी यह समस्या खत्म होगी लेकिन आप सरकार के नेता भी दूसरी पार्टियों के नेताओं को अपनी पार्टी में जगह देने में ज्यादा व्यस्तता दिखा रहे हैं जबकि इन नेताओं को जनता के रुके हुए कार्य जल्द पूरे कर जनता के दिलों में अपनी जगह बनाने की जरूरत है

  • यूक्रेन – रूस युद्ध रोकने में भारत निभाएगा अहम भूमिका

     यूक्रेन – रूस युद्ध रोकने में भारत निभाएगा अहम भूमिका

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन संकट को बातचीत और कूटनीति से ही सुलझाया जा सकता है। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान में मोदी ने कहा, भारत ने शुरू से ही स्पष्ट कर दिया है कि यूक्रेन विवाद को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाया जा सकता है।

    अपनी ओर से, मेलोनी ने आशा व्यक्त की कि जी20 अध्यक्ष होने के कारण भारत यूक्रेन युद्ध पर बातचीत शुरू करने में केंद्रीय भूमिका निभा सकता है। अपनी पहली भारत यात्रा पर आई मेलोनी ने कहा, बहुपक्षीय समुदाय को एक साथ रखना महत्वपूर्ण है और हमें उम्मीद है कि इंडियन प्रेसिडेंसी इसे और भी अधिक कर सकते हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी जानते हैं कि वह जी20 शिखर सम्मेलन के लिए हमारे सहयोग पर भरोसा कर सकते हैं। मेरा मानना है कि हम एक साथ बहुत कुछ कर सकते हैं।
    दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर बोलते हुए मोदी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में इटली की सक्रिय भागीदारी का स्वागत किया। मोदी ने कहा, यह खुशी की बात है कि इटली ने हिंद-प्रशांत महासागर पहल में शामिल होने का फैसला किया है।

    मेलोनी ने संयुक्त बयान में कहा, हम इस संबंध को और बढ़ाना चाहते हैं और यही कारण है कि हमने अपनी साझेदारी को रणनीतिक साझेदारी में बदलने का फैसला किया है क्योंकि हमारे बीच बहुत ठोस संबंध हैं।

    मोदी ने कहा कि देश भारत और इटली के बीच एक ‘स्टार्ट अप ब्रिज’ स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया, हम इसका स्वागत करते हैं। एक और क्षेत्र है जिसमें दोनों देश एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं, वह रक्षा सहयोग है।

    “भारत में रक्षा निर्माण क्षेत्र में सह-उत्पादन और सह-विकास के अवसर पैदा हो रहे हैं जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। हमने नियमित संयुक्त अभ्यास और प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित करने का भी फैसला किया है।”

    “आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ लड़ाई में, भारत और इटली कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। हमने इस सहयोग को और मजबूत करने के लिए विस्तार से चर्चा की है।”

    मोदी ने कहा, “इस साल भारत और इटली द्विपक्षीय संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भारत अक्षय ऊर्जा, हाइड्रोजन, आईटी, टेलीकॉम, सेमीकंडक्टर और अंतरिक्ष के क्षेत्र में इटली के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करेगा।”

    इससे पहले मोदी ने मेलोनी का स्वागत करते हुए कहा कि इटली के लोगों ने उन्हें वोट दिया और वह इटली की पहली महिला और सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनीं। उन्होंने कहा, मैं भारतीयों की ओर से उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।

  • PM मोदी की कही भविष्यवाणी हुई सच, नागालैंड-त्रिपुरा में BJP की जीत पक्की, मेघालय में फंसा पेच

    PM मोदी की कही भविष्यवाणी हुई सच, नागालैंड-त्रिपुरा में BJP की जीत पक्की, मेघालय में फंसा पेच

     

    नई दिल्ली : भारत के 3 उत्तर-पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, नागालौंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव परिणामों की स्थिति अब लगभग साफ हो गई है।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि विपक्ष कह रहा है ‘मर जा मोदी-मर जा मोदी’, लेकिन जनता का कहना है कि मोदी तेरा कमल खिलेगा। प्रधानमंत्री की यह भविष्यवाणी सच साबित होती दिख रही है। त्रिपुरा में भाजपा लगभग सत्ता में वापसी करने जा रही है। निर्वाचन आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक त्रिपुरा भाजपा 33 सीटों पर आगे चल रही है।

    कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन 16 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। पहली बार चुनाव लड़ रही टिपरा मोथा पार्टी ने ट्राइबल इलाकों में भाजपा का काफी नुकसान किया है और उसके 11 उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी टाउन बोरडोवली सीट से जीत दर्ज कर ली है।

    वहीं, बीजेपी के गठबंधन को सबसे तगड़ा फायदा नागालैंड में मिलता दिखाई दे रहा है। नगालैंड में इस बार बीजेपी ने एक बार फिर एनडीपीपी के साथ चुनाव लड़ा था। दोपहर बाद तक के रुझानों में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को 39 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। पिछली बार इस गठबंधन के खाते में 60 में 29 सीटें आई थीं। इस बार गठबंधन को 10 सीटों का सीधा फायदा होता दिख रहा है।

    हालांकि मेघालय में भाजपा का प्रदर्शन हालांकि उम्मीद के मुताबिक नहीं दिख रहा है क्योंकि वह पहली बार सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद केवल तीन सीटों पर आगे है। त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में भी विधानसभा की 60-60 सीटें हैं।