Category: POLITICAL

  • मुख्यमंत्री मान का पंजाब वासियों के नाम संदेश, अमन-शांति बनाए रखने पर किया पंजाबियों का धन्यवाद

    You are currently viewing मुख्यमंत्री मान का पंजाब वासियों के नाम संदेश, अमन-शांति बनाए रखने पर किया पंजाबियों का धन्यवाद

    मुख्यमंत्री मान का पंजाब वासियों के नाम संदेश, अमन-शांति बनाए रखने पर किया पंजाबियों का धन्यवाद

     

    अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर लोगों को संदेश दिया है। सोशल मीडिया के जरिए लाइव होकर मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं अमन-शांति बनाए रखने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों का धन्यवाद किया है। सीएम मान का कहना है कि कुछ लोग बीते दिनों विदेशी ताकतों के साथ मिलकर पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश में थे। जिन्हें पकड़ लिया गया है। दूसरों के बेटों को गलत दिशा में लेकर जाना आसान है, लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा।

    जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से लाईव होकर उन्होंने कहा कि पंजाब बिल्कुल सुरक्षित हाथ में है। आम आदमी पार्टी कट्टर इमानदार पार्टी है। देश के खिलाफ पंजाब में साजिश रचने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, क्योंकि जनता ने भारी बहुमत देकर हमे जिम्मेदारी दी है। राज्य की अमन शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों को पंजाबियों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।

    वहीं सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार शिक्षा और हेल्थ को बढ़ावा देने वाली सरकार है। आम आदमी पार्टी पूरी तरह से सेकुलर है। पंजाब की अमन-शांति उसके लिए सर्वोपरि है। अगर कोई ताकत देश के खिलाफ पंजाब में पनप रही हो तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विदेशी ताकतों के हत्थे चढ़ पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे, नफरत भरी स्पीच दे रहे थे और कुछ ऐसे कानून के खिलाफ बोल रहे थे। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और वे सभी पकड़े गए हैं। उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

  • अमृतपाल के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने लगाया NSA, मुख्यमंत्री भगवत मान ने दिया बड़ा बयान!

    अमृतपाल के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने लगाया NSA, मुख्यमंत्री भगवत मान ने दिया बड़ा बयान!

    अमृतपाल के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने लगाया NSA, मुख्यमंत्री भगवत मान ने दिया बड़ा बयान!

     

    माहौल खराब करने वालों को मुंहतोड़ जवाब: भगवंत मान

    लोगों का भरोसा कायम रखेंगे: भगवंत मान

    ‘कामयाब नहीं होंगे शांति भंग करने वालों के मंसूबे’

     

     

    Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा है कि बीते कुछ दिनों से पंजाब में लोगों को अलग करने के लिए और पंजाब की अमन शांति के खिलाफ भाषण दिए जा रहे थे. उन लोगों को गिरफ्तार कर किया गया है.

    Bhagwant Mann on Amritpal Singh: भगोड़े अमृतपाल सिंह की तलाश तेज हो गई है और नेपाल-पाकिस्तान की सरहद पर एसएसबी के अलावा बीएसएफ को अलर्ट किया गया है. इस बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि पंजाब सरकार ने अमृतपाल के खिलाफ एनएसए लगा दिया है. वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने राज्य में जारी हंगामे को लेकर बयान जारी किया है और कहा है कि बीते कुछ दिनों से पंजाब में लोगों को अलग करने के लिए और पंजाब की अमन शांति के खिलाफ भाषण दिए जा रहे थे. उन लोगों को गिरफ्तार कर किया गया है.

     

    माहौल खराब करने वालों को मुंहतोड़ जवाब: भगवंत मान

    पंजाब की मौजूदा स्थिति पर मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने लोगों को संदेश दिया है और कहा है कि पंजाब में जब भी किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की है तो पंजाब ने उसका हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है. भगवंत मान ने कहा, ‘बीते कुछ दिनों से पंजाब में लोगों को अलग करने के लिए और पंजाब की अमन शांति के खिलाफ भाषण दिए जा रहे थे. उन लोगों को गिरफ्तार कर किया गया है. उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी.’

     

    लोगों का भरोसा कायम रखेंगे: भगवंत मान

    सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा, ‘लोगों ने पंजाब में आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया था और वो भरोसा हम कायम रखेंगे. तीन करोड़ पंजाबियों ने इस पूरे ऑपरेशन में हमारा साथ दिया. हम किसी को पंजाब की शांति भंग नही करने देंगे.’

    ‘कामयाब नहीं होंगे शांति भंग करने वालों के मंसूबे’

    पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने अमृतपाल का नाम नहीं लिया, लेकिन कार्रवाई का भरोसा दिया. उन्होंने कहा, ‘लोगों ने बता दिया कि लोग अमन शांति चाहते हैं. पंजाब की अमन शांति के खिलाफ कोई कुछ सोचेगा भी तो भी हम उसके मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे. देश की सरहद पर हमारे पंजाबी भाई खड़े हैं ताकि देश में शांति बनी रहे. वैसे ही आम आदमी पार्टी भी पंजाब में किसी को अराजकता नहीं फैलाने देगी.’

  • अमृतपाल की तलाश में NIA की 8 टीमें पंजाब पहुंचीं- पुलिस ने 458 करीबियों की लिस्ट NIA को सौंपी

    अमृतपाल की तलाश में NIA की 8 टीमें पंजाब पहुंचीं- पुलिस ने 458 करीबियों की लिस्ट NIA को सौंपी

    चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह चौथे दिन भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पंजाब पुलिस पूरे राज्य में उसकी तलाश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ अब NIA की 8 टीमें पंजाब पहुंच गईं और इन टीमों ने अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, गुरदासपुर, जालंधर जिलों में जांच शुरू कर दी है। उधर, अमृतपाल के चाचा को पंजाब से असम के डिब्रूगढ़ सेंटर जेल शिफ्ट किया गया है।

    NIA की टीम हथियारों, विदेशों से लिंक, फंडिंग और ISI से लिंक की जांच कर रही है। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 458 करीबियों की पहचान कर NIA को उनकी सूची सौंपी है। इनमें ए, बी और सी कैटेगरी में बांटा गया है। ए कैटेगरी के 142 लोग हैं जो 24 घंटे अमृतपाल के साथ रहते थे। बी कैटेगरी में 213 वो लोग थे जो फाइनेंस और संगठन का काम देखते थे।

  • 6 साथियों सहित अमृतपाल सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार! पंजाब के कई जिलों में इंटरनेट बंद

    6 साथियों सहित अमृतपाल सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार! पंजाब के कई जिलों में इंटरनेट बंद

     

    जालंधर : पंजाब के शाहकोट मलसिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर है। बताया जाता है कि अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अमृतपाल सिंह के खुद तीसरी गाड़ी में भाग जाने की सूचना मिल रही थी। अब खबर है कि अमृतपाल को जालंधर के नकोदर एरिया से गिरफ्तार करने की सूचना है मगर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही। जानकारी ये भी सामने आई है कि अमृतपाल को शाहकोट थाने में नजरबंद किया गया है। वहीं, पंजाब पुलिस ने कई जिलों में इंटरनेट की सेवाएं भी बंद कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, अमृतपाल का काफिला जब शाहकोट के पास पहुंचा, तभी पुलिस फोर्स ने उसे घेर लिया। पुलिस ने दो गाड़ियों में सवार अमृतपाल के 6 साथियों को पकड़ लिया, जबकि वह खुद अपनी मर्सिडीज कार में भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस ने पकड़े गए अमृतपाल के 6 साथियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है।

    अमृतपाल सिंह के खिलाफ हेट स्पीच समेत तीन मामले दर्ज हैं, जिसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पंजाब सरकार बड़े एक्शन के लिए सुनियोजित ढंग से पूरी तरह तैयार है।

  • राजनीति ; लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्‍थगित, सत्याग्रह पर बैठे विपक्षी नेता

    राजनीति ; लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्‍थगित, सत्याग्रह पर बैठे विपक्षी नेता

     

    नई दिल्‍ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान और अन्‍य विवादों के बीच संसद के दोनों सदनों राज्‍यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को शुक्रवार को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। अब लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को होगी। इसी बीच संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने विपक्ष के नेता विरोध प्रदर्शन करने बैठ गए हैं। इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हैं।

    बता दें कि संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण अब तक हंगामों से भरा रहा है। केंद्र सरकार राहुल गांधी को लंदन में दिए उनके बयानों के लिए घेर रही है। सत्‍तापक्ष लगातार राहुल गांधी से माफी की मांग कर रहा है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं कहा, इसलिए माफी का सवाल ही नहीं उठता है।

    दिल्ली में विपक्ष के नेताओं ने संसद में गांधी प्रतिमा के सामने अडानी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विरोध में शामिल हुए।

  • कोटकपूरा गोलीकांडः पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को मिली अग्रिम जमानत; सुखबीर बादल को कोर्ट ने दिया झटका

    You are currently viewing कोटकपूरा गोलीकांडः पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को मिली अग्रिम जमानत; सुखबीर बादल को कोर्ट ने दिया झटका

    Kotkapura firing: Former Chief Minister Parkash Singh Badal got anticipatory bail; Court gave blow to Sukhbir Badal

    कोटकपूरा गोलीकांडः पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को मिली अग्रिम जमानत; सुखबीर बादल को कोर्ट ने दिया झटका

     

    चंडीगढ़ः वीरवार को फरीदकोट की कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को बड़ी राहत देते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को कोर्ट ने झटका देते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका को रद्द कर दिया है। बता दें कि फरीदकोट की अदालत द्वारा कोटकपूरा गोलीकांड में पेश चार्जशीट पर सुनवाई के बाद पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल समेत पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी के अलावा 5 पुलिस अधिकारियों को अपना पक्ष रखने के लिए 23 मार्च को अदालत में पेश होने के लिए तलब किया गया है।

    मिली जानकारीके अनुसार वीरवार को कोर्ट के फैसले के बाद सुखबीर सिंह बादल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है, लेकिन गिरफ्तारी से बचाव के लिए उनके पास फिलहाल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का विकल्प शेष है। बता दें कि कोटकपूरा गोलीकांड मामले में एसआईटी ने 24 फरवरी 2022 को फरीदकोट अदालत में 7 हजार पेज की चार्जशीट दायर की थी।

    जिक्रयोग्य है कि एडीजीपी एलके यादव और एसएसपी बठिंडा गुलनीत सिंह खुराना की अगुवाई वाली टीम द्वारा 24 फरवरी को फरीदकोट अदालत में चार्जशीट दायर की गई थी। जांच में प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, तत्कालीन आई परमराज उमरानंगल, एसएसपी मोगा चरणजीत शर्मा, एसएसपी फरीदकोट सुखमंदर मान, डीआईजी फिरोजपुर अमर सिंह चाहल और तत्कालीन एसएचओ सिटी कोटकपूरा गुरदीप सिंह के नाम शामिल हैं।

  • पंजाब बजट पेशः न नया टैक्स, न कोई छूट, विद्यार्थियों को मिलेगा खास तोहफा, होशियारपुर व कपूरथला को मिले दो मेडिकल कालेज

    You are currently viewing पंजाब बजट पेशः न नया टैक्स, न कोई छूट, विद्यार्थियों को मिलेगा खास तोहफा, होशियारपुर व कपूरथला को मिले दो मेडिकल कालेज

    Punjab budget presented: no new tax, no exemption, students will get special gift, Hoshiarpur and Kapurthala get two medical colleges

    पंजाब बजट पेशः न नया टैक्स, न कोई छूट, विद्यार्थियों को मिलेगा खास तोहफा, होशियारपुर व कपूरथला को मिले दो मेडिकल कालेज

     

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा आड विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया गया। इसमें न तो कोई नया टैक्स लगाया गया और न ही किसी तरह की छूट दी गई। चीमा ने अपने बजट भाषण की शुरुआत आम आदमी पार्टी की सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ की। राज्य के वित्त मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पंजाब का बजट 1,96,462 करोड़ रुपए का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 26% ज्यादा रहा।

    शक्रवार को पेश किए बजट में अपने भाषण दौरान के वित्तमंत्री ने पंजाब के सरकारी स्कूलों के 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खास योजना रखी गई है। अगर इस कक्षा का कोई बच्चा अच्छा आईडिया देता है तो उसे 2000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं होशियारपुर और कपूरथला में दो नए मेडिकल कालेज बनाने का ऐलान किया गया है। वित्तमंत्री ने इंडस्ट्री के लिए 5 नई स्कीम के साथ-साथ 147 नए मोहल्ला क्लीनिक और होशियारपुर-कपूरथला में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने ढाई लाख नौकरियां देने की बात भी कही।

    2022-23 में पंजाब का कुल बजट एक लाख 55 हजार 860 करोड़ रुपए का था। सरकार का सबसे ज्यादा फोकस एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर पर रहा। स्कूलों में पहली बार एस्टेट मैनेजर लगाने का ऐलान किया गया जो वहां का रूटीन कामकाज देखेंगे। वित्तमंत्री ने कहा कि एस्टेट मैनेजर लगने के बाद टीचर्स सिर्फ पढ़ाने पर फोकस करेंगे जिससे एजुकेशन का लेवल सुधरेगा।

  • मान सरकार लाएगी नई कृषि नीति, पंजाब के किसानों को कर्ज से मुक्ति

     मान सरकार लाएगी नई कृषि नीति, पंजाब के किसानों को कर्ज से मुक्ति

    चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार आज अपना दूसरा बजट पेश कर रही है। पिछले साल प्रचंड बहुमत के साथ पंजाब की सत्ता में काबिज होने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार का यह पहला पूर्ण बजट है। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बजट पेश कर रहे हैं।

    भगवंत मान सरकार ने साल 2022-23 में पंजाब में प्रति व्यक्ति आय में 7.40% की बढ़ोतरी का दावा किया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में कहा कि आप ने पंजाब के हर परिवारों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का अपना चुनावी वादा पूरा किया।

    वहीं चीमा ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के उपाय तलाशने के लिए पंजाब सरकार जल्द नई कृषि नीति लाएगी। आगामी सत्र में किसानों को डीएसआर पद्धति का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब का प्रभावी राजस्व घाटा और राजकोषीय घाटा क्रमशः 3.32% और 4.98% आंका गया है। राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के कारण पराली जलाने की घटनाओं में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है।

  • ऑस्ट्रेलिया के PM के साथ IND-AUS का टेस्ट मैच का लुत्फ उठा रहे है प्रधानमंत्री मोदी …

    ऑस्ट्रेलिया के PM के साथ IND-AUS का टेस्ट मैच का लुत्फ उठा रहे है प्रधानमंत्री मोदी …

     

    नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच आज से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्टेलियाई पीएम एंथनी अल्‍बनीज के साथ टेस्ट मैच देखने पहुंचे हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने एक खास रथ से स्टेडियम का जायजा भी लिया।

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज पहले दिन का खेल देखेंगे। मैच से पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने देश की क्रिकेट टीम के कप्तान को सम्मानित किया और उन्हें खास टेस्ट मैच की खास टोपी भी दी। इसके बाद एक खास गाड़ी में दोनों नेताओं ने स्टेडियम का एक चक्कर भी लगाया। इस दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा है।

  • राहुल पर BJP के रविशंकर प्रसाद ने किया पलटवार , ‘मर्यादा, शालीनता और लोकतांत्रिक शर्म… सब भूल गए’ राहुल…

     राहुल पर BJP के रविशंकर प्रसाद ने किया पलटवार , ‘मर्यादा, शालीनता और लोकतांत्रिक शर्म… सब भूल गए’ राहुल…

     

     

    Rahul Gandhi News: बीजेपी ने कहा कि ब्रिटेन में राहुल गांधी ने भारत के लोकतंत्र, भारत की राजनीति, भारत की संसद, भारत की न्यायिक प्रणाली को शर्मसार करने की कोशिश की है.

     

    ब्रिटेन यात्रा पर गए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनके बयानों को लेकर बीजेपी ने पलटवार किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि राहुल गांधी विदेश जाते हैं, लेकिन उनको वहां पता नहीं क्या हो जाता है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह विदेश जाते हैं और वहां अपनी सारी मर्यादा, सारी शालीनता, लोकतांत्रिक शर्म, सब भूल जाते हैं. अब जब देश की जनता न उनको सुनती है, न समझती है तो विदेश में जाकर विलाप करते हैं कि भारत का लोकतंत्र खतरे में हैं.

    रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ”राहुल गांधी ने लंदन में अपने भाषणों में भारत के लोकतंत्र, संसद, राजनीतिक व्यवस्था और भारत की जनता समेत न्याय व्यवस्था और सामरिक सुरक्षा सभी का अपमान किया है.” उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी ने भारत के लोकतंत्र, भारत की राजनीति, भारत की संसद, भारत की न्यायिक प्रणाली और उसकी सामरिक सुरक्षा को विदेशी धरती से शर्मसार करने की कोशिश की है.”

     

    अपनी हार का गुस्सा देश पर न निकालें राहुल- BJP

    रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा, ”देश सेवा, राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र समर्पण के लिए संघ ने बहुत बड़ा काम किया है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आलोचना नेहरू जी भी करते थे, इंदिरा जी भी करती थीं, राजीव जी भी करते थे और राहुल जी भी करते हैं.” उन्होंने कहा, ”संघ कहां से कहां पहुंच गया और आप कहां से कहां सिमट गए. राहुल गांधी विदेश की धरती पर भारत का अपमान करना बंद करें. अगर देश आपको बार-बार हराता है तो इसका गुस्सा विदेश जाकर न निकालें.”