Category: POLITICAL

  • राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ भायुमो खोलेगा सरकार के खिलाफ मोर्चा, करेगा कंपनी बाग में प्रदर्शन

    You are currently viewing राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ भायुमो खोलेगा सरकार के खिलाफ मोर्चा, करेगा कंपनी बाग में प्रदर्शन

    Bhayumo will open a front against the government against the deteriorating law and order in the state, will protest in Company Bagh

    राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ भायुमो खोलेगा सरकार के खिलाफ मोर्चा, करेगा कंपनी बाग में प्रदर्शन

     

    जालंधरः पंजाब में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था और आए दिन हो रही लूटपाट तथा गोलीबारी की घटनाओं से जहां लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं लोग पुलिस के साथ-साथ राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। जिसके बाद कई राजनीतिक पार्टी राज्य सरकार की नाकामी के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया है। इसी के तहत बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा भी पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शहर के कंपनी बाग चौक में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन करेगा।

    मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिला प्रधान पंकज जुल्का के नेतृत्व में शाम के समय श्री राम चौक (कंपनी बाग) में पंजाब सरकार का पुतला फूकेंगे। जिला प्रधान जुल्का ने कहा कि राज्य में हालात यह खड़े हो गए हैं कि कोई दिन ऐसा नहीं गुज़रता जिस दिन गोलीबारी, लूट, चोरी, हत्याओं की खबर सुनने को न मिलती हो। उन्होंने कहा कि जब से राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से हालात कुछ ज्यादा ही बदतर हो गए हैं। खालिस्तानी पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं, नशे का चलन एकाएक बढ़ गया है। जबकि सत्ता संभालने से पहले केजरीवाल और भगवंत मान ने वादा किया था कि चार महीने में नशा खत्म कर देंगे। जबकि पंजाब में उल्टा बढ़ गया है।

    बता दें कि पंजाब के जालंधर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सभी इकाइयां जहां सक्रिय हो गई हैं, वहीं सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनावों के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

  • दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को हिरासत में लेने के बाद भड़के कार्यकर्ता, AAP का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

    दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को हिरासत में लेने के बाद भड़के कार्यकर्ता, AAP का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

     

    नई दिल्ली : सीबीआई ने कथित शराब घोटाले लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। सिसोदिया को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां सीबीआई आगे की पूछताछ के लिए उनकी रिमांड की मांग कर सकती है।

    सीबीआई ने आरोप लगाया है कि मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाले में आपराधिक साजिश रची और सबूतों को मिटाने की भी कोशिश की। उन्हें गिरफ्तार करके सीबीआई हेडक्वार्टर में ही रखा गया है। यहीं पर डॉक्टरों की टीम बुलाकर उनका मेडिकल चेकअप भी कराया जाएगा। आज सीबीआई राउज एवेन्यू कोर्ट में दोपहर लगभग 3 बजे मनीष सिसोदिया को पेश करेगी। इस दौरान सीबीआई सिसोदिया की अधिक से अधिक दिनों की कस्‍टली मांगेगी। बता दें कि सीबीआई इस मामले में आम नेता सतेंद्र जैन के भी बयान दर्ज कर चुकी है। इधर, मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।

    आम आदमी पार्टी ने इस गिरफ़्तारी के पीछे बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि ये लोकतंत्र के लिए काला दिन है। बीजेपी ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को फर्ज़ी केस में गिरफ्तार किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र शरीफ लोगों को फंसा रही है, उन पर कार्रवाई कर रही है, जबकि जो लोग घोटाले कर रहे हैं, उन्हें बीजेपी संरक्षण दे रही है।

    आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से कहा कि ये आम आदमी पार्टी को कुचलने की कोशिश है। इसकी स्क्रिप्ट बीजेपी मुख्यालय में लिखी गई और जांच एजेंसियां बीजेपी की ईकाई के रूप में काम कर रही हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज देशभर में प्रदर्शन करेगी। आज दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर भी आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे होगा।

  • राजनीति से संन्यास पर बोलीं सोनिया गांधी, ‘ना मैं कभी रिटायर हुई थी और ना कभी होऊंगी’,

    You are currently viewing राजनीति से संन्यास पर बोलीं सोनिया गांधी, ‘ना मैं कभी रिटायर हुई थी और ना कभी होऊंगी’,

    Sonia Gandhi said on retirement from politics, ‘Neither I had ever retired nor will I ever’

    राजनीति से संन्यास पर बोलीं सोनिया गांधी, ‘ना मैं कभी रिटायर हुई थी और ना कभी होऊंगी’,

     

    नई दिल्लीः कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने राजनीति से सन्यास लेने की खबरों को आज गलत ठहराते हुए खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं न पहले कभी रिटायर हुई और न ही कभी होंगी। दरअसल, बीते दिन सोनिया के एक बयान को लेकर कयास लगने लगे थे कि वे राजनीति से संन्यास लेने वाली हैं। इस बीच आज कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रायपुर में चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में अपने सम्बोधन में सोनिया के सन्यास लेने का खंडन करते हुए कहा कि मीडिया में इस आशय की आई खबरों के बाद उन्होने सोनिया गांधी से मुलाकात की, जिस पर उन्होंने साफ कहा कि वह राजनीति से कतई पीछे नहीं हट रही हैं, वह पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करती रहेंगी।

    लांबा के इस कथन के समय सोनिया भी मौजूद थी। इस दौरान वह  मुस्करा रही थी। बता दें कि सोनिया ने कल पूर्ण सत्र मे अपने सम्बोधन कहा था कि मुझे 1998 में पहली बार पार्टी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने का सम्मान मिला था। इन 25 वर्षों में, हमारी पार्टी ने उच्च उपलब्धि के साथ-साथ गहरी निराशा का समय भी देखा है। 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ. मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी का समापन भारत जोड़ो यात्रा के साथ हो सका।

    जिक्रयोग्य है कि सोनिया ने अपने संबोधन में कहा था कि यात्रा कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में आई है। उन्होंने कहा कि इससे साबित हो गया है कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं। यात्रा के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए सोनिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और राहुल गांधी के काम की सराहना की।

  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू को मिली बम से उड़ाने की धमकी, शिकायत दर्ज

    You are currently viewing कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू को मिली बम से उड़ाने की धमकी, शिकायत दर्ज

    Senior Congress leader Ravneet Singh Bittu received bomb threat, complaint filed

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू को मिली बम से उड़ाने की धमकी, शिकायत दर्ज

     

    लुधियानाः लुधियाना से सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू को एक बार फिर बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। सांसद की तरफ से इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवा दी गई है। ये धमकी आज दोपहर 12 बजे के करीब उन्हें  व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से आई कॉल के जरिए  दी गई है।

    बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू वारिस पंजाब दे संगठन के मुखी अमृतपाल सिंह के खिलाफ खुलकर बोलते जा रहे हैं। और इसलिए उन्हें इससे पहले भी जान से मारने की धमकियां लगातार मिलती रही है। इसके बावजूद वह लगातार कट्टरपंथियों के खिलाफ बोलते आ रहे हैं। रवनीत बिट्टू का कहना है कि वह इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

    बताया जा रहा है कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब असामाजिक तत्वों द्वारा बिट्टू को धमकी दी गई हो। इससे पहले भी कई बार उन्हें ऐसी धमकियां मिलती रही हैं, जिसकी शिकायत उनके द्वारा समय-समय पर की जाती रही है।

  • अजनाला में थाना घेराव के बाद हुई हिंसा मामले में MHA सख्त, पंजाब पुलिस से आज शाम तक मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    अजनाला में थाना घेराव के बाद हुई हिंसा मामले में MHA सख्त, पंजाब पुलिस से आज शाम तक मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    नई दिल्ली : अजनाला में गुरुवार को अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने जिस तरह से थाने पर धावा बोला और उसके बाद सरकार से अपनी बात मनवाते हुए अपने साथी को रिहा कराया, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे गंभीरता से लिया है।

    होम मिनिस्ट्री (MHA) ने पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) से रविवार शाम तक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। केंद्र ने पूछा है कि संभावित हिंसा रोकने के लिए पंजाब पुलिस का क्या एक्शन प्लान था।

  • US राष्ट्रपति उम्मीदवार निक्की हेली ने पाकिस्तान पर जमकर गुस्सा निकाला , कहा- फंडिंग पर लगाउंगी रोक

     US राष्ट्रपति उम्मीदवार निक्की हेली ने पाकिस्तान पर जमकर गुस्सा निकाला , कहा- फंडिंग पर लगाउंगी रोक

    वाशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार भारतीय मूल की निक्की हेली ने चीन और पाकिस्तान पर जमकर गुस्सा निकाला है। साल 2024 के लिए रिपब्लिकन नेता हेली ने कहा कि चीन, पाकिस्तान और अन्य अमेरिकी विरोधी देशों को दी जाने वाली विदेशी सहायता में कटौती की जाएगी। उन्होंने वादा करते हुए कहा कि अगर सत्ता में आती हैं तो वह अमेरिका से नफरत करने वाले देशों को मिलने वाली विदेशी सहायता में रोक लगा देंगी।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आगे कहा कि ‘इसमें चीन, पाकिस्तान और अन्य विरोधी शामिल हैं क्योंकि ‘एक मजबूत अमेरिका बुरे लोगों को भुगतान नहीं करता है’। उन्होंने आगे कहा ‘मैं अपने दुश्मनों को भेजी जाने वाली विदेशी सहायता में एक-एक पाई की कटौती करूंगी।’ निक्की हेली ने आगे कहा ‘एक गर्वित अमेरिका हमारे लोगों की गाढ़ी कमाई बर्बाद नहीं कर सकता है। और वही नेता हमारे भरोसे के लायक हैं जो हमारे दुश्मनों के सामने डट कर खड़े होते हैं और हमारे दोस्तों के साथ खड़े रहते हैं।’

    हेली ने आगे कहा ‘अमेरिका ने पिछले साल विदेशी सहायता पर 46 अरब डॉलर खर्च किए। यह अब तक किसी भी अन्य देश से अधिक है। करदाताओं को यह जानने का अधिकार है कि वह पैसा कहां जा रहा है और उन पैसों से क्या हो रहा है। वे यह जानकर चौंक जाएंगे कि इसका अधिकांश हिस्सा अमेरिकी विरोधी देशों को जा रहा है।’

    रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 के लिए अपनी पार्टी की ओर से दावेदारी पेश की है। हेली ने औपचारिक रूप से 15 फरवरी को अपना चुनावी अभियान शुरू किया। हाल ही में हेली की ओर से जारी किए गए एक वीडियो में वह यह कहती हुई दिखाई दीं कि ‘मैं निक्की हेली हूं और मैं राष्ट्रपति पद के लिए लड़ रही हूं।’ हेली अब राष्ट्रपति पद की रेस में रिपब्लिकन पार्टी की पहली भारतीय अमेरिकी महिला हैं।

  • अजनाला मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का आया ये बयान,जानें क्या कहा…

    अजनाला मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का आया ये बयान,जानें क्या कहा…

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिना नाम लिए वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ढाल बनाकर पुलिस थाने तक ले जाने वाले किसी भी तरह से पंजाब और पंजाबियत के वारिस कहलाने के काबिल नहीं है। बेशक मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतपाल का नाम नहीं लिया लेकिन ये स्पष्ट है कि संकेत किस तरफ है।

     

    उल्लेखनीय है कि कल ही डीजीपी गौरव यादव ने अजनाला थाने में हुई घटना को लेकर कहा था कि पालकी साहिब की आड़ में पुलिस पर हमला करना कायरता है। एक अन्य अहम घटनाक्रम में अमृतपाल सिंह का इंस्टाग्राम अकाऊंट बैन कर दिया गया है

     

  • अमृतपाल ने दी डीजीपी गौरव यादव को धमकी, बोला- ऐसा हुआ तो दोबारा वही काम होगा

    You are currently viewing अमृतपाल ने दी डीजीपी गौरव यादव को धमकी, बोला- ऐसा हुआ तो दोबारा वही काम होगा

    Amritpal threatened DGP Gaurav Yadav, said – if this happens, the same thing will happen again

    अमृतपाल ने दी डीजीपी गौरव यादव को धमकी, बोला- ऐसा हुआ तो दोबारा वही काम होगा

     

    चंडीगढ़ः अमृतसर में अजनाला पुलिस थाने पर कब्जे की घटना के कुछ घंटों बाद ही जहां पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा थाने पर कब्जे की जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की बात कहने के कुछ ही देर बात अमृतपाल ने एक बार फिर पंजाब के डीजीपी को सीधी धमकी दे दी है। इतना ही नहीं अमृतपाल ने डीजीपी को नसीहत देते हुए इस मामले को बंद करने की सलाह भी दे दी है। जेल से छूटने के बाद लवप्रीत सिंह तूफान गोल्डन टेंपल पहुंचा था। देर रात अमृतपाल सिंह भी गोल्डन टेंपल माथा टेकने पहुंच गया। डीजीपी के कार्रवाई करने के बयान पर अमृतपाल सिंह भड़क गया।

    मिली जनकारी के अनुसार अमृतपाल पंजाब डीजीपी गौरव यादव को सीधे शब्दों में चुनौती देते हुए नजर आएं हैं। अमृतपाल ने कहा कि सोझ समझ कर बयान दें, अगर फिर झूठे पर्चे दर्ज हुए तो दोबारा प्रदर्शन किया जाए, अब इस चैपटर को यही पर खत्म कर देना चाहिए। पहले गैंगस्टर पैदा किए अब खाड़कू पैदा करना चाहते हैं। वीडियोग्राफी पर कार्रवाई की तो दोबारा आएंगे। गलत एफआईआर दर्ज करने वालों के खिलाफ डीजीपी कार्रवाई करें।

    जिक्रयोग्य है कि अमृतपाल के समर्थक तूफान के रिहा होने के बाद डीजीपी ने प्रेस वार्त श्री गुरु ग्रंथ साहिब की आड़ में थाने पर हमला करने शर्मनाक है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि कल की घटना में पुलिस पर हमला किया गया और इस दौरान 6 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। घायलों के बयानों पर पर्चा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा कल की घटना को लोकरे सभी वीडियो खंगाली जा रही हैं। उसके बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा।

  • जालंधर में भाजपा ने बदली राजनीति की चाल,कई दिग्गजों ने थामा भाजपा का हाथ…

    जालंधर में भाजपा ने बदली राजनीति की चाल,कई दिग्गजों ने थामा भाजपा का हाथ…

     

    जालंधर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत जालंधर पहुंचे और उन्होंने मॉडल टाउन की मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल, शिव दयाल माली, सेठ सतपाल मल्ल, मेजर सिंह, मनोज अग्रवाल, अनिल मीनिया को भाजपा में शामिल करवाया। केंद्रिय मंत्री के साथ भाजपा के अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री मनोरजंन कालिया, पूर्व सीपी केडी भंडारी, सरबजीत मक्कर, मोहिंदर भगत सहित कई नेता उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बंदी सिंह की रिहाई पर कहा कि उनकी कई बार मीटिंग एसजीपीसी के सदस्यों से हुई है और बंदी सिंह की रिहाई को लेकर कई बार चर्चा भी की गई है। शेखावत ने कहा कि उनके पास सूची दे दी जाए ताकि वह उनकी रिहाई को लेकर भी चर्चा करेंगे।

  • महाशिवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के प्रसिद्ध मंदिर श्री देवी तालाब में हुए नतमस्तक

    You are currently viewing महाशिवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के प्रसिद्ध मंदिर श्री देवी तालाब में हुए नतमस्तक

    On the occasion of Mahashivratri, Chief Minister Bhagwant Mann bowed down at the famous temple of Jalandhar Shri Devi Talab

    महाशिवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के प्रसिद्ध मंदिर श्री देवी तालाब में हुए नतमस्तक

     

    जालंधरः महाशिवरात्रि के मौके पर मुख्यंमत्री भगवंत मान शनिवार को जालंधर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मंदिर श्री देवी तालाब में पहुंचे जहां उन्होंने श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने के बाद वह वहां पर माथा टेकने आए श्रद्धालुओं से भी मिले। उन्होंने लोगों को हाथ जोड़कर महाशिवरात्री की शुभकामनाएं भी दी। इससे पहले मुख्यमंत्री शहर के प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर जेल रोड पहुंचे और और उन्होंने महालक्ष्मी मंदिर में माथा टेका।

    मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर कोजालंधर पहुंचे मुख्यंमत्री भगवंत मान ने सबसे पहले जहां महालक्ष्मी मंदिर में पहुंच कर माथा टेका और उसके बाद विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री देवी तालाब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ श्री देवी तालाब मंदिर के प्रधान शीतल विज भी थे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को मां की चुनरी भेंट कर सम्मानित भी किया।

    बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर में लगातार दौरे बढ़ गए हैं। पिछले दो हफ्तों के दौरान ही उनका जालंधर में सातवां-आठवां दौरा है। पिछले कल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिल्लौर में सस्ती रेत के लिए खड्‌ड लोगों को समर्पित की थी। वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का निधन हो गया था। उसके बाद अब जालंधर लोकसभा सीट खाली हो गई है। इस खाली सीट पर जल्द ही उपचुनाव की घोषणा होने वाली है।