Category: POLITICAL

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष को राज्यसभा में कुछ ऐसे दिया जवाब;कहा, उनके पास कीचड़ था मेरे पास गुलाल जिसके जो भी पास था, उसने दिया उछाल..

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष को राज्यसभा में कुछ ऐसे दिया जवाब;कहा, उनके पास कीचड़ था मेरे पास गुलाल जिसके जो भी पास था, उसने दिया उछाल..

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष को राज्यसभा में कुछ ऐसे दिया जवाब;कहा, उनके पास कीचड़ था मेरे पास गुलाल जिसके जो भी पास था, उसने दिया उछाल..

     

    नई दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। अपने संबोधन के दाैरान पीएम मोदी ने कहा कि, कुछ लोगों का व्यवहार निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि कीचड़ उसके पास था, मेरे पास गुलाल, जिसके जो भी पास था, उसने दिया उछाल।

    मोदी ने कहा कि जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही खिलेगा. हमारी सफलता में आपके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मोदी का भाषण शुरू होने से पहले ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। मोदी ने विपक्ष की नारेबाजी के बीच बोलना शुरू किया। प्रधानमंत्री ने कहा- सदन में जो भी बात होती है, उसे देश गंभीरता से सुनता है और गंभीरता से लेता है। लेकिन ये भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने महत्वपूर्ण सदन में कुछ लोगों की वाणी न सिर्फ सदन को, बल्कि देश को निराश करने वाली है।

  • रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने  की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात

    रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने  की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात

     

    नई दिल्ली -रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस बारे में रूस में भारत के दूतावास ने ये जानकारी दी है। बता दें कि अजीत डोभाल मास्को में अफगानिस्तान पर बहुपक्षीय सुरक्षा को लेकर हुई बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं।

    गुरुवार को एनएसए अजीत डोभाल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। रूस में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को लागू करने की दिशा में काम जारी रखने पर भी सहमति बनी।

    गौरतलब है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बुधवार को अपने दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रूस पहुंचे हैं। इस मुलाकात पर दुंनिया भर के देशों की नजर बनी हुई है। क्योंकि लम्बे समय से रूस-यूक्रेन युद्ध चल रहा है। ऐसे में ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

  • पंजाब सरकार ने घटाई नवजोत सिंह सिद्धू के घर की सुरक्षा, जवान वापस बुलाए, जेड प्लस सिक्योरिटी बरकरार

    You are currently viewing पंजाब सरकार ने घटाई नवजोत सिंह सिद्धू के घर की सुरक्षा, जवान वापस बुलाए, जेड प्लस सिक्योरिटी बरकरार

    Punjab government reduced the security of Navjot Singh Sidhu’s house, called back the soldiers, Z plus security intact

    पंजाब सरकार ने घटाई नवजोत सिंह सिद्धू के घर की सुरक्षा, जवान वापस बुलाए, जेड प्लस सिक्योरिटी बरकरार

     

     

    पटियालाः कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के पटियाला स्थित कोठी की सुरक्षा वापस ले ली है। सिद्धू की कोठी नं. 26 पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को पंजाब सरकार ने वापस बुला लिया है। बताया जा रहा है कि इन चारों जवानों को सुबह पटियाला पुलिस लाइन में हाजिर होने के लिए कहा गया है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार ने आरोप लगाया है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने उनके घर की सिक्योरिटी वापस ले ली है।

    इस संबंधी मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू की जेड प्लस सिक्योरिटी के अलावा पटियाला पुलिस प्रशासन ने सिद्धू की कोठी के बाहर 4 जवान अलग से तैनात कर रखे थे। बुधवार को इन्हीं चार जवानों में से दो जवानों को पुलिस लाइन बुला लिया गया। हालांकि सिद्धू फैमिली का दावा है कि चारों जवान वापस ले लिए गए हैं। वहीं नवजोत सिद्धू के परिवार के आरोपों के बीच पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने सफाई दी है। उनके अनुसार, सिद़्धू की कोठी पर लोकल पुलिस के चार जवान तैनात थे जिनमें से सिर्फ दो को वापस बुलाया गया है। दो जवान अभी भी कोठी के बाहर तैनात हैं। हालांकि सिद्धू की जेड प्लस सिक्योरिटी बरकरार है। यह सिक्योरिटी उन्हें तभी मिलती है जब वह जेल से बाहर आते हैं।

    जिक्रोयग्य है कि सिद्धू 34 साल पुराने रोड रेज केस में पटियाला जेल में बंद हैं। इस केस में एक साल की सजा होने के बाद सिद्धू मई-2022 में जेल गए थे। जेल जाने से पहले सिद्धू के पास जेड प्लस सिक्योरिटी थी और उनके साथ हमेशा 16 जवान तैनात रहते थे। सिद्धू के जेल जाने के बाद इनमें से कुछ जवान अभी भी उनकी अमृतसर-पटियाला कोठी पर तैनात हैं।

  • अब जेट एयरक्राफ्ट में सफर करेगी मान सरकार, एयर चार्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से लिए आवेदन

    You are currently viewing अब जेट एयरक्राफ्ट में सफर करेगी मान सरकार, एयर चार्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से लिए आवेदन

    Mann government will now travel in jet aircraft, applications from air charter service provider companies

    अब जेट एयरक्राफ्ट में सफर करेगी मान सरकार, एयर चार्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से लिए आवेदन

     

    चंडीगढ़ः मान सरकार अपने आरामदायक सफर करने के लिए जल्द ही 8-10 सीटर विंग जेट एयरक्राफ्ट शामिल करने वाली है। मान सरकार ने इसके लिए कई एयर चार्टर सर्विस देने वाली कंपनियों से आवेदन भी हासिल किये हैं। चार्टर कंपनियों को पैनलबद्ध होने के लिए 27 जनवरी 2023 तक आवेदन भेजने थे। सरकार जल्द ही निर्धारित नियम-शर्तों और बेहतर ऑफर के आधार पर एक कंपनी को सिलेक्ट करेगी।

    मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार सरकारी हेलीकॉप्टर के अलावा निजी फिक्सड विंग जेट भी पंजाब के आसमान से अन्य राज्यों में जाता दिखाई देगा। चार्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों ने पंजाब सरकार के चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित बेस बिल्डिंग में मौजूद सिविल एविएशन के डायरेक्टर आफिस में अपने बेहतर ऑफर के साथ आवेदन भेजे हैं। बता दें कि साल 2024 के चुनावों के मद्देनजर पंजाब की मान सरकार द्वारा प्राइवेट जेट का अधिक इस्तेमाल किया जाना संभावित माना जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार पर आर्थिक खर्च पहले से कहीं अधिक बढ़ेगा।

    जिक्रयोग्य है कि गुजरात चुनाव के दौरान पंजाब सरकार को प्राइवेट जेट का एक-डेढ़ दिन का खर्च करीब 45 लाख रुपए वहन करना पड़ा है। बावजूद इसके कई बार इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। सीएम भगवंत मान समेत अन्य नेताओं को इस जेट की पंजाब में अधिक जरूरत न होकर अन्य राज्यों में ट्रैवल के लिए अधिक जरूरत पड़ती है। क्योंकि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी प्राइवेट जेट से अन्य राज्यों में ट्रैवल करते रहे हैं।

  • मुख्यमंत्री मान ने इसरो के लिए चिप बनाने वाली अमृतसर की छात्राओं का किया सम्मान

    मुख्यमंत्री मान ने इसरो के लिए चिप बनाने वाली अमृतसर की छात्राओं का किया सम्मान

     

    श्री हरीकोटा जाने के लिए खर्चे के तौर पर छात्राओं को तीन लाख रुपए का चैक सौंपा

    अमृतसर:  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अमृतसर के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल (लड़कियां) की छात्राओं को इसरो के लिए चिप बनाने पर सम्मानित किया। इस चिप को इसरो के उपग्रह में लगाया गया है।
    मुख्यमंत्री ने यहां माल रोड पर स्थित इस स्कूल की छात्राओं को इस उपलब्धि लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन छात्राओं की यह विलक्षण उपलब्धि भविष्य में अन्य विद्यार्थियों को भी ऐसी उपलब्धियों के लिए प्रेरित करेगी। भगवंत मान ने कहा कि यह पूरे राज्य के लिए बड़े मान वाली बात है।

  • विजिलेंस ने पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को किया गिरफ्तार

    You are currently viewing विजिलेंस ने पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को किया गिरफ्तार

    Vigilance arrested former minister Sadhu Singh Dharamsot

    विजिलेंस ने पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को किया गिरफ्तार

     

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया है। साधू सिंह धर्मसोत को विजिलेंस के दफ्तर में लाया गया। जानकारी के अनुसार कल मोहाली कोर्ट में धर्मसोत को पेश किया जाएगा आपको बता दें पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पर रिश्वत लेने का भी आरोप लगा था जिसके बाद विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। उन पर खैर के पेड़ों की कटाई के लिए परमिट जारी करने में सहित अधिकारियों के तबादले और एनओसी में धांधली के भी आरोप हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार साधू सिंह धर्मसोत को आज विजिलेंस ब्यूरो मोहाली कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल करेगी। विजिलेंस अधिकारी और अधिक संपत्ति का ब्योरा हासिल करना चाहती है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि 1 मार्च 2016 से 31 मार्च 2022 तक की अवधि के दौरान धर्मसोत और उनके परिवार की आय 2 करोड़ 37 लाख 12 हजार 596 रुपए थी, जबकि खर्च 8 करोड़ 76 लाख 30 हजार 888 रुपए था। इसमें 6 करोड़ 39 लाख रुपए उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 269 प्रतिशत अधिक है।

    बता दें कि सतर्कता ब्यूरो ने पिछले साल 7 जून को धर्मसोत को उसके दो सहयोगियों के साथ खैर के पेड़ों को काटने के लिए परमिट जारी करने, सरकारी अधिकारियों के स्थानांतरण, खरीद और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में संगठित भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह मामला मोहाली के गिरफ्तार डीएफओ गुरमनप्रीत सिंह और ठेकेदार हरमिंदर सिंह द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर दर्ज किया गया था. जिन्होंने मंत्री के कार्यकाल के दौरान विभाग में विभिन्न गड़बड़ियों का विवरण दिया था।

  • जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति का निधन के शहर में छाई शोक की लहर…

    जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति का निधन के शहर में छाई शोक की लहर…

     

    जालंधर : महानगर के पूर्व मेयर भाजपा नेता सुनील ज्योति का निधन हो गया है। वह मेयर जगदीश राज राजा से पहले जालंधर के मेयर थे। बताया जाता है कि वह कुछ दिनों से बीमार थे। हिमाचल चुनाव के दाैरान भी उन्हें हार्ट समस्या आई थी। सुनील ज्योति के निधन के कारण भाजपा ने सर्किट हाउस जालंधर में दोपहर को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है। पूर्व मेयर सुनील ज्योदी ने पठानकोट बाइपास स्थित श्रीमन अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

  • जालंधऱ में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कहा- सरकार की गलत नीतियों के कारण अडाणी ग्रुप ने देश को लूटा

    You are currently viewing जालंधऱ में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कहा- सरकार की गलत नीतियों के कारण अडाणी ग्रुप ने देश को लूटा

    Congress strongly protested against the central government in Jalandhar, said- Adani group looted the country due to the wrong policies of the government

    जालंधऱ में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, कहा- सरकार की गलत नीतियों के कारण अडाणी ग्रुप ने देश को लूटा

     

     

    जालंधरः सोमवार को जालंधर में कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरन कांग्रेसी नेताओं ने स्टेट बैंक के बाहर धरना लगाकर केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ रोष जताया। वहीं धरने पर बैठे नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार की गल नीतियों के कारण अडाणी ग्रुप ने देश को लूटा है। एलआईसी और एसबीआई को इन्वेस्टमेंट के नाम पर डुबोकर रख दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जालंधर के सर्किट हाउस के सामने स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर कांग्रेस वर्करों ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें सेंट्रल हलके के पूर्व विधायक एवं जालंधर शहरी कांग्रेस के प्रधान रजिंदर बेरी, शाहकोट से कांग्रेस के विधायक एवं जला कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, जालंधर वेस्ट हलके के पूर्व विधायक सुशील रिंकू, सहित कांग्रेस के सभी वर्कर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    इस मौके पर धरने पर बैठे नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के अपने करीबी चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने की नीति से पूरा देश, विशेषकर मध्यम वर्ग चिंतित है। मोदी सरकार ने अडाणी समूह मेंएलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों से बेहद जोखिम भरे लेन-देन और निवेश करवाए हैं। उन्होंने इन संस्थानों को डुबोकर रख दिया। अडाणी की वजह से एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारक और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों पर प्रभाव पड़ा है।

  • जालंधर पहुंचे भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा, कार्यकारिणी बैठक में हुए शामिल, बोले- मान सरकार की करनी और कथनी में अंतर

    You are currently viewing जालंधर पहुंचे भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा, कार्यकारिणी बैठक में हुए शामिल, बोले- मान सरकार की करनी और कथनी में अंतर

    BJP chief Ashwini Sharma reached Jalandhar, attended the executive meeting, said – respect the difference between the actions and words of the government

    जालंधर पहुंचे भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा, कार्यकारिणी बैठक में हुए शामिल, बोले- मान सरकार की करनी और कथनी में अंतर

     

    MBD WRB NEWS:(सुमेश शर्मा) जालंधर: सोमवार को पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने के लिए जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जमकर मान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मान सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। मान सरकार ने कहा था कि कुछ ही दिनों में आरोपी पकड़े जाएंगे लेकिन लंबा समय हो चुका है और सरकार दोषियों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है।

    भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रधान अश्विनी शर्मा से आम आदमी पार्टी पर सवाल पूछे जाने पर कि कई विधायकों ने अभी तक अपनी प्रॉपर्टी का ब्योरा नहीं दिया है, इसको लेकर उन्होंने कहा कि वह इस पर कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं, उन्हें सिर्फ इतना पता है कि उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी का सारा ब्यौरा जमा करवा दिया है। बंदी सिखों को लेकर उन्होंने कहा कि कई मामले कानूनी होते हैं और कई बंदी सिखों को छोड़ भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि समाज में रिहा किए गए सिखों की चर्चा क्यों नहीं की जाती। सभी को समाज को जोड़ने वाली बातें करनी चाहिए।

    इस मौके पर उन्होंने हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के चंडीगढ़ पर हिमाचल के हक वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के मामले को लेकर बीजेपी ने अपना स्टैंड क्लियर किया हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि चंडीगढ़ पर पंजाब का हक है और पानियों पर भी पंजाब का ही हक है। वहीं जालंधर में लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी अपनी रणनीति पहले से नहीं बताती है।

  • आम आदमी पार्टी के भारी विरोध के बाद चुनाव तीसरी बार टला,नही हो सका मेयर का चुनाव..

    आम आदमी पार्टी के भारी विरोध के बाद चुनाव तीसरी बार टला,नही हो सका मेयर का चुनाव..

     

     

    दिल्ली  नगर निगम के लिए मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव एक बार फिर टल गया। एमसीडी सदन में एक बार फिर सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे के चलते चुनाव को स्थगित कर दिया गया। बीजेपी पार्षद और आम आदमी पार्षद आमने सामने आकर नारेबाजी करने लगे और सदन में हंगामा खड़ा हो गया। पीठासीन अधिकारी द्वारा एमसीडी सदन में यह कहा गया कि एल्डरमैन यानि कि मनोनीत पार्षद, मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के लिए चुनाव कर सकते हैं यानि वोट डाल सकते हैं जिसका आप पार्षदों ने कड़ा विरोध किया। उसके बाद एमसीडी सदन में हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया।

    गौरतलब है कि दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित एमसीडी सदन में दिल्ली मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने सदन को संबोधित करते हुए कहा की मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) मेयर के लिए, डिप्टी मेयर के लिए और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के लिए भी चुनाव कर सकते हैं। सत्य शर्मा के इस संबोधन के बाद आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा शुरू हो गया और सदन को पीठासीन अधिकारी ने पहले 10 मिनट के लिए स्थगित किया। उसके बाद फिर आप पार्षद और बीजेपी पार्षद आमने सामने आकर हंगामा करने लगे। फिर सदन में दोबारा हंगामा बढ़ता देख सदन को अगली बैठक तक के लिए स्थगित कर दिया गया।