Category: POLITICAL

  • चुनावी बिगुल; 10 मई को होगा जालंधर लोकसभा उपचुनाव का भी ऐलान

     चुनावी बिगुल; 10 मई को होगा जालंधर लोकसभा उपचुनाव का भी ऐलान

    नई दिल्ली : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। इसके साथ ही जालंधर में भी लोकसभा उपचुनाव का ऐलान हो गया है। जालंधन में भी 10 मई को लोकसभा उपचुनाव होंगे।

    राज्य की 224 विधानसभा सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) दावेदारी पेश कर रही हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

    चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि कर्नाटक में कुल मतदाताओं की संख्या 5.21 करोड़ है। इनमें पुरुष वोटर 2.62 करोड़ और महिला मतदाता 2.59 करोड़ हैं। इस दौरान आयोग ने बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं को वोट फ्रॉम होम यानी घर से ही वोट डालने की सुविधा देने की तैयारी की है।

    गौरतलब है कि इस बार 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल ख़त्म हो रहा है।

  • विपक्ष का संसद में ‘ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट’,के बीच लोकसभा-राज्यसभा स्थगित

    विपक्ष का संसद में ‘ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट’,के बीच लोकसभा-राज्यसभा स्थगित

     

    नई दिल्ली : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने पर संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी संग्राम जारी है। सोमवार को एक बार फिर लोकसभा और राज्यसभा में भाजपा और विपक्ष के सांसद आपस में उलझ गए। एकजुट विपक्ष ने इस मुद्दे पर केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इसी बीच सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के तमाम सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे। सोनिया गांधी भी काले बॉर्डर की साड़ी पहनकर पहुंचीं। अडानी और राहुल के मुद्दे पर सदन शुरू होते ही जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया। माना जा रहा है कि लोकसभा सचिवालय द्वारा राहुल की सदस्यता रद्द करने के फैसले का विरोध जताने के लिए सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे।

     

    वहीं राज्यसभा और लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही अडानी और राहुल के मुद्दे पर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने राहुल पर कार्यवाही के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राज्यसभा 2 बजे तक और लोकसभा 4 बजे तक स्थगित हो गई।

    इससे पहले कांग्रेस की अध्यक्षता में विपक्षी दलों की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस, डीएमके, सपा, जदयू, बीआरएस, सीपीएम, आरजेडी, एनसीपी, सीपीआई, IUML, एमडीएमके, केसी, टीएमसी, आरएसपी, आप, जम्मू कश्मीर एनसी, शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद शामिल हुए। बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे के संसद में स्थित चैंबर में हुई। बैठक में ज्यादातर नेता काले कपड़े पहनकर पहुंचे।

    कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, आज यह बात हर जगह पहुंच गई है कि प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी की सदस्यता इसलिए खत्म की है जिससे वह अपने करीबी दोस्त अडानी को बचा सकें। हमारे दल के लोग धरना कर रहे हैं राहुल गांधी पर आरोप लगाए गए, लेकिन उनको एक बार भी (सदन में) बोलने नहीं दिया गया।

    वहीं, कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा, लोकतंत्र की आवाज को बंद करने की साजिश चल रही है। इस लोकतंत्र की सबसे बड़ी पंचायत सदन है। आप लोकसभा से विपक्ष की आवाज को बंद करा रहे हैं। विपक्ष अगर घोटाले की बात न करे तो क्या करे? आपकी बातों में हामी भरे? आप राजतंत्र चाहते हैं। आज वह डरे हुए हैं।

    संसद की रणनीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, प्रह्लाद जोशी, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, अनुराग ठाकुर समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

  • महिलाओं ने भाजपा नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस की गाड़ी के पास जाकर नेता जी ने बचाई जान

    महिलाओं ने भाजपा नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस की गाड़ी के पास जाकर नेता जी ने बचाई जान

    गाजियाबाद : गाजियाबाद में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व पश्चिमी यूपी अध्यक्ष रिजवान खान मीर की पिटाई का वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ महिलाएं और पुरुष उन्हें घेरकर पीट रहे हैं। लोगों ने कपड़े फाड़कर उन्हें दौड़ाकर पीटा। उनका सिर फोड़ दिया। रिजवान ने पुलिस की गाड़ी के पास भागकर अपनी जान बचाई। बीजेपी नेता और दूसरे पक्ष में रविवार को दुकान के स्वामित्व व किराए को लेकर विवाद हुआ था।

    ये पूरा घटनाक्रम शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में भारत माता चौक के पास का है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब लोगों ने रिजवान को छोड़ा। बीजेपी नेता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    रिजवान मीर ने भारत माता चौक पर एक दुकान कुछ समय पहले किराए पर ली थी। इसके किराएनामे को लेकर उनका दुकान के मालिक अब्दुल साबिर के साथ विवाद हुआ था। इसी को लेकर उन लोगों में बहसबाजी हुई। फिर अब्दुल साबिर पक्ष के लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसमें ज्यादातर महिलाएं थीं।

    एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को शालीमार गार्डन इलाके में दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि रिजवान खान और अब्दुल साबिर के बीच दुकान के स्वामित्व व किराए का विवाद है। इसी विवाद में साबिर ने कुछ लोगों से रिजवान को पिटवा दिया। इस मामले में हमने रिजवान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

  • जालंधर आ रहें है मुख्यमंत्री भगवंत मान,वेरका मिल्क प्लांट में नई ऑटोमैटिक प्लांट में मशीनरी का करेंगे उद्घाटन…

    जालंधर आ रहें है मुख्यमंत्री भगवंत मान,वेरका मिल्क प्लांट में नई ऑटोमैटिक प्लांट में मशीनरी का करेंगे उद्घाटन…

     

     

    जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर आ रहे हैं इस दौरे को देख पुलिस द्वारा पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी-भरकम पुलिस तैनात कर सुरक्षा बढ़ाई गई है । पहले वह वेरका मिल्क प्लांट में नई ऑटोमैटिक प्लांट में मशीनरी का उद्घाटन करेंगे। पता चला है कि सी.एम. मान  लोकसभा ​​उपचुनाव को लेकर पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगें।

    बता दें कि गत दिवस जालंधर छावनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे जगबीर बराड़ चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं आज भी कई अकाली व कांग्रेसी नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

  • भारत सरकार ने कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया, खालिस्तानी समर्थकों के द्वारा भारतीय दूतावास पर हमले को लेकर मांगा स्पष्टीकरण

    भारत सरकार ने कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया, खालिस्तानी समर्थकों के द्वारा भारतीय दूतावास पर हमले को लेकर मांगा स्पष्टीकरण

     

    नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों में भारतीय मिशनों और वाणिज्य दूतावासों के बाहर खालिस्तानी समर्थकों के प्रदर्शनों पर भारत ने कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इस सप्ताह कनाडा में हमारे राजनयिक मिशन और वाणिज्य दूतावासों पर अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों की कार्रवाइयों के बारे में गहरी चिंता व्यक्त करने के लिए कनाडा के उच्चायुक्त को कल तलब किया गया था।

    इसमें आगे कहा गया, भारत सरकार ने स्पष्टीकरण मांगा है कि ऐसे तत्वों को पुलिस की मौजूदगी में हमारे राजनयिक मिशन और वाणिज्य दूतावासों की सुरक्षा में सेंध लगाने की अनुमति कैसे दी गई। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि कनाडा सरकार को वियना कन्वेंशन के तहत अपने दायित्वों की याद दिलाई गई और ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए कहा गया, जिन्हें पहले से ही इस तरह के कृत्यों में शामिल होना बताया गया है।

    मंत्रालय ने कनाडा सरकार को अवगत कराया है, यह उम्मीद की जाती है कि कनाडा सरकार हमारे राजनयिकों की सुरक्षा और हमारे राजनयिक परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएगी ताकि वे अपने सामान्य राजनयिक कार्यों को पूरा कर सकें।

    पिछले रविवार को खालिस्तान समर्थकों के हिंसक विरोध के बाद सुरक्षा कारणों से कनाडा में एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। कार्यक्रम कनाडा में भारतीय दूत संजय कुमार वर्मा को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था, जब वे पश्चिमी तट की अपनी पहली यात्रा पर थे। एक भारतीय मूल के पत्रकार, जो विरोध को कवर करने के लिए कार्यक्रम में थे, पर भी कथित तौर पर कट्टरपंथियों द्वारा हमला किया गया। पंजाब में कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई के खिलाफ कनाडा में विरोध हुआ।

  • राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संत गुरिंदर सिंह से की मुलाकात, सुना सत्संग

    You are currently viewing राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संत गुरिंदर सिंह से की मुलाकात, सुना सत्संग

    Defense Minister Rajnath Singh reached Radha Swami Dera Beas, met Saint Gurinder Singh, heard satsang

    राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संत गुरिंदर सिंह से की मुलाकात, सुना सत्संग

     

    अमृतसरः केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को अमृतसर दौरे पर हैं। दिल्ली से रवाना होने के बाद वह सीधा अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान अमृतसर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्य के भाजपा नेताओं ने किया। एयरपोर्ट से वह सीधा डेरा राधा स्वामी ब्यास के लिए रवाना हो गए। राजनाथ सिंह ने डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात कर उनका सत्संग भी सुना और डेरे के भीतर चल रही विभिन्न सेवाओं के बारे में उन्होंने जानकारियां हासिल की।

    बता दें कि राजनाथ सिंह के अलावा देश के कई बड़े नेता डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात कर चुके हैं। हिमाचल विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डेरा राधा स्वामी में पहुंचे थे। थोड़ा समय बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से बातचीत के बाद उन्होंने डेरे का दौरा किया था। वहां की साफ सफाई, मैनेजमेंट और लंगर सुविधा को देख प्रधानमंत्री काफी प्रभावित हुए थे।

    गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का डेरा ब्यास में यह पहला दौरा है। उनके इस दौरे को 2024 के चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि भाजपा पंजाब में ग्रामीण स्तर पर मजबूत होने के लिए अभियान चलाने में जुटी है। शहरों में ही नहीं, ग्रामीण एरिया में भी भाजपा अपने पैर पसार रही है। पंजाब के साथ-साथ सारे उत्तर भारत में राधा स्वामी डेरे का काफी अधिक प्रभाव है। डेरे के समर्थक देश ही नहीं विदेश में भी बड़ी संख्या में हैं।

  • मौसम ने फिर बदला मिजाज; आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना

    मौसम ने फिर बदला मिजाज; आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना

    नई दिल्ली : एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के लिए देश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इसके अलावा आईएमडी ने किसानों के लिए चेतावनी भी जारी की है। उन्हें गेहूं की कटाई को कुछ दिनों के लिए टालने की सलाह दी गई है।

    ताजा अपडेट्स के मुताबिक, अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली एनसीआर के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है। आईएमडी ने अपने अलर्ट में आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।

    मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ रीजन में 25 और 26 मार्च को बारिश हो सकती है। इस दौरान यहां आंधी-तूफान की भा संभावना है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मौसम के बदले हुए पैटर्न का अधिक असर देखने को मिल सकता है। वहीं, शनिवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना में बारिश के आसार अधिक हैं।

    आंधी-तूफान के कारण फसल नष्ट होने की संभावना बढ़ गई। इस पूर्वानुमान ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए मजदूर खेतों में जाए या जानवरों को खुली जगहों पर ले जाएं। साथ ही किसानों से गेहूं की कटाई को फिलहाल टालने के लिए कहा गया है।

    मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में बारिश और आंधी तूफान की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। यह सिलसिला 26 मार्च तक जारी रह सकता है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में आज भी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। मध्य भारत की बात करें तो अगले कुछ दिनों तक यहां ज्यादातर इलाकों में शुष्क मौसम ही रहेगा।

  • खटकड़ कलां पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, शहीदों को दी श्रद्धांजलि; कर दिया ये बड़ा ऐलान

    खटकड़ कलां पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, शहीदों को दी श्रद्धांजलि; कर दिया ये बड़ा ऐलान

     

    चंडीगढ़ः शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को गांव खटकड़कलां पहुंचे जहां उन्होंने शहीद भगत सिहं, सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री फिरोजपुर में भी शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इससे पहले मुख्यंत्री मान बीती 22 मार्च को अजायब घर से शहीद भगत सिंह के घर तक 850 मीटर लंबी विरासती गली बनाने की घोषणा भी कर चुके हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार भगवंत मान शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद बाद सीधा दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वह जंतर मंतर में केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान की शुरुआत में शामिल होकर दिल्ली के सएम अरविंद केजरीवाल के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि यह यह जनसभा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के बाद की गई कार्रवाई के कारण हो रही है।

    गौरतलब है कि करीब एक साल पहले पंजाब में पहली बार आप की सरकार बनी थी। भगवंत मान ने बतौर सीएम पंजाब पद की शपथ शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में ही ली थी। मान युवाओं से शहीद भगत सिंह के आदर्शों व उनके पद चिन्ह पर चलते हुए देश हित की भावना से काम करने की अपील करते रहे हैं।

  • मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी को किया दोषी करार, 2 साल जेल की हुई सजा..

    मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी को किया दोषी करार, 2 साल जेल की हुई सजा..

    सूरत : मोदी सरनेम मानहानि केस में सूरत की कोर्ट राहुल गांधी को दोषी करार दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि सारे चोरों के नाम मोदी कैसे? सूरत की सीजेएम कोर्ट ने सुबह 11 बजे फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को दोषी करार दिया। राहुल को जिस अपराध का दोषी पाया गया है, उसमें दो साल तक की सजा सुनाई गई है। वहीं राहुल को कोर्ट से तुरंत बेल मिल गई है।

    फैसले के वक्त खुद राहुल गांधी भी कोर्ट में मौजूद रहे। यह केस राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज किया गया था। उन्होंने कर्नाटक में एक चुनावी जनसभा के दौरान मोदी सरनेम को लेकर विवादित बयान दिया था। राहुल गांधी ने इस दौरान नीरव मोदी, ललित मोदी का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। राहुल ने कहा था, ‘क्यों सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही होता है?’

    इसके बाद बीजेपी विधायक परनेश मोदी ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। उनका दावा था कि राहुल के बयान से मोदी समुदाय का अपमान हुआ है। राहुल गांधी को इस केस में तीन बार कोर्ट में पेश होना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि चुनावी समभा मं उन्होंने बयान दिया था और याद नहीं है कि क्या कहा था। कोर्ट में सभा की वीडियो रिकॉर्डिंग को पेश किया गया था। निर्वाचन अधिकारी को भी बुलाया गया था।

  • ब्रेकिंग न्यूजः मोहाली पुलिस का अमृतपाल के समर्थकों पर एक्शन, एयरपोर्ट रोड से टेंट उखाड़ ट्रैफिक करवाया शुरू

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः मोहाली पुलिस का अमृतपाल के समर्थकों पर एक्शन, एयरपोर्ट रोड से टेंट उखाड़ ट्रैफिक करवाया शुरू

    Breaking News: Mohali Police’s action on Amritpal’s supporters, uprooting of tents from Airport Road, traffic started

    ब्रेकिंग न्यूजः मोहाली पुलिस का अमृतपाल के समर्थकों पर एक्शन, एयरपोर्ट रोड से टेंट उखाड़ ट्रैफिक करवाया शुरू

     

    चंडीगढ़ः मंगलवार को मोहाली के एयरपोर्ट रोड पर पिछले 60 घंटे से आपरेशन अमृतपाल का विरोध कर रहे उसके समर्थकों पर मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए टेंटों को उखाड़ दिया है और रोड को खाली करवा दिया है। पुलिस कार्रवाई का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के लिए बसें भी बुला ली गई हैं। प्रदर्शनकारियों को उठा कर बसों में डाला जा रहा है और पुलिस द्वारा कुछ लोगों को ‘डिटेन’ भी किया जा सकता है।

    मिली जानकारी के अनुसार मोहाली जिले में प्रदर्शनकारियों ने पब्लिक पैसेज ब्लॉक की हुई थी। युवा हाथों में गंडासियां, तलवारें, रॉड, डंडे लेकर डटे हुए हैं। वहीं पंजाब पुलिस अब हरकत में आ गई है। प्रदर्शन स्थल पर डीएसपी (सिटी-2) एसएच बल, डीएसपी (साइबर क्राइम) सुखनाज सिंह ने प्रदर्शनकारियों को अपने स्तर पर समझाने की काफी कोशिश की। इससे पहले प्रदर्शनकारियों से यह अहम रोड खाली करवाने की सभी कोशिशें फिलहाल फेल रही थी। प्रदर्शनकारियों के साथ मोहाली जिला प्रशासन के अफसरों और पुलिस अधिकारियों की मीटिंग्स भी हो चुकी हैं। बीते 18 मार्च से हथियारबंद प्रदर्शनकारी यहां जुटने शुरू हो गए थे। जिसके बाद आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टेंटों को उखाड़ दिया।

    बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने यहां एयरपोर्ट पर गुरुद्वारे के पास टेंट लगा दिया था और अतिक्रमण को और मजबूत करने का प्रयास किया गया था। गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना के आसपास रहने वाले लोगों के लिए यहां से गुजरना भी मुश्किल हो रहा था। उन्हें कई किलोमीटर का रास्ता कवर कर अपने घरों तक जाना पड़ रहा था।