Category: POLITICAL

  • 1000 करोड़ के स्टूडियो पर चला बुल्डोजर, रामसेतु, आदिपुरुष जैसी फिल्मों की हुई है यहां शूटिंग

    1000 करोड़ के स्टूडियो पर चला बुल्डोजर, रामसेतु, आदिपुरुष जैसी फिल्मों की हुई है यहां शूटिंग

     

    मुंबई -यहां मड आइलैंड में बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने 1000 करोड़ के स्टूडियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए समुद्र किनारे पर बने इस स्टूडियो पर बुलडोजर चला दिया। इस मामले की शिकायत बीजेपी के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने की थी। इस स्टूडियो में रामसेतु, आदिपुरुष जैसी कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी हुई थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्रालय और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को अवैध स्टूडियो के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद ही बीएमसी ने यह कार्रवाई की है। एनजीटी ने अपने आदेश में कहा था कि अस्थाई स्टूडियो बनाने की अनुमति दी गई थी। इस अनुमति का दुरुपयोग करते हुए स्थायी स्टूडियो बनाया गया। इसलिए यह स्टूडियो अवैध है।

  • 14 अप्रैल तक रद्द पुलिसकर्मियों की छुट्टियां,पंजाब में हाई अलर्ट जारी..

     

    14 अप्रैल तक रद्द पुलिसकर्मियों की छुट्टियां,पंजाब में हाई अलर्ट जारी..

     

    Mnd Web News: पंजाब पुलिस के कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पंजाब पुलिस के पुलिस महानिदेशक (DGP) के कार्यालय द्वारा पंजाब के सभी पुलिस कार्यालयों के प्रमुखों को भेजे गए एक जरूरी संदेश में कर्मचारियों की छुट्टियां 14 अप्रैल तक रद्द कर दी गई हैं।

    PUNJAB POLICE

    पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आदेश जारी किया है कि छुट्टी के लिए आवेदन करने वाले या छुट्टी लेने वाले सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया जाए। बेशक इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक बैसाखी तक प्रदेश में पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की इस चौकसी को पंजाब में बैसाखी और ऑपरेशन अमृतपाल से जोड़ा जा रहा है।

    मिली जानकारी के मुताबिक श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बैसाखी के मौके पर श्रद्धालुओं को तलवंडी साबो पहुंचने का न्यौता दिया है। बेशक यह न्योता गुरमती के कार्यक्रम में पहुंचने के लिए दिया गया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को डर है कि यहां से कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

    अमृतपाल की सरबत खालसा (सिखों की धर्म सभा) की कॉल को देखते हुए पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर है। तलवंडी साबो में हर तरह की हरकत पर नजर रखी जा रही है। यहां पंजाब पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की जा चुकी है। इसके अलावा इंटेलिजेंस विंग के अफसरों को भी यहां कैंप करवा दिया गया है।

  • अमृतपाल के सरेंडर को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को पंजाब पुलिस ने कही बड़ी बात…

    अमृतपाल के सरेंडर को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को पंजाब पुलिस ने कही बड़ी बात…

    चंडीगढ़ : तीन सप्ताह के बाद भी वारिस पंजाब दे का मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस के कब्जे से बाहर है। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की ओर से आज होनी वाली विशेष सभा में अमृतपाल सिंह के सरेंडर करने की खबर थी जिसे पंजाब पुलिस ने फेक न्यूज बताया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है।

    18 मार्च को वारिस पंजाब दे संगठन का मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह फरार हो गया था। हालांकि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के संगठन और सहयोगियों पर ऐक्शन लिया। अमृतपाल के 114 से अधिक साथी गिरफ्तार हो चुके हैं। बस अमृतपाल ही हाथ नहीं आया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और खुफिया तंत्र के जाल के बावजूद हर बार अमृतपाल पुलिस को छकाता रहा। कभी उसकी लोकेशन यूपी मिली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश कभी नेपाल। हर बार वह पुलिस की आंख में धूल झोंकने में कामयाब रहा। हालांकि इस बीच उसके कुछ वीडियो भी सामने आए।

    भगौड़े अमृतपाल ने पुलिस को छकाने के अलावा चुनौती भी दी। उसने इस दौरान दो वीडियो और एक ऑडियो संदेश जारी कर पुलिस को सीधी चुनौती दे डाली। उसने अपने संदेश में कहा कि जिसे पुलिस भगौड़ा कह रही है और बता रही है कि मैं विदेश भाग गया हूं। ऐसा नहीं है। मैं अपने लोगों को छोड़कर नहीं भागा हूं। मैं जल्द ही अपने लोगों के बीच आऊंगा। संगत में भी आऊंगा। लेकिन, सरेंडर नहीं करूंगा।

    वहीं बैसाखी के मौके पर अकाल तख्त की अपील के मुताबिक अमृतपाल सिंह सरेंडर कर सकता है। इस मौके पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द की गई है।

  • जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सुशील रिंकू को बनाया उम्मीदवार

    जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सुशील रिंकू को बनाया उम्मीदवार

     

    जालंधर : कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिए हुए सुशील रिंकू को आप ने लोकसभा उपचुनाव का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

     

    बुधवार को सुशील रिंकू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इस मौके पर पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद थे। रिंकू जालंधर पश्चिम सीट से विधायक थे। दरअसल लंबे समय से चर्चा थी कि रिंकू आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। उनपर आरोप लगाया गया था कि वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।

    बता दें, 10 मई को जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इस सीट पर उपचुनाव के परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि इस सीट से सांसद संतोष सिंह चौधरी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया था। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

  • हाईकोर्ट ने लगाई अमृतपाल और साथियों की याचिका पर फटकार, वकील से पूछा- असम हाईकोर्ट क्यों नहीं गए

     हाईकोर्ट ने लगाई अमृतपाल और साथियों की याचिका पर फटकार, वकील से पूछा- असम हाईकोर्ट क्यों नहीं गए

    High Court reprimanded the petition of Amritpal and colleagues

    चंडीगढ़ -वीरवार को वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल के साथियों पर लगे एनएसए के खिलाफ दायर याचिका पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दाैरान हाईकोर्ट ने अमृतपाल सिंह के साथी बलवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके सहित पांच लोगों की याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने सवाल उठाते हुए याचिकाकर्ताओं के वकील को कहा कि पहले वह यह साबित करें कि इन सभी कैदियों जिन पर एनएसए लगाया जा चुका है, उनको लेकर बन्दी प्रत्यक्षीकरण याचिका कैसे दायर की जा सकती है।

    हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के वकील से कहा कि आपने याचिका तो दायर कर दी है, लेकिन कोई सबूत नहीं दिए हैं। हाईकोर्ट ने वकील से कहा कि आप 10 याचिकाएं दायर कर चुके है, लेकिन अभी तक यह नहीं बता पाए कि हेबियस कॉर्पस कैसे मैन्टेनेबल है। वकील ने बचाव में कहा कि बाजोके डिब्रूगढ़ जेल में बंद है और वो उससे मिलना चाहते हैं। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि क्या वो किसी दूसरे मजिस्ट्रेट के पास गए। असम हाईकोर्ट क्यों नहीं गए? हाईकोर्ट ने कहा कि उनकी पिटीशन का ग्राउंड ठीक नहीं है। अब इस मामले की भी अमृतपाल मामले के साथ 11 अप्रैल को फिर से सुनवाई होगी।

  • कनाडा में पंजाबियों को जान से मारने की धमकी दे रहे खालिस्तानी, शिकायत करने के बाद भी पुलिस नहीं कर रही मदद!

    कनाडा में पंजाबियों को जान से मारने की धमकी दे रहे खालिस्तानी, शिकायत करने के बाद भी पुलिस नहीं कर रही मदद!

     

     

     

    जालंधर : “वारिस पंजाब दे” प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के खिलाफ जब से केंद्र और राज्य सरकार ने कार्रवाई की है तब से कनाडा के सरी इलाके में रहने वाले पंजाबियों को कट्टरपंथी खालिस्तानी समूहों से मौत की धमकियों और हमलों का सामना करना पड़ रहा है। फ्रैंड्स ऑफ कनाडा एंड इंडिया फाऊंडेशन ने इस बाबत रॉयल कैनेडियन माऊंटेड पुलिस (आर.सी.एम.पी.) के एक शिकायत पत्र भी दिया है। प्रमुख को शिकायत पत्र में भारत के कनाडा स्थित उच्चायुक्त संजय वर्मा की सुरक्षा को भी खतरे में बताया गया है। पत्र में एक कार्यक्रम में हिंसक घटना का जिक्र किया गया है और आरोप लगाया गया है कि खालिस्तानियों के हमले के दौरान पुलिस ने लोगों की कोई मदद नहीं की।

    सरी में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग

    फ्रैंड्स ऑफ कनाडा एंड इंडिया फाऊंडेशन के अध्यक्ष मनिंदर सिंह गिल ने आर.सी.एम.पी. को लिखे पत्र में कहा है कि वह जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो उन्हें खालिस्तानी कट्टरपंथियों के हमले की आशंका रहती है। उन्होंने पुलिस से उचित कदम उठाने की मांग करते हुए कहा है कि सरी शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए ताकि कनाडा में भारतीय-कनाडाई समुदाय शांति से रह सके।

    भारतीय उच्चायुक्त के कार्यक्रम में हमला

    बीते माह अमृतपाल पर हुई कार्रवाई के दौरान हुई एक हिंसक घटना की जानकारी देते हुए गिल ने पत्र में बताया है कि उच्चायुक्त संजय वर्मा के पश्चिमी कनाडा के दौरे के दौरान 19 मार्च को उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया था, जबकि इससे पहले कट्टरपंथी खालिस्तानी समूहों ने 18 मार्च को कार्यक्रम स्थल पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पुलिस को सूचित किया था, जिस पर आश्वासन दिया गया था कि उच्चायुक्त की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद हमने योजना के अनुसार अपना कार्यक्रम जारी रखा था।

    19 मार्च को खालिस्तानी समूह लोकतांत्रिक विरोध के नाम पर कार्यक्रम स्थल पर आए और सामने के प्रवेश द्वार को अवरुद्ध कर दिया। यह निजी संपत्ति होने के कारण अवैध था और जब हाल के मालिक ने प्रवेश द्वार खाली कराने के लिए पुलिस (आर.सी.एम.पी.) को फोन किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मनिंदर सिंह गिल ने कहा कि खालिस्तानियों ने लोगों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यहां तक कि मीडियाकर्मियों को भी नहीं बख्शा गया।

    लाठियों और तलवारों से लैस थे खालिस्तानी

    एक प्रसिद्ध मीडियाकर्मी समीर कौशल पर हमला किया गया था। गुरतेज गिल पर भीड़ ने हमला किया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सुरिंदर शर्मा की कार पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। यह सब तब हुआ जब मंच पर खालिस्तानी नेताओं द्वारा भड़काऊ भाषण दिए जा रहे थे। प्रदर्शनकारी लाठियों और तलवारों से लैस थे क्योंकि उन्होंने इसकी पूर्व योजना बनाई थी और पहचान से बचने के लिए सभी ने नकाब पहन रखे थे।

    गिल ने कहा कि पुलिस इस हिंसा पर मूकदर्शक बनी रही और मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकी। उन्होंने पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि बिट्टू अटवाल और पॉल बराइच सहित आयोजन समिति के सदस्यों पर हमला किया गया। उन्हें खालिस्तानियों ने जान से मारने की धमकी दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपशब्द कहे। गिल ने बताया कि मुझे लगातार विभिन्न इंस्टाग्राम अकाऊंट्स, टिकटॉक अकाऊंट्स और मोबाइल नंबरों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। वे मुझे धमकी दे रहे हैं कि मेरा वही हश्र होगा जो रिपुदमन सिंह मलिक का हुआ था जिसकी सरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

  • दिल्ली के रामलीला मैदान पर इकट्ठा हुए देशभर के किसान, केंद्र के खिलाफ संघर्ष रैली का आयोजन कर किया प्रदर्शन…

    दिल्ली के रामलीला मैदान पर इकट्ठा हुए देशभर के किसान, केंद्र के खिलाफ संघर्ष रैली का आयोजन कर किया प्रदर्शन…

    नई दिल्ली : केंद्र की नीतियों के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में देश के अलग-अलग राज्यों से आए किसान और मजदूर संगठनों ने एक संघर्ष रैली का आयोजन किया है। बुधवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में मजदूर किसान संगठन रैली में बड़ी संख्या में देश के अलग-अलग राज्यों से किसान और मजदूर पहुंच रहे हैं। रैली का आयोजन अखिल भारतीय किसान सभा, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन और अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने संयुक्त रूप से किया है। इस रैली में देशभर से आए किसान, मजदूर और खेत मजदूरों के साथ आशा, आंगनवाड़ी और मनरेगा वर्कर्स मौजूद हैं।

    image

    इस प्रदर्शन को देखते हुए एआईकेएस मोर्चा की तरफ से कहा जा रहा है कि हमारा सवाल देश की नरेंद्र मोदी सरकार से है कि दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि आखिर वह नौकरी कहां गईं और कितने लोगों को नौकरी दी गई है। आज देश में दिहाड़ी मजदूरों का एक बड़ा मुद्दा भी है।

    Image

    वहीं सीपीआईएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, सभी श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी 26,000 रुपये प्रति माह और पेंशन 10,000 रुपये सुनिश्चित करें। ठेके पर कोई काम नहीं चलेगा। अग्निपथ योजना को वापस लो।

    Image

    सीटू ने ट्वीट कर कहा, आदिवासियों से उनका वन तथा भूमि का अधिकार छीना जा रहा है और इसे कॉपोर्रेट को सौंपा जा रहा है। किसानों को लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। ऐसे समय में जब मनरेगा के तहत काम की मांग लगातार बढ़ रही थी, सरकार ने इसके लिए आवंटन में भारी कमी कर दी है।

    image

    पश्चिम बंगाल से आए कर्मचारियों ने अपनी मांगों में कहा कि सरकारी कर्मचारियों पर तानाशाही हमले बंद करो। वहीं असम और पंजाब की आशा कार्यकर्ता अपने-अपने राज्यों की समस्याओं पर चर्चा की। इस रैली-प्रदर्शन के माध्यम से देश के मेहनतकश मजदूरों ने अपनी मांगों दोहराया। इसमें न्यूनतम मजदूरी 26,000 रुपये प्रति माह और पेंशन 10,000 रुपये प्रतिमाह सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही केंद्र से कानूनी रूप से गांरंटीकृत खरीद, सभी कृषि उत्पादों के लिए सीटू प्लस 50 प्रतिशत पर आधारित एमएसपी सुनिश्चित करने की भी मांग की।

    image

    रामलीला मैदान और उसके आस पास सेंट्रल दिल्ली की सड़कें किसान मजदूरों से पटा हुआ है। वे हाथ में लाल झंडों और बैनर लिए हुए चल रहे हैं। इस रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कई रूटों को डायवर्ट भी किया गया है। साथ ही प्रदर्शनकारियों के मद्देनजर रामलीला मैदान के आसपास भारी संख्या में अर्धसैनिक बल, दिल्ली पुलिस के जवान और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

  • कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ , CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने करवाया ज्वाइन

     कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ , CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने करवाया ज्वाइन

     

     

    जालंधर : पूर्व कांग्रेस विधायक सुशील रिंकू आम आमदी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सीएम मान और अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सुशील रिंकू ने आप ज्वाइन की है। पूर्व विधायक अपने साथ पार्षद और कांग्रेस के कई नेता भी साथ ले गए हैं। इस दौरान आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान, सांसद राघव चड्डा, सांसद अशोक मित्तल, विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा, रमेश मित्तल समेत आप के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अरविंद केजरीवाल ने सुशील रिंकू का स्वागत करते हुए कहा कि चौधरी संतोख सिंह की मृत्यु के बाद सीट खाली हुई है। मैं उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।

    आप में शामिल होने के बाद सुशील रिंकू ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में किए जनहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर वे पार्टी जॉइन कर रहे हैं। मेरा हर संभव प्रयास होगा कि वे पंजाब और जालंधर के लोगों की सेवा करें। और आम आदमी पार्टी जो पंजाब के लोगों के हितों के लिए काम कर रहे है उसका जालंधर के लोगों को भी फायदा हो। उनका प्रयास रहेगा कि वे पार्टी की नीतियां कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचाएं।

  • ड्रग से जुड़ी रिपोर्ट की तीन फाइलें सीएम मान के टेबल पर पहुंची…

    ड्रग से जुड़ी रिपोर्ट की तीन फाइलें सीएम मान के टेबल पर पहुंची…

    चंडीगढ़ -पंजाब में ड्रग से संबंधित रिपोर्ट पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से खोल दिए जाने से जनता के दरबार में आने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सालों से बंद पड़ी इन रिपोर्टों के 3 लिफाफे मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास पहुंच गए हैं। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट के माध्यम से साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में ड्रग से संबंधित कई सालों से बंद पड़े माननीय हाईकोर्ट द्वारा खोले गए 3 लिफाफे उनके पास पहुंच गए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जवानी को चिट्टे से बर्बाद करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि कार्रवाई किस सीमा तक होती है।

  • हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चंडीगढ़ में हुई मुलाकात, वाटर सेस के मुद्दे पर हुई चर्चा

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चंडीगढ़ में हुई मुलाकात, वाटर सेस के मुद्दे पर हुई चर्चा

     

    चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज चंडीगढ़ में उनके आवास पर मुलाकात हुई। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के सीएम ने पंजाब के सीएम को फूल भेंट किए साथ ही हिमाचली गिफ्ट भी भेंट किए।

    दरअसल, हिमाचल प्रदेश में जल विद्युत परियोजनाओं पर वाटर सेस लगा दिया है। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में बजट सत्र में वाटर सेस लगाने को लेकर कानून पास हो गया है। अब इस वॉटर सेस के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश और पंजाब, हरियाणा आमने-सामने हैं। अब दोनों सीएम की मीटिंग में वाटर सेस पर चर्चा हुई। इसके साथ ही कई और मुद्दों पर भी बातचीत हुई।