Category: POLITICAL

  • सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

    You are currently viewing सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

    Governor Bhagat Singh Koshyari Corona positive in the midst of political crisis, hospitalized

    सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

     

    महाराष्ट्रः महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच एक ओर बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके तहत महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राजभवन के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को जांच करने के बाद राज्यपाल कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्हें दक्षिण मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इस समय उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे उनसे नाराज होकर असम में हैं और शिंदे का कहना है कि उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है और 10 विधायक और उनसे जुड़ेंगे। ऐसे सियासी हंगामे के बीच राज्यपाल का कोरोना पॉजिटिव होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

    महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की महाविकास अघाड़ी सरकार पर सियासी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उद्धव ठाकरे सरकार खतरे में है क्योंकि शिवसेना के कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे बागी हो चुके हैं। शिंदे के बागी तेवर को देखते हुए शिवसेना ने उन्हें विधायक दल के नेता के पद से तो हटा दिया है, लेकिन एकनाथ शिंदे इन फैसलों से किसी तरह के प्रेशर में नजर नहीं आ रहे हैं।

    एकनाथ शिंदे ने बुधवार को दावा किया है कि उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है। इसके अलावा जल्द ही 10 और विधायक मेरे साथ आएंगे। लेकिन मैं किसी की आलोचना नहीं करना चाहता। बता दें शिंदे ने ये बयान गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। बता दें कि शिवसेना के विधानसभा में इस समय 56 विधायक हैं।

  • बड़ी खबरः सीएम भगवंत मान तथा सीएम केजरीवाल को खालिस्तान ने दी धमकी, नहीं मानी बात तो बेअंत सिंह जैसे हश्र की दी धमकी

    You are currently viewing बड़ी खबरः सीएम भगवंत मान तथा सीएम केजरीवाल को खालिस्तान ने दी धमकी, नहीं मानी बात तो बेअंत सिंह जैसे हश्र की दी धमकी

    Big news: Khalistan threatens CM Bhagwant Mann and CM Kejriwal, if he does not listen, he threatens to face the fate of Beant Singh

    बड़ी खबरः सीएम भगवंत मान तथा सीएम केजरीवाल को खालिस्तान ने दी धमकी, नहीं मानी बात तो बेअंत सिंह जैसे हश्र की दी धमकी

     

    संगरूरः संगरूर के काली माता मंदिर की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में सिख फॉर जस्टिस के सरगना गुरपतवंत पन्नू ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह नारे खालिस्तानी समर्थकों ने लिखे हैं। इस वीडियो में इस दौरान सरगना पन्नु ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा हाल करने की धमकी दी है। जिसके बाद उसके खिलाफ संगरूर में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    जानकारी अनुसार सिख फॉर जस्टिस के सरगना गुरपतवंत पन्नू ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी खालिस्तानी समर्थकों के सहयोग से बनी है। वीडियो में सीएम केजरीवाल और सीएम मान को धमकी दी गई है कि वे खालिस्तान का समर्थन करें और उसके एजेंडे पर चले नहीं तो उनका भी हाल पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा। वीडियो जारी करने के बाद आतंकी सरगना सिख फॉर जस्टिस गुरपतवंत सिंह पन्नू पर संगरूर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आपको बता दें कि गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ पहले भी केस दर्ज है। फिलहाल मंदिर की दीवार पर लिखे नारे मिटा दिए है। बता दें कि इससे पहले फरीदकोट, फिरोजपुर में भी ऐसा हो चुका है।

  • पूर्व विधायक जोगिंदरपाल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया दो दिन का रिमांड, अवैध माइनिंग के आरोप में गिरफ्तार हैं जोगिंदरपाल

    You are currently viewing पूर्व विधायक जोगिंदरपाल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया दो दिन का रिमांड, अवैध माइनिंग के आरोप में गिरफ्तार हैं जोगिंदरपाल

    Ex-MLA Joginderpal’s difficulties increased, court granted two-day remand, Joginderpal arrested for illegal mining

    पूर्व विधायक जोगिंदरपाल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया दो दिन का रिमांड, अवैध माइनिंग के आरोप में गिरफ्तार हैं जोगिंदरपाल

     

    पठानकोट: पूर्व विधायक जोगिंदरपाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं कोर्ट ने पुलिस को उनका दो दिन का रिमांड दे दिया है। शनिवार को पुलिस ने जोगिंदर पाल को एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की कोर्ट में पेश किया। जहां पुलिस ने उनसे अवैध माइनिंग के मामले में पूछताछ के लिए 6 दिन का रिमांड मांगा था जिसके बाद कोर्ट ने दो दिन का रिमांड दिया है। बता दें कि पूर्व विधायक जोगिंदरपाल को पुलिस अवैध माइनिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं उनकी पत्नी कृष्णा देवी की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए स्थानीय कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर 27 जून तक रोक लगा दी है।

    जानकारी अनुसार शनिवार को सिविल अस्पताल में जोगिंदर पाल का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस दोपहर 12:52 बजे उनको लेकर अदालत पहुंची। चूंकि एक बजे लंच टाइम हो जाता है इस कारण उनको कोर्ट के बाहर करीब एक घंटा इंतजार करना पड़ा। अदालत में दोपहर दो बजे काम शुरू हुआ तो उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। उल्लेखनीय है कि इस मामले में उनकी पत्नी कृष्णा देवी, उनके पार्टनर लक्ष्य महाजन और दो कर्मचारी भी पुलिस द्वारा आरोपित बनाए गए हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से जोगिंदर पाल को ही गिरफ्तार किया गया है।

    वहीं पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की गई है। पूर्व विधायक ने कहा कि जिले में 250 से ज्यादा क्रशर लगे हैं। कीड़ी खुर्द में जितने भी क्रशर लगे हैं वो सब शामलात भूमि पर ही हैं। अन्य पर कार्रवाई नहीं किया जाना साबित करता है कि सरकार राजनीतिक तौर पर उनको निशाना बना रही है।

  • अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, असम राइफल्स और सीएपीएफएस में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण

    You are currently viewing अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, असम राइफल्स और सीएपीएफएस में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण

    Central government’s big announcement regarding Agneepath scheme, 10 percent reservation will be available in Assam Rifles and CAPFS

    अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, असम राइफल्स और सीएपीएफएस में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण

     

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अग्निपथ योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को बड़ा ऐलान किया गया। जिसके मुताबिक सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज सीएपीएफएस और असम राइफल्स की भर्ती में अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी सीटें रिजर्व रहेंगी। इन दोनों फोर्सेज में भर्ती के लिए अग्निवीरों को आयु सीमा में तीन साल की छूट भी मिलेगी। साथ ही गृह मंत्रालय ने यह भी ऐलान किया कि अग्निवीर के पहले बैच के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी।

    जानकारी अनुसार पिछले दिनों सरकर ने तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना लॉन्च की है। इसके तहत सैन्य बलों में चार साल की सेवा के लिए अग्निवीरों की नियुक्ति होनी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा था कि चार साल के बाद रिटायर होनेवाले इन जवानों के पास आगे क्या विकल्प रहेगा ? रिटायरमेंट के बाद ये क्या करेंगे ? इसलिए पहले ही सरकार की ओर से यह ऐलान किया गया था इन जवानों को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेंज और असम राइफल्स की नियुक्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी। आज गृह मंत्रालय ने इन नियुक्तियों में अग्निवीरों को मिलने वाली प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया है।

    बता दें कि शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों में अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने प्रदर्शन किया। बिहार, यूपी और तेलंगाना में इस प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटनाएं हुईं। इन राज्यों में उपद्रवी तत्वों ने ट्रेनों को निशाना बनाया और कई जगह आगजनी की। बिहार के लक्खीसराय में दिल्ली से भागलपुर के बीच चलनेवाली सुपरफास्ट ट्रेन विक्रशिला एक्सप्रेस को जला दिया गया वहीं समस्तीपुर में संपर्क क्रांति ट्रेन को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी प्रदर्शन में शामिल उपद्रवी तत्वों ने जमकर बवाल काटा।

  • अग्निपथ स्कीम पर कोहराम जारी, बिहार के बिहिया रेलवे स्टेशन पर लूटपाट, टिकट काउंटर से तीन लाख रुपए लूटे

    अग्निपथ स्कीम पर कोहराम जारी, बिहार के बिहिया रेलवे स्टेशन पर लूटपाट, टिकट काउंटर से तीन लाख रुपए लूटे

     

    Agneepath Scheme Protest: नरेंद्र मोदी सरकार ने मंगलवार को सेना में बहाली के लिए ‘अग्निपथ’ योजना की घोषणा की थी। देश के कई राज्यों में इसका जमकर विरोध हो रहा है। बिहार-यूपी में इसका असर दिख रहा है।

    Agneepath Scheme Protest LIVE: अग्निपथ पर जारी कोहराम, बिहार के बिहिया रेलवे स्टेशन पर लूटपाट, टिकट काउंटर से तीन लाख रुपए लूटे

    Protest against Agneepath Scheme: नरेंद्र मोदी सरकार ने मंगलवार को सेना में बहाली के लिए ‘अग्निपथ’ योजना की घोषणा की थी। देश के कई राज्यों में इसका जमकर विरोध हो रहा है। बिहार और उत्तर प्रदेश में इसका सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। इस बहाली योजना के खिलाफ प्रदर्शन आज भी जारी है। आंदोलनकारियों ने इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है। सरकार इसके लिए फिलहाल तैयार नहीं दिख रही है। हालांकि, कल एक संसोधन जरूर किया गया। इस साल के लिए अधिकतम उम्र की सीमा को 21 साल से बढ़ाकर 23 साल कर दिया गया। आपको बता दें कि कई राजनीतिक दलों ने भी इस स्कीम को वापस लेने की मांग की है। अग्निपथ योजना के खिलाफ जारी आंदोलन की पल-पल की जानकारी यहां पढ़ें…

    भारतीय सेना के लिए अनुकूल नहीं अग्निपथ स्कीम, बोली कांग्रेस

    कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में कहा हम केन्द्र सरकार से अग्निपथ योजना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग करते हैं। यह भर्ती योजना न तो राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में है और न ही हमारे युवाओं के भवष्यि के लिए सुरक्षित है। यह एक ऐसी योजना है जो भारतीय सेना और राष्ट्र के लिए अनुकूल नहीं है।

    सेना के अभ्यर्थियों से मिले अनुराग ठाकुर

    अग्निपथ स्कीम को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सेना के अभ्यर्थियों से संपर्क किया और योजना के बारे में संदेह दूर करने का प्रयास किया।

     बिहार के मधेपुरा में BJP ऑफिस कैंपस में आगजनी

    मोदी सरकार की अग्निपथ योजना की अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर युवाओं का बिहार में उग्र प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी है। ताजा खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद कैंपस में आगजनी की है। इससे पहले गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने नवादा में भाजपा दफ्तर को आग के हवाले कर दिया था।

     

    अलीगढ़ में अफसरों की गाड़ियों में तोड़फोड़, एडीजी पहुंचे

    सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ के विरोध में शुक्रवार को अलीगढ़ में जमकर बवाल हुआ। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ बवाल शाम साढ़े चार बजे के बाद तक जारी रहा। यमुना एक्सप्रेस-वे और टप्पल-जट्टारी क्षेत्र अग्निपथ में तब्दील हो गया। योजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी जट्टारी को फूंक दिया। चौकी में खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

    सैनिकों को किराए पर नहीं रख सकते, भगवंत मान का केंद्र पर निशाना

    अग्निपथ स्कीम पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम सैनिकों को किराए पर नहीं रख सकते। केवल 21 साल की उम्र में हम उन्हें पूर्व सैनिक कैसे बना सकते हैं? वे कठोर परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं। राजनेता कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं, केवल सैनिक होते हैं, जनता जो सेवानिवृत्त होती है, हमें किराए पर सेना की आवश्यकता नहीं है। अग्निपथ योजना को वापस लेना चाहिए।

    बिहार के बिहिया रेलवे स्टेशन पर लूटपाट

    मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि बिहार के बिहिया रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने लूटपाट की। टिकट काउंटर से तीन लाख रुपए लूटे।

    लोगों को उकसाकर विवाद पैदा कर रहा विपक्ष, बोले वीके सिंह

    केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे सशस्त्र बलों में अल्पकालिक भर्ती के लिए केंद्र द्वारा लायी गई अग्निपथ योजना के संदर्भ में लोगों को उकसाकर विवाद उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि विपक्ष के पास इसके सिवा करने को कुछ और नहीं है, इसलिए वह योजना का क्रियान्वयन शुरू होने से पहले ही इस पर विवाद उत्पन्न कर रहा है।

  • प्रदर्शन के दौरान रेणुका चौधरी ने पुलिस जवान का  कॉलर पकड़ा, कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज

    प्रदर्शन के दौरान रेणुका चौधरी ने पुलिस जवान का  कॉलर पकड़ा, कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज

     

    तेलंगाना पुलिस की ओर से केस दर्ज किए जाने के बाद रेणुका चौधरी ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैं कानून का सम्मान करती हूं और मैं मुकदमे का सामना करूंगी। मैंने कुछ नहीं किया।

    VIDEO: प्रदर्शन के बीच रेणुका चौधरी ने पुलिस जवान का पकड़ा कॉलर, कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज
    कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी और तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। रेणुका चौधरी ने राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से समन को लेकर हैदराबाद में पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

    पुंजागुट्टा के इंस्पेक्टर निरंजन रेड्डी ने बताया कि कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी और तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के खिलाफ आईपीसी की धारा 151, 140, 147, 149, 341, 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का उपयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया।

    वहीं, इस मामले में रेणुका चौधरी की सफाई भी सामने आ गई है। रेणुका चौधरी ने अपने बचाव में कहा कि वे (पुलिसकर्मी) मुझे धक्का दे रहे थे, मेरे पैर में समस्या है। मैं संतुलन खोने के बाद उनके ऊपर गिर पड़ी। मैंने उस आदमी से मांफी मांगूगी, लेकिन मुझे उम्मीद है कि पुलिस भी हमारे साथ बदसलूकी करने के लिए मांफी मांगे। हमारे आसपास इतने सारे पुलिस वाले क्यों थे?

    रेणुका चौधरी ने आगे कहा, मैंने हमला नहीं किया। मुझ पर मुकदमा दर्ज किया गया है, मैं इसका सामना करूंगी। यह कानून है। मेरे पास उस युवक के खिलाफ कुछ भी नहीं है। उसने मेरे सात कुछ भी नहीं किया। मैं संतुलन खो रही थी इसलिए पकड़ लिया। मुझे खड़ा रहने के लिए कुछ पकड़ना था, क्योंकि पीछे से धकेला जा रहा था।

  • हिमाचल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, खुली जीप में सवार होकर किया रोड शो

    हिमाचल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, खुली जीप में सवार होकर किया रोड शो

    प्रधानमंत्री ने खुली जीप में सवार होकर रोड शो भी किया. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय से शुरू हुआ रोड शो  केसीसीबी चौक पर समाप्त हुआ. इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पुष्प वर्षा कर पीएम मोदी का स्वागत किया.

    एक बार फिर हिमाचल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जीप में सवार होकर किया रोड शो

    धर्मशाला: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देवभूमी हिमाचल में अपने कदम रखे.  मोदी दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत हिमाचल के धर्मशाला पहुंचे, जिसको लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां की गई.

    प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्‍द्र मोदी तीसरी बार धर्मशाला आ रहे हैं.  मोदी सुबह करीब 11.30 बजे धर्मशाला पहुंचने का कार्यक्रम था. पीएम मोदी करीब 11.45 बजे धर्मशाला पहुंच गए. पीएम मोदी खुली जीप में सवार हुए व सड़क के दोनों ओर से उन पर फूलों की बारिश हुई. मोदी का यह दौरा खास है.

    बता दें कि पहली बार धर्मशाला में कोई प्रधानमंत्री रात को ठहर रहा है. धर्मशाला शहर सहित आसपास सुरक्षा की दृष्टि से 2300 पुलिस जवान तैनात किए हैं. किसी भी वाहन को बिना जांच धर्मशाला में प्रवेश न करने का आदेश है.

     

    आपको बता दें कि मुख्य सचिवों के पहले तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला आए हैं. धर्मशाला पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सबसे पहले रोड शो करेंगे , जहां पर हजारों की तादाद में लोगों  की भीड़ पहुंची है.

    रोड शो के दौरान, पारंपरिक पोशाक पहने विभिन्न सांस्कृतिक समूह अपने संगीत वाद्ययंत्रों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे. वहीं, तिब्बती समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए अपने पारंपरिक अंदाज में तैयारी की है. जिसमें वे अपने तिब्बती समुदाय का वाइट हैट डांस पेश करेगें.

    रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल के बाद प्रधानमंत्री 18 जून को गुजरात के लिए रवाना होंगे, जहां वह गुजरात के केंद्र विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेगें. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल के अंत में हिमाचल और गुजरात के विधानसभा के चुनाव होने जा रहें है.

  • पाकिस्तान की इकॉनमी पस्त, केंद्रीय मंत्री ने की चाय कम पीने की अपील

    पाकिस्तान की इकॉनमी पस्त, केंद्रीय मंत्री ने की चाय कम पीने की अपील

     

    पाकिस्तान की इकॉनमी एकदम से पस्त है। शहबाज सरकार चीन, सऊदी अरब जैसे देशों से कर्ज की तलाश में है। इस बीच पाकिस्तान सरकार के केंद्रीय मंत्री ने आम लोगों से चाय की खपत में कटौती करने की अपील की है।

    पाकिस्तान की इकॉनमी पस्त, केंद्रीय मंत्री ने की चाय कम पीने की अपील
    पाकिस्तान की इकॉनमी एकदम से पस्त है। शहबाज सरकार चीन, सऊदी अरब जैसे देशों से कर्ज की तलाश में हैं। इसके साथ ही इस्लामाबाद अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से भी मदद की आस में है। इस बीच पाकिस्तान सरकार के एक मंत्री ने आम लोगों से चाय की खपत में कटौती करने की अपील की है।

    मीडिया से बातचीत के दौरान एहसान इकबाल ने इकॉनमी को बचाने के लिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि मैं देश से एक कप चाय कम पीने की अपील करूंगा। बता दें कि एहसान योजना, विकास और स्पेशल इंसेंटिव के प्रमुख हैं।

    6.4 अरब डॉलर का कर्ज चुकाएगी पाक सरकार?

    पाकिस्तान एक आर्थिक तबाही के कगार पर है। पाकिस्तान लंबे वक्त से आतंकवाद से जूझता रहा है और अब आर्थिक संकट भी सामने है। पाकिस्तान का करीबी सहयोगी चीन भी पाकिस्तान को आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाने में विफल रहा है। शहबाज सरकार अगले तीन सालों में 6.4 अरब डॉलर का कर्ज चुकाकर अंतररष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा निर्धारित बेलआउट मानदंडों को पूरा करने का प्रयास कर रही है।

    IMF के पास 22 बार पहुंची है पाकिस्तान सरकार

    पाकिस्तान अब तक 22 बार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास बेलआउट का अनुरोध कर चुका है हालांकि वास्तविक सुधार पहलों की कमी रही है। और यही वजह है कि पाकिस्तान को अब तक इस संस्था से कोई मदद नहीं मिल सकी है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार भी तेजी से घट रहा है और वह पिछले एक साल से भी कम समय में आधे से भी कम रहे गए हैं।

  • पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती

    Former Chief Minister Parkash Singh Badal hospitalized after chest pain

    पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती

    चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को अचानक उनकी तबीयत खराब होने के चलते उन्हें एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां डाक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। मिली ताजा जानकारी के अनुसार आज उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    जानकारी अनुसार रविवार को शिरोमणि अकाली दल के सरप्रस्त और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनके सीने में अचानक दर्द होने लग गया। इसके तुरंत बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि अभी उनकी हालत स्थिर है।

    बता दें कि प्रकाश सिंह बादल पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

  • जालंधऱ से चलेगी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए पहली बस, 15 जून को केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान करेंगे उद्घाटन

    You are currently viewing जालंधऱ से चलेगी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए पहली बस, 15 जून को केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान करेंगे उद्घाटन

    First bus to Delhi airport will run from Jalandhar, Kejriwal and Chief Minister will inaugurate on June 15

    जालंधऱ से चलेगी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए पहली बस, 15 जून को केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान करेंगे उद्घाटन

     

    चंडीगढ़ः पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अब जल्द ही भारी भरकम किराये से जल्द ही राहत मिलने जा रही है। जिसके तहत 15 जून को जालंधर से दिल्ली एयरपोर्ट केलिए पंजाब रोडवेज की सीधी बस को रवाना किया जा रहा है। इस मौके आयोजित एक उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 जून को पंजाब आएंगे और सरकारी वॉल्वो बसों के दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने की शुरूआत करेंगे।

    कुछ दिन पहले सीएम भगवंत मान ने घोषणा की थी कि पंजाब की सरकारी वॉल्वो बसें दिल्ली एयरपोर्ट तक जाएंगी। उनका कहना था कि बसों का किराया भी प्राइवेट के आधे से भी कम होगा। वहीं इनमें सहूलियतें भी ज्यादा दी जाएंगी। सरकारी वॉल्वों बसें दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने से बादल परिवार की ट्रांसपोर्ट को झटका लगा है। अभी तक वहां इंडो कैनेडियन ट्रांसपोर्ट की बसें ही चलती थी। जो अपने हिसाब से किराया वसूलती थी। पूर्व ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी बसों के लिए कोशिश की थी, हालांकि वह कामयाब नहीं हो पाए।

    बता दें कि इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट तक प्राइवेट कंपनी की बसों का संचालन होता रहा है जिसका भारी भरकम किराया यात्रियों को देना पड़ता थ।