Category: NATIONAL

  • रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची सोने की कीमत,सोने का वायदा भाव बढ़कर 72,423 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचें ..

     रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची सोने की कीमत,सोने का वायदा भाव बढ़कर 72,423 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचें ..

    मुंबई : सोने की कीमत अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी को देखते हुए भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को पांच जून की डिलीवरी के लिए सोने का वायदा भाव बढ़कर 72,423 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2,395.29 डॉलर प्रति औंस है।

    एमसीएक्स पर सोने के वायदा भाव में 779 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई, जो पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव 71,644 रुपये से 1.09 फीसद अधिक है। देश भर के प्रमुख शहरों में खुदरा सोने की कीमतों में कुछ बदलाव आया है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,380 रुपये , जबकि मुंबई में 72,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सबसे ज्यादा 73,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि बेंगलुरु और कोलकाता में यह लगभग 72,230 रुपये है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि जारी है। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दुनिया के प्रमुख देश इस पीली धातु की बड़ेे पैमाने पर खरीदारी कर रहे हैं। इसे एक सुरक्षित निवेश माना जा रहा है।

    इस साल सोने की कीमतों में लगभग 15 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को अमेरिकी सोना वायदा में इसकी कीमत 1.2 फीसद बढ़कर 2,401.80 डॉलर हो गई। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतों के बढ़ने का सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ता है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष दलों पर जमकर प्रहार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष दलों पर जमकर प्रहार

    ‘जम्मू-कश्मीर को फिर मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा’, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

     

    उधमपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष दलों पर जमकर प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा। आप अपनी बात अपने विधायकों और मंत्रियों के साथ शेयर कर सकेंगे।पीएम मोदी ने कहा कि सत्ता के लिए इन्होंने जम्मू-कश्मीर आर्टिकल 370 की ऐसी दीवार बना दी थी। ऐसा भ्रम बनाकर रखा था कि 370 है तभी उनकी जिंदगी बचेगी। लेकिन आपके आशीर्वाद से मोदी ने 370 की दीवार गिरा दी। दीवार ही नहीं उस मलबे को जमीन में गाड़ दिया है।

    पीएम मोदी ने कहा कि ये कहते थे कि 370 हटी तो आग लग जाएगी, जम्मू-कश्मीर हमें छोड़कर चला जाएगा। लेकिन जम्मू-कश्मीर के नौजवानों ने इनको आईना दिखा दिया। अब देखिए, जब उनकी यहां नहीं चली, जम्मू-कश्मीर के लोग उनकी असलियत जान गए, तो ये लोग अब जम्मू -कश्मीर के बाहर देश के लोगों के बीच भ्रम फैलाने का खेल, खेल रहे हैं। ये कहते हैं कि 370 के हटने से देश को कोई लाभ नहीं हुआ।

    पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल के अंदर-अंदर जम्मू-कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा, प्रवास ये सब तो है ही, लेकिन सबसे बड़ी बात है, जम्मू कश्मीर का मन बदला है। निराशा से आशा की ओर बढ़े हैं, जीवन पूरी तरह विश्वास से भरा हुआ है। इतना विकास यहां हुआ है, चारों तरफ विकास हो रहा है। लोग कहेंगे मोदी जी इतना कर लिया। मैं अगर यहां नहीं आता तो भी मुझे पता था जम्मू-कश्मीर से मेरा नाता इतना गहरा है कि तो आप मेरे लिए मुझसे भी ज्यादा करेंगे। लेकिन मैं तो आया मां वैष्णो देवी के चरणों में बैठे हुए आप लोगों के बीच दर्शन करने के लिए। मां वैष्णो देवी की छात्र-छाया में जीने वाले भी मेरे लिए दर्शन के योग्य होते है।

    उन्होंने कहा कि मेरे जम्मू-कश्मीर के बहनों और भाइयों, आपने पहले इतने बुरे दिन देखे हैं कि आपको ये सब विकास की तरह बहुत बड़ा लग रहा है। लेकिन ये जो मोदी है ना, ये बहुत बड़ा और दूर की सोचता है। इसलिए अब तक जो हुआ है वो तो ट्रेलर है, ट्रेलर। मुझे तो नए जम्मू-कश्मीर की नई और शानदार तस्वीर बनाने के लिए जुट जाना है। वो समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा के चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। आप अपने विधायक और मंत्रियों से अपने सपने साझा कर सकेंगे। हर वर्ग की समस्या का तेजी से समाधान होगा।

    राम मंदिर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को खरी-खरी भी सुनाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनका इको सिस्टम, अगर कभी मुंह से राम मंदिर भी निकल गया तो चिल्लाने लग जाती है, रात-दिन चिल्लाती है कि राम मंदिर भाजपा के लिए चुनावी मुद्दा है। राम मंदिर ना कभी चुनाव का मुद्दा था, ना चुनाव का मुद्दा है और ना ही कभी चुनाव का मुद्दा बनेगा। राम मंदिर का संघर्ष तो तब से हो रहा था जब भाजपा का जन्म भी नहीं हुआ था। राम मंदिर का संघर्ष तब से हो रहा था जब यहां अंग्रेज सल्तनत भी नहीं आई थी। राम मंदिर का संघर्ष 500 साल पुराना है, जब चुनाव का कोई नामोनिशान नहीं था। जब विदेशी आक्रांताओं ने हमारे मंदिर तोड़े। तब भारत के लोगों ने अपने धर्मस्थलों को बचाने की लड़ाई लड़ी।

    पीएम मोदी ने कहा कि बरसों तक लोगों ने अपनी ही आस्था के लिए क्या-क्या नहीं झेला। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेता बड़े-बड़े बंगलों में रहते थे। लेकिन, जब रामलला का टेंट बदलने की बात आती थी, तो लोग मुंह फेर लेते थे, अदालतों की धमकियां देते थे। बारिश में रामलला का टेंट टपकता रहता था और रामलला के भक्त टेंट बदलवाने के लिए अदालतों के चक्कर काटते रहते थे। यह उन करोड़ों लोग की आस्था पर आघात था जो भगवान राम को अपना आराज्य कहते है और हमने इन्हीं लोगों से कहा कि एक दिन आएगा, जब रामलला भव्य मंदिर में विराजेंगे।

    पीएम मोदी ने उधमपुर रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू की गई ‘एकता यात्रा’ को भी याद किया। उन्होंने कहा कि मैं उधमपुर पिछले कई दशकों से आ रहा हूं। जम्मू-कश्मीर की धरती पर मेरा आना जाना पिछले 5 दशक से चल रहा है। मुझे याद है 1992 में एकता यात्रा के दौरान यहां आपने भव्य स्वागत और सम्मान किया था। आप भी जानते हैं कि तब हमारा मिशन लाल चौक पर तिरंगा फहराने का था, तब यहां माताओं-बहनों ने बहुत आशीर्वाद दिया था।

  • सरकार का बड़ा फैसला! अब बिना कंज्यूमर कोर्ट के चक्कर काटे ग्राहकों को मिलेगा उनका हक

    सरकार का बड़ा फैसला! अब बिना कंज्यूमर कोर्ट के चक्कर काटे ग्राहकों को मिलेगा उनका हक

    सरकार का बड़ा फैसला! अब बिना कंज्यूमर कोर्ट के चक्कर काटे ग्राहकों को मिलेगा उनका हक

     

    सीसीपीए, जिसका गठन जुलाई 2020 में किया गया था, सभी 35 राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोगों (एससीडीआरसी) और राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) की 10 पीठों में ई-कोर्ट सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है.

    उपभोक्ताओं को अब उपभोक्ता अदालतों (कंज्यूमर कोर्ट) के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने सभी कंज्यूमर कोर्ट को 15 अप्रैल से मामलों की ऑनलाइन सुनवाई शुरू करने का निर्देश दिया है. राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने इन सुनवाई के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है.

    एनसीडीआरसी केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) का शीर्ष अपीलीय निकाय है, जो मंत्रालय को रिपोर्ट करता है. सरकार के इस फैसले से उपभोक्ताओं के लिए अपनी शिकायतों का समाधान करना आसान हो जाएगा और उनका समय और पैसा बचेगा.

    ई-कोर्ट शुरू करने की तैयारी

    टीवी9 भारतवर्ष ने फरवरी में इस संबंध में बताया कि सीसीपीए, जिसका गठन जुलाई 2020 में किया गया था, सभी 35 राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोगों (एससीडीआरसी) और राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) की 10 पीठों में ई-कोर्ट सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है.

    क्या है कन्ज्यूमर कोर्ट

    दरअसल जब हम किसी सामान की खरीददारी करते हैं तो कई बार धोखाधड़ी के शिकार भी होते हैं. लेकिन अक्सर हम इस पर कुछ एक्शन नहीं लेते. लेकिन ऐसे मामलों की शिकायत के लिए भी एक मंच बना है, जिसे कन्ज्यूमर कोर्ट कहा जाता है.

    मुकदमे की पैरवी

    इस कोर्ट में आप एक उपभोक्ताओं होने के नाते अगर किसी प्रोडक्ट की कीमत या उसकी गुणवत्ता को लेकर दिक्कत दिखती है तो आप यहां शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा झूठे विज्ञापन या खरीदे गए प्रोडक्ट के पैकेट पर लिखी जानकारी में गड़बड़ी आदि इस तरह के किसी भी मामले में आप कन्ज्यूमर कोर्ट जा सकते हैं. उपभोक्ता फोरम में वकील की जरूरत नहीं होती. वादी खुद ही अपने मुकदमे की पैरवी करता है.

  • लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण के लिए शुक्रवार से नामांकन, 12 राज्यों की 94 सीटों पर होना है मतदान

    लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण के लिए शुक्रवार से नामांकन, 12 राज्यों की 94 सीटों पर होना है मतदान

     

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव-2024 के तीसरे चरण के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू होंगे। इस चरण में 12 राज्यों की 94 संसदीय सीटों पर 7 मई को मतदान होना है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के बैतूल संसदीय क्षेत्र में स्थगित मतदान की अधिसूचना भी शुक्रवार को जारी होने की संभावना है। बैतूल लोकसभा सीट पर चुनाव दूसरे चरण में होना था, लेकिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है।

    वहीं, तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 22 अप्रैल है। तीसरे चरण में जिन राज्यों में मतदान होना है। उनमें मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादर-नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

    लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराए जा रहे हैं। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई, सातवें और आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होनी है। जबकि, 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

  • राजनीति;किसी ने तोड़ी कुर्सी, कोई लूट ले गया टी शर्ट; चुनावी जनसभा में जमकर हुआ बवाल

    राजनीति;किसी ने तोड़ी कुर्सी, कोई लूट ले गया टी शर्ट; चुनावी जनसभा में जमकर हुआ बवाल

     

    औरंगाबाद  – बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज में राजद नेता तेजस्वी यादव की चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया था। चुनावी सभा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेजस्वी यादव मंच पर पहुंचे। मंच के नजदीक जाने की होड़ में सैकड़ों कुर्सियां टूट गई। इसके बाद कुछ समय तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सिर्फ इतना ही नहीं तेजस्वी यादव के जाते ही वहां पहुंची भीड़ मंच पर चढ़ गई। इस दौरान वहां रखे राजद की टीशर्ट लूटने की होड़ मच गई। दिलचस्प बात यह है कि टीशर्ट लूटने की यह होड़ तब तक मची रही, जब तक सभी टीशर्ट खत्म नहीं हो गए। गट्ठर में बांधकर रखे गए सभी टीशर्ट को देखते ही देखते लोगों ने लूट लिया। बताते चलें कि महागठबंधन के पक्ष में रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर आप लोगों को कुछ होगा तो तेजस्वी ही आएगा। आप महागठबंधन के उम्मीदवार को बड़े अंतर से चुनाव में जीत दिलाकर लोकसभा भेजिए।

  • भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल द्वारा मुख्यालय पश्चिमी कमान में समन्वय सम्मेलन आयोजित

    भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल द्वारा मुख्यालय पश्चिमी कमान में समन्वय सम्मेलन आयोजित

    चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल द्वारा पश्चिमी कमान मुख्यालय में आज एक समन्वय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पश्चिमी कमान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, विशेष महानिदेशक बीएसएफ (पश्चिमी कमान), मुख्यालय पंजाब और जम्मू फ्रंटियर्स और सेक्टर कमांडरों ने भी भाग लिया।
    सम्मेलन को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, जनरल ऑफिसर इन कमांड (जीओसी-इन-सी), पश्चिमी कमान और श्री योगेश बहादुर खुरानिया, विशेष महानिदेशक, बीएसएफ (पश्चिमी कमान) ने संबोधित किया। एजेंडे में दोनों सैन्य बलों के बीच तालमेल को और बढ़ाने के लिए परिचालन संबंधी मुद्दों पर चर्चा शामिल थी। प्रशिक्षण, उपकरण प्रोफ़ाइल और सीमा प्रबंधन की चुनौतियों के सामान्य मुद्दों पे भी सक्रिय तालमेल बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन घुसपैठ को रोकने के लिए एक प्रभावी काउंटर ड्रोन ग्रिड की स्थापना के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। दुश्मन के नापाक मंसूबों को परास्त करने के लिए संयुक्त सुरक्षा बल संस्कृति विकसित करने का महत्व, संयुक्त कौशल उपयोग और सहयोग की भावना को जारी रखने पर संयुक्त रूप से सहमति व्यक्त की गई।

  • Aap के मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है

    Aap के मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है

     

    राजकुमार आनंद का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा बड़ा झटका माना जा रहा है. वह पटेल नगर से विधायक हैं. इस्तीफे के बाद राजकुमार आनंद ने कहा कि आज बहुत व्यथित हूं, राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा.

    शराब घोटाले में घिरी AAP को एक और झटका, मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है

    द‍िल्‍ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद.

    दिल्ली के शराब घोटाले में फंसी आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब दिल्ली सरकार में मंत्री राज कुमार आनंद ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वह दिल्ली में समाज कल्याण मंत्रालय संभालते थे. हाल ही में राजकुमार आनंद के घर ED की रेड पड़ी थी.

    राजकुमार आनंद का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा बड़ा झटका माना जा रहा है. वह पटेल नगर से विधायक हैं.इस्तीफे के बाद राजकुमार आनंद ने कहा कि आज बहुत व्यथित हूं, राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा. आम आदमी पार्टी पर बहुत बड़ा आरोप लगा है. इसीलिए मैं इस पार्टी, सरकार और मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं.

    आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में

    राजकुमार आनंद ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है. मैं भ्रष्ट लोगों के साथ काम नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं वो डॉ. अंबेडकर की वजह से हूं. मैं विधायक और मंत्री बना वह सोसायटी को पे बैक करने के लिए बना. जो दलितों की चिंंता करने से पीछे हटे मैं वहां नहींं रह सकता.

  • किरण खेर की टिकट कटी,  चंडीगढ़ से संजय टंडन को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

    किरण खेर की टिकट कटी,  चंडीगढ़ से संजय टंडन को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

     

    चंडीगढ- भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर की टिकट कट गई है और उनके स्थान पर संजय टंडन को टिकट दी गई है। सूची में चंडीगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश की सात और पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार का एलान किया गया है। सूची के मुताबिक आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलुवालिया को उतारा गया है। बीजेपी नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को बलिया से टिकट दिया है। वहीं गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के सामने पारसनाथ राय को उतारा है।

    No description available.

    No description available.

  • Samajwadi Party ने जारी किया घोषणा पत्र, महिलाओं को मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन, MA तक निःशुल्क एजुकेशन

    Samajwadi Party ने जारी किया घोषणा पत्र, महिलाओं को मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन, MA तक निःशुल्क एजुकेशन

    लखनऊ – लोकसभा चुनाव 2024 के लिए Samajwadi Party ने बुधवार को घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी मुख्यालय में Akhilesh Yadav ने पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। 20 पेजों के घोषणा पत्र में सपा ने कई मुद्दों का जिक्र किया है। सपा का घोषणा पत्र जारी होने के बाद अखिलेश ने पत्रकारों से कहा क साल 2025 तक जातिगत जनगणना कराएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि गरीबों तक आने वाला राशन घटिया है। पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा। अखिलेश ने कहा कि निशुल्क शिक्षा का अधिकार है। जीडीपी तीन फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी करेंगे। पुरानी पेंशन स्कीम भी सभी विभागों में बहाल की जाएगी।

    -सभी किसानों के ऋण साल के अंत तक माफ किए जाएंगे

    -दुग्ध एवं किसानों को स्वामीनाथन की रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी

    -किसान आयोग का गठन

    -छोटे और सीमांत किसानों को 5000 रुपए महीना पेंशन

    -10 किमी पर एक कृषि मंडी बनाएंगे

    -यूपी के गन्ना किसानों के लिए दस हजार करोड़ का रोलिंग फंड

    -मनरेगी की मजदूरी बढ़ाकर 450 रूपए की जाएगी

    -युवाओं को लैपटॉप, परीक्षाओं में भ्रष्टाचार समाप्त किया जाएगा।

    -मुफ्त राशन में गेहूं की जगह आटा दिया जाएगा

    -हर राशन कार्ड धारी परिवार को 500 रुपए महीना मोबाइल डेटा मुफ्त

    -महिलाओं को संसद में 33 फीसदी आरक्षण

    -गरीब महिलाओं को 3000 रुपए पेंशन

    -बेटियों की पीजी तक मुफ्त शिक्षा

    -सामाजिक न्याय, लोकतंत्र बचाना, मीडिया की आजादी

    -2025 में जातीय जनगणना

  • बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: उत्तराखंड में मुख्य आरोपी अमरजीत का पुलिस ने किया एनकाउंटर, दूसरे आरोपी की तलाश

    बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: उत्तराखंड में मुख्य आरोपी अमरजीत का पुलिस ने किया एनकाउंटर, दूसरे आरोपी की तलाश

     

    बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह बिट्टू का उत्तराखंड में एनकाउंटर हो गया है. हरिद्वार के भगवानपुर इलाके में उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने उसे मार गिराया. 28 मार्च को दो बाइक सवारों ने कार सेवा प्रमुख तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

    बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: उत्तराखंड में मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह का एनकाउंटर, दूसरे आरोपी की तलाश

    तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह का एनकाउंटर

    बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह बिट्टू का उत्तराखंड में एनकाउंटर हो गया है. उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया. हरिद्वार के भगवानपुर इलाके में हुई मुठभेड़ में उसे ढेर किया गया. वहीं, पुलिस इस हत्याकांड में शामिल दूसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही है. बता दें कि 28 मार्च को कार सेवा प्रमुख तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

    घटना की जानकारी देते हुए उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने न्यूजी एजेंसी एएनआई को बताया कि अमरजीत सिंह बिट्टू को उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने मार गिराया है. हरिद्वार के भगवानपुर इलाके में उसका एनकाउंटर किया गया. तरसेम सिंह की हत्या मामले में वह मुख्य आरोपी थी. वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है.

    दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी STF-पुलिस

    डीजीपी कुमार ने बताया कि दूसरा आरोपी फरार हो गया है. उसकी तलाश में STF और पुलिस जुटी हुई है. बाबा की हत्या को उत्तराखंड पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था और लगातार STF और पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी.

     

    ​​अमरजीत सिंह बिट्टू के खिलाफ 16 मुकदमे

    वहीं, हरिद्वार के SSP परमिंदर डोभाल ने कहा कि हरिद्वार में कलियर रोड और भगवानपुर के बीच एसटीएफ और पुलिस और शार्पशूटर अमरजीत सिंह उर्फ ​​बिट्टू के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मुख्य शूटर ​​बिट्टू मारा गया है. अमरजीत सिंह उर्फ ​​बिट्टू के खिलाफ 16 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. बता दें कि तरसेम सिंह की हत्या के बाद से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे थे और उन्होंने पुलिस को संदिग्धों को तुरंत पकड़ने के निर्देश दिए थे.

    28 मार्च को हुई थी बाबा तरसेम सिंह की हत्या

    नानकमत्ता गुरुद्वारे के ‘कारसेवा’ प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की 28 मार्च को हत्या कर दी गई थी. उधम सिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारे में दो बाइक सवार हमलावरों ने उन्होंने गोली मार दी. हत्या के कुछ दिनों बाद नानकमत्ता पुलिस स्टेशन में पूर्व IAS अधिकारी हरबंश सिंह चुघ और दो अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जिनकी पहचान प्रीतम सिंह और बाबा अनूप सिंह के रूप में की गई. कारसेवा के एक सेवादार जसबीर सिंह ने आरोप लगाया कि चुघ ने एफआईआर में नामित दो अन्य लोगों के साथ मिलकर तरसेम सिंह की हत्या की साजिश रची. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जसबीर सिंह ने कथित हत्या की साजिश में अन्य लोगों के शामिल होने का भी दावा किया.