राजनीति;किसी ने तोड़ी कुर्सी, कोई लूट ले गया टी शर्ट; चुनावी जनसभा में जमकर हुआ बवाल

राजनीति;किसी ने तोड़ी कुर्सी, कोई लूट ले गया टी शर्ट; चुनावी जनसभा में जमकर हुआ बवाल

 

औरंगाबाद  – बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज में राजद नेता तेजस्वी यादव की चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया था। चुनावी सभा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेजस्वी यादव मंच पर पहुंचे। मंच के नजदीक जाने की होड़ में सैकड़ों कुर्सियां टूट गई। इसके बाद कुछ समय तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सिर्फ इतना ही नहीं तेजस्वी यादव के जाते ही वहां पहुंची भीड़ मंच पर चढ़ गई। इस दौरान वहां रखे राजद की टीशर्ट लूटने की होड़ मच गई। दिलचस्प बात यह है कि टीशर्ट लूटने की यह होड़ तब तक मची रही, जब तक सभी टीशर्ट खत्म नहीं हो गए। गट्ठर में बांधकर रखे गए सभी टीशर्ट को देखते ही देखते लोगों ने लूट लिया। बताते चलें कि महागठबंधन के पक्ष में रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर आप लोगों को कुछ होगा तो तेजस्वी ही आएगा। आप महागठबंधन के उम्मीदवार को बड़े अंतर से चुनाव में जीत दिलाकर लोकसभा भेजिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *