Category: NATIONAL

  • चुनाव से पहले कश्मीर में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने दिल्ली के टैक्सी ड्राइवर को मारी गोली

    चुनाव से पहले कश्मीर में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने दिल्ली के टैक्सी ड्राइवर को मारी गोली

    चुनाव से पहले कश्मीर में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने दिल्ली के टैक्सी ड्राइवर को मारी गोली

     

    जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने हीरपोरा में गैर-स्थानीय टैक्सी ड्राइवर पर हमला किया. गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान दिल्ली निवासी परमजीत सिंह के रूप में हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद उसको श्रीनगर के अस्पताल रेफर किया गया है.

     

    जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला हुआ है. यहां हीरपोरा में आतंकियों ने एक टैक्सी ड्राइवर को गोली मार दी. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वो दिल्ली का रहने वाला है. सेना और पुलिस की संयुक्त टीम आतंकियों की तलाश में इलाके में ऑपरेशन चला रही है.

    सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने सोमवार शाम हीरपोरा में गैर-स्थानीय टैक्सी ड्राइवर पर हमला किया. गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अस्तपाल पहुंचाने के साथ ही पुलिस और सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.

    घायल की पहचान दिल्ली निवासी परमजीत सिंह के रूप में हुई है. एक अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल को श्रीनगर के अस्पताल रेफर किया गया है. साथ ही हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके को सील कर दिया गया है.

  • नवरात्र में श्री रामलला की मूर्ति को प्रति दिन हाथ से काती गई खादी सूती वस्त्र पहनाएं जाएंगे

    नवरात्र में श्री रामलला की मूर्ति को प्रति दिन हाथ से काती गई खादी सूती वस्त्र पहनाएं जाएंगे

     

    अयोध्या : रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या पहला नवरात्रि उत्सव एक भव्य अवसर में बदलने के लिए तैयार है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मंगलवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहा है, जो 17 अप्रैल यानी भगवान राम के जन्म तक चलेगा। इस दौरान राम लला की मूर्ति को प्रति दिन नए वस्त्र पहनाए जाएंगे।”

    मंदिर ट्रस्ट ने राम लला को पहनाए जाने वाले वस्त्रों की झलक भी सोशल मीडिया पर साझा की है। इन वस्त्रों को बुनी हुई और हाथ से काती गई खादी सूती से बनाया गया है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी आमद को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट ने सभी से मोबाइल फोन नहीं लाने की अपील की है।

    ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, “अगर आप जल्दी से राम लला के दर्शन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन और जूतों को खुद से दूर रखना होगा। अगर आप ऐसा करते हैं, तो बहुत मुमकिन है कि आप जल्दी से भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे।”

    इस बीच, आगामी उत्सव को ध्यान में रखते हुए अर्धसैनिक बलों और पुलिस को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम में लगाया गया है।

  • राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने के कारण नहीं भर सके उड़ान, शहडोल में ही काटेंगे रात

    राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने के कारण नहीं भर सके उड़ान, शहडोल में ही काटेंगे रात

     

     

    राहुल गांधी की सोमवार को मध्य प्रदेश के शहडोल में जनसभा थी. यहां से वापसी के समय हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया. ऐसे में वह शहडोल से उड़ान नहीं भर सके. रात में राहुल गांधी अब शहडोल ही रुकेंगे और सुबह जबलपुर के लिए रवाना होंगे.

    राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म, नहीं भर सके उड़ान, शहडोल में ही काटेंगे रात

    राहुल गांधी का चॉपर ज‍िसका फ्यूल खत्‍म हो गया.

    राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर फ्यूल न होने की वजह से शहडोल से उड़ान नहीं भर सका. इस वजह से राहुल गांधी को शहडोल के ही एक निजी होटल में रुकना पड़ा. अब वह कुल सुबह 6 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोमवार को शहडोल में सभा थी. जनसभा के बाद उन्हें शहडोल से रवाना होना था, लेकिन हेलीकॉप्टर में फ्यूल न होने की वजह से राहुल गांधी यहीं फंस गए. पहले जबलपुर से फ्यूल मंगाने का इंतजाम किया गया, लेकिन खराब मौसम की वजह से फ्यूल पहुंचने में देरी हुई. ऐसे में राहुल गांधी को शहडोल के ही एक बड़े होटल में ठहराया गया है. सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.

    खराब मौसम की वजह से हुई फ्यूल आने में देरी

    मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि चॉपर का फ्यूल आने में खराब मौसम की वजह से देरी हुई. शहडोल में पानी और ओले गिरे हैं. इस वजह से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकेगा. राहुल गांधी आज रात शहडोल में ही रुकेंगे ओर सुबह जबलपुर रवाना होंगे. हालांकि बताया जा रहा है कि जबलपुर से फ्यूल मंगाया जा रहा था, लेकिन खराब मौसम की वजह से फ्यूल समय से नहीं पहुंच पाया.

  • इस बार रामनवमी पर अयोध्या राम मंदिर में राम लला के लिए 4 मिनट लंबे ‘सूर्य तिलक’ की तैयारियां शुरू

    इस बार रामनवमी पर अयोध्या राम मंदिर में राम लला के लिए 4 मिनट लंबे ‘सूर्य तिलक’ की तैयारियां शुरू

    अयोध्या : सबसे पहले अयोध्या राम मंदिर में राम लला के लिए 4 मिनट लंबे ‘सूर्य तिलक’ की योजना बनाई गई है। इसकी योजना रामनवमी के अवसर के लिए बनाई जा रही है, यह दिन इस वर्ष राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या में बड़े उत्साह और उत्साह के साथ मनाया जाने वाला है।

    भारत भर के कई वैज्ञानिक भगवान के भव्य ‘सूर्य तिलक’ की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस आयोजन के लिए जरूरी उपकरण भी मंदिर के अंदर लगाए जा रहे हैं। एक परीक्षण भी जल्द ही आयोजित होने वाला है, जो 17 अप्रैल से पहले कभी भी हो सकता है, जिस दिन राम नवमी पूरे भारत में मनाई जानी है।

    सूर्य तिलक के लिए मंदिर में ऑप्टोमैकेनिकल सिस्टम के उपकरण लगाए जा रहे हैं। घटना की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि गोलाकार ‘सूर्य अभिषेक’ भगवान के माथे को ढकेगा और ‘तिलक’ 75 मिलीमीटर का होगा। यह आयोजन ठीक दोपहर 12 बजे होगा, जब सूर्य की किरणें सीधे रामलला की मूर्ति के माथे पर पड़ेंगी. पूरे 4 मिनट तक किरणें मूर्ति पर पड़ती रहेंगी।

    आयोजन को सफल बनाने के लिए रूड़की सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों को मंदिर में तैनात किया गया है। वैज्ञानिकों की सलाह पर मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर 2 दर्पण और 1 लेंस लगाए गए हैं। मंदिर की तीसरी मंजिल पर लगे दर्पण पर सूर्य की रोशनी पड़ेगी।

  • IGI एयरपोर्ट को परमाणु बम से उड़ाने की दी धमकी, दिल्ली पुलिस ने दो यात्रियों को किया गिरफ्तार

    IGI एयरपोर्ट को परमाणु बम से उड़ाने की दी धमकी, दिल्ली पुलिस ने दो यात्रियों को किया गिरफ्तार

     

    नई दिल्ली  : दिल्ली के IGI एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट में चढ़ने से पहले यात्रियों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान दो यात्रियों ने सिक्योरिटी स्टाफ को एयरपोर्ट को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी दी।

    दिल्ली पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट पर धमाके की धमकी देने के आरोप में दोनों यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि दोनों के खिलाफ एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में धारा 182/505(1)बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इससे पहले दिसंबर 2023 में एक फोन कॉल के जरिए IGI एयपोर्ट और पहाड़गंज को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह फोन कॉल दिल्ली पुलिस को मिली थी। बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट देश के सबसे बिजी एयरपोर्ट्स में से एक है और ये दुनिया के कई प्रमुख शहरों को राजधानी से जोड़ता है।

  • लोकसभा के लिए ‘आम आदमी पार्टी’ का चुनावी कैंपेन, जेल में बंद अरविंद केजरीवाल बने प्रचार का केंद्र

    लोकसभा के लिए ‘आम आदमी पार्टी’ का चुनावी कैंपेन, जेल में बंद अरविंद केजरीवाल बने प्रचार का केंद्र

     

    नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को अपना चुनावी कैंपेन लॉन्च किया। पार्टी ने अपने मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनावी कैंपेन के केंद्र में रखा है। आम आदमी पार्टी के चुनावी कैंपेन का स्लोगन ‘जेल का जवाब वोट से’ रखा गया है।

    गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले के आरोप में जेल में हैं। चुनावी कैंपेन लॉन्च करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने से दिल्ली की जनता नाराज है। इसका जवाब वोट के जरिए दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप पाठक ने कहा कि हम दिल्ली की जनता से निवेदन करते हैं कि मतदान वाले दिन जेल का जवाब वोट से दें।

    आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी कैंपेन वाले पोस्टर में भी सीएम अरविंद केजरीवाल को ही सामने रखा है। इस पोस्टर में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेल की सलाखों के पीछे दिखाया गया है। सोमवार को केजरीवाल की गैरमौजूदगी में कैंपेन लॉन्च किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी दिल्ली के संयोजक व दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय, राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और संजय सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।संजय सिंह ने दिल्ली के मतदाताओं से अपील की है कि वोट डालने से पहले वे केजरीवाल द्वारा मुफ्त किए गए बिजली के बिल जरूर देखें। दिल्ली में बनाए गए अच्छे स्कूलों को देखें। दिल्ली में लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मोहल्ला क्लीनिक को वोट डालने से पहले एक बार देखें।

    पार्टी महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि सभी दिल्ली वालों ने देखा है कि कैसे अरविंद केजरीवाल ने संघर्ष किया। उन्होंने दिल्ली वासियों को अपना परिवार माना और हर परिवार के हर एक बच्चे की शिक्षा के लिए अच्छी व्यवस्था की, बीमार लोगों के लिए दवाई की व्यवस्था की, स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव किया। दिल्ली में पहले पानी के लिए त्राहि-त्राहि थी। लेकिन, केजरीवाल ने पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बेहतर इंतजाम किए।इसके साथ आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए बसों में फ्री यात्रा का इंतजाम किया। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों की सेवा की है।

  • आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को बड़ा झटका, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री मामले में याचिका खारिज

    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को बड़ा झटका, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री मामले में याचिका खारिज

     

    नई दिल्ली : तिहाड़ जेल से बाहर आए आप सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने गुजरात की एक अदालत द्वारा जारी समन को चुनौती दी थी। यह पीएम मोदी डिग्री से जुड़ा मामला है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर सवाल उठाने के मामले में ‘आप’ सांसद संजय सिंह के खिलाफ जारी मानहानि समन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। संजय सिंह ने गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा दायर मानहानि मामले में गुजरात की एक अदालत द्वारा जारी समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

    दरअसल, गुजरात हाई कोर्ट ने सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत पीएम मोदी की डिग्रियों के बारे में जानकारी प्रदान करने के मुख्य सूचना आयुक्त के आदेश को रद्द कर दिया था। इसके बाद गुजरात विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पीयूष पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। यह केस पीएम मोदी की डिग्री पर उठाए गए सवालों के बाद किया गया था।

    संजय सिंह की याचिका खारिज करते हुए जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा, ‘हम वर्तमान याचिका पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं।’ दरअसल, हाई कोर्ट ने 16 फरवरी को संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल की मानहानि मामले में उनके खिलाफ जारी समन को रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। संजय सिंह और केजरीवाल ने सत्र अदालत के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

  • लोकसभा चुनाव : मध्य प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी ने जबलपुर में किया रोड शो..

    लोकसभा चुनाव : मध्य प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी ने जबलपुर में किया रोड शो..

    लोकसभा चुनाव : मध्य प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी ने जबलपुर में किया रोड शो..

     

     

    बिहार और पश्चिम बंगाल में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे हुए हैं. पीएम मोदी जबलपुर में भगत सिंह चौक से रोड शो कर रहे हैं. बीजेपी ने जबलपुर लोकसभा सीट से आशीष दुबे को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने इस सीट पर दिनेश यादव को टिकट दिया है

    चुनाव ऐलान के बाद पहली बार मध्य प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी, जबलपुर में कर रहे रोड शो

    जबलपुर में रोड शो करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के जबलपुर में रोड शो कर रहे हैं. पीएम मोदी के इस रोड शो की शुरुआत शहर के भगत सिंह चौक से हुई है. यह रोड शो करीब 1.2 किलोमीटर लंबा है और आदि शंकराचार्य चौक पर इसका समापन होगा. पीएम मोदी खुली जीप में सवार हैं और उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद हैं. पीएम मोदी अपने हाथ में कमल का निशान लेकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं. रोड शो के लिए लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है.

    पीएम मोदी के स्वागत में रोड के दोनों तरफ कहीं नृत्य तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम होता नजर आया. पारंपरिक पोशाक में कुछ महिलाएं पीएम मोदी पर फूल बरसाती हुईं नजर आई हैं. पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली है. पीएम मोदी के रोड शो को देखते हुए जबलपुल बाजार के लाइट और झालरों से सजा दिया गया है.

    जबलपुर में आशीष दुबे हैं बीजेपी उम्मीदवार

    आचार संहिता लागू होने के बाद रविवार को मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है. जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र मध्य प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र (दक्षिण-पूर्व) में हैं, जहां आदिवासी मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है. यहां 19 अप्रैल को मतदान होगा. जबलपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने आशीष दुबे को टिकट दिया है, दूसरी ओर कांग्रेस ने दिनेश यादव को मैदान में उतारा है.

  • केजरीवाल के मंत्री ने बीजेपी पर बोला हमला,कहा; दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाकर देखो, नामोनिशान ही मिट जाएगा…

    केजरीवाल के मंत्री ने बीजेपी पर बोला हमला,कहा; दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाकर देखो, नामोनिशान ही मिट जाएगा…

     

     

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने रविवार को जंतर मंतर पर एक दिन का उपवास रखा. मंत्री गोपाल राय ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि साहस है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा दें. नामोनिशान ही मिट जाएगा.

     

    दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाकर देखो, नामोनिशान ही मिट जाएगा, केजरीवाल के मंत्री का बीजेपी पर हमला

    गोपाल राय.

    आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को जंतर मंतर पर एक दिन का उपवास रखा और भाजपा पर तानाशाही का सहारा लेने का आरोप लगाया. पार्टी के कई स्वयंसेवकों और समर्थकों ने राष्ट्रीय राजधानी में उपवास में भाग लिया. देशभक्ति के गीत गाए और सलाखों के पीछे केजरीवाल की छवि दिखाने वाले पोस्टर लहराए.

    दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, उपाध्यक्ष राखी बिला, मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन सहित आप के वरिष्ठ नेता सुबह 11 बजे से जंतर मंतर पर दिन भर के ‘सामुहिक उपवास’ में शामिल हुए.

    दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने जंतर-मंतर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये कहते हैं कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा देंगे. भाजपाइयों को चुनौती देता हूं, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाकर देखो, तुम्हारा नामोनिशान खत्म हो जाएगा.

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विदेश जाते हैं, तो इंवेंट कम्पनी उनके लिए भीड़ जुटाती है. लेकिन अरविंद केजरीवाल के लिए आज टाइम्स स्क्वायर से लेकर मेलबर्न तक लोग खुद से उपवास कर रहे हैं.

    केजरीवाल आम लोगों के लिए कर रहे हैं संघर्ष

    गोपाल राय ने कहा कि जिस दिन अरविंद केजरीवाल को दिल्ली ने 70 में से 67 सीटें दी, उसी दिन से पीएम मोदी के पेट में दर्द होने लगा था. अरविंद केजरीवाल पहले भी आपके लिए संघर्ष करते थे, आज भी संघर्ष कर रहे हैं. पूरी दुनिया में रहने वाले भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया, जब अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी दिल्ली सरकार के स्कूल में पहुंचीं.

    उन्होंने कहा कि कई भाजपाई फोन करके कह रहे हैं कि राष्ट्रपति शासन लगा देंगे. भाजपा को इस मंच से मेरा चैलेंज है, दिल्ली वालों ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री चुना है. एक बार राष्ट्रपति शासन लगाकर देखो. दिल्ली से भाजपा का नाम-ओ-निशान खत्म हो जाएगा.

  • केंद्र सरकार का पुतला दहन करने के लिए तमिलनाडु पहुंचे सरवन सिंह पंढेर समेत पंजाब के कई किसान नेता को तमिलनाडु में किया गिरफ्तार, 9 अप्रैल को रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी

    केंद्र सरकार का पुतला दहन करने के लिए तमिलनाडु पहुंचे सरवन सिंह पंढेर समेत पंजाब के कई किसान नेता को तमिलनाडु में किया गिरफ्तार, 9 अप्रैल को रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी

    केंद्र सरकार का पुतला दहन करने के लिए तमिलनाडु पहुंचे सरवन सिंह पंढेर समेत पंजाब के कई किसान नेता को तमिलनाडु में किया गिरफ्तार, 9 अप्रैल को रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी

     

    सरवन सिंह पंढेर समेत पंजाब के कई किसानों को तमिलनाडु में गिरफ्तार कर लिया गया है. ये किसान केंद्र सरकार का पुतला दहन करने के लिए तमिलनाडु पहुंचे हुए थे. लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद से देश में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है, ऐसे में पुतला दहन से पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

     

    पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर समेत 7-8 नेताओं को तमिलनाडु में गिरफ्तार किया गया है. खुद सरवन सिंह पंढेर ने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है. ये किसान नेता केंद्र सरकार का पुतला फूंकने के प्रोग्राम में शामिल होने के लिए पंढेर के साथ गुरमीत सिंह मांगट, मनजीत सिंह राय व हरविंदर सिंह मसानिया तमिलनाडु पहुंचे हुए हैं.

    पुतला फूंकने से पहले ही पुलिस ने किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया. पंढेर ने आरोप लगा है कि चुनाव भी केंद्र सरकार के साथ मिला हुआ है. हाल ही में शंभू बॉर्डर पर हुए किसानों के प्रदर्शन में पंढेर भी शामिल हुए थे. हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसान अब गिरफ्तार साथियों को छुड़वाने के लिए आंदोलन तेज करने की तैयारी में हैं.

    9 अप्रैल को रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी

    संयुक्त किसान मोर्चा एवं किसान-मजदूर मोर्चा ने रविवार को हरियाणा-पंजाब समेत देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ में विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर नाराजगी व्यक्त की. इसके अलावा किसानों ने 9 अप्रैल को शंभू बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक को अनिश्चित काल के लिए जाम करने की चेतावनी भी दी है.