राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने के कारण नहीं भर सके उड़ान, शहडोल में ही काटेंगे रात
राहुल गांधी की सोमवार को मध्य प्रदेश के शहडोल में जनसभा थी. यहां से वापसी के समय हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया. ऐसे में वह शहडोल से उड़ान नहीं भर सके. रात में राहुल गांधी अब शहडोल ही रुकेंगे और सुबह जबलपुर के लिए रवाना होंगे.
राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर फ्यूल न होने की वजह से शहडोल से उड़ान नहीं भर सका. इस वजह से राहुल गांधी को शहडोल के ही एक निजी होटल में रुकना पड़ा. अब वह कुल सुबह 6 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोमवार को शहडोल में सभा थी. जनसभा के बाद उन्हें शहडोल से रवाना होना था, लेकिन हेलीकॉप्टर में फ्यूल न होने की वजह से राहुल गांधी यहीं फंस गए. पहले जबलपुर से फ्यूल मंगाने का इंतजाम किया गया, लेकिन खराब मौसम की वजह से फ्यूल पहुंचने में देरी हुई. ऐसे में राहुल गांधी को शहडोल के ही एक बड़े होटल में ठहराया गया है. सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.
खराब मौसम की वजह से हुई फ्यूल आने में देरी
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि चॉपर का फ्यूल आने में खराब मौसम की वजह से देरी हुई. शहडोल में पानी और ओले गिरे हैं. इस वजह से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकेगा. राहुल गांधी आज रात शहडोल में ही रुकेंगे ओर सुबह जबलपुर रवाना होंगे. हालांकि बताया जा रहा है कि जबलपुर से फ्यूल मंगाया जा रहा था, लेकिन खराब मौसम की वजह से फ्यूल समय से नहीं पहुंच पाया.








Leave a Reply