Tag: राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने के कारण नहीं भर सके उड़ान

  • राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की चेकिंग, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने ली तलाशी

     राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की चेकिंग, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने ली तलाशी

     

    अमरावती : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी महाराष्ट्र के अमरावती में एक चुनावी कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। इस दौरान राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की चुनाव आयोग के अधिकारियों ने तलाशी ली। चुनाव आयोग की कार्रवाई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कई लोगों को राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेते हुए देखा जा सकता है। साथ ही इस वीडियो में राहुल गांधी हेलीकॉप्टर के पास ही खड़े नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद ही राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से दूर जा पार्टी नेताओं से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खबर ये भी है कि रायगढ़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शरद चंद गुट मुखिया शरद पवार का बैग चेक किया गया।

    बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने गए राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर गोड्डा जिले में फंसा रहा। राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को एटीएस ने उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी, जिससे वह करीब आधे घंटे तक हेलीपैड पर खड़ा रहा।

    क्लीयरेंस न मिलने का ठीकरा कांग्रेस ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के कारण राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति नहीं दी गई थी। राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर गोड्डा के बेलबड्डा में फंसा हुआ था। कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए इसे पार्टी की गलत नीति करार दिया था।

    गौरतलब है कि हाल ही में उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग के कर्मचारियों द्वारा बैग चेक किया गया था। जिसकी विपक्षी पार्टियों ने निंदा की थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेताओं के बैग और हेलीकॉप्टर की जांच किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसे विपक्ष ने जानबूझकर ध्यान भटकाने की रणनीति करार दी थी।

  • राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने के कारण नहीं भर सके उड़ान, शहडोल में ही काटेंगे रात

    राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने के कारण नहीं भर सके उड़ान, शहडोल में ही काटेंगे रात

     

     

    राहुल गांधी की सोमवार को मध्य प्रदेश के शहडोल में जनसभा थी. यहां से वापसी के समय हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया. ऐसे में वह शहडोल से उड़ान नहीं भर सके. रात में राहुल गांधी अब शहडोल ही रुकेंगे और सुबह जबलपुर के लिए रवाना होंगे.

    राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म, नहीं भर सके उड़ान, शहडोल में ही काटेंगे रात

    राहुल गांधी का चॉपर ज‍िसका फ्यूल खत्‍म हो गया.

    राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर फ्यूल न होने की वजह से शहडोल से उड़ान नहीं भर सका. इस वजह से राहुल गांधी को शहडोल के ही एक निजी होटल में रुकना पड़ा. अब वह कुल सुबह 6 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे.

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोमवार को शहडोल में सभा थी. जनसभा के बाद उन्हें शहडोल से रवाना होना था, लेकिन हेलीकॉप्टर में फ्यूल न होने की वजह से राहुल गांधी यहीं फंस गए. पहले जबलपुर से फ्यूल मंगाने का इंतजाम किया गया, लेकिन खराब मौसम की वजह से फ्यूल पहुंचने में देरी हुई. ऐसे में राहुल गांधी को शहडोल के ही एक बड़े होटल में ठहराया गया है. सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.

    खराब मौसम की वजह से हुई फ्यूल आने में देरी

    मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि चॉपर का फ्यूल आने में खराब मौसम की वजह से देरी हुई. शहडोल में पानी और ओले गिरे हैं. इस वजह से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकेगा. राहुल गांधी आज रात शहडोल में ही रुकेंगे ओर सुबह जबलपुर रवाना होंगे. हालांकि बताया जा रहा है कि जबलपुर से फ्यूल मंगाया जा रहा था, लेकिन खराब मौसम की वजह से फ्यूल समय से नहीं पहुंच पाया.