Category: NATIONAL

  • सलमान के घर फायरिंग करने के बाद मंदिर में रुके थे लॉरेंस के गुर्गे, पुजारी बन कर पहुंची पुलिस…

    सलमान के घर फायरिंग करने के बाद मंदिर में रुके थे लॉरेंस के गुर्गे, पुजारी बन कर पहुंची पुलिस….

     

    सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स को पुलिस ने बेहद फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया है. दोनों ने जो बाइक खरीदी थी, उसी की बदौलत पुलिस को दोनों के घर का एड्रेस मिला. फिर वहीं से उनका फोन नंबर मिला. पता चला कि दोनों मंदिर में छिपे बैठे हैं. पुलिस ने पुजारी का भेष धारण किया. फिर मंदिर जाकर उन्हें गिरफ्तार किया.

     

    सलमान के घर फायरिंग कर मंदिर में आराम फरमा रहे थे लॉरेंस के गुर्गे, पुजारी बन पहुंची पुलिस, फिर....

    मंदिर से हुए लॉरेंस के दोनों गुर्गे अरेस्ट.

    महाराष्ट्र के मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स फिलहाल 25 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर हैं. पुलिस ने उन्हें फिल्मी स्टाइल में मंदिर से गिरफ्तार किया है. दोनों ही आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गुजरात के भुज पहुंच गए थे. यहां वे लोग मढ़ मंदिर में आराम फरमा रहे थे. पुलिस को जैसे ही इस बात का पता चला तो उन्होंने पुजारी का भेष धारण किया. फिर मंदिर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को गिरफ्तार करने में उन्हीं की बाइक से मदद मिली.

    दरअसल, पुलिस ने जब आरोपियों की बाइक नंबर MH46 R 4799 बरामद की तो उसके मालिक का पता लगाया. पता चला की बाइक तो पनवेल के शो रूम से सेकंड हैंड खरीदी गई थी. बाइक मालिक ने फिर उसे 24 हजार रुपये में विक्की और सागर को बेच दिया था. बाइक खरीदने के लिए दोनों ने अपने असली डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड आदि दिए थे. इसमें रेंट एग्रीमेंट भी था.

    पुलिस उस रेंट एग्रीमेंट के जरिए शूटर्स के किराए वाले मकान में पहुंची. यहां मकान मालिक से दोनों का मोबाइल नंबर लिया. उसे ट्रेस किया गया तो पता चला कि दोनों गुजरात के भुज में हैं. फिर पुलिस भुज पहुंची. यहां दोनों आरोपी मढ़ मंदिर में आराम से सो रहे थे. पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए पुजारी का भेष बनाया. फिर मंदिर पहुंचकर दोनों को अरेस्ट कर लिया.

    वहीं, इस मामले में शूटर्स से पूछताछ के बाद लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ की जा सकती है. पुलिस को शक है कि जेल में बंद लॉरेंस को इस हमले की पूरी जानकारी थी. अनमोल बिश्नोोई भले ही इस फायरिंग का मास्टर माइंड है. लेकिन माना जा रहा है कि लॉरेंस ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है. ये बात भी सामने आई है कि शूटर्स को सिर्फ दो राउंड फायरिंग का आदेश था. लेकिन उन्होंने जानबूझकर पांच राउंड फायरिंग की ताकि उनका आका खुश हो जाए.

    इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों में से एक शूटर पहले से ही लॉरेंस गैंग से जुड़ा था. जबकि, दूसरे आरोपी ने बाद में इस गैंग को ज्वाइन किया. दोनों ने फायरिंग से पहले 1 लाख रुपये एडवांस लिए थे. उन्हीं रुपयों से उन्होंने किराए का मकान और बाइक ली. और अपना खर्च भी चलाया. दोनों एक अन्य नंबर से भी लगातार संपर्क में थे. पता लगाया जा रहा है कि वो नंबर किसका है.

    Salman Khan

    एक लाख रुपये मिले एडवांस में

    बता दें, एक्टर सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल को गोलीबारी की गई थी. वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावरों ने सलमान के घर के आसपास 3 बार रेकी की थी. दोनों आरोपी बिहार के चंपारण के रहने वाले हैं. मुंबई पुलिस के मुताबिक, हमलावरों को 29 फरवरी से 1 मार्च के बीच सलमान खान के घर से महज एक किलोमीटर दूर होटल ताज लैंड्स एंड के पास देखा गया था. हमले को अंजाम देने से पहले हमलावरों को एक लाख रुपए बतौर एडवांस मिले थे. इसी से दोनों ने किराए का घर भी लिया. बाइक खरीदी और अपने रोजाना का खर्च भी चलाया. दोनों ने पनवेल में स्थित सलमान खान के फार्म हाउस से करीब 13 किलोमीटर दूर एक घर किराए पर लिया था. यहां से ही दोनों फार्म हाउस की रेकी किया करते थे. काम को अंजाम तक पहुंचाने के बाद दोनों को बाकी का पैसा देने का वादा किया गया था. इसिलए उन्होंने 28 फरवरी को चंपारण से मुंबई सेंट्रल की यात्रा की.

    18 मार्च को गए चंपारण, फिर लौटे

    पनवेल में कुछ दिनों तक रहने के बाद दोनों होली पर 18 मार्च को चंपारण चले गए. हालांकि, 1 अप्रैल को दोनों लौट आए. इसके बाद 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोनों ने ब्रांद्रा में सलमान खान के घर (गैलेक्सी अपार्टमेंट) पर 5 राउंड फायरिंग की. 4 गोलियां दीवार पर लगीं, जबकि एक गोली उनके घर की उस गैलरी में जा लगी, जहां सलमान अक्सर खड़े होकर अपने फैंस का अभिवादन करते हैं.

    विक्की चला रहा था बाइक, सागर ने की फायरिंग

    गोली बाइक पर पीछे बैठे हमलावर सागर पाल ने चलाई थी. जबकि, विक्की गुप्ता बाइक चला रहा था. बाइक चलाते समय विक्की लॉरेंस गैंग के संपर्क में भी बना हुआ था. हमलावर विक्की और सागर को मुंबई पुलिस की एक टीम फ्लाइट से मुंबई लाई. फिर दोनों को कोर्ट में पेश करके 25 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. फिलहाल, मामले में जांच जारी है.

  • बड़ा हादसा; अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में 10 लोगों ने गंवाई जान

    बड़ा हादसा; अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में 10 लोगों ने गंवाई जान

    अहमदाबाद – गुजरात में बुधवार को भीषण हादसा घटित हुआ। अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर नडियाद के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेलर के पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उसमें जा घुसी, कार वडोदरा से अहमदाबाद जा रही थी।

    बताया जाता है कि सड़क हादसे के बाद अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। यह कार वडोदरा से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना पाकर 108 की दो एंबुलेंसें मौके पर पहुंचीं और साथ ही एक्सप्रेस हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी भी मौके पर पहुंच गया। इससे पहले अक्टूबर 2023 में गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर रतनपुर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी और 10 लोग घायल हुए थे।

  • रामनवमीं के दिन हुआ रामलला का सूर्य तिलक, मस्तक पर चमकती रही सूरज की रोशनी; दिव्य दर्शनों के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    रामनवमीं के दिन हुआ रामलला का सूर्य तिलक, मस्तक पर चमकती रही सूरज की रोशनी; दिव्य दर्शनों के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    अयोध्या  : रामनवमी के खास मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में उस वक्त अद्भूत नजारा देखने को मिला, जब प्रभु श्री राम के ललाट पर सूर्य तिलक किया गया।यह अलौकिक नजारा भक्ति से भावविभोर कर देने वाला था। जैसे ही प्रभु श्री राम का सूर्य तिलक हुआ। पूरा मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा। सूर्य तिलक का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। रामनवमी के दिन रामलला की विशेष पूजा की गई। वहीं अयोध्या में भक्तों का जनसैलाब आया हुआ है। ठीक दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ। सूर्य तिलक होने के बाद भगवान श्री राम की विशेष पूजा की गईं और आरती उतारी गई।

    Ramlala’s Surya Tilak done, sunlight kept shining on his head : इससे पहले सुबह से ही भक्तों की उमड़ी भीड़ है। रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर के साथ ही हनुमानगढ़ी में भी बड़ी संख्या में भक्तों की रौनक है। रामनवमी पर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया, व्यवस्था पहले से ही की गई है। हमने इलाकों को दो सेक्टर में बांटा है।

    दर्शन सुबह 3:30 बजे से शुरू हो गए हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने एक्‍स पर तस्‍वीरें शेयर करते हुए लिखा, श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया। श्रद्धालु रात 11.30 बजे तक (20 घंटे) दर्शन कर सकेंगे। सुबह कपाट खुलने के बाद रामलला का दूध से अभिषेक, फिर श्रृंगार किया गया। इस दौरान भक्त रामलला का दर्शन भी करते रहे। सुबह 5 बजे मंगला आरती हुई। राम जन्मभूमि परिसर में लंबी लाइनें लगी हैं। राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ पर काफी भीड़ है। शयन आरती के बाद रात 11:30 बजे रामलला के कपाट बंद किए जाएंगे।

    उधर, रामनवमी पर 40 रामभक्त जयपुर से 700 किलोमीटर पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे हैं। रामभक्तों का कहना है कि 21 मार्च को सिर पर 750 ग्राम चांदी की चरण पादुका, अखंड ज्योति और ध्वजा लेकर रवाना हुए थे। हम सभी भगवान का नाम लेते हुए अयोध्या पहुंचे। आज चरण पादुका को नगर भ्रमण करवाया। हनुमानगढ़ी ले गए। फिर सरयू में स्नान कराया। इसके बाद रामलला को समर्पित करेंगे।

  • दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, नूरमहल आश्रम में वैशाखी के पर्व पर मासिक भंडारे का किया गया आयोजन

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, नूरमहल आश्रम में वैशाखी के पर्व पर मासिक भंडारे का किया गया आयोजन

    दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, नूरमहल आश्रम में वैशाखी के पर्व पर मासिक भंडारे का किया गया आयोजन

    MBD NEWS; (सुमेश शर्मा)दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, नूरमहल आश्रम में वैशाखी के पर्व पर मासिक भंडारे का आयोजन किया गया। मंच सञ्चालन में स्वामी उमेशानंद जी बताया कि जब एक साधक अपने जीवन में गुरु की वाणी, उसके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर लेता है तो उसका जीवन पवित्रता की राह पर चलता हुआ सर्वश्रेष्ठता को हासिल करता है। उसी गुरु की वाणी को वैशाखी के विशेष पर्व पर स्वामी यशेश्वरानन्द जी ने गुरबाणी शबद ‘वैशाख धीरनि क्यूँ वाडीयां जिना प्रेम बिछोह’ के द्वारा प्रस्तुत किया।


    जिसके बारे में आगे सत्संग समागम में स्वामी रणजीतानन्द जी ने बताया कि वैशाखी का पर्व प्रत्येक इंसान के लिए खुशी का दिन होता है, किन्तु एक साधक के जीवन में बसंत, हरियाली तभी आती है जब उसका मिलन अपने प्रियतम प्यारे प्रभु से हो जाता है। इसी के साथ साधवी संयोगिता भारती जी ने बताया कि गुरु का निष्ठावान सेवक बनने के लिए जीवन में तीन सूत्रों -उत्साह, तपस्या और समर्पण को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। इसे अपनाकर एक सेवक अपने अर्थहीन जीवन को अर्थपूर्ण बना सकता है। अंत में आए हुई संगत ने भजनों में मंत्र मुग्ध होए प्रभु भक्ति में डूब कर इस पर्व का भरपूर आनंद मनाया।

  • केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मिलने भगवंत मान के बाद बोले आतंकवादियों की तरह कराई गई मुलाकात..

     केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मिलने भगवंत मान के बाद बोले आतंकवादियों की तरह कराई गई मुलाकात..

     

    नई दिल्ली – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम भगवंत मान ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल से आतंकवादियों की तरह मुलाकात कराई गई है। ये तानाशाही की हद है। उन्होंने कहा, ‘शीशे के पार फोन पर बात कराई गई है, हद्द है, मोदी जी चाहते क्या हैं? जिसने BJP की राजनीति खत्म की उन्हें ऐसे ट्रीट किया जा रहा है. उनका कसूर क्या है? भगवंत मान ने कहा, “जेल मैनुअल बताता है कि अच्छे व्यवहार वालों को फेस टू फेस मिलवाया जा सकता है। यह चीज इन्हें बहुत महंगी पड़ेगी।

    मुलाकात के दौरान मैंने पूछा आप कैसे हो.. उन्होंने कहा कि यह बताओ पंजाब का हाल कैसा है? मेरी चिंता मत करो. मैंने कहा पंजाब भी अच्छा है, असम होकर आया हूं।” पंजाब के सीएम ने आगे कहा, ‘इससे पहले जब पी चिदंबरम जेल में थें औऱ जब सोनिया गांधी उनसे मिलने आती थीं तब एक कमरे में उनको बैठा कर वन टू वन मुलाकात कराते थे। आज शीशे के पार जैसे बहुत बड़ा कोई क्रिमिनल बैठा हो सामने। शीशे के पार फोन पर बात करवाई गई है ये तो हद है।

  • CM भगवंत मान ने आज जेल में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

    CM भगवंत मान ने आज जेल में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

     

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर करीब 12 बजे तिहाड़ जेल में AAP संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। आम आदमी पार्टी ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद CM अरविंद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि, इस मीटिंग में ही लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जानी है।

    वहीं, मुलाकात से पहले तिहाड़ जेल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुलाकात में किसी भी तरह का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं होगा। जेल मैन्युअल के आधार पर मुलाकात होगी। इस दौरान जंगले पर केवल अरविंद केजरीवाली व भगवंत मान ही मौजूद रहेंगे। किसी तीसरे की मौजूदगी यहां नहीं होगी। जेल नियमावली के हिसाब से मुलाकात के लिए आधे घंटे का समय निर्धारित किया गया है। दोनों मुख्यमंत्री के बीच मुलाकात 12 बजे से दो बजे के बीच कभी भी हो सकेगी।

    बता दें, पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को तिहाड़ जेल के अधिकारियों दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस के बीच बैठक हुई थी। इसमें केजरीवाल के साथ मान की मुलाकात के दौरान सुरक्षा उपायों को लेकर चर्चा हुई। तिहाड़ जेल के महानिदेशक संजय बेनीवाल के नेतृत्व में हुई बैठक में एडीजी पंजाब पुलिस एके पांडेय और एक एसीपी स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

  • बड़ी लापरवाही; अस्पताल की बिजली जाने पर जेनरेटर नहीं चलने से 5 माह के मासूम की हुई मौत

    बड़ी लापरवाही; अस्पताल की बिजली जाने पर जेनरेटर नहीं चलने से 5 माह के मासूम की हुई मौत

    बड़ी लापरवाही; अस्पताल की बिजली जाने पर जेनरेटर नहीं चलने से 5 माह के मासूम की हुई मौत

     

    बूंदी : राजस्थान के देई कस्बे में स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे पांच माह के बच्चे की मौत को लेकर सोमवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। युवाओं ने अस्पताल के मेन गेट पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। इसके साथ ही अस्पताल में धरना देकर बैठ गए। युवाओं का कहना है कि जब तक उच्च अधिकारी मौके पर नहीं आते और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।

    गौरतलब है कि जेनरेटर न चलने के कारण ऑक्सीजन नहीं लगाया जा सका, जिसके चलते रविवार रात को पांच माह के एक मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। मृतक के पिता ने बताया कि रविवार शाम 5 बजे अपने बेटे को लेकर देई सीएचसी अस्पताल पहुंचा, जहां पर महिला चिकित्सक को दिखाया।

    लेकिन, अस्पताल में जेनरेटर न चलने के कारण ऑक्सीजन नहीं लगाया जा सका, जिससे उसकी मौत हो गई। करीब दो घंटे तक अस्पताल की बिजली गुल रही। मासूम की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। बच्चे को सही समय पर इलाज के लिए ऑक्सीजन नहीं मिली, इस कारण उसने दम तोड़ दिया।

    इस बारे में चिकित्सा अधिकारी योगेश पवार ने बताया जेनरेटर में डीजल नहीं था, डीजल डलवा दिया। जब अस्पताल प्रशासन से लापरवाही के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया।

    युवा हेमंत बैरवा सहित अन्य लोगों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा चिकित्सा सुविधा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। रात के समय इमरजेंसी मे अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलते, प्रसूताओं से नर्सों द्वारा डिलीवरी करवाने के नाम पर पैसों की मांग की जाती है। नहीं देने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल में पर्याप्त ऑक्सीजन सुविधा मौजूद है, लेकिन इमरजेंसी में बिजली सुविधा के लिए काम आने वाले जेनरेटर मे डीजल नहीं होता है। इसका खामियाजा आज एक मजदूर को भुगतना पड़ा है।

    मृतक की मां के साथ आई मकान मालिक की पत्नी छोटी बाई ने बताया कि शाम 5 बजे बच्चे की तबियत खराब होने पर सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर महिला चिकित्सक को दिखाया। बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन, अस्पताल मे बिजली बंद होने से अंधेरा हो रहा था। जब इमरजेंसी जनरेटर चलाने के लिए बोला तो स्टाफ ने बताया कि जेनरेटर में तेल नहीं है। बच्चे को ऑक्सीजन की जरूरत थी और उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी।

  • इस रामनवमी पर रामलला को सूर्यदेव करेंगे तिलक,सूर्यतिलक देखने के लिए रामभक्तों में भारी उत्साह, अयोध्या में 25 लाख भक्तों के आने की उम्मीद

    इस रामनवमी पर रामलला को सूर्यदेव करेंगे तिलक,सूर्यतिलक देखने के लिए रामभक्तों में भारी उत्साह, अयोध्या में 25 लाख भक्तों के आने की उम्मीद

     

    अयोध्या : राम नवमी में सिर्फ दो दिन बचे हैं। ऐसे में अयोध्या बड़े पैमाने पर भीड़ नियंत्रण के लिए तैयार हो रही है, जनवरी में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देखी गई भीड़ से भी ज्यादा। राम नवमी के दिन भगवान रामलला के ‘सूर्य तिलक’ को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। रामनवमी के दिन दोपहर बारह बजे रामलला का ‘सूर्य तिलक’ होगा। करीब चार मिनट तक भगवान राम के ललाट पर सूर्य की रोशनी जगमग करेगी।

    16 अप्रैल की आधी रात से शुरू होने वाले रामनवमी समारोह के लिए अयोध्या में तैनात पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे लंबी शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। चीफ सेक्रेटरी डी एस मिश्रा ने कहा कि सरकार लगभग 25 लाख भक्तों के आने की उम्मीद कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सभी मुख्य क्षेत्रों में एम्बुलेंस तैनात करने का निर्देश दिया गया है, जबकि सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं। उन्होंने कहा कि 12 स्थानों पर अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं और उन्हें सभी आवश्यक दवाओं और सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

    भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं और पार्किंग क्षेत्रों में मंदिर के गर्भ गृह से लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। सुरक्षाकर्मी मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में चौबीस घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। पूरे क्षेत्र का सीसीटीवी कवरेज चौबीसों घंटे किया जाएगा। इनका उपयोग श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नजर रखने, यातायात नियंत्रण और भीड़ के आकलन के लिए किया जाना चाहिए।

    उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में 24 स्वचालित नंबर-प्लेट पहचान कैमरे लगाए गए हैं और शहर में प्रवेश करने वाले आगंतुकों का आकलन प्राप्त करने के लिए अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर और बाराबंकी जिलों की सीमाओं पर लगाए गए कैमरों की निगरानी की जाएगी।

  • ट्रक की जांच के दौरान फ्लाइंग स्क्वाड ने जब्त किया 1 हजार करोड़ का सोना

    ट्रक की जांच के दौरान फ्लाइंग स्क्वाड ने जब्त किया 1 हजार करोड़ का सोना

     

    चेन्नई : चुनाव से पहले यहां एक बड़ी जब्ती हुई। चुनाव आयोग (ईसी) के फ्लाइंग स्क्वाड ने तमिलनाडु में एक ट्रक से लगभग 1,000 करोड़ रुपये मूल्य का 1,425 किलोग्राम सोना जब्त किया है। ईसी फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारियों ने कुंद्राथुर के पास वंडालूर-मिजिनूर आउटर रिंग रोड पर एक ट्रक और कार को रोका, जिससे भारी मात्रा में कीमती धातु जब्त की गई।

    ट्रक की जांच के दौरान डिब्बों में सोना होने का पता चला। ट्रक के पीछे चल रही कार में सवार लोगों ने अधिकारियों को बताया कि उनके पास सभी कागजात हैं और सोना श्रीपेरंबदूर की एक फर्म में ले जाया जा रहा है। हालांकि, ईसी फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारी पेश किए गए दस्तावेजों से संतुष्ट नहीं थे और ट्रक के साथ-साथ उन्‍होंने कार को भी रोक लिया।

    सूत्रों के अनुसार, दोनों वाहनों को श्रीपेरंबुदूर राजस्व कार्यालय ले जाया गया। कांचीपुरम जिला राजस्व अधिकारी और आयकर अधिकारी जब्त किए गए सोने की सही कीमत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआत में लगभग 1,000 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया था। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

    तमिलनाडु और पुडुचेरी में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है, इसलिए चुनाव आयोग ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है और वाहनों की जांच भी तेज कर दी है।

  • बॉलीवुड के अभिनेता Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद मचा हड़कंप, बाइक से आए थे दो शूटर..

     बॉलीवुड के अभिनेता Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद मचा हड़कंप, बाइक से आए थे दो शूटर..

    मुंबई : एक चौंकाने वाली घटना में, दो अज्ञात व्यक्तियों ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुबह के समय गोलीबारी की। स्थानीय लोगों के अनुसार, हेलमेट पहने दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर तेजी से आए और अंधेरे और सुनसान सड़क पर जाने से पहले गैलेक्सी अपार्टमेंट की दिशा में कम से कम चार गोलियां चलाईं। सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह जैसे पंजाब स्थित कुछ माफिया समूहों से खतरा है।

    पिछले कुछ वर्षों में उन्हें और उनके पिता सलीम खान को अलग-अलग तरीकों से जान से मारने की धमकियां दी गई हैं। परिवार को एक पत्र भी भेजा गया था। यह पता नहीं चल पाया है कि सलमान खान उस वक़्त घर पर थे या नहीं। बांद्रा पुलिस की एक टीम खान के घर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर रही है ताकि पता चल पाए कि वो कौन लोग थे, जिन्होंने गोलीबारी की।