Category: NATIONAL

  • पूजा खेड़कर पर UPSC में लिया बड़ा एक्शन, ट्रेनी IAS भी नहीं रहीं अब,अगले एग्जाम में बैठने पर भी लगाया बैन

    पूजा खेड़कर पर UPSC में लिया बड़ा एक्शन, ट्रेनी IAS भी नहीं रहीं अब,अगले एग्जाम में बैठने पर भी लगाया बैन

     

     

    नई दिल्ली – विवादों से घिरीं पूजा खेड़कर के खिलाफ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने पूजा खेड़कर से उनका आईएएस पद छीन लिया है साथ ही उन पर भविष्य की सभी परीक्षाओं के लिए बैन लगा दिया है। उक्त जानकारी आयोग ने खुद दी है। यूपीएससी ने इस बात के संकेत पहले ही दे दिए थे। यूपीएससी का कहना था कि अगर पूजा खेडकर पर लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। यूपीएससी ने भी पूजा खेडकर को इस बारे में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आयोग ने बताया कि आज सिविल सेवा परीक्षा-2022 (सीएसई-2022) की अंतिम रूप से अनुशंसित उम्मीदवार पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। साथ ही उन्हें भविष्य की सभी परीक्षाओं और चयनों से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।

    पूजा खेडकर पर क्या हैं आरोप ?
    आपको बता दें कि पूजा खेडकर का तबादला पुणे से वाशिम कर दिया गया था। उन्हें अतिरिक्त सहायक कलेक्टर के रूप में नियुक्ति मिली थी। इसके बाद जिलाधिकारी सुहास दिवसे ने वरिष्ठ अधिकारियों को खेडकर के आचरण के बारे में जानकारी दी थी। पूजा खेडकर पर आरोप लगाया गया कि प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी के रूप में उन सुविधाओं की मांग की, जिनकी वे हकदार नहीं थीं। इसके अलावा उन पर एक वरिष्ठ अधिकारी के चैंबर पर कब्जा करने का भी आरोप है। खेडकर पर अपने पद का बेजां दुरुपयोग करने का भी आरोप है।

    पूजा की UPSC में गड़बड़ी के मामले में और भी खुलासे हुए हैं। सामने आया है कि पूजा ने UPSC के अटेम्प्ट बढ़ाने के लिए अपने नाम और उम्र में बदलाव किया था। सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) में पूजा की तरफ से लगाए गए 2020 और 2023 के दो आवेदनों में पूजा के अलग-अलग नाम हैं।

    पूजा ने 2020 के आवेदन में अपना नाम ‘खेडकर पूजा दिलीपराव’ और उम्र 30 साल बताई थी। वहीं, 2023 में CAT के आवेदन में उन्होंने अपना नाम ‘पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर’ और उम्र 31 साल बताई। सवाल उठाया जा रहा है कि तीन साल के अंतराल में उनकी उम्र एक ही साल कैसे बढ़ सकती है।

  • हर साल भरता है पानी,हादसे के कारण हुई मौत ने खोली लापरवाही की पोल… दिल्ली कोचिंग हादसे को लेकर धरने पर बैठे छात्रों का छलका दर्द

    हर साल भरता है पानी,हादसे के कारण हुई मौत ने खोली लापरवाही की पोल… दिल्ली कोचिंग हादसे को लेकर धरने पर बैठे छात्रों का छलका दर्द

     

    दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में 27 जुलाई को राव आईएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के कारण 3 छात्रों की मौत हो गई थी. यूपी की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या और केरल के नेविन डाल्विन की इस हादसे में मौत हो गई थी. जिसके बाद छात्रों ने सड़कों पर उतरकर प्रोटेस्ट करना शुरू कर दिया. छात्रों में आक्रोश है. इस घटना के बाद से जमकर हंगामा मचा हुआ है. प्रशासन की लापरवाही पर तो सवाल उठ ही रहे हैं. साथ ही 3 छात्रों की मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गई

    हर साल भरता पानी, मौत ने खोली पोल... दिल्ली कोचिंग हादसे को लेकर धरने पर बैठे छात्रों का छलका दर्द

    दिल्ली कोचिंग हादसे को लेकर धरने पर बैठे छात्रों का छलका दर्द.

    युवा देश का भविष्य होता है. युवाओं के कंधों पर देश के उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी होती है. उसी देश की सेवा करने का ख्वाब लिए तमाम नौजवान अपने-अपने घरों से निकलकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचते हैं. भले ही कई बच्चे गरीब घरों से निकलकर शहर में पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं लेकिन उनके सपने बड़े होते हैं. गांव-देहात के आंगन से निकलकर ये शहरों के छोटे-छोटे कमरों में रहने को सिर्फ इसलिए मजबूर होते हैं क्योंकि इन्हें यहीं से निकलकर एक दिन अपने बड़े-बड़े सपनों को पूरा करना होता है. छात्र सोचते हैं कि बड़े कोचिंग सेंटर अच्छी शिक्षा देंगे जिससे उनका करियर बन जाएगा. कर्ज लेकर कोचिंग सेंटर्स में एडमिशन लेते हैं लेकिन यही कोचिंग सेंटर्स नियमों की अनदेखी कर इन छात्रों की जान को खतरे में डाल देते हैं. ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर की बेसमेंट में पानी भरने से मौत के हादसे के बाद छात्र धरना दे रहे हैं. प्रोटेस्ट वाली जगह पहुंचकर हमने कुछ छात्रों से बातचीत की जिसमें स्टूडेंट्स ने अपनी पीड़ा बताई.

    ज्यादातर लाइब्रेरी बेसमेंट में बनी हैं’

    सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाली रिधिमा ने कोचिंग हादसे को लेकर प्रशासन के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करते हुए बताया कि, “हमें ग्रुप से पता चला कि ओल्ड राजेंद्र नगर में ही बेसमेंट में पानी भरने से 3 बच्चों की मौत हो गई. अब क्या कहें बहुत बुरा लग रहा है. यहां पर आप सर्च कर लीजिए कि इधर ज्यादातर लाइब्रेरी जो हैं वो बेसमेंट में बनी हुई हैं. अवैध रूप से बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी पर एमसीडी को ध्यान देना चाहिए था.”

    रिधिमा आगे बात करते हुए प्रशासन से पूछती हैं कि आप लोग हमारी जान पर खेल रहे हो? आप क्या वेट कर रहे हो कि पहले मौतें हों फिर आप अलर्ट होंगे? आज सारा मीडिया और प्रशासन एकजुट हो गया है, पहले कहां थे ये?

  • नोएडा सेक्टर 8 की झुग्गी में लगी आग, 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

    नोएडा सेक्टर 8 की झुग्गी में लगी आग, 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

     नोएडा सेक्टर 8 की झुग्गी में लगी आग, 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

     

    नोएडा सेक्टर 8 की झुग्गी में लगी आग, 3 बच्चों की दर्दनाक मौत

     

    नोएडा सेक्टर 8 की झुग्गी में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ है. इसमें 10 वर्षीय आस्था, 7 वर्षीय नैना और 5 वर्षीय आराध्या की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना सुबह 4 बजे के आसपास घटी है. एक शख्स दौलत राम की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है.

     

  • राहुल गांधी ने लगाया आरोप- ‘अनुराग ठाकुर ने दी संसद में गाली’,जब बीजेपी सांसद ने दिया जवाब तो बहस में कूदे अखिलेश

    राहुल गांधी ने लगाया आरोप- ‘अनुराग ठाकुर ने दी संसद में गाली’,जब बीजेपी सांसद ने दिया जवाब तो बहस में कूदे अखिलेश

     

    लोकसभा में मंगलवार को उस समय जोरदार हंगामा हुआ जब राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने गालियां दी और अपमानित किया।

     

    लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर और अखिलेश यादव - India TV Hindi

    लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर और अखिलेश यादव

    नई दिल्लीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को सदन में आरोप लगाया कि बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने उन्हें गालियां दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जो भी आदिवासी, दलित और पिछड़े के मुद्दे उठाता है, उसे गाली दी जाती है। मैं इन गालियों को खुशी-खुशी स्वीकार करूंगा। अनुराग ठाकुर ने मुझे गाली दी है और मेरा अपमान किया है। लेकिन मैं उनसे कोई माफी नहीं चाहता।

    राहुल गांधी ने कहा कि जैसे महाभारत काल में अर्जुन की निगाह मछली पर थी वैसे मेरी निगाह जातिगत जनगणना पर है। सत्ता में आते ही हम इसे कराकर दिखाएंगे। राहुल ने कहा कि मुझे यहां पर अपमानित किया गया और गाली दी गई लेकिन मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा।

    अनुराग ठाकुर ने दी सफाई

    राहुल गांधी के आरोप पर बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैंने कहा था कि जो जाति के बारे में नहीं जानता वह जनगणना की बात करता है। मैंने किसी का नाम नहीं लिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों ने जातिगत जनगणना का विरोध किया था। इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू ने भी इसका विरोध किया था।

  • दिल्ली कोचिंग हादसा; दृष्टि का बेसमेंट सील होने के बाद कोचिंग हादसे पर बोले विकास दिव्यकीर्ति, सिस्टम पर उठाए सवाल

    दिल्ली कोचिंग हादसा; दृष्टि का बेसमेंट सील होने के बाद कोचिंग हादसे पर बोले विकास दिव्यकीर्ति, सिस्टम पर उठाए सवाल

     

    ओल्ड राजेंद्र नगर की एक कोचिंग में हुए हादसे के बाद दिल्ली के कई कोचिंग सेंटर्स पर ताला गल गया है. इस लिस्ट में विकास दिव्यकीर्ति की दृष्टि आईएएस कोचिंग भी शामिल है. घटना के तीन दिन बाद विकास दिव्यकीर्ति की हादसे पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई हैं. उन्होंने सिस्टम पर कर कई सवाल खड़े किए साथ ही सरकार को कुछ सुझाव भी दिए हैं. जानिए उन्होंने क्या कहा.

    दृष्टि का बेसमेंट सील होने के बाद कोचिंग हादसे पर बोले विकास दिव्यकीर्ति, सिस्टम पर उठाए सवाल

    विकास दिव्यकीर्ति

    दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों की मौत हो गई. हादसे के बाद से दिल्ली के कई इलाकों में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं हो-हल्ले के बीच प्रशासन भी अब चौकन्ना हो गया है. राजेंद्र नगर समेत अन्य कई कोचिंग और लाइब्रेरी बंद करवा दी गई हैं. ये एक्शन उन सेंटर्स पर लिया गया है जिनकी क्लास रूम बेसमेंट में चल रही थीं. मशहूर शिक्षक और दृष्टि आईएएस के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति की कोचिंग भी बंद कर दी गई है. घटना के कुछ दिनों बाद अब विकास दिव्यकीर्ति की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है.

    दृष्टि आईएएस की तरफ से जारी इस विज्ञप्ति में कहा गया कि राजेंद्र नगर में हुई त्रासद घटना पर हम अपना पक्ष देरी से रख रहे हैं इसके लिए हमें खेद हैं. दिव्यकीर्ति ने कहा कि हम नहीं चाहते थे कि अधूरी जानकारी के आधार पर हम कुछ कहें. इस देरी के लिए हम क्षमा मांगते हैं. उन्होंने आगे लिखा कि 27 जुलाई को जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें 3 विद्यार्थियों की मौत हो गई, उनके प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. हम तीनों बच्चों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार को इस क्षति झेलने का हौसला मिले. विकास दिव्यकीर्ति ने आगे क्या कहा, जानिए प्वाइंट्स में.

    1. हादसे में जिन बच्चों की जान गई उनके परिजनों से हमारा प्रत्यक्ष परिचय नहीं हुआ है. लेकिन दुख की इस घड़ी में हम पूरी तरह के उनके साथ हैं. अगर हम किसी भी तरह उनके लिए कुछ कर सकेंगे तो हम जरूर करेंगे.
    2. इस दुर्घटना को लेकर विद्यार्थियों में जो रोष दिख रहा है, वह पूरी तरह से न्यायसंगत है. बहुत अच्छा होगा अगर इस रोष को सही दिशा मिले और सरकार कोचिंग संस्थाओं के लिये निश्चित दिशा निर्देश लागू करे. इस संबंध में हम सरकार के साथ सहयोग करने के लिए भी तैयार हैं.
    3. कोचिंग संस्थानों से जुड़ी यह समस्या जितनी सरल दिखतीं हैं, उतनी है नहीं. इसके कई पक्ष हैं जिनके तार कानूनों की अस्पष्टता और अंतर्विरोध से जुड़ते हैं. DDA, MCD और दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के नियमों में असंगति है. इसी तरह, ‘दिल्ली मास्टरप्लान-2021’, ‘नैश्नल बिल्डिंग कोड’, ‘दिल्ली फायर रूल्स’ और ‘यूनिफाइड बिल्डिंग बाई-लॉज़’ के प्रावधानों में भी काफी अंतर्विरोध है. ‘दिल्ली मास्टरप्लान-2021’ को छोड़कर किसी भी दस्तावेज़ में कोचिंग सेंटर्स के लिये साफ प्रावधान नहीं दिये गए हैं. हमें उम्मीद है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नियुक्त समिति जब एक महीने में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी तो उसमें इन बिंदुओं का समाधान मिल सकेगा.
    4. हम पूरे विश्वास से कह सकते हैं कि टीम दृष्टि छात्रों की सुरक्षा को लेकर बहुत सतर्क रहती है. हमारी मैनेजमेंट में ‘फायर एन्ड सेफ्टी ऑफिसर’ का विशेष पद है जिसमें काम करने वाले अधिकारी नैशनल फायर सर्विस कॉलेज (नागपुर) से पढ़े हुए हैं और बड़े अस्पतालों और मॉल्स में 14 सालों तक, यही काम कर चुके हैं. हम हर सेंटर का नियमित रूप से सेफ्टी ऑडिट करते हैं. इसके अलावा, हर सेंटर के लिए एक-एक अधिकारी की ज़िम्मेदारी होती है कि वह रो सुरक्षा के 16 बिंदुओं को चेक करें और इसकी सूचना ‘बिल्डिंग मेंटेनेंस ग्रुप’ पर अपडेट करे. हमारे क्लासरूम जहां भी बने हुए हैं, उनमें आने-जाने के लिये कम से कम दो रास्ते हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में बच्चे सुरक्षित निकल सकें.
    5. दिल्ली नगर निगम द्वारा पिछले कुछ दिनों में की गई कार्रवाई का हम स्वागत करते हैं .
    6. इस समस्या का स्थायी समाधान यह है कि सरकार दिल्ली में तीन-चार इलाकों को चुनकर उन्हें कोचिंग सेंटर्स के लिये तय करे दे. अगर सरकार क्लासरूम्स, लाइब्रेरीज़, होस्टल खुद तैयार कराएगी तो न ज़्यादा किराए की समस्या रहेगी और न ही सुरक्षा से जुड़ी परेशानियों की.
    7. इस मामले की जटिलता को समझने के लिए हम जल्द ही एक विस्तृत लेख और वीडियो भी जारी करेंगे. ऐसा इसलिए ताकि सभी विद्यार्थियों और अन्य लोगों को सभी पक्षों का अनुमान हो सके. हमें विश्वास है कि जब सारे पक्ष सामने होंगे, तब समाधान की सही राह निकलेगी जाने-अनजाने में हमारी टीम से कोई चूक हुई है तो हम उसके लिये फिर से खेद व्यक्त करते हैं.

  • जानें किस सरकार ने दिया लाडली बहनों को तोहफा, अब 450 रुपए में मिलेगा LPG सिलेंडर, महिलाओं के खाते में डाले जा रहे फ्री में पैसे

    जानें किस सरकार ने दिया लाडली बहनों को तोहफा, अब 450 रुपए में मिलेगा LPG सिलेंडर, महिलाओं के खाते में डाले जा रहे फ्री में पैसे

     

     

    भोपाल: ‘लाडली बहना’ योजना के तहत रक्षाबंधन को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने ‘लाडली बहना’ योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए अब गैस सिलेंडर 450 रुपए में कर दिया है।

    राज्य में अभी गैर सिलेंडर की कीमत 848 रुपए है। यानि अब सिलेंडर की कीमत आधी हो गई है। प्रति सिलेंडर 399 रुपए का खर्च राज्य सरकार की ओर से उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगा दी गई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट बैठक के बाद इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा, ‘लाडली बहना योजना के तहत हमने फैसला किया है कि इस योजना की सभी लाभार्थियों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दें। गैस की टंकी अभी 848 रुपए में मिल रही है। इसमें 450 रुपए लाडली बहनों को देना होगा। 399 रुपए की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार देगी। इसमें करीब 160 करोड़ रुपए खर्च होंगे।’

    लाडली बहना योजना के तहत अभी राज्य की लाखों महिलाओं को हर महीने उनके खाते में 1250 रुपए राज्य सरकार की ओर से जमा किए जाते हैं। इस बार रक्षाबंधन की वजह से सरकार 250 रुपए अतिरिक्त देगी। इसका भुगतान 1 अगस्त को किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। 2023 में भाजपा को मिली रिकॉर्ड जीत में इस योजना को अहम माना जाता है।

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बीमा कवर
    आंगवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए भी कैबिनेट ने अहम फैसला किया है। सक्षम आंगनवाड़ी पोषण योजना के तहत आंगनवाड़ी की सभी बहनों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का कवर किया जाएगा। इसका प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी। प्रदेश की 57 हजार 324 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

  • हरियाणा के किसानों के लिए सरकार लेकर आई नई बीबीएसएसएल योजना

    हरियाणा के किसानों के लिए सरकार लेकर आई नई बीबीएसएसएल योजना

     

     

    नई दिल्ली – केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (बीबीएसएसएल) के संबंध में लोकसभा को जानकारी दी कि बहु-राज्य सहकारी सोसायटी (एमएससीएस) अधिनियम, 2002 के तहत स्थापित बीबीएसएसएल में हरियाणा से पर्याप्त भागीदारी देखी गई है। इफको, कृभको, NAFED, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB), और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) जैसे प्रमुख सहकारी संगठनों द्वारा प्रचारित, BBSSL की शुरुआत ₹250 करोड़ की प्रारंभिक चुकता पूंजी के साथ हुई। पांच प्रवर्तकों में से प्रत्येक ने ₹50 करोड़ का योगदान दिया, जिसकी अधिकृत शेयर पूंजी ₹500 करोड़ निर्धारित की गई।

    अब तक, बीबीएसएसएल को हरियाणा से 683 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 32 आवेदक सोसायटी सोनीपत से हैं। इनमें से 26 सहकारी समितियों को सदस्यता प्रदान की गई है। 23 जुलाई, 2024 को, बीबीएसएसएल ने हरियाणा सरकार से बीज लाइसेंस प्राप्त किया, जिससे वह राज्य में सदस्य सहकारी समितियों के नेटवर्क के माध्यम से परिचालन शुरू करने में सक्षम हो गया।

    गतिविधियाँ और उद्देश्य

    बीबीएसएसएल योजना भारत में बीज उत्पादन और वितरण में क्रांति लाने के लिए बनाई गई है। सहकारी समितियों के अपने नेटवर्क के माध्यम से, बीबीएसएसएल एक ही ब्रांड के तहत गुणवत्ता वाले बीजों के उत्पादन, खरीद और वितरण पर ध्यान केंद्रित करेगा। इस योजना का उद्देश्य फसल की पैदावार में सुधार करना और स्वदेशी प्राकृतिक बीजों के संरक्षण और प्रचार के लिए एक प्रणाली स्थापित करना है।

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

    बीबीएसएसएल योजना के कार्यान्वयन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बीज उत्पादन को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सहकारी समितियों के माध्यम से गुणवत्ता वाले बीजों का उत्पादन बढ़ाकर, इस योजना का उद्देश्य आयातित बीजों पर भारत की निर्भरता को कम करना और समग्र कृषि उत्पादकता को बढ़ाना है। यह पहल “मेक इन इंडिया” अभियान के व्यापक लक्ष्यों और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

    इसके अलावा, बीबीएसएसएल की गतिविधियों से “सहकार-से-समृद्धि” (सहयोग के माध्यम से समृद्धि) के नारे के तहत सहकारी मॉडल के माध्यम से समावेशी विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के लिए बेहतर कीमतों, उच्च उपज वाले किस्म (एचवाईवी) बीजों के उपयोग के माध्यम से फसल उत्पादन में वृद्धि और समाज द्वारा उत्पन्न अधिशेष से वितरित लाभांश से लाभ होगा।

    यह खुलासा सतपाल ब्रह्मचारी द्वारा लोकसभा में पूछे गए एक अतारांकित प्रश्न के जवाब में हुआ कि हरियाणा में किसानों को बीबीएसएसएल योजना से किस हद तक लाभ हो रहा है।

  • इंडिया गठबंधन ने जंतर-मंतर पर की बड़ी रैली, मंच पर पहुंचे CM मान और सुनीता केजरीवाल

    इंडिया गठबंधन ने जंतर-मंतर पर की बड़ी रैली, मंच पर पहुंचे CM मान और सुनीता केजरीवाल

     

    नई दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल में बिगड़ती तबीयत को लेकर इंडिया गठबंधन ने आज दिल्ली के जंतर मंतर पर एक बड़ी रैली की। इस रैली में आप वर्करों समेत इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने शिरकत की। सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मंच पर मौजूद है।

    इस रैली में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और टीएमसी के नेताओं ने भी हिस्सा लिया। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और गिरते स्वास्थ्य को लेकर इंडिया गंठबधन द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और संदीप पाठक मंच पर पहुंचे चुके हैं। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मंच पर मौजूद है। आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर षड्यंत्र का आरोप लगा रही है। आप का आरोप है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को जेल में मारना चाहती है। लगातार उनका ब्लड प्रेशर कम हुआ। तीन जून से सात जून के बीच 34 बार ब्लड प्रेशर गिरा।

  • भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया

    भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया

    भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया


    MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)पर्यावरण संरक्षण के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता और माँ व बच्चों के रिश्ते की पावनता को दर्शाने के उद्देश्य से पश्चिमी कमान द्वारा 22 जुलाई, 2024 से जम्मू-कश्मीर, पंजाब,हरियाणा,हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न सैन्य स्टेशनों में एक सप्ताह का “गो ग्रीन” वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

    वृक्षारोपण अभियान सैन्य और नागरिक दोनों क्षेत्रों में चलाया जा रहा है, जिसमें सेना के जवान, वन विभाग,स्कूली बच्चे,प्रादेशिक सेना पारिस्थितिक बटालियन और अन्य सरकारी एजेंसियां शामिल हैं। पौधारोपण में छायादार पेड़,फलदार पेड़,औषधीय और अन्य किस्मों के पौधे शामिल हैं।

    चंडीमंदिर मिलिट्री स्टेशन में,वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार द्वारा स्वयं अपनी मां को समर्पित करते हुए एक पौधा लगाने से हुई। इस वर्ष के लिए केंद्र द्वारा निर्धारित विषय ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अनुसरण में,सभी व्यक्तियों को कम से कम एक पेड़ लगा कर पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गत सप्ताह के दौरान 50,000 से अधिक पेड़ लगाए गए। इस माध्यम से कार्बन तत्वों को कम करने के लिए पृथ्वी को हरा-भरा और स्वच्छ रखा जाने के लिए प्रेरित किया गया है।

    इस पहल का उद्देश्य पृथ्वी को अधिक रहने योग्य बनाने और मानव जाति की भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरणीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के समग्र दृष्टिकोण के तहत जनता के बीच जागरूकता पैदा करना है।

  • कोचिंग सेंटर हादसे के विरोध में दिल्ली के करोल बाग में छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने खाली कराई सड़क

     कोचिंग सेंटर हादसे के विरोध में दिल्ली के करोल बाग में छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने खाली कराई सड़क

     

    दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार को एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भर गया. बेसमेंट में ही कोचिंग सेंटर का लाइब्रेरी थी. पानी के अचानक बेसमेंट में आने से मौजूद कई छात्रा बाहर नहीं निकल पाए और अंदर ही फंसे रह गए. बेसमेंट में पानी भरने की वजह से तीन छात्रों की मौत हो गई.

     

    दिल्ली में कोचिंग सेंटर हादसे के विरोध में करोल बाग में छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने खाली कराई सड़क

    करोल बाग मेट्रो स्टेशन के नीचे प्रदर्शन करते छात्र

    दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत का मामला तूल पकड़ लिया है. घटना के अगले दिन यानी रविवार को तैयारी करने वाले छात्र करोल बाग मेट्रो स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन करने लगे. छात्रों को वहां से हटाने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स बुलाई गई. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस और फोर्स ने प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर कर रोड आवाजाही शुरू करा दी है.

    प्रदर्शनकारी छात्रों ने कोचिंग सेंटर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. छात्रा का कहना है कि दिल्ली में ऐसे कितने कोचिंग सेंटर हैं जो हर दिन छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन है. छात्रों से मिलने के लिए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ओल्ड राजेंद्र नगर पहुंचे थे. जैसे ही वो छात्रों के पास पहुंचे उनका विरोध शुरू हो गया. छात्र वापस जाओ का नारा लगाने लगे. यादव छात्रों से बात करना चाह रहे थे, लेकिन संभव नहीं हो सका.