Category: NATIONAL

  • नोएडा में मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे थे नाबालिग बच्चे, RPF ने 12 को बच्चों को करवाया मुक्त; एक अपराधी गिरफ्तार

    नोएडा में मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे थे नाबालिग बच्चे, RPF ने 12 को बच्चों को करवाया मुक्त; एक अपराधी गिरफ्तार

     

    रांची : रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स को डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर बड़ी कामयाबी मिली है। फोर्स ने ट्रैफिकिंग कर मजदूरी कराने के लिए ले जाए जा रहे 12 बच्चों को मुक्त कराया है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने इस दौरान एक अपराधी को भी गिरफ्तार किया है। मुक्त कराए गए सभी बच्चे बिहार के गया जिले के सलैया के रहने वाले हैं। इन बच्चों की उम्र 10 से 14 साल के बीच है। बताया जा रहा है कि इन बच्चों को गांव का ही एक व्यक्ति नोएडा ले जा रहा था।

    पूछताछ के क्रम में पता चला है कि बच्चों को नोएडा स्थित एक कूलर फैक्ट्री में मजदूरी कराने के लिए ले जाया जा रहा था। मुक्त कराए गए बच्चे स्कूलों में पढ़ते हैं, लेकिन उनके माता-पिता को बहला-फुसलाकर अच्छी नौकरी दिलाने का वादा करके इन बच्चों को नोएडा ले जाया जा रहा था।

    गिरफ्तार बाल तस्कर की मानें तो मजदूरी के एवज में सभी बच्चों को हर महीने सात-सात हजार रुपए दिए जाने की बात थी। मंगलवार को आरपीएफ की टीम ने स्टेशन पर गश्त के दौरान इन बच्चों को देखा तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद जब बच्चों से पूछताछ की गई तब मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। मुक्त कराए गए बच्चों को उनके माता-पिता को सौंपने के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है।

    बता दें कि झारखंड-बिहार से बच्चों और लड़कियों की ट्रैफिकिंग करने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं। इन्हें दिल्ली में चलने वाली प्लेसमेंट एजेंसियों को सौंप दिया जाता है और इसके बाद उन्हें दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के शहरों में बेच दिया जाता है।

  • Bangladesh Crisis के बाद भारत पहुंचीं शेख हसीना से एयरबेस पर अजित डोवाल ने की मुलाकात, लंदन जा सकती हैं

    Bangladesh Crisis के बाद भारत पहुंचीं शेख हसीना से एयरबेस पर अजित डोवाल ने की मुलाकात, लंदन जा सकती हैं

     

    सूत्रों से पहले ही जानकारी मिली थी कि शेख हसीना अपने विमान से भारत उतरेंगी। शेख हसीना का विमान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित हिंडन एयरबेस में उतरा है। आइए जानते हैं सभी अपडेट इस खबर में।

    बांग्लादेश से भारत पहुंचीं शेख हसीना। - India TV Hindi
    बांग्लादेश से भारत पहुंचीं शेख हसीना।

    बांग्लादेश में हुए बड़े स्तर पर हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया है। शेख हसीना का विमान भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, शेख हसीना के विमान की रिफ्यूलिंग होगी, इसके बाद वह लंदन जाएंगी। जानकाी  आइए जानते हैं इस मामले पर सभी अपडेट हमारी इस खबर में।

    अजित डोवाल से मिलीं शेख हसीना

    सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश भारत पहुंच कर शेख हसीना ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार NSA अजीत डोभाल शेख हसीना से मुलाकात कर हिंडन एयरपोर्ट से निकले हैं। NSA अजित डोवाल ने ही शेख हसीना को हिंडन एयरबेस पर रिसीव किया था।

  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बांग्लादेश में तख्ता पलटने के बाद विदेश मंत्री से की मुलाकात

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बांग्लादेश में तख्ता पलटने के बाद विदेश मंत्री से की मुलाकात

     

    संसद में आज मोदी सरकार वक्फ बोर्ड के अधिकारों में कटौती करने वाला बिल ला सकती है. इस बिल के मुताबिक सरकार वक्फ बोर्डों के उस अधिकार पर पर लगाम लगाना चाहती है, जिसके तहत वक्फ बोर्ड किसी भी संपत्ति को वक्फ बोर्ड की संपत्ति घोषित देते हैं. इस बिल को लेकर संसद में हंगामे के आसार हैं.

     

    बांग्लादेश पर अभी कोई बयान नहीं देगी कांग्रेस

    जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस बांग्लादेश के मसले पर सरकार से हालात की जानकारी दिए जाने तक कोई बयान नहीं देगी। राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ इस मसले पर चर्चा की। इसके बाद तय हुआ कि, सरकार के आधिकारिक बयान का इंतज़ार किया जाए।

  • हिंडन एयरबेस पर मौजूद हैं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना,मामले की जानकारी देने के लिए PM मोदी से मिले विदेश मंत्री एस जयंशकर

    हिंडन एयरबेस पर मौजूद हैं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना,मामले की जानकारी देने के लिए PM मोदी से मिले विदेश मंत्री एस जयंशकर

     

    बांग्लादेश में तख्तापलट के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. माना जा रहा है कि विदेश मंत्री पीएम को बांग्लादेश की स्थिति से अवगत कराया है. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर मौजूद हैं.

    हिंडन एयरबेस पर मौजूद हैं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, PM मोदी से मिले विदेश मंत्री एस जयंशकर

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पीएम मोदी से मुलाकात की है

    बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद विदेश में एस जयशंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर रुकी हुई हैं. पीएम मोदी और विदेश मंत्री के बीच संसद भवन में मौजूद पीएम ऑफिस में हुई है. माना जा रहा है कि विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को बांग्लादेश के मौजूदा हालात से अवगत कराया है.

    चर्चा ये भी है कि शेख हसीना भारत में नहीं रुकेंगी, वो यूरोप के लिए रवाना हो जाएंगी. शेख हसीना के भारत में रूकने की संभावना इसलिए भी कम बताई जा रही है क्योंकि उनकी ओर से राजनीतिक शरण नहीं मांगी गई है. इसलिए शेख हसीना हिंडन एयरपोर्ट पर ही मौजूद हैं. जिस विमान से वो पहुंचीं हैं वो अभी भी हिंडन एयरबेस पर ही मौजूद है.

    शेख हसीना को तय करना है अगला कदम

    सूत्रों के मुताबिक, शेख हसीना को अपना अगला कदम तय करना है. उन्होंने भारत से अभी तक कोई मदद नहीं मांगी है. अगर वो कोई अनुरोध करती हैं तो भारत सरकार उस पर विचार करेगी. बांग्लादेश के हालात पर भारत सरकार अलर्ट मोड पर है. नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी विशेष अलर्ट जारी किया गया है.

  • बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद भारत के बॉर्डर पर हाई अलर्ट , BSF की चप्पे-चप्पे पर है पैनी नजर

    बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद भारत के बॉर्डर पर हाई अलर्ट , BSF की चप्पे-चप्पे पर है पैनी नजर

     

    बांगलादेश के घटनाक्रम पर लगातार अपडेट और अधिकारियों के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है. विदेश मंत्री हर अपडेट पीएमओ को लगातार दे रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश सीमा से सटे सभी बीएसएफ ट्रूप को अगले तीन दिन के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है. वहां खुद डीजी बीएसएफ कोलकाता से बांग्लादेश सीमा से सटी ट्रूप मूवमेंट को मानिटर कर रहे हैं.

    बांग्लादेश में तख्तापलट के बीच हाई अलर्ट पर बॉर्डर, BSF की चप्पे-चप्पे पर नजर

    बीएसएफ के जवान.

    बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हुआ प्रदर्शन अपने चरम पर पहुंच गया. वहां पर तख्तापलट हो गया. मीरपुर से छात्रों के साथ हजारों लोगों ने सोमवार 5 अगस्त को ढाका के लिए मार्च शुरू किया और देखते-देखते ही हालात इतने बिगड़ गए कि प्रदर्शनकारियों ने राजधानी ढाका में प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया. बांगलादेश के हालात को भारत की नजर भी बनी है. वहां पर हो रही हर गतिविधि पर भारत सरकार लगातार नजर बनाए हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में लगातार ब्रीफ किया जा रहा है.

    इस घटनाक्रम पर लगातार अपडेट और अधिकारियों के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है. विदेश मंत्री हर अपडेट पीएमओ को लगातार दे रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश सीमा से सटे सभी बीएसएफ ट्रूप को अगले तीन दिन के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है. वहां खुद डीजी बीएसएफ कोलकाता से बांग्लादेश सीमा से सटी ट्रूप मूवमेंट को मानिटर कर रहे हैं. बांग्लादेश के वर्तमान हालात को देखते हुए BSF ने पूरे बॉर्डर पर पिछले 24 घटे से अलर्ट कर रखा है.

    भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट

    बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक भारत बांग्लादेश सीमा पर फिलहाल स्थिति पूरी तरीके से सामान्य है. बीएसएफ लगातार बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के संपर्क में है और दोनों तरफ से जरूरी सूचनाएं शेयर की जा रही हैं. सभी इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट पर आवागमन पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है. बीएसएफ की सीमा भारती पोस्ट के सारे अधिकारियों और जवानों को भारत बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट पर ड्यूटी करने के अहम निर्देश दिए गए हैं. फिलहाल भारत से सटी बांग्लादेश की सीमावर्ती सड़कों पर कर्फ्यू के हालात हैं.

  • बड़ा हादसा: कोरबा एक्सप्रेस की 3 AC बोगियों में उठने लगे लगी भीषण आग; लोगों में मचा हड़कंप

    बड़ा हादसा: कोरबा एक्सप्रेस की 3 AC बोगियों में उठने लगे लगी भीषण आग; लोगों में मचा हड़कंप

     
    विशाखापट्टनम : आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक ट्रेन में आग लग गई। इसकी वीडियो क्लिप भी सामने आई जिसमें बोगी धू धू कर जलती देखी जा सकती हैं। जानकारी के अनुसार, कोरबा से विशाखापट्टनम होते हुए तिरुमाला जा रही ट्रेन विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी थी। इस दौरान एसी बोगी एम1, बी7, बी6 बोगियों में अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि बी7 बोगी के शैचालय में हुए शॉर्ट सर्किट से आग भड़की।

    ट्रेन के एसी बोगी की एम1, बी7, बी6 बोगियों में आग लगने की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। ट्रेन धू धू कर जलती दिखी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। जो वीडियो सामने आया है उसमें रेलवे कोच से बड़ी-बड़ी लपटें निकलती देखी जा सकती हैं। वहीं इसे बुझाने की कोशिश करते दमकलकर्मी भी नजर आ रहे हैं। अच्छी बात ये रही कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई।

    इस दौरान पूरे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग चीखते चिल्लाते और दहशत में इधर उधर भागते भी दिखे। बी7 बोगी पूरी तरह से जल कर खाक हो गई है। विशाखापट्टनम के पुलिस आयुक्त शंका ब्रत बागची ने भी इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया, सुबह 7:30 बजे विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर खड़ी तिरुमाला एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लग गई। सौभाग्य से उस समय उन बोगियों में कोई यात्री नहीं था।

  • सावन महीने में पूजा के लिए शिवलिंग बना रहे बच्चों पर गिरी दीवार, 9 की मौत; CM ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

    सावन महीने में पूजा के लिए शिवलिंग बना रहे बच्चों पर गिरी दीवार, 9 की मौत; CM ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान

    सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया। हादसे में घायल सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, सागर जिले के रहली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शाहपुर क्षेत्र में सावन का महीना होने के कारण बच्चे कच्ची मिट्टी से हरदौल मंदिर के करीब शिवलिंग बनाने के लिए इकट्ठा हुए थे।

    इसी दौरान एक मकान की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में बड़ी संख्या में बच्चे आ गए। नौ बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं अन्य घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही रहली क्षेत्र के विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया। वहीं घायलों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। ओम शांति।।

  • ‘वक्फ बोर्ड’ में बड़े बदलाव की तैयारी केंद्र सरकार, महिलाओं के बढ़ेंगे अधिकार, बोर्ड की शक्तियां होंगी कम

    ‘वक्फ बोर्ड’ में बड़े बदलाव की तैयारी केंद्र सरकार, महिलाओं के बढ़ेंगे अधिकार, बोर्ड की शक्तियां होंगी कम

     

     

    नई दिल्ली- केंद्र सरकार जल्द वक्फ बोर्ड अमेंडमेंट/ अधिनियम में कई बड़े बदलाव कर सकती है। सरकार इसके लिए संसद में एक विधेयक ला सकती है, जिसमें कई संशोधन हो सकते हैं। इसके तहत वक्फ बोर्ड की शक्तियों को कम किया जा सकता है।

    जानकारी के अनुसार इस विधेयक के तहत किसी भी संपत्ति को अपनी संपत्ति कहने की इसकी ‘अनियंत्रित’ शक्तियों में कटौती हो सकती है और महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित हो सकता है। एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, विधेयक में वक्फ अधिनियम में करीब 40 संशोधन प्रस्तावित किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने यह भी कहा कि विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, विधेयक में अधिनियम की कुछ धाराओं को निरस्त करने का प्रस्ताव है, जिसका मुख्य उद्देश्य वक्फ बोर्डों के पास मौजूद मनमानी शक्तियों को कम करना है।

    विधेयक में इन बातों पर ध्यान
    इस कानून के जरिए केंद्र सरकार बोर्ड की निरंकुशता को खत्म करना चाहता है।
    विधेयक के जरिए बोर्ड में अधिक पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य सत्यापन शामिल है। महिलाओं के लिए प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए वक्फ बोर्डों की संरचना और कार्यप्रणाली में बदलाव करने के लिए धारा 9 और धारा 14 में संशोधन हो सकता है।
    विवादों को सुलझाने के लिए वक्फ बोर्डों द्वारा दावा की गई संपत्तियों का नए सिरे से सत्यापन किया जाएगा।
    वक्फ संपत्तियों की निगरानी में मजिस्ट्रेट शामिल हो सकते हैं।
    मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने ही की बदलाव की मांग
    सूत्रों के अनुसार, मौजूदा कानूनों को बदलने की मांग मुस्लिम बुद्धिजीवियों, महिलाओं और शिया और बोहरा जैसे विभिन्न संप्रदायों की ओर से आई है। देश भर में वक्फ बोर्डों के तहत लगभग 8 लाख 70 हजार संपत्तियां हैं और इन संपत्तियों के अंतर्गत कुल भूमि लगभग 9 लाख 40 हजार एकड़ है।

  • बिल्डिंग गिरने से 12 लोग घायल, कंस्ट्रक्शन के दौरान हुआ हादसा, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

      बिल्डिंग गिरने से 12 लोग घायल, कंस्ट्रक्शन के दौरान हुआ हादसा, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

     

     

    लद्दाख में पहाड़ी ढलान पर एक इमारत ढह जाने से 12 लोग घायल हो गए. घायलों में से पांच लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया. इसके साथ ही मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए गए हैं. घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. घायलों में से अधिकतर वे लोग थे जो वहां पर किराए पर रहते थे.

    लद्दाख के कारगिल में बिल्डिंग गिरने से 12 लोग घायल, कंस्ट्रक्शन के दौरान हुआ हादसा, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

    लद्दाख में बिल्डिंग गिरने से 12 घायल.

    लद्दाख के करगिल जिले में शनिवार को पहाड़ी ढलान पर तीन मंजिला की एक इमारत के ढह जाने से कम से कम 12 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस जगह पर इमारत ध्वस्त हुई है. उसी जगह के पास एक जेसीबी मशीन काम कर रही थी, जिसके कारण वहां मिट्टी धंसने से एक बड़ा गड्ढा बन गया था.

    पुलिस ने बताया कि घायलों में से पांच लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया. इनमें जेसीबी मशीन का चालक भी शामिल है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. मजिस्ट्रेट ने इस घटना पर जांच के आदेश दिए है. घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. घायलों में से अधिकतर वे लोग थे जो वहां पर किराए पर रहते थे. उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों को मलबा हटाने और जेसीबी मशीन से चालक को बाहर निकालने में लगभग तीन घंटे लगे.

  • पाकिस्तानी आतंकियों के लिए कर रहे थे काम पुलिस वाले, 6 सरकारी कर्मचारी तत्काल बर्खास्त

     पाकिस्तानी आतंकियों के लिए कर रहे थे काम पुलिस वाले, 6 सरकारी कर्मचारी तत्काल बर्खास्त

     

     

    श्रीनगर- जम्मू कश्मीर में ड्रग्स बेचकर आतंकियों की मदद करने के मामले में 6 सरकारी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार उन्हें तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है। इसमें पांच पुलिसकर्मी और एक शिक्षक शामिल है। ये सभी सरकारी कर्मचारी पाकिस्तान के आईएसआई के एक नार्को टेरर नेटवर्क का हिस्सा थे।

    जानकारी के अनुसार ये लोग जम्मू-कश्मीर में ड्रग्स के अवैध कारोबार में मदद करते थे और इससे प्राप्त फंडिंगा का इस्तेमाल पाकिस्तान के आतंकी संगठन दहशत फैलाने के लिए करते हैं। पीटीआई के मुताबिक ड्रग्स की बिक्री के माध्यम से आतंकी फंडिंग से जुड़े छह सरकारी कर्मचारियों पर ऐक्शन लिया गया है। आरोपियों की पहचान कॉन्स्टेबल फारूक अहमद शेख, कॉन्स्टेबल खालिद हुसैन शाह कन्स्टेबल रहमत शाह, कन्स्टेबल इर्शाद अहमद चाकू, कॉन्स्टेबल सैफ दीन और सरकारी सिक्ष नजम दीन के तौर पर की गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने संविधान के आर्टिकल 311 (2) का इस्तेमाल करते हुए इन सभी को तत्काल सेवा से हटा दिया है। बता दें कि संविधान में इस आर्टिकल के तहत प्रावधान है कि अगर कोई देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करता है तो राष्ट्रपति या फिर राज्यपाल उसे बिना किसी जांच के तत्काल सेवा से हटा सकते हैं।

    2019 में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद अब तक 70 सरकारी कर्मचारियों को इसी तरह के आरोपों के चलते बर्खास्त किया जा चुका है। बीते महीने भीचार सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई थी इसमें दो पुलिसकर्मी शामिल थे। नार्को टेरर में शामिल होने के आरोप में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। इन चारों की पहचान कॉन्स्टेबल मुश्ताक अहमद पीर और इम्तियाज अहमद लोन के तौर पर की गई थी। वहीं शिक्षा विभाग में कार्यरत जूनियर असिस्टेंट अहमद मीर और ग्रामीण विकास विभाग के मोहम्मद जैद को बर्खास्त कर दिया गया था। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कहा कि ये सभी आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहे थे। खुफिया एजेंसियों ने इनके बारे में जानकारी हासिल की थी। बता दें कि ब्राउन शुगर और हेरोइन की तस्करी पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में होती है। आतंकी संगठनों के लिए फंडिंग जुटाने में इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है।