Bangladesh Crisis के बाद भारत पहुंचीं शेख हसीना से एयरबेस पर अजित डोवाल ने की मुलाकात, लंदन जा सकती हैं

Bangladesh Crisis के बाद भारत पहुंचीं शेख हसीना से एयरबेस पर अजित डोवाल ने की मुलाकात, लंदन जा सकती हैं

 

सूत्रों से पहले ही जानकारी मिली थी कि शेख हसीना अपने विमान से भारत उतरेंगी। शेख हसीना का विमान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित हिंडन एयरबेस में उतरा है। आइए जानते हैं सभी अपडेट इस खबर में।

बांग्लादेश से भारत पहुंचीं शेख हसीना। - India TV Hindi
बांग्लादेश से भारत पहुंचीं शेख हसीना।

बांग्लादेश में हुए बड़े स्तर पर हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया है। शेख हसीना का विमान भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, शेख हसीना के विमान की रिफ्यूलिंग होगी, इसके बाद वह लंदन जाएंगी। जानकाी  आइए जानते हैं इस मामले पर सभी अपडेट हमारी इस खबर में।

अजित डोवाल से मिलीं शेख हसीना

सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश भारत पहुंच कर शेख हसीना ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार NSA अजीत डोभाल शेख हसीना से मुलाकात कर हिंडन एयरपोर्ट से निकले हैं। NSA अजित डोवाल ने ही शेख हसीना को हिंडन एयरबेस पर रिसीव किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *