Category: NATIONAL

  • Out of Control हो कर कई कारों और मोटरसाइकिल को बस ने रौंदा; देखें कैमरे में कैद VIDEO

     Out of Control हो कर कई कारों और मोटरसाइकिल को बस ने रौंदा; देखें कैमरे में कैद VIDEO

    बेंगलुरु : सोमवार को बेंगलुरु में हेब्बल फ्लाईओवर पर एक बीएमटीसी वोल्वो बस ने एक साथ कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए जबकि कई गाड़ियां और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं।

    अब घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बस फ्लाईओवर पर जा रही है। जाम की स्थिति बनने पर ड्राइवर ने पहले बस को कई गाड़ियों के पीछे रोक लिया, लेकिन जब ट्रैफिक दोबारा शुरू हुआ तो इस बार बस नहीं रुकी और कई मोटर साइकिल सवारों को रौंदते हुए कारों को टक्कर मार दी।

    देखें VIDEO-

     

    वीडियो में देखने से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि शायद बस के ब्रेक सिस्टम में कोई समस्या आ गई होगी, जिसकी वजह से बस ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गई। गनीमत रही कि बस की रफ्तार कम होने की वजह से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना सोमवार सुबह 9.25 बजे की है। घटना की वजह से चार मोटरसाइकिल और चार कारों को क्षति पहुंची है।

    घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से फ्लाईओवर पर लगे जाम को पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद खोल पाई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है।

  • डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में आज भी देश भर में रहेगी हड़ताल जारी, जानें किन-किन राज्यों में है बंद?

    डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में आज भी देश भर में रहेगी हड़ताल जारी, जानें किन-किन राज्यों में है बंद?

     

     

    कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में आज भी डॉक्टरों का देशव्यापी हड़ताल जारी है। डॉक्टरों की मांग है कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों को कड़ी सजा मिले।

     

    Doctor - India TV Hindi

    कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में देशव्यापी हड़ताल आज भी जारी

    कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में देशव्यापी हड़ताल आज भी जारी है। डॉक्टर्स ने हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर सीएम ममता बनर्जी ने कहा पुलिस ने रविवार तक मामला नहीं सुलझाया तो CBI को केस ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस घटना से देश भर के डॉक्टरों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं, मरीज व तीमारदार परेशान हो रहे हैं। डॉक्टरों के इस विरोध प्रदर्शन से दिल्ली, यूपी, एमपी और महाराष्ट्र में इलाज से जुड़ी सुविधाएं प्रभावित हैं।

    सीबीआई को सौंपा जा सकता है मामला

    टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, “…सीएम ममता बनर्जी ‘राज धर्म’ का पालन कर रही हैं। दीदी बंगाल की मां की तरह काम कर रही हैं। इस घटना से वह भी बेहद दुखी हैं…सीपीआई(एम) के शासन में ऐसी घटनाएं होती रहती थीं…बीजेपी के शासन में उन्नाव, हाथरस, प्रयागराज, गुजरात, बिलकिस, एमपी, मणिपुर ये सब एक के बाद एक हुआ। बंगाल में ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन हुआ। यह एक सामाजिक अपराध है। सीएम ने पहले दिन कहा था कि जरूरत पड़ने पर मामला सीबीआई को सौंप दिया जाएगा…पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा और वे उसे फांसी की सजा दिलाने की कोशिश करेंगे…ममता बनर्जी ने पुलिस को रविवार तक का समय दिया है…अगर कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है, तो मामला सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।”

  • 23 अगस्त को देश भर में मनाया जाएगा पहला नेशनल स्पेस डे, चंद्रयान 3 की कामयाबी का जश्न मनाएगा इसरो

    23 अगस्त को देश भर में मनाया जाएगा पहला नेशनल स्पेस डे, चंद्रयान 3 की कामयाबी का जश्न मनाएगा इसरो

     

    इसरो ने कहा, “हम आपको अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की कामयाब यात्रा को उजागर करने वाली कहानियां, विशेषताएं और चर्चाओं को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. हम सब मिलकर इस खास दिवस को एक यादगार आयोजन बनाएं जो देश को एकजुट करे.”

    National Space Day: 23 अगस्त को पहला नेशनल स्पेस डे, चंद्रयान 3 की कामयाबी का जश्न मनाएगा इसरो

    23 अगस्त को देश मनाएगा पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

    देश में पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) के आयोजन को लेकर जोरदार तैयारी की जा रही है. भारत में 23 अगस्त को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा. यह दिन इसलिए खास है क्योंकि अंतरिक्ष अन्वेषण में हमारे देश की उल्लेखनीय उपलब्धियों और चंद्रमा के साउथ पोल में चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक लैंडिंग की पहली वर्षगांठ का सम्मान करने की पहल है.

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष दिवस के आयोजन को लेकर कहा, “हमारा यह मानना ​​है कि आपके सम्मानित मीडिया आउटलेट इस खास आयोजन को देश के हर कोने तक पहुंचाने और वैज्ञानिकों, इंजीनियरों तथा अंतरिक्ष क्षेत्र के उत्साही लोगों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाते हैं.”

    हम लोग यादगार आयोजन करेंः इसरो

    इसरो ने कहा, “हम आपको अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की कामयाब यात्रा को उजागर करने वाली कहानियां, विशेषताएं और चर्चाओं को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. आइए, हम सब मिलकर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को एक यादगार आयोजन बनाएं जो देश को एकजुट करे.” उसने आगे कहा कि हम इस दिन को एक शानदार सफलता बनाने में आपके समर्थन और सहयोग की आशा करते हैं.

  • केंद्र सरकार ने मीडिया चैनलों के जारी की एडवाइजरी, आपदा-हादसे के दृश्य पर डेट-टाइम भी बताएं

     केंद्र सरकार ने मीडिया चैनलों के जारी की एडवाइजरी, आपदा-हादसे के दृश्य पर डेट-टाइम भी बताएं

     

    एडवाइजरी में कहा गया कि दर्शकों के बीच किसी भी गलतफहमी से बचने के लिए, सभी प्राइवेट टीवी चैनलों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है कि प्राकृतिक आपदाओं या बड़ी दुर्घटनाओं के दृश्यों में फुटेज के शीर्ष पर डेट और टाइम प्रदर्शित किए जाने चाहिए.

    न्यूज चैनलों को केंद्र की एडवाइजरी, आपदा-हादसे के दृश्य पर डेट-टाइम भी बताएं

    अश्विनी वैष्णव.

    केंद्र सरकार ने सोमवार को प्राइवेट न्यूज चैनलों के लिए एक एडवाइजरी जारी की. जिसमें कहा गया है कि प्राकृतिक आपदाओं और बड़ी दुर्घटनाओं की रिपोर्टिंग करते समय दृश्यों पर तारीख और समय जरूर लिखे जाएं. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना या आपदा के कई दिनों बाद टेलीविजन चैनलों पर दिखाया गया फुटेज जरूरी नहीं कि वास्तविक समय की जमीनी स्थिति को दर्शाए.

    मंत्रालय की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि टेलीविजन चैनल कई दिनों तक प्राकृतिक आपदाओं, बड़ी दुर्घटनाओं की निरंतर कवरेज करते हैं, लेकिन घटना के दिन से फुटेज दिखाते रहते हैं. मंत्रालय ने तर्क दिया कि दुर्घटना या आपदा के कई दिनों बाद टेलीविजन चैनलों द्वारा दिखाया गया फुटेज जरूरी नहीं कि वास्तविक समय की जमीनी स्थिति को दर्शाए, जिससे दर्शकों के बीच अनावश्यक भ्रम और संभावित घबराहट पैदा होती है.

    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की एडवाइजरी

    दरअसल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की एडवाइजरी में कहा गया है कि टेलीविजन चैनल प्राकृतिक आपदाओं और बड़ी दुर्घटनाओं का कई दिनों तक लगातार कवरेज करते रहते हैं लेकिन वह घटना वाले दिन के फुटेज ही लगातार प्रसारित करते रहते हैं.मंत्रालय ने तर्क दिया कि दुर्घटना या आपदा के कई दिनों बाद टेलीविजन चैनलों द्वारा दिखाए जाने वाले फुटेज वास्तविक समय की जमीनी स्थिति को नहीं दिखाते हैं, जिससे दर्शकों में भ्रम और घबराहट पैदा होती है.

     

  • पंजाब में चौ को पार करते समय बही  कार, 5 की मौत, हिमाचल में बादल फटने से मची हाहाकार

    पंजाब में चौ को पार करते समय बही  कार, 5 की मौत, हिमाचल में बादल फटने से मची हाहाकार

     

     

     

    चंडीगढ़- पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में तेज बारिश हो रही है। जिस कारण होशियारपुर में इनोवा गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गई। नदी चो को पार करते हुए ये हादसा हुआ। कार में 11 लोग सवार थे। 5 लोगों की लाश बरामद हो गई है, जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं।

    किन्नौर जिले में फटा बादल
    हिमाचल प्रदेश में सिरमौर के नाहन में मारकंडा नदी के किनारे बना मंदिर बह गया। किन्नौर जिले के खाब में बादल फटा। जिससे नदी का पानी सड़क पर आ गया और ट्रैफिक बंद हो गया। भारी बारिश के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे 9 मील के पास पंडोह के नजदीक बंद हो गया है।

    पंजाब के 7 जिलों संगरूर, पटियाला, एस.ए.एस नगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, चंडीगढ़, रूपनगर और एसबीएस नगर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

  • अनंतनाग में आतंकियों से सुरक्षा बलों की हुई मुठभेड़, दो जवान शहीद और तीन घायल

     अनंतनाग में आतंकियों से सुरक्षा बलों की हुई मुठभेड़, दो जवान शहीद और तीन घायल

     

    जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच अभी भी मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ की शुरुआत उस समय हुई जब इलाके में तलाशी अभियान चला रहे सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलीबारी की गई. इसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने पूरे इलाके को घेरकर जवाबी कार्रवाई में जुट गए.

    जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़, दो जवान शहीद और तीन घायल

    जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षाबलों के जवान

    जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के दूरदराज इलाके में शनिवार को आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं और तीन अन्य घायल हो गए हैं. सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच यह मुठभेड़ अहलान गडोले इलाके में चल रही है. पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था.

    न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों के साथ एनकाउंटर में पांच जवान घायल हुए थे, जिसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां, दो जवान शहीद हो गए. तीन घायल जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मुठभेड़ में दो स्तानीय नागरिकों के घायल होने की भी सूचना मिली है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर जिले के कोकेरनाग इलाके के अहलान गडोले में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. आतंकवादियों की ओर से तलाशी दल पर गोलीबारी करने पर सुरक्षा बलों ने जवाब में गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

    कठुआ में देखे गए चार आतंकियों का स्केच जारी

    दूसरी ओर पुलिस ने कठुआ जिले के ढोक इलाके में देखे गए चार आतंकवादियों का शनिवार को स्केच जारी कर दिया. पुलिस ने ऐलान किया है कि आतंकियों के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा. कठुआ में आतंकियों ने 8 जुलाई को माछेड़ी के सुदूर वन क्षेत्र में सेना की सर्चिंग टीम पर हमला कर दिया था. इसमें एक जूनियर कमीशंड अधिकारी यानी जेसीओ सहित पांच जवानों की मौत हो गई थी.

    मल्हार, बानी और सोजधर जंगलों में नजर आए थे आतंकवादी

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में 4 आतंकवादियों के स्केच जारी किए, जिन्हें आखिरी बार कठुआ के ऊंचाई वाले इलाकों में मल्हार, बानी और सोजधर जंगलों में देखा गया था. पुलिस ने कहा कि हर आतंकवादी के संबंध में सूचना देने वालों को 5-5 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा.

    बीएसएफने जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए पंजाब-जम्मू अंतरराज्यीय सीमा पर जवानों की संख्या में भारी वृद्धि की है और सीसीटीवी लगाए हैं.

  • केदारनाथ में पहाड़ गिरने से बना अफरा-तफरी का माहौल, सहमे लोग

    केदारनाथ में पहाड़ गिरने से बना अफरा-तफरी का माहौल, सहमे लोग

     

     

    रुद्रप्रयाग- उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शनिवार को एक बार फिर रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे के डोलिया देवी के पास पहाड़ टूटने की घटना सामने आई है।

    डोलिया देवी के पास पहाड़ टूटने से पहाड़ी से राजमार्ग पर पूरा पहाड़ भरभराकर गिर पड़ा। पहाड़ से बड़े बड़े बोल्डर और मलबा भारी मात्रा में आ कर सड़क पर गिर गया। जिससे सड़क मार्ग बाधित हो गया। दरअसल शुक्रवार देर रात केदारघाटी में जोरदार बारिश हुई। जिसके बाद शनिवार को मौसम के साफ होते ही पहाड़ टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि जब पहाड़ टूटकर गिरा उस वक्त कोई सड़क से गुजर नहीं रहा था। जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ के टूटकर गिरने के बाद अब सड़क को खोलने का काम किया जा रहा है। वहीं केदारनाथ धाम में भारी बारिश से हुए नुकसान के बाद लगातार काम जारी है। लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से जहां पहाड़ पर भूस्खलन और पहाड़ गिरने से सड़कें बाधित हो रही हैं, वहीं भूस्खलन की चपेट में कई गांव आ रहे हैं। जिसके कारण यहां लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बीते 31 जुलाई को भी केदारनाथ धाम में बादल फटने की घटना हुई थी। जिसके चलते वहां भारी नुकसान हुआ था और पैदल यात्रा भी बंद करनी पड़ी थी। केदारनाथ पैदल मार्ग 29 जगहों पर क्षतिग्रस्त हुआ था। जिस पर लगातार काम चल रहा है। वहीं रुद्रप्रयाग एनएच भी क्षतिग्रस्त हुआ था उस पर भी काम जारी है।

  • RBI ने लिया बड़ा फैसला; अब चेक (क्लियरिंग) दो दिन नहीं, कुछ ही घंटों में क्लियर हो जाएगा आपका चैक

     RBI ने लिया बड़ा फैसला; अब चेक (क्लियरिंग) दो दिन नहीं, कुछ ही घंटों में क्लियर हो जाएगा आपका चैक

     

    नई दिल्ली : चेक का निपटान (क्लियरिंग) अब कुछ ही घंटों में हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चेक समशोधन में लगने वाले समय को कुछ घंटे करने और उससे जुड़े जोखिम कम करने के मकसद से कदम उठाने की घोषणा की है। वर्तमान में चेक जमा करने से लेकर राशि आने तक दो दिन का समय लग जाता है। लेकिन नई व्यवस्था में चेक जमा करने के कुछ ही घंटों में यह ‘क्लियर’ हो जाएगा।

    आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए कहा, चेक समाशोधन को दुरुस्त करने, निपटान जोखिम कम करने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के मकसद से चेक ट्रंकेशन सिस्टम (सीटीएस) की वर्तमान प्रक्रिया में बदलाव का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि इसके तहत मौजूदा सीटीएस व्यवस्था के तहत ‘बैच’ में प्रसंस्करण की जगह कारोबारी समय में निरंतर आधार पर समाशोधन की व्यवस्था की जाएगी।

    आरबीआई के अनुसार, नई व्यवस्था में चेक को ‘स्कैन’ किया जाएगा, उसे प्रस्तुत किया जाएगा और कुछ घंटों में समाशोधन किया जाएगा। इससे चेक का समाशोधन कुछ घंटे में हो जाएगा जबकि अभी दो दिन तक का समय (टी प्लस 1) लगता है। दास ने कहा कि इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जल्दी ही जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, आरबीआई ने बैंकों की तरफ से अपने ग्राहकों के बारे में ‘क्रेडिट’ सूचना कंपनियों को दी जाने वाली रिपोर्ट हर पखवाड़े देने का प्रस्ताव किया है। वर्तमान में महीने में एक बार यह रिपोर्ट दी जाती है।

  • वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में किया पेश, विपक्ष ने शुरू कर दिया हंगामा..

     वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में किया पेश, विपक्ष ने शुरू कर दिया हंगामा..

     

    MBD NEWS : नई दिल्ली : वीरवार को लोकसभा में मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन बिल पेश कर दिया। बिल पेश होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस ने सवाल किया कि क्या अयोध्या के मंदिर में कोई गैर हिंदू सदस्य हो सकता है। पार्टी ने गैर मुस्लिमों को गवर्निंग काउंसिल में रखने पर विरोध जताया है।

    कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, यह विधेयक संविधान पर एक बुनियादी हमला है। इस विधेयक के जरिए वे यह प्रावधान कर रहे हैं कि गैर-मुस्लिम भी वक्फ गवर्निंग काउंसिल के सदस्य हों। यह धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। आगे आप ईसाइयों के लिए जाएंगे, फिर जैन … भारत के लोग इस तरह की विभाजनकारी राजनीति को अब नहीं सहेंगे। हम हिंदू हैं लेकिन साथ ही हम अन्य धर्मों की आस्था का भी सम्मान करते हैं। इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसदों की बैठक बुलाई जिसमें कई विषयों के साथ ही वक्फ विधेयक को लेकर भी चर्चा की गई। कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल और हिबी ईडेन ने लोकसभा में विधेयक पेश किए जाने का विरोध करने के लिए नियम 72 के तहत एक नोटिस दिया था।

  • जानें किस जगह हुआ हादसा; हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

    जानें किस जगह हुआ हादसा; हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

     

     

    नई दिल्ली- नेपाल में नुवाकोट जिले के शिवपुरी में एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि हेलीकॉप्टर सूर्यचौर पहाड़ी से टकराया, इस वजह से ये हादसा हुआ है। इस हादसे में चार चीनी पर्यटकों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। नेपाल पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर में चार चीनी नागरिक सहित कुल पांच लोग सवार थे। काठमांडू पोस्ट ने यह जानकारी दी है।

     

     

    हादसे को लेकर पुलिस अधिकारी शांति राज कोइराला ने बताया कि शिवपुरी-7 के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि सूर्यचौर पहाड़ी से हेलीकॉप्टर टकराने के बाद ये दुर्घटना हुई। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई है। भारी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद है। उन्होंने बताया कि एयर डायनेस्टी के इस हेलीकॉप्टर ने रसुवा के स्याफ्रूबेसी के लिए उड़ान भरी थी। हादसे के बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटना स्थल पर आग लग गई। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के 3 मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया था। हेलीकॉप्टर में कुल 5 लोग सवार थे।