जानें किस जगह हुआ हादसा; हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

जानें किस जगह हुआ हादसा; हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

 

 

नई दिल्ली- नेपाल में नुवाकोट जिले के शिवपुरी में एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि हेलीकॉप्टर सूर्यचौर पहाड़ी से टकराया, इस वजह से ये हादसा हुआ है। इस हादसे में चार चीनी पर्यटकों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। नेपाल पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर में चार चीनी नागरिक सहित कुल पांच लोग सवार थे। काठमांडू पोस्ट ने यह जानकारी दी है।

 

 

हादसे को लेकर पुलिस अधिकारी शांति राज कोइराला ने बताया कि शिवपुरी-7 के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि सूर्यचौर पहाड़ी से हेलीकॉप्टर टकराने के बाद ये दुर्घटना हुई। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई है। भारी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद है। उन्होंने बताया कि एयर डायनेस्टी के इस हेलीकॉप्टर ने रसुवा के स्याफ्रूबेसी के लिए उड़ान भरी थी। हादसे के बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटना स्थल पर आग लग गई। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के 3 मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया था। हेलीकॉप्टर में कुल 5 लोग सवार थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *