राहुल गांधी ने लगाया आरोप- ‘अनुराग ठाकुर ने दी संसद में गाली’,जब बीजेपी सांसद ने दिया जवाब तो बहस में कूदे अखिलेश
लोकसभा में मंगलवार को उस समय जोरदार हंगामा हुआ जब राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने गालियां दी और अपमानित किया।
लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर और अखिलेश यादव
नई दिल्लीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को सदन में आरोप लगाया कि बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने उन्हें गालियां दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जो भी आदिवासी, दलित और पिछड़े के मुद्दे उठाता है, उसे गाली दी जाती है। मैं इन गालियों को खुशी-खुशी स्वीकार करूंगा। अनुराग ठाकुर ने मुझे गाली दी है और मेरा अपमान किया है। लेकिन मैं उनसे कोई माफी नहीं चाहता।
राहुल गांधी ने कहा कि जैसे महाभारत काल में अर्जुन की निगाह मछली पर थी वैसे मेरी निगाह जातिगत जनगणना पर है। सत्ता में आते ही हम इसे कराकर दिखाएंगे। राहुल ने कहा कि मुझे यहां पर अपमानित किया गया और गाली दी गई लेकिन मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा।
अनुराग ठाकुर ने दी सफाई
राहुल गांधी के आरोप पर बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैंने कहा था कि जो जाति के बारे में नहीं जानता वह जनगणना की बात करता है। मैंने किसी का नाम नहीं लिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों ने जातिगत जनगणना का विरोध किया था। इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू ने भी इसका विरोध किया था।








Leave a Reply