Category: NATIONAL

  • आयुष्मान कार्ड को लेकर सरकार ने किए नियमों में बदलाव…

    आयुष्मान कार्ड को लेकर सरकार ने किए नियमों में बदलाव…

    नई दिल्ली ; आयुष्मान भारत योजना के तहत अब सरकार ने नए बदलाव किए हैं। पहले के नियमों के अनुसार, एक परिवार के सभी सदस्य इस योजना के तहत कार्ड बनवा सकते थे, लेकिन हाल ही में सरकार ने इसमें कुछ बदलाव किए हैं। अब, परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर आयुष्मान कार्ड जारी करने में कुछ सीमाएं तय की गई हैं।

    बड़ा बदलाव: 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को शामिल किया गया

    कैबिनेट की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने का फैसला किया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बदलाव की घोषणा की, जिसका उद्देश्य 4.5 करोड़ परिवारों के लगभग 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा का लाभ देना है।

    इस बदलाव के तहत बुजुर्गों के लिए एक अलग आयुष्मान कार्ड जारी किया जाएगा, और यदि वे किसी अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजना में कवर किए गए हैं, तो वे आयुष्मान भारत में स्विच कर सकते हैं।

    34 करोड़ से अधिक बने आयुष्मान कार्ड
    सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 30 जून 2024 तक 34.7 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इस योजना के तहत अब तक 7.37 करोड़ मरीजों को अस्पताल में भर्ती के लिए मंजूरी दी गई है, जिसमें कुल 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का खर्च हुआ है। देशभर में 29,000 से अधिक सूचीबद्ध अस्पतालों में लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

    कौन-कौन बना सकता है आयुष्मान कार्ड?
    इस योजना के अंतर्गत किसी परिवार के जितने भी सदस्य पात्र हों, वे सभी अपना कार्ड बनवा सकते हैं। सरकार ने इसके लिए कोई संख्या सीमा निर्धारित नहीं की है, लेकिन सभी पारिवारिक सदस्यों की पात्रता अनिवार्य है।

    पात्रता कौन-कौन रखता है?

    आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में रहने वाले निराश्रित, आदिवासी, अनुसूचित जाति/जनजाति के दिव्यांग, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले और दिहाड़ी मजदूर पात्र हैं। ऑनलाइन पात्रता जांचने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाकर ‘Am I Eligible’ विकल्प का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा, टोल-फ्री नंबर 14555 पर कॉल करके भी अपनी पात्रता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    आवेदन कैसे करें?
    यदि आप पात्र हैं, तो आप अपने नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक एक्टिव मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

    आयुष्मान भारत योजना का दायरा अब और अधिक बढ़ा दिया गया है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा। यह योजना देशभर के जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुरक्षित और बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।

  • दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रैक पर लटके ओएचई वायर से टकराई , बड़ा हादसा टला

     दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रैक पर लटके ओएचई वायर से टकराई , बड़ा हादसा टला

     

     

    हरदोई : यूपी के हरदोई में कोलकाता से अमृतसर जा रही दुर्गियाना एक्सप्रेस (12357) के ओएचई वायर से टकराने के बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ था। ये ट्रेन बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे लखनऊ से रवाना हुईं थी। सुबह पांच बजे उमरताली स्टेशन के आगे निकलते ही ट्रैक पर लटके ओएचई वायर से टकरा गई थी। ट्रेन टकराने के बाद धमाके के साथ लाइन में फॉल्ट आ गई थी। अब रेलवे ने इस मामले में गहरी साजिश की आशंका जताई है।

    दरअसल, ये पूरी घटना बुधवार की है। दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रैक पर लटके ओएचई वायर से टकरा गई थी। पायलट ने ट्रेन को रोका और उमरताली और दलेलनगर स्टेशन सूचना दी। जानकारी होते ही लखनऊ से आने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। करीब छह घंटे के बाद दुर्गियाना एक्सप्रेस को डीजल इंजन से रवाना किया गया था। इस घटना के बाद राजधानी और वंदे भारत को बदले रूट से भेजा गया। इसके साथ ही करीब दो दर्जन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए थे। रेलवे ने दो ट्रेनों को कैंसिल कर दिया था।

    अब इस पूरे मामले में रेलवे की ओर से गहरी साजिश के संकेत दिए गए हैं। रेलवे को शक है यूपी के हरदोई में ट्रेन को बिजली शॉट सर्किट के जरिए ब्लास्ट कराने की साजिश रची गई थी। दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन जिस बिजली खंबे के केबल से टकराई वहां पर किसी के द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। रेलवे इस मामले की जांच कर रही है।

    टेक्निकल फॉल्ट से ज्यादा छेड़छाड़ के संकेत
    रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को जिस तरह से कोलकाता से अमृतसर जा रही दुर्गानिया एक्सप्रेस ट्रेन बिजली के खंबे के केबल से टकराई है वह अमूमन होता नहीं है। यह टेक्निकल फॉल्ट से ज्यादा किसी की छेड़छाड़ लग रही है। क्योंकि थोड़ी देर पहले ही वहां से बाकी ट्रेंनें भी गुजरी थीं। तब स्थिति सामान्य थी। फिलहाल रेलवे मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है।

  • शिमला मस्जिद विवाद ; मुस्लिम समुदाय ने की मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने की पेशकश,नगर निगम 35 बार अवैध निर्माण तोड़ने का दे चुका नोटिस…

    शिमला मस्जिद विवाद ; मुस्लिम समुदाय ने की मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने की पेशकश,नगर निगम 35 बार अवैध निर्माण तोड़ने का दे चुका नोटिस…

     

     

    नई दिल्ली- हिमाचल के शिमला में हो रहे मस्जिद विवाद को लेकर आज व्यापारियों की तरफ से शेर-ए-पंजाब से डीसी ऑफिस तक रोष रैली निकाली गई। वहीं दूसरी तरफ जानकारी सामने आ रही है कि मस्जिद कमेटी ने मस्जिद का अवैध निर्माण तोड़ने की पेशकश की है।

    जानकारी के अनुसार मस्जिद कमेटी ने मस्जिद का अवैध निर्माण तोड़ने को लेकर शिमला नगर निगम कमिश्नर भूपेंद्र अत्री से मुलाकात की है। इस मामले को लेकर कमिश्नर ने बताया कि मस्जिद कमेटी ने खुद कहा कि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता तब तक मस्जिद की 3 अवैध मंजिल को सील कर दिया जाए।

    बता दें कि संजौली में मस्जिद 1947 से पहले बनी थी। 2010 में इसकी पक्की इमारत बननी शुरू हुई तो नगर निगम में शिकायत की गई थी। अब मस्जिद 5 मंजिला है। नगर निगम 35 बार अवैध निर्माण तोड़ने का नोटिस दे चुका है। इसके अवैध निर्माण को लेकर पिछले 13 दिनों से विरोध-प्रदर्शन जारी है। पिछले दिनों हुए लाठीचार्ज के विरोध में व्यापार मंडल ने गुरुवार को शहर की सभी दुकानें बंद रखी हैं।

    इस मामले को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा कि सभी को विरोध जताने का अधिकार है, लेकिन यह विरोध सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाए बिना शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई स्थानीय नगरपालिका अदालत में हो रही है। कानून अपना काम कर रहा है।

  • चंडीगढ़ के एक घर पर हुआ ग्रेनेड अटैक, हमले के बाद ऑटो से फरार हुए हमलावर…

    चंडीगढ़ के एक घर पर हुआ ग्रेनेड अटैक, हमले के बाद ऑटो से फरार हुए हमलावर…

     

     

    चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित एक पॉश इलाके में बुधवार को एक घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया। हमलावर तीन अज्ञात लोग एक ऑटो रिक्शा में आए और घर पर ग्रेनेड फेंककर भाग गए। धमाके के कारण घर में 7 से 8 इंच का गड्ढा हो गया और खिड़कियों के शीशे टूट गए।

    घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस में हड़कंप मच गया। डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की अगुआई में आईजी राजकुमार, एसएसपी कंवरदीप कौर समेत भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई हैं, साथ ही फॉरेंसिक टीम भी धमाके में इस्तेमाल की गई सामग्री की जांच कर रही है।

    घटना सेक्टर 10 के मकान नंबर 575 में हुई। घटना के समय परिवार घर के अंदर मौजूद था। पुलिस ने शहर को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी परिवार से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि क्या उनके किसी से विवाद था या कोई और साजिश तो नहीं चल रही थी।

    एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि परिवार ने 112 पर धमाके की जानकारी दी थी। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि यह एक प्रेशर ब्लास्ट था, जिससे घर में रखे गमलों और शीशों को नुकसान हुआ है। परिवार ने बताया कि हमलावर दो व्यक्ति थे, जो ऑटो रिक्शा में आए थे और इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

  • केंद्र सरकार ने दिया 70 साल से अधिक उम्र वाले सभी बुजुर्गों का बनेगा आयुष्मान कार्ड, 6 करोड़ बुजुर्गों को मिलेगा फायदा

    केंद्र सरकार ने दिया 70 साल से अधिक उम्र वाले सभी बुजुर्गों का बनेगा आयुष्मान कार्ड, 6 करोड़ बुजुर्गों को मिलेगा फायदा

     

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 70 साल या उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत 12.3 करोड़ परिवारों को लाभ होगा, और इससे लगभग 6 करोड़ बुजुर्गों को फायदा पहुंचेगा।

    आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इस पहल से बुजुर्गों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा और उनकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर किया जा सकेगा।

    ऐसे परिवार जो पहले से आयुष्मान भारत योजना का हिस्सा हैं, उनके परिवार में अगर एक भी व्यक्ति 70 साल से अधिक आयु का है, तो उनको 5 लाख रुपए प्रति साल तक का अतिरिक्त टॉप-अप मिलेगा। ये शेयर्ड हेल्थ कवर होगा। ऐसे परिवार जो मौजूदा समय में आयुष्मान भारत योजना के दायरे में नहीं आते हैं। उनमें 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को इसमें शामिल किया जाएगा और उन्हें हर साल के लिए 5 लाख रुपए का शेयर्ड कवर मिलेगा।

  • Bollywood एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर किया सुसाइड

    Bollywood एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर किया सुसाइड

     

     

    मुंबई- बालीवुड से इस समय हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है।

    इस खबर के सामने आने के बाद बालीवुड जगत में शोक की लहर छा गई है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। लेकिन उनके सुसाइड करने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार छत से कूदकर सुसाइड करने के बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, आत्महत्या का कारण व्यक्तिगत या मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित हो सकता है, लेकिन फिलहाल कोई निश्चित जानकारी उपलब्ध नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अनिल अरोड़ा के परिवार की ओर से दिए गए बयान के आधार पर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है।

    बॉलीवुड अभिनेता अरबाज़ ख़ान ने मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के निधन के बाद उनके पहुंचकर शोक व्यक्त किया। अनिल अरोड़ा की आत्महत्या की खबर आज सुबह सामने आई थी, जिसने परिवार और उनके करीबियों को गहरा झटका दिया है। अरबाज़ ख़ान, जो मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति हैं, ने इस मुश्किल समय में मलाइका और उनके परिवार के प्रति समर्थन और सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने मलाइका की माँ के घर जाकर शोक संवेदना प्रकट की और परिवार को इस कठिन घड़ी में समर्थन देने की कोशिश की।

  • सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत होगा आत्मनिर्भर, PM नरेंद्र मोदी ने किया ये ऐलान

    सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत होगा आत्मनिर्भर, PM नरेंद्र मोदी ने किया ये ऐलान

     

     

    नई दिल्ली- सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत को पूरी तरीके से आत्मनिर्भर बनाने और अन्य देशों को यहां आकर अपनी फैक्ट्री खोलने और निवेश के लिए प्रेरित करने के लिए सेमीकॉन इंडिया का आयोजन किया गया। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। सेमीकॉन इंडिया 2024 को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारा सपना है कि दुनिया के हर इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत में बनी चिप लगी हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सेमीकंडक्टर की मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए निवेश का आह्वान किया।

    पीएम मोदी ने कहा कि अगर भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन में जगह बनानी है, तो उसके लिए कॉम्पिटीटिव होना एक अहम शर्त है। पीएम मोदी ने कहा कि आज स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रिक वाहन और एआई तक हर चीज के लिए सेमीकंडक्टर आधार है। पीएम ने कहा कि कोविड-19 जैसीवैश्विव महामारी ने सेमीकंडक्टर और उसकी सप्लाई चेन की जरूरत को सबसे सामने लाया। इस दौरान दुनिया ने सप्लाई चेन का संकट देखा, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई। चीन ने कोविड के प्रसार को रोकने के लिए जो कदम उठाए, उससे दुनिया के उन देशों में उद्योग प्रभावित हुए जो सेमीकंडक्टर के लिए चीन से आयात पर निर्भर थे। इसलिए आने वाले समय में इससे जुड़े किसी भी व्यवधान को खत्म करने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता पर गौर किया जाना चाहिए। आज सेमीकंडक्टर हर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    दुनिया के हर डिवाइस में हो भारत की चिप
    इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने एक सपने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा,”हमारा सपना है कि दुनिया के हर डिवाइस में भारत में बनी चिप हो। हम भारत को सेमीकंडक्टर सेक्टर में वर्ल्ड पावर बनाने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे।” सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने उनकी सरकार के कार्यकाल में उठाए गए कदमों की चर्चा की है। देश में चिप मैन्यूफैक्चरिंग के लिए ”थ्री-डी पावर” की अवधारणा पर फोकस किया गया है, इसमें सुधारवादी सरकार की स्थिर नीतियां, मैन्युफैक्चरिंग का मजबूत आधार और एस्पिरेशनल मार्केट का टेक्नोलॉजी को अपनाना शामिल है। आज का भारत दुनिया में विश्वास जगाता है, जब मुश्किलें आती हैं, तो आप भारत पर भरोसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर सेक्टर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश पहले ही किया जा चुका है और कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

    सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए देश में कई चुनौतियां पार करनी हैं। इनमें सप्लाई चेन, कच्चा माल और उपकरण, टेस्टिंग फैसिलिटी और स्किल्ड मैनपावर सबसे अहम है। ऐसे में इसकी क्षमता को बढ़ाकर कई गुना करने का प्लान है। ताकि आत्मनिर्भरता के साथ प्रदेश की इकोनॉमी का लक्ष्य 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सके।

  • पुलिस के सामने ही मची लूट, शराब की बोतल उठाकर भागे लोग..

     पुलिस के सामने ही मची लूट, शराब की बोतल उठाकर भागे लोग..

     

    आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक अनोखा मामला देखने को मिला है जहां पुलिस के सामने ही लोगों ने लूट मचा दी. लोगों ने डंपिंग यार्ड में नष्ट करने के लिए आईं शराब की बोतलों पर हाथ साफ किया. पुलिस उन्हें रोकती रही लेकिन लोग नहीं माने.

     

    आंध्र प्रदेश: पुलिस के सामने ही मची लूट, शराब की बोतल उठाकर भागे लोग-Video

    आंध्र प्रदेश में शराब लूटते लोग

    आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक इंट्रेस्टिंग घटना सामने आई है जिसमें लोगों ने पुलिस के सामने ही शराब की बोतलों की लूट मचा दी. पुलिसकर्मी उन्होंने रोकते रहे लेकिन लोग नहीं माने और पुलिसकर्मियों के सामने ही अपनी पसंद की शराब की बोतल उठाकर मौके से जाने लगे. मामला कुछ ऐसा है कि गुंटूर में आम चुनाव के दौरान पुलिस ने लाखों की शराब जब्त की थी. एसपी के आदेश के बाद सोमवार को शराब की बोतलों को नष्ट किया जा रहा था. इसी बीच यह पूरा मामला सामने आया है.

    जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की शराब जब्त की थी. पुलिस ने शराब को बोतलों को मालखाने में रखवा दिया था. तब से शराब की बोतलों को नष्ट करने की कार्रवाई की जानी थी जो कि सोमवार को किया जाना तय हुआ. एसपी सतीश कुमार ने आदेश जारी करके शराब की बोतलों को नष्ट करने के इंतजाम करने को कहा.

    सोमवार को पुलिसकर्मियों ने जब्त की हउी 24,031 शराब की बोतलों को जमाकर रख दिया. शराब की बोतलों को नष्ट करने की व्यवस्था एटुकुरु रोड पर नल्लाचेरुवु में डंपिंग यार्ड में की गई. शराब की बोतलों को नष्ट करने के लिए मौके पर प्रोक्लोइन मंगवाया गया. प्रोक्लोइन से रौंदकर ही शराब की बोतलों को रौंदने का काम शुरू किया. मौके पर बड़े पुलिस अफसर भी मौजूद थे. कार्रवाई शुरू होने के थोड़ी देर बाद बड़े पुलिस अपसर मौके से वापस चले गए.

    सौजन्य:TV 9 भारतवर्ष

     

  • ट्रेन को पलटाने की साजिश के पीछे कौन, ट्रैक पर रख दिए 70 किलो के 2 सीमेंट ब्लॉक, SIT करेगी जांच..

     ट्रेन को पलटाने की साजिश के पीछे कौन, ट्रैक पर रख दिए 70 किलो के 2 सीमेंट ब्लॉक, SIT करेगी जांच..

     

    सरधना बांगड़ ग्राम स्टेशन के बीच अज्ञात लोगों ने सीमेंट के 70 किलो वजनी ब्लॉक ट्रेक पर रखकर ट्रेन को डीरेल करने का प्रयास किया ।

     

    ट्रैक पर रख दिए सीमेंट के ब्लॉक।  - India TV Hindi

    ट्रैक पर रख दिए सीमेंट के ब्लॉक।

    अजमेर में सराधना और बांगड़ ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच 2 स्थानों पर बदमाशों ने सीमेंट के 70 किलो वजनी ब्लॉक रख दिए। गनीमत रही कि ट्रेन इन्हें तोड़ते हुए आगे निकल गई और कोई हादसा नहीं हुआ। मामला फुलेरा से अहमदाबाद मार्ग पर रविवार रात का है। यह मालगाड़ी फुलेरा से अहमदाबाद जा रही थी। इस मामले में मांगलियावास थाना पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले की जांच SIT करेगी।

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल, सरधना बांगड़ ग्राम स्टेशन के  बीच अज्ञात लोगों ने सीमेंट के 70 किलो वजनी  ब्लॉक ट्रेक पर रखकर ट्रेन को डीरेल करने का प्रयास किया। हालांकि, ट्रेन का इंजन इस ब्लॉक को तोड़कर आगे निकल गया जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। घटना की रिपोर्ट पास ही के मांगलियावास थाना पुलिस में (डी.एफ.सी.सी) डेडिकेटेड फ़्राईट कॉरिडोर कार्पोरेशन के रवि बुंदेला और विश्वजीत दास ने दर्ज करवाई।

  • कन्हैया मित्तल ने लिया भाजपा में यूटर्न, कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल…

    कन्हैया मित्तल ने लिया भाजपा में यूटर्न, कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल…

     
     0 

    चंडीगढ़(उत्तम हिन्दू न्यूज)- ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे‘ भजन गाने वाले कन्हैया मित्तल ने मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होने के अपने फैसले को वापस लेने का ऐलान किया है। उन्होंने इस संबंध में बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि वो बीजेपी के साथ रहेंगे। मित्तल ने अपने बयानों के लिए वीडियो संदेश जारी कर माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से मुझे ये एहसास हुआ कि मेरे सनातनी भाई बहन और खासकर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व मुझे इतना प्यार करता है और इतनी चिंता करता है। मैंने जो बात कही थी कि मैं कांग्रेस ज्वाइन करने वाला हूं उसे मैं वापस लेता हूं।

    उन्होंने कहा, “इससे पहले मैंने कहा था कि मैं कांग्रेस में शामिल हो जाऊंगा। अब मैं उस फैसले को वापस लेता हूं। इस फैसले से सनातनियों का दिल टूटा है। मैंने अब किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं करने का फैसला किया है। क्योंकि मैं नहीं चाहता हूं कि किसी भी सनातनी का भरोसा टूटे। इसलिए मैं कांग्रेस में शामिल होने के अपने फैसले को वापस लेने का ऐलान करता हूं।” उन्होंने आगे कहा,“हम सब मिलकर यही संकल्प लेते हैं कि हम राम के थे, हैं, और रहेंगे। मैं आपसे फिर से माफी मांगता हूं। जब कोई अपना गलती करता है, तो बहुत तकलीफ होती है। मुझे लग रहा था कि मेरा फैसला गलत था। जो फैसला लिया है, वह गलत था, इसलिए मैंने अब उसे वापस ले लिया है। मैं अपने सभी समर्थकों का धन्यवाद करता हूं। मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का भी धन्यवाद करता हूं।”

    ज्ञात हो कि, बीते दिनों कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया था। दरअसल, वह भाजपा से टिकट चाह रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने की संभावना को देखते हुए बाद में उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर दिया था। इस ऐलान की राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हुई थी। कन्हैया मित्तल का भजन ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’, काफी चर्चित हुआ था। भाजपा ने इस भजन का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भी किया था।