Category: NATIONAL

  • हादसा टला; मथुरा के नजदीक ट्रेन के 26 डिब्बे पटरी से उतरे

     हादसा टला; मथुरा के नजदीक ट्रेन के 26 डिब्बे पटरी से उतरे

     

     

    मथुरा- उत्तर मध्य रेलवे में आगरा मंडल के मथुरा पलवल रेल खण्ड के वृन्दावन रोड और आझई स्टेशन के बीच दिल्ली की तरफ जा रही कोयले से लदी एक मालगड़ी के 26 वैगन बुधवार देर रात पटरी से उतर गये जिसके कारण इस रेलखंड पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

    मालगाड़ी के बेपटरी होने के चलते 18 गाड़ियों का निरस्तीकरण कर दिया गया है वहीं 18 गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है और तीन गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण कर दिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा डिवीजन की डीसीएम एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मालगाड़ी के चालक और गार्ड सुरक्षित हैं तथा किसी प्रकार की जान-माल की हानि नही हुई है। इंजन के चार वैगन के बाद के डिब्बे पलटे है।आगरा मंडल के डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा उनकी देखरेख में रिलीफ का काम शुरू होने जा रहा है।

    उधर एक्सीडेन्ट रिलीफ ट्रेन भी मौके पर पहुंच गई है। मालगाड़ी के डिब्बे पलटने के कारण चार में से तीन लाइने बाधित हो गई हैं।मथुरा जंकशन स्टेशन के स्टेशन डायरेक्टर एस के श्रीवास्तव ने भी 26 वैगन के पलटने की पुष्टि की है। एनसीआर मुख्यालय प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार डिब्बे 1954 बजे पटरी से उतरे थे। इसके कारण जहां 18 गाड़ियों का निरस्तीकरण कर दिया गया है वहीं 18 गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है और तीन गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण कर दिया गया है।लाइनों को पुनः संचालित करने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले इन खास Gifts की हो रही है नीलामी, आप भी ले सकते है हिस्सा..

     

     

    नई दिल्ली- हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले गिफ्ट्स की नीलामी की जा रही है। इन गिफ्ट्स में पैरालिंपिक पदक विजेताओं की वस्तुएं और अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति या रेप्लिका समेत करीब 600 चीजें शामिल हैं।

    प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ‘हर साल मैं सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान मिलने वाले विभिन्न स्मृति चिह्नों की नीलामी करता हूं। नीलामी की आय नमामि गंगे पहल में जाती है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस साल की नीलामी शुरू हो गई है। उन स्मृति चिन्हों के लिए बोली लगाएं जो आपको दिलचस्प लगते हैं।’

    कितनी हो सकती है कीमत
    संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को यहां नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में, प्रधानमंत्री को मिले स्मृति चिह्न का प्रदर्शन करने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बाद में उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इन उपहारों की नीलामी के लिए आधार मूल्य एक सरकारी समिति तय करती है और कीमतें न्यूनतम 600 रुपये से लेकर अधिकतम 8.26 लाख रुपये तक होती हैं। जिन वस्तुओं का आधार मूल्य सबसे ज्यादा रखा गया है, उनमें पैरालिंपिक कांस्य पदक विजेता नित्या श्री सिवन और सुकांत कदम के बैडमिंटन रैकेट के अलावा रजत पदक विजेता योगेश खातुनिया का ‘डिस्कस’ शामिल है। इनका आधार मूल्य 5.50 लाख रुपये के आसपास तय किया गया है। पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता अजीत सिंह और सिमरन शर्मा तथा रजत पदक विजेता निशाद कुमार द्वारा भेंट किए गए जूतों के अलावा रजत पदक विजेता शरद कुमार की हस्ताक्षरित टोपी का आधार मूल्य 2.86 लाख रुपये के आसपास रखा गया है।

    राम मंदिर की एक प्रतिकृति जिसकी कीमत 5.50 लाख रुपये है, मोर की एक मूर्ति जिसकी कीमत 3.30 लाख रुपये है, राम दरबार की एक मूर्ति जिसकी कीमत 2.76 लाख रुपये है और चांदी की वीणा जिसकी कीमत 1.65 लाख रुपये है, उच्च आधार मूल्य वाली अन्य वस्तुओं में शामिल हैं। सबसे कम आधार मूल्य वाले उपहार में सूती अंगवस्त्रम, टोपी और शॉल शामिल हैं, जिनकी कीमत 600 रुपये रखी गई है।

    इस तरह ले सकते है भाग
    https://pmmementos.gov.in/ वेबसाट पर रजिस्टर कर नीलामी में भाग ले सकते हैं। अगर आपके पास पहले ही लॉगिन डिटेल्स मौजूद हैं, तो इनकी मदद से आप पसंदीदा चीजों को कार्ट में जोड़ सकते हैं। वहीं, नए यूजर मोबाइल नंबर, ई-मेल जैसी जानकारी की मदद से साइन अप कर सकते हैं। साथ ही अगर ममेंटोज को राजधानी दिल्ली स्थित जयपुर हाउस में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में देख सकते हैं। इन्हें सुबह 11 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक देखा जा सकता है।

  • One Nation-One Election का प्रस्ताव मोदी कैबिनेट ने किया पास 

    One Nation-One Election का प्रस्ताव मोदी कैबिनेट ने किया पास

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अगुवाई वाली कैबिनेट ने भारत (India) में ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ (One Nation One Election) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इस पहल के जरिए भारत में चुनावों की प्रक्रिया को सरल और समेकित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे चुनावी खर्च और समय की बचत हो सकेगी।

    कल मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया था। शाह ने कहा था कि एक देश एक चुनाव सरकार इसी कार्यकाल में लागू करेगी। इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में भी एक देश एक चुनाव के वादे को शामिल किया था। यह कदम राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है, और इसके संभावित प्रभावों पर देश भर में चर्चाएँ शुरू हो गई हैं।

    बता दें, वन नेशन-वन इलेक्शन की दिशा में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में 2 सितंबर 2023 को एक कमेटी गठित की गई थी। इस कमेटी ने 14 मार्च 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। कमेटी ने 191 दिनों तक विभिन्न विशेषज्ञों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और 18,626 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि सभी राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल बढ़ाकर 2029 तक किया जाए, ताकि अगले लोकसभा चुनाव के साथ ही इन विधानसभाओं के चुनाव भी कराए जा सकें।

  • सड़क के बीचोबीच पड़ी थी कफन से लिपटी ‘लाश’, अचानक खड़ा हो उठा ‘मुर्दा’, जानें क्या है पूरा मामला…

    सड़क के बीचोबीच पड़ी थी कफन से लिपटी ‘लाश’, अचानक खड़ा हो उठा ‘मुर्दा’, जानें क्या है पूरा मामला…

     

    यूपी के कासगंज में एक युवक ने बीच सड़क खुद के ‘मरने’ का वीडियो शूट करवाया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

     

    सड़क पर पड़ी थी कफन से लिपटी 'लाश', अचानक खड़ा हो उठा 'मुर्दा', सच सामने आया तो पहुंचा सलाखों के पीछे

    रील के चक्कर में पहुंचा जेल.

    उत्तर प्रदेश के कासगंज में इंस्ट्राग्राम रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया. फेमस होने के चक्कर में उसने कुछ ऐसा कर दिया कि उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ गया. यहां एक शख्स ने बीच सड़क खुद के ही ‘मरने’ का वीडियो शूट करवाया. रील वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

    मामला जनपद कासगंज के कोतवाली सदर क्षेत्र के राज कोल्ड तिराहे के पास का था. जानकारी के मुताबिक, यहां एक युवक ने फेमस होने के लिए खुद के मरने की नौटंकी करते हुए रील बनाई. इस दौरान वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रही. कई लोग इसका वीडियो बनाने लगे. देखते ही देखते वीडियो वायरल भी हो गया. वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो इस पर तत्काल एक्शन लिया गया.

    पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. यहां से फिर उसे जेल भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि यह युवक तरह-तरह की वीडियो बनाकर फेमस होने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल करता रहता है. इस बार तो उसने हद ही पार कर दी थी. वह बीच सड़क पर कफन ओढ़कर अर्थी पर लेट गया था. इस दौरान उसके साथी उसका वीडियो शूट करते रहे. थोड़ी देर बाद वह उठकर बैठ गया.

  • Aam Aadmi Party की आज शाम होने वाली बैठक में नए CM के नाम पर लग सकती है मोहर

     

    Aam Aadmi Party की आज शाम होने वाली बैठक में नए CM के नाम पर लग सकती है मोहर

     

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। नए मुख्यमंत्री के नाम पर कयासबाजी शुरू हो गई है। इसी बीच, आज शाम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) केजरीवाल के घर जाएंगे। यह दोनों नेताओं की इस्तीफे के एलान के बाद पहली मुलाकात होगी। सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में नए मुख्यमंत्री (New CM) के नाम पर चर्चा होने की संभावना है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक भी आज शाम केजरीवाल के घर पर बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के आला नेता नए मुख्यमंत्री के नाम पर अपनी राय रखेंगे।

    केजरीवाल के इस्तीफे के बाद से ही दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के नाम पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि मनीष सिसोदिया को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, जबकि कुछ अन्य लोगों का मानना है कि पार्टी किसी नए चेहरे को इस पद पर ला सकती है।

    अभी तक केजरीवाल ने अपने इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं की है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि केजरीवाल ने यह फैसला पार्टी को मजबूत बनाने और नए सिरे से काम करने के लिए लिया है। केजरीवाल के इस्तीफे ने दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है। अब देखना होगा कि आम आदमी पार्टी किसको दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाती है।

  • देश मे दीवाली से छठ पूजा के लिए रेलवे चलाएगी कई स्पेशल ट्रेनें

    देश मे दीवाली से छठ पूजा के लिए रेलवे चलाएगी कई स्पेशल ट्रेनें

     

    दीवाली-छठ पूजा के लिए रेलवे चलाएगी कई स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में जाने वालों के लिए खुशखबरी

    दीवाली और छठ पूजा पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों से होकर जाएंगी। साथ अन्य राज्यों के लिए ट्रेनें चलाएगी जाएगी।

     

    दीवाली-छठ पूजा के लिए रेलवे चलाएगी कई स्पेशल ट्रेनें, - India TV Hindi

    नई दिल्लीः भारतीय रेलवे हर साल की तरह इस वर्ष भी दीवाली, छठ पूजा और दुर्गा पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।  ये ट्रेनें सितंबर से नवंबर तक साप्ताहिक रूप से संचालित होंगी। त्यौहार पर होने वाली भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। रेलवे की इस कदम से यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इससे लोगों के टिकट कंफर्म होने के भी चांस बढ़ जाएंगे।

    त्यौहार पर चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

    1. संतरागाछी स्पेशल ट्रेन ट्रेन नंबर 06089 सितंबर, अक्टूबर और नवंबर के दौरान हर बुधवार को डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन रात 8:50 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 06090 गुरुवार को रात 11:40 बजे संतरागाछी से लौटेगी और तीन दिन बाद सुबह 9:00 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी।
    2. संतरागाछी स्पेशल ट्रेन ट्रेन संख्या 06095 हर गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे तांबरम से रवाना होगी और अगली शाम को संतरागाछी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 06096 शुक्रवार को रात 11:50 बजे संतरागाछी से प्रस्थान करेगी और 9-45 बजे तांबरम पहुंचेगी।
    3. नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल (04075/04076) 6 अक्तूबर से 17 नवंबर तक सप्ताह में प्रत्येक बुधवार और रविवार को रात 11.45 बजे दिल्ली से रवाना होगी। वापसी में सात अक्तूबर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रात में 9 बजकर 20 मिनट से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
    4.  पुरानी दिल्ली से वाराणसी के लिए ट्रेन नंबर 04079/ 04080 सप्ताह में सोमवार, गुरुवार और शनिवार को शाम को 7.30 बजे से रवाना होगी। वाराणसी से पुरानी दिल्ली के लिए यह 25 अक्तूबर से 17 नवंबर तक मंगलवार, शुक्रवार, रविवार को रवाना होगी।
    5.  आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट स्पेशल (04095/04096) दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से 7 अक्टूबर से 18 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 9 बजे से अयोध्या के लिए चलेगी। अयोध्या से यह 8 अक्टूबर से 19 नवंबर तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 9 बजे से चलेगी।
    6. दरभंगा-पुरानी दिल्ली स्पेशल (04067/04068) 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक चलने वाली यह ट्रेन शाम सात बजे से चलेगी। दिल्ली से यह से मंगलवार, शुक्रवार को चलेगी। वहीं दरभंगा से 26 अक्टूबर से सप्ताह में बुधवार और शनिवार को शाम 6 बजे से चलेगी।
    7.  आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल (04043/04044) ट्रेन 26 अक्टूबर से आनंद बिहार से रात 11.45 से हर सप्ताह मंगलवार को रवाना होगी। जोगनी से यह 31 अक्टूबर से गुरुवार को सुबह 9 बजे से चलेगी।
    8. आनंद विहार-गोरखपुर स्पेशल (04043/04044) ट्रेन 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक रात 11.45 बजे से हर शनिवार को चलेगी।
    9. एलटीटी-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 01009: सोमवार और शनिवार (26.10.2024, 28.10.2024, 02.11.2024 और 04.11.2024) को एलटीटी मुंबई से 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम सात बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मंगलवार और रविवार (27.10.2024, 29.10.2024, 03.11.2024, और 05.11.2024) को दानापुर से 18:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23:55 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।
  • जानें देश मे किस जगह रोड पर हुआ बम धमाका?, लोगों में मची अफरातफरी

    जानें देश मे किस जगह रोड पर हुआ बम धमाका?, लोगों में मची अफरातफरी

     

    कोलकाता- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बम धमाके की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार ब्लोचमैन सेंट और एसएन बनर्जी रोड के क्रॉसिंग पर जोरधार धमाका हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार कोलकाता पुलिस ने बताया कि यह धमाका करीब दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुआ। पुलिस को इसकी सूचना 1.45 बजे दी गई। विस्फोट की घटना में एक शख्स घायल हो गया, जो कचरा बीनने का काम करता था। पुलिस ने बताया कि विस्फोट एक संदिग्ध बैग में हुआ। जब एक शख्स उस बैग को उठाने की कोशिश कर रहा था तभी उसमें धमाका हुआ। घायल शख्स को एनआरएस अस्पताल ले जाया गया है। उसकी दाहिनी कलाई पर चोट लगी है।

    पुलिस ने बताया कि इलाके को सुरक्षा टेप से घेर लिया गया और फिर बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड टीम को बुलाया गया। इसके बाद बीडीडीएस के कर्मचारी पहुंचे, बैग और आसपास की जांच की गई। उनके जाने के बाद यातायात की इजाजत दी गई। बताया जा रहा है कि धमाका होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, हालात अब सामान्य होते नजर आ रहे हैं। पुलिस टीम की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई है।

  • पड़ोसी ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुल्हाड़ी से काटा, जानें क्या बताई वजह…

    पड़ोसी ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुल्हाड़ी से काटा, जानें क्या बताई वजह…

     

    छत्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां जादू टोने के शक में पड़ोसी ने एक परिवार के चार लोगों पर कल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। मरने वालों में दो बहनें, एक भाई और एक बच्चा है।

    इस घटना पर कसडोल पुलिस ने तीन संदेहियों रामनाथ पाटले, उनके पुत्र दीपक व दिल कुमार को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 45 वर्षीय भाई चेतराम केवट, यशोदा बाई, जमुना व उसके 11 माह के बच्चे को कुल्हाड़ी से वार करके मौत के घाट उतार डाला। बताया गया कि रामनाथ पाटले की बेटी की एक माह से तबीयत खराब है। इस पर आरोप लगाया गया कि केवट परिवार ने कुछ जादू टोना कर रखा है। इसके बाद संदेहियों ने कुल्हाड़ी से जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे दिया। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्याकांड की घटना के बाद स्थिति को काबू में बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • हिमाचल : मंडी में लोगों ने किया जबरदस्त बवाल, ‘सील की जाएगी अवैध निर्माण वाली मस्जिद’

    हिमाचल : मंडी में लोगों ने किया जबरदस्त बवाल, ‘सील की जाएगी अवैध निर्माण वाली मस्जिद’

     

     

    मंडी- हिमाचल प्रदेश के मंडी में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर विभिन्न हिंदू संगठन शुक्रवार को रैली निकाल रहे हैं। इसी बीच इस मामले को लेकर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने का आदेश जारी कर दिया है।

    अ‌वैध दो मंजिलें 30 दिन में गिरानी होंगी। नगर निगम आयुक्त एचएस राणा की कोर्ट ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। आयुक्त एचएच राणा ने अपने फैसले में कहा कि मंडी में जेल रोड मस्जिद के अवैध ढांचे को गिराना होगा। वहां पर मस्जिद की पुरानी स्थिति बहाल करनी होगी। साथ ही कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम पक्ष इस मामले में 30 दिनों के अंदर अपील कर सकेगा। हालांकि, मुस्लिम पक्ष ने कहा कि वो खुद ही अवैध हिस्से को तोड़ रहे हैं, ताकि इलाके में आपसी भाईचारा बना रहे। उन पर किसी का कोई दबाव नहीं है।

    मंडी में मस्जिद मामले पर हिन्दू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को छोटी काशी से बाहर करने की भी मांग की। इन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार की जमीन पर मस्जिद का निर्माण हुआ है। इसे तोड़ना ही होगा। सेरी मंच से आक्रोश रैली शुरू हुई और पूरे बाजार से होते हुए सकोडी चौक की ओर बढ़ी। हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए प्रशासन की तरफ से पानी की बौछार भी की गई।

    वहीं, इस मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मंडी में अवैध निर्माण की बात सामने आई है। मस्जिद विवाद को लेकर कमेटी बनेगी। यह शांति प्रिय राज्य है, जहां सभी धर्मों का सम्मान होता है। किसी भी धर्म और जाति को ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। हमारी सरकार कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी। अवैध निर्माण स्वीकार्य नहीं है। लेकिन अवैध निर्माण को लेकर भी कानून के दायरे में कार्रवाई होगी।

  • देश मे सड़क हादसों में हुआ इजाफा; भारत की हालत की खराब क्यो ..

    देश मे सड़क हादसों में हुआ इजाफा; भारत की हालत की खराब क्यो …

     

    दिल्ली में आए दिन होने वाले सड़क हादसों को लेकर दिल्ली सरकार की विशेष रिपोर्ट सामने आई है. जिसके मुताबिक सबसे ज्यादा हादसे रात के नौ बजे से लेकर सुबह के दो बजे तक होते हैं. पूरे देश की बात करे तो हालात इससे भी बुरे हैं. टॉप 10 राज्यों में सबसे ज्यादा सड़क हादसे तमिलनाडु में होते हैं तो वहीं सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में.

     

    आपको क्या पता है हर साल देश में 1 लाख से भी ज्यादा लोग, अपनी जान किसी एक ही कारण से खो रहे हैं? आप अंदाज़ा लगाएंगे कि वो कोई बड़ी बीमारी होगी.. मगर नहीं.. इतने लोगों की जान सिर्फ अकले सड़क हादसों में जाती है.

    सड़कें लोगों को आपस में जोड़ने का काम करती हैं. एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का आसान रास्ता है. लेकिन सड़कों पर तेज रफ्तार से चलती गाड़िया और मंजिल तक पहुंचने की जल्दबाजी, अक्सर ये सफर एक ऐसे मोड़ पर खत्म होता है जहां जिंदगी और मौत का फासला बेहद कम होता है. पिछले एक दशक में 50 लाख से ज्यादा लोग सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल हुए या फिर अपंग हो गए. इसी दौरान 13 लाख 81 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई.

    हाल ही में दिल्ली सरकार की तरफ से रोड हादसों को लेकर एक रिपोर्ट आई. जिसके मुताबिक सबसे ज्यादा हादसे ऑफ ऑवर यानी रात के नौ बजे से लेकर सुबह के दो बजे तक होते हैं. ये तो दिल्ली की बात हुई लेकिन पूरी भारत की बात करें तो इंडिया स्टेटस रिपोर्ट ऑन रोड सेफ्टी 2024 की रिपोर्ट के इस आंकड़े से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसी स्थिति है. रिपोर्ट के मुताबिक 1990 में किसी भारतीय की सड़क दुर्घटना में मरने की संभावना 40% थी. पर 2021 तक, यह आंकड़ा 600% तक बढ़ गया था. जो दिखाता है कि सड़क पर होने वाली मौतों में तेजी से बढोतरी हो रही है.

    किस राज्य में होते हैं सबसे ज्यादा सड़क हादसे?

    मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज के मुताबिक 2022 में 4,61,312 रोड हादसे हुए जिसमें 4,43,366 लोग घायल हुए. 1,68, 491 लोगों की मौत हुई. यानी भारत में हर दिन 1263 रोड हादसे और 461 मौतें. और हर घंटे 19 मौतें और 53 रोड हादसे.

    जिन राज्यों में सबसे ज्यादा रोड हादसे होते हैं उसमें सबसे पहला नंबर आता है तमिलनाडु का. जहां 13.9 फीसदी हादसे दर्ज हुए. उसके बाद मध्य प्रदेश(11.8%), केरल(9.5), उत्तर प्रदेश(9%), कर्नाटक(8.6%), महाराष्ट्र(7.2%), राजस्थान(5.1), तेलंगाना(4.7), आंध्र प्रदेश(4.6), गुजरात(3.4) है.

    अब सवाल है कि भारत के किन राज्यों में रोड हादसे सबसे जानलेवा होते हैं. तो भारत सरकार के आंकड़ो की मानें तो, टॉप 10 देशों में सबसे पहला नंबर उत्तर प्रदेश का आता है. यहां 13.4 फीसदी मौते हुईं. उसके बाद तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, बिहार, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना है.

    तेज गाड़ी चलाना सबसे घातक

    तकरीबन हर दिन हमें टीवी अखबारों में देखने पढ़ने को जरूर मिलती है कि आज सड़क दुर्घटना में इतने लोगों की जान चली गई. इतने घायल हो गए. फिर वजह पता चलती है कि किसी की मौत का कारण तेज गति से वाहन चलाना बना तो मोबाइल पर बात करना, तो कभी किसी ने सीट बेल्ट, हेलमेट नहीं पहनने की वजह से अपनी जान गंवाईं.

    रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि पैदल चलने वाले, साइकिल चालक और दोपहिया गाड़ी सड़क दुर्घटनाओं के सबसे आम शिकार हैं. जबकि ट्रक इन वाहनों को सबसे ज्यादा प्रभावित करने के लिए जिम्मेदार है. जहां सबसे ज्यादा हादसे होते हैं उसमें सबसे पहला नंबर नेशनल हाइवेज का आता है. उसके बाद स्टेट हाइवेज. बाकी के एक्सिडेंट्स बाजारों, उबड़ खाबड़ वाली सड़कों पर होती हैं.

    किस उम्र के लोगों की सबसे ज्यादा मौतें हुईं?

    भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 2021 और 2022 में सबसे ज्याद सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की उम्र 25-35 साल को लोगों की रही. करीब 25 फीसदी लोगों इसी उम्र के सड़क हादसों में अपनी जान से हाथ धो बैठे. उसके बाद करीब 21 फीसदी 18-25 साल के उम्र के लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई. 5 फीसदी 18 साल से कम उम्र के बच्चों भी इसमें शामिल हैं.

    इंडिया स्टेटस रिपोर्ट ऑन रोड सेफ्टी 2024 के मुताबिक 2021 में रोड हादसे में लगी चोट भारत में मौत का 13वां प्रमुख कारण थी. स्वास्थ्य के नुकसान पहुंचने की 12वीं सबसे बड़ी वजह रोड हादसे ही थे. छह राज्यों में तो ये 10वां सबसे बड़ा कारण रहा. ये छह राज्य हैं- हरियाणा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश.