Category: NATIONAL

  • व्यवहार से तंग आकर 59 टुकड़ों में काटा; हत्यारे के सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

     व्यवहार से तंग आकर 59 टुकड़ों में काटा; हत्यारे के सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

    बेंगलुरु : बेंगलुरु शहर में एक दिल दहला देने वाला अपराध हुआ है। यहां एक 26 साल की महिला महालक्ष्मी की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने उसके शरीर को 59 टुकड़ों में काट दिया और उन टुकड़ों को एक फ्रिज में रख दिया। संदिग्ध हत्यारे ने अपनी मौत से पहले लिखे नोट में इसकी जानकारी दी है। उसने यह क्रूर अपराध इसलिए किया क्योंकि वह महालक्ष्मी के व्यवहार से तंग आ चुका था। पुलिस ने पीड़िता महालक्ष्मी के सहकर्मी मुक्ति रंजन रॉय का लिखा सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। इस नोट में उसने बेंगलुरु शहर को हिला देने वाले भयानक अपराध को कबूल किया है।

    सूत्रों ने बताया कि सुसाइड नोट उसकी डायरी में लिखा गया था। आरोपी ने अपनी डायरी में लिखा था, मैंने 3 सितंबर को अपनी प्रेमिका महालक्ष्मी की हत्या कर दी है। सूत्रों ने बताया कि उसने नोट में यह भी लिखा कि वह उसके घर गया था और उसकी 3 सितंबर को हत्या कर दी। उसने कहा था, मैं उसके व्यवहार से तंग आ चुका था। मैंने निजी मामलों को लेकर उससे झगड़ा किया और महालक्ष्मी ने मुझ पर हमला किया। उसके कृत्य से क्रोधित होकर मैंने उसे मार डाला।

    डायरी में उसने लिखा, उसकी हत्या करने के बाद मैंने उसके शरीर के 59 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। पुलिस, हत्यारे मुक्ति रंजन रॉय के बारे में जानकारी जुटा रही थी, तभी उसे यह नोट मिला। रॉय ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह ओडिशा के भद्रक जिले के एक गांव में पेड़ से लटका हुआ मिला था।

    पुलिस सूत्रों ने बताया, संदिग्ध हत्यारा बुधवार को पांडी गांव पहुंचा था और घर पर ही रुका था। वह दोपहिया वाहन पर घर से निकला था। स्थानीय लोगों को उसका शव मिला। मुक्ति रंजन हत्या की घटना के बाद से लापता था। कर्नाटक पुलिस ने उसकी तलाश के लिए चार टीमें ओडिशा भेजी थीं। संदिग्ध हत्यारे ने 1 सितंबर से काम पर आना बंद कर दिया था। महालक्ष्मी का काम का आखिरी दिन भी 1 सितंबर को ही था।

    पुलिस ने कहा कि संदिग्ध हत्यारा वहां टीम का हेड था जहां महालक्ष्मी काम करती थी। हत्या का मामला पिछले शनिवार को तब सामने आया जब पड़ोसियों ने दो दिनों से महालक्ष्मी के घर से दुर्गंध आती देखी और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। पुलिस ने बताया कि महालक्ष्मी की मां और बहन शनिवार को उसके घर पहुंची और उन्होंने यह खौफनाक मंजर देखा। महालक्ष्मी की हत्या कर दी गई थी, उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया गया था।

    हालांकि फ्रिज चालू था, लेकिन शव में कीड़े लग गए थे। फ्रिज के पास एक सूटकेस मिला। पुलिस को संदेह है कि महालक्ष्मी की हत्या महीने की शुरुआत में की गई और उसके शव को चाकू जैसे किसी धारदार हथियार से टुकड़ों में काटा गया था।

    त्रिपुरा की रहने वाली महालक्ष्मी बेंगलुरु के एक मशहूर मॉल में काम करती थी। जिस इलाके में महालक्ष्मी पिछले पांच महीने से रह रही थी, वहां के लोगों के मुताबिक, वह अकेली रहती थी और अपने पड़ोसियों से ज्यादा घुलती-मिलती नहीं थी। कुछ दिनों तक उसका भाई उसके साथ रहा। पुलिस को यह भी पता चला है कि वह शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा भी था, लेकिन वह अलग रहती थी।

  • कृषि कानूनों पर बयान देकर कंगना की मुश्किलें बढ़ीं, BJP ने किया किनारा; बोलीं- मैं अपने शब्द वापस लेती हूं

    कृषि कानूनों पर बयान देकर कंगना की मुश्किलें बढ़ीं, BJP ने किया किनारा; बोलीं- मैं अपने शब्द वापस लेती हूं

     

    नई दिल्ली : मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कृषि कानूनों को लेकर दिए बयान से देश की सियासत में हलचल मचा दी है। कंगना ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सुझाव दिया कि किसानों को प्रधानमंत्री से कानून वापस लाने की मांग करनी चाहिए। उनके इस बयान पर विरोध और विवाद शुरू होने के बाद बीजेपी ने कंगना के शब्दों से किनारा कर लिया।

    कंगना ने कहा, पिछले कुछ दिनों में मीडिया ने कृषि कानूनों पर सवाल उठाए और मैंने सुझाव दिया कि किसानों को प्रधानमंत्री जी से निवेदन करना चाहिए। मेरी इस बात से कई लोग निराश हैं। जब ये कानून आए थे, तब बहुत से लोगों ने समर्थन किया था, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने संवेदनशीलता से इन्हें वापस लिया। अगर मेरे विचार से कोई निराश किया है, तो मुझे खेद है। मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।

    बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इस मामले में स्पष्ट किया कि कंगना का बयान पार्टी के दृष्टिकोण को नहीं दर्शाता। वहीं, विपक्षी दलों ने इसे बीजेपी का छिपा एजेंडा करार दिया है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कंगना के बयान ने बीजेपी की असल मंशा को उजागर कर दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से जवाब मांगते हुए कहा कि इस मुद्दे पर स्पष्टता जरूरी है।

    कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “कंगना का कहना है कि तीन कृषि कानूनों को लागू करने का समय आ गया है। लेकिन मैं चुनौती देता हूं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कोई ताकत इन कानूनों को फिर से लागू नहीं कर सकेगी।”

    यह ध्यान देने योग्य है कि मोदी सरकार ने 2021 में किसानों के भारी विरोध के बाद तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि वह किसानों को समझा नहीं पाए और कहीं न कहीं चूक हुई है।

  • पोस्टमार्टम के लिए पड़ी लाश उठ खड़ी हुई …अस्पताल में लोग लगे चिल्लाने

    पोस्टमार्टम के लिए पड़ी लाश उठ खड़ी हुई …अस्पताल में लोग लगे चिल्लाने

     

     

    पटना : यहां सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में एक मुर्दा युवक (dead youth) के जिंदा होने से हडक़ंप मच गया। थोड़ी ही देर में लाश का पोस्टमार्टम होना था लेकिन उससे पहले ही लाश उठ खड़ी हुई। सदर अस्पताल में जिराइन गांव का राकेश कुमार नशे की हालत में दवाई लेने आया था। वह अस्पताल के शौचालय में गया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

    सफाईकर्मी ने अस्पताल प्रबंधन की मदद से दरवाजा खुलवाया तो राकेश जमीन पर लेटा था। अस्पताल स्टाफ और पुलिस को लगा कि राकेश मर गया है। सभी लोग लाश को पोस्टमार्टम (post mortem) रूम में ले जाने की व्यवस्था करने लगे। कुछ लोगों ने कहा कि बॉडी का पोस्टमार्टम करवाते हैं ताकि पता चल सके कि मौत कैसे हुई है। इतने में राकेश उठ खड़ा हुआ और सब भौंचक्के रह गए।

    जांच में पता चला कि युवक नशे की हालत में था। इस कारण वह शौचालय में बेहोश होकर गिर गया था। हालांकि, जब वह देखने गए तो युवक उठकर खड़ा हो गया और खुद चलकर नीचे उतरा। हालांकि जब राकेश उठा तो कुछ लोग डर भी गए थे और चिल्लाने लगे। बाद में मामला शांत हो गया।

  • खानें पीनें वाली चीजों में गंदी चीजों की मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं, सरकार ने जारी किए ये निर्देश

    खानें पीनें वाली चीजों में गंदी चीजों की मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं, सरकार ने जारी किए ये निर्देश

     

    लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने खानपान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट या गंदी चीजों की मिलावट करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई (Action) के निर्देश दिए हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों में घटी ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में सीएम योगी ने प्रदेश के सभी होटल (Hotel), ढाबा (Dhaba), रेस्टोरेंट (Restaurant) आदि संबंधित प्रतिष्ठानों की गहन जांच, सत्यापन के साथ ही आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा (Health Protection) सुनिश्चित करते हुए नियमों में आवश्यकतानुसार संशोधन के भी निर्देश दिए।

    सीएम योगी (CM Yogi) ने बैठक में निर्देश दिए कि हाल के दिनों में देश के विभिन्न क्षेत्रों में जूस, दाल और रोटी जैसी खानपान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट, गंदी चीजों की मिलावट की घटनाएं देखने को मिली हैं। ऐसी घटनाएं वीभत्स हैं और आम आदमी के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली हैं। ऐसे कुत्सित प्रयास कतई स्वीकार नहीं किए जा सकते। उत्तर प्रदेश में ऐसी घटनाएं नहीं हों, इसके लिए ठोस प्रबंध किए जाने आवश्यक हैं। ऐसे ढाबा, रेस्टोरेंट आदि खानपान के प्रतिष्ठानों की जांच की जानी आवश्यक है। प्रदेशव्यापी सघन अभियान चलाकर इन प्रतिष्ठानों के संचालक सहित वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का सत्यापन किया जाए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पुलिस व स्थानीय प्रशासन संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई शीघ्रता से संपन्न कराई जाए।

    उन्होंने कहा कि खानपान के प्रतिष्ठानों पर संचालक, प्रोपराइटर, मैनेजर आदि के नाम और पता प्रमुखता से डिस्प्ले किए जाने चाहिए। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में आवश्यकतानुसार संशोधन भी किया जाए। सभी ढाबा, होटल, रेस्टोरेंट आदि खानपान के प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी की व्यवस्था हो। ना केवल ग्राहकों के बैठने के स्थान पर बल्कि प्रतिष्ठान के अन्य हिस्सों को भी सीसीटीवी से कवर होना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि हर प्रतिष्ठान संचालक सीसीटीवी की फीड को सुरक्षित रखेगा और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस या स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराएगा।

    सीएम योगी ने कहा कि खानपान के केंद्रों पर साफ-सफाई होनी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि खाद्य पदार्थों को तैयार करने तथा सर्विस के समय संबंधित व्यक्ति मास्क, ग्लव्स का उपयोग जरूर करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आमजन के स्वास्थ्य हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। ऐसा प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। खाद्य पदार्थों को बनाने, बेचने अथवा अन्य संबंधित गतिविधियों से जुड़े नियमों को व्यवहारिकता का ध्यान रखते हुए और सख्त किया जाए। नियमों की अवहेलना पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

  • बड़ा हादसा; ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत; ऑटो में से शवों को निकालने के लिए मंगवानी पड़ी JCB

    बड़ा हादसा; ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत; ऑटो में से शवों को निकालने के लिए मंगवानी पड़ी JCB
     

    दमोह : दमोह जिले में एक दिल दहलाने वाली सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के आगे बांदकपुर रोड पर हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ऑटो में सवार 10 लोगों में से 7 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

    ट्रक के नीचे से ऑटो को निकालने के लिए जेसीबी बुलवाई गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो में कुल 10 लोग सवार थे। तभी पीछे से आ रहा एक ट्रक तेज रफ्तार में आया और ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे ऑटो से शव और घायलों को बाहर निकाला गया।

    ऑटो ट्रक के नीचे घुस गया, जिसमें कुछ लोग फंस गए थे। उन्हें निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।

    हादसे में मरने वालों में ऑटो चालक आलोक गुप्ता भी शामिल हैं। घायलों में गायत्री पति सिद्धू, रीता बाई पति राजेश और एक बच्चा शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि ड्राइवर छतरपुर के बक्सवाहा का रहने वाला नीरज सिंह लोधी (22) है और वह शराब के नशे में था। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

    दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

  • PM मोदी ने America से दी खुशखबरी; नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा दुनिया का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट

     

    नोएडा : जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के पास जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का एक बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। इसके साथ ही, भारत (India) और अमेरिका (America) के बीच हुए एक महत्वपूर्ण समझौते के तहत, नोएडा में दुनिया का पहला सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट (Semiconductor Fabrication Plant) स्थापित किया जाएगा।

    अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान, भारत और अमेरिका ने मिलकर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, दोनों देश मिलकर भारत में एक सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट स्थापित करेंगे। यह प्लांट अमेरिकी सैन्य बलों और भारतीय रक्षा बलों को चिप्स की आपूर्ति करेगा।

    क्या है सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट?
    सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट वह जगह होती है जहां सेमीकंडक्टर चिप्स का निर्माण किया जाता है। सेमीकंडक्टर चिप्स इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का आधार होते हैं। इनका उपयोग कंप्यूटर, मोबाइल फोन, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है।

    क्यों है यह डील महत्वपूर्ण?
    सैन्य सुरक्षा: यह डील भारत की सैन्य सुरक्षा को मजबूत करेगी।
    टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता: भारत को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।
    रोजगार सृजन: इस प्लांट के स्थापित होने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
    आर्थिक विकास: यह भारत के आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक्स हब: जेवर एयरपोर्ट के पास बनने वाला इलेक्ट्रॉनिक्स हब, भारत को एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादक देश बनाने में मदद करेगा। इस हब में कई बड़ी कंपनियां निवेश करेंगी।

    पीएम मोदी का विजन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को सेमीकंडक्टर चिप्स का एक बड़ा उत्पादक देश बनाने का लक्ष्य रखा है। इस डील के साथ, भारत इस दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ गया है।

  • Arvind kejriwal की कुर्सी पर नहीं बैठीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी, CM का पदभार संभाला..

    Arvind kejriwal की कुर्सी पर नहीं बैठीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी, CM का पदभार संभाला..

     

    नई दिल्ली : दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री आतिशी ने आज सीएम पद की कमान संभाल ली। सीएम आतिशी आज पहली बार दिल्ली सचिवालय पहुंची, लेकिन सीएम आतिशी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं। सीएम आतिशी सचिवालय अपनी एक कुर्सी लेकर पहुंची और वो उसी कुर्सी पर बैठीं जोकि सफेद रंग की है, उनकी कुर्सी के साथ ही दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की लाल रंग की कुर्सी रखी हुई है।

  • किसानों ने महापंचायत में किया बड़ा ऐलान,जानिए  अक्टूबर की कौन की तारीख को देशभर में रेलवे ट्रैक किए जाएगे जाम, पुलिस अलर्ट

     किसानों ने महापंचायत में किया बड़ा ऐलान,जानिए  अक्टूबर की कौन की तारीख को देशभर में रेलवे ट्रैक किए जाएगे जाम, पुलिस अलर्ट

     

     

    कुरूक्षेत्र – हरियाणा के कुरूक्षेत्र में किसानों की महापंचायत (Mahapanchayat of farmers) में बड़ा फैसला लिया गया है। किसानों ने 3 अक्टूबर को देशभर में रेल ट्रैक (Rail track) जाम करने का ऐलान किया है। किसान महापंचायत में सरवन सिंह पंधेर (Sarwan Singh Pandher) के साथ जगजीत सिंह डल्लेवाल, अमरजीत सिंह मोहड़ी सहित कई किसान नेता शामिल हुए।

    इस मौके किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हरियाणा में पंचायतें कर भाजपा (BJP) की ओर से किसानों पर किए अत्याचार को याद कराया जाएगा। किसान हरियाणा में भाजपा की हार में हिस्सेदार बनेगा। सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस प्रकार के अत्याचार किसानों पर किए हैं, अब हरियाणा में इसका बदला लेने का समय आ गया है। हम पंचायत कर हरियाणा के किसानों को याद दिला रहे हैं कि किस प्रकार से किसानों पर बल का प्रयोग किया गया और किस प्रकार से किसान शुभकरण को शहीद किया गया। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को भारत भर में 2 घंटे के लिए रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे। आने वाले समय में किसान आंदोलन को और भी गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं और आने वाले समय में इस आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।

  • जानें देश में किस जगह पर ट्रेन को पलटाने की हुई साजिश? रेलवे ट्रैक पर मिला छोटा गैस सिलेंडर

    जानें देश में किस जगह पर ट्रेन को पलटाने की हुई साजिश? रेलवे ट्रैक पर मिला छोटा गैस सिलेंडर

     

     

    कानपुर  : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बार फिर ट्रेन (Train) को उड़ाने की साजिश सामने आई है। कानपुर देहात जिले में रेलवे ट्रैक (Railway track) पर गैस सिलेंडर (Gas cylinder) मिला है, जिससे टकराने के बाद कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें हाल में ही कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश रची गई थी। इसके लिए रेलवे ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर रखा गया था। इसके अलावा रेलवे लाइन के पास पेट्रोल और बारूद भी बरामद किया गया था।

    जानकारी के मुताबिक, नॉर्थर्न सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज डिवीजन के पेरम्बूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एलपीजी का छोटा सिलेंडर मिला था। यहां से मालगाड़ी गुजरने वाली ही थी कि लोको पायलट ने उससे पहले ही मालगाड़ी को रोक दिया, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। जिस जगह रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिला है, वो कानपुर देहात जिले में पड़ता है।

    रेलवे सुरक्षा बल के एसपी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पांच किलो की क्षमता वाला एलजीपी का खाली सिलेंडर रखा हुआ पाया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन की स्पीड काफी धीमी थी। लोको पायलट ने जब सिलेंडर को देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाई और उसके बाद अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस मामले में आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है।

    बता दें 8 सितंबर की रात करीब 8.30 बजे कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को ब्लास्ट कर उड़ाने की साजिश सामने आई थी। कालिंदी एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर रखे एलपीजी गैस से भरे सिलेंडर टकराई थी। उसके बाद तेज आवाज भी हुई थी। इतना ही नहीं घटनास्थल पर पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस के साथ बारूद भी मिला था। जिसके बाद इस घटना की आतंकी साजिश के एंगल से जांच की जा रही है।

  • तिरुपति बाला जी मंदिर लड्डू विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा , याचिका दायर कर की गई SIT जांच की मांग

    तिरुपति बाला जी मंदिर लड्डू विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा , याचिका दायर कर की गई SIT जांच की मांग

     

     

    नई दिल्ली : तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू प्रसादम (Laddu prasadam) में पशु की चर्बी के इस्तेमाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) में एक जनहित याचिका दायर की गई। याचिका में इस पूरे मामले की जांच के लिए SIT गठित किए जाने की मांग की गई है।

     बता दें हिन्दू सेना के अध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इससे पहले इसी मसले पर वकील सत्यम सिंह राजपूत ने एक पत्र याचिका भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को प्रेषित की थी। सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि गुजरात स्थित पशुधन प्रयोगशाला द्वारा मिलावट की पुष्टि की गई है।

    यह पूरा विवाद 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू के आरोप और एक रिपोर्ट के खुलासे से शुरू हुआ। चंद्रबाबू नायडू ने रिपोर्ट के हवाले से आरोप लगाया कि तिरुपति के प्रसाद में प्रयुक्त कथित देसी घी जानवरों की चर्बी वाली वसा से युक्त है। उनके इस दावे के बाद बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। इसके अलावा, तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद पर उठा विवाद आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट तक भी पहुंचा है। यह याचिका पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी ने दायर की है।