जानें देश मे किस जगह रोड पर हुआ बम धमाका?, लोगों में मची अफरातफरी

जानें देश मे किस जगह रोड पर हुआ बम धमाका?, लोगों में मची अफरातफरी

 

कोलकाता- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बम धमाके की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार ब्लोचमैन सेंट और एसएन बनर्जी रोड के क्रॉसिंग पर जोरधार धमाका हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कोलकाता पुलिस ने बताया कि यह धमाका करीब दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुआ। पुलिस को इसकी सूचना 1.45 बजे दी गई। विस्फोट की घटना में एक शख्स घायल हो गया, जो कचरा बीनने का काम करता था। पुलिस ने बताया कि विस्फोट एक संदिग्ध बैग में हुआ। जब एक शख्स उस बैग को उठाने की कोशिश कर रहा था तभी उसमें धमाका हुआ। घायल शख्स को एनआरएस अस्पताल ले जाया गया है। उसकी दाहिनी कलाई पर चोट लगी है।

पुलिस ने बताया कि इलाके को सुरक्षा टेप से घेर लिया गया और फिर बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड टीम को बुलाया गया। इसके बाद बीडीडीएस के कर्मचारी पहुंचे, बैग और आसपास की जांच की गई। उनके जाने के बाद यातायात की इजाजत दी गई। बताया जा रहा है कि धमाका होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, हालात अब सामान्य होते नजर आ रहे हैं। पुलिस टीम की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *