पड़ोसी ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुल्हाड़ी से काटा, जानें क्या बताई वजह…

पड़ोसी ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुल्हाड़ी से काटा, जानें क्या बताई वजह…

 

छत्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां जादू टोने के शक में पड़ोसी ने एक परिवार के चार लोगों पर कल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। मरने वालों में दो बहनें, एक भाई और एक बच्चा है।

इस घटना पर कसडोल पुलिस ने तीन संदेहियों रामनाथ पाटले, उनके पुत्र दीपक व दिल कुमार को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 45 वर्षीय भाई चेतराम केवट, यशोदा बाई, जमुना व उसके 11 माह के बच्चे को कुल्हाड़ी से वार करके मौत के घाट उतार डाला। बताया गया कि रामनाथ पाटले की बेटी की एक माह से तबीयत खराब है। इस पर आरोप लगाया गया कि केवट परिवार ने कुछ जादू टोना कर रखा है। इसके बाद संदेहियों ने कुल्हाड़ी से जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे दिया। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्याकांड की घटना के बाद स्थिति को काबू में बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *