ट्रेन को पलटाने की साजिश के पीछे कौन, ट्रैक पर रख दिए 70 किलो के 2 सीमेंट ब्लॉक, SIT करेगी जांच..

 ट्रेन को पलटाने की साजिश के पीछे कौन, ट्रैक पर रख दिए 70 किलो के 2 सीमेंट ब्लॉक, SIT करेगी जांच..

 

सरधना बांगड़ ग्राम स्टेशन के बीच अज्ञात लोगों ने सीमेंट के 70 किलो वजनी ब्लॉक ट्रेक पर रखकर ट्रेन को डीरेल करने का प्रयास किया ।

 

ट्रैक पर रख दिए सीमेंट के ब्लॉक।  - India TV Hindi

ट्रैक पर रख दिए सीमेंट के ब्लॉक।

अजमेर में सराधना और बांगड़ ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच 2 स्थानों पर बदमाशों ने सीमेंट के 70 किलो वजनी ब्लॉक रख दिए। गनीमत रही कि ट्रेन इन्हें तोड़ते हुए आगे निकल गई और कोई हादसा नहीं हुआ। मामला फुलेरा से अहमदाबाद मार्ग पर रविवार रात का है। यह मालगाड़ी फुलेरा से अहमदाबाद जा रही थी। इस मामले में मांगलियावास थाना पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले की जांच SIT करेगी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सरधना बांगड़ ग्राम स्टेशन के  बीच अज्ञात लोगों ने सीमेंट के 70 किलो वजनी  ब्लॉक ट्रेक पर रखकर ट्रेन को डीरेल करने का प्रयास किया। हालांकि, ट्रेन का इंजन इस ब्लॉक को तोड़कर आगे निकल गया जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। घटना की रिपोर्ट पास ही के मांगलियावास थाना पुलिस में (डी.एफ.सी.सी) डेडिकेटेड फ़्राईट कॉरिडोर कार्पोरेशन के रवि बुंदेला और विश्वजीत दास ने दर्ज करवाई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *