पुलिस के सामने ही मची लूट, शराब की बोतल उठाकर भागे लोग..

 पुलिस के सामने ही मची लूट, शराब की बोतल उठाकर भागे लोग..

 

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक अनोखा मामला देखने को मिला है जहां पुलिस के सामने ही लोगों ने लूट मचा दी. लोगों ने डंपिंग यार्ड में नष्ट करने के लिए आईं शराब की बोतलों पर हाथ साफ किया. पुलिस उन्हें रोकती रही लेकिन लोग नहीं माने.

 

आंध्र प्रदेश: पुलिस के सामने ही मची लूट, शराब की बोतल उठाकर भागे लोग-Video

आंध्र प्रदेश में शराब लूटते लोग

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक इंट्रेस्टिंग घटना सामने आई है जिसमें लोगों ने पुलिस के सामने ही शराब की बोतलों की लूट मचा दी. पुलिसकर्मी उन्होंने रोकते रहे लेकिन लोग नहीं माने और पुलिसकर्मियों के सामने ही अपनी पसंद की शराब की बोतल उठाकर मौके से जाने लगे. मामला कुछ ऐसा है कि गुंटूर में आम चुनाव के दौरान पुलिस ने लाखों की शराब जब्त की थी. एसपी के आदेश के बाद सोमवार को शराब की बोतलों को नष्ट किया जा रहा था. इसी बीच यह पूरा मामला सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की शराब जब्त की थी. पुलिस ने शराब को बोतलों को मालखाने में रखवा दिया था. तब से शराब की बोतलों को नष्ट करने की कार्रवाई की जानी थी जो कि सोमवार को किया जाना तय हुआ. एसपी सतीश कुमार ने आदेश जारी करके शराब की बोतलों को नष्ट करने के इंतजाम करने को कहा.

सोमवार को पुलिसकर्मियों ने जब्त की हउी 24,031 शराब की बोतलों को जमाकर रख दिया. शराब की बोतलों को नष्ट करने की व्यवस्था एटुकुरु रोड पर नल्लाचेरुवु में डंपिंग यार्ड में की गई. शराब की बोतलों को नष्ट करने के लिए मौके पर प्रोक्लोइन मंगवाया गया. प्रोक्लोइन से रौंदकर ही शराब की बोतलों को रौंदने का काम शुरू किया. मौके पर बड़े पुलिस अफसर भी मौजूद थे. कार्रवाई शुरू होने के थोड़ी देर बाद बड़े पुलिस अपसर मौके से वापस चले गए.

सौजन्य:TV 9 भारतवर्ष

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *