Category: NATIONAL

  • गुजरात में हुए झूला पुल हादसे में मैनेजमेंट कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, मृतकों की संख्या बढ़कर  141 तक पहुंची

    गुजरात में हुए झूला पुल हादसे में मैनेजमेंट कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, मृतकों की संख्या बढ़कर  141 तक पहुंची

    मोरबी: गुजरात में मोरबी शहर के बी डिवीजन क्षेत्र में रविवार को झूला पुल टूटने से मच्छू नदी में गिरने से अब तक 141 लोगों की मौत हो गई है तथा सात अन्य घायल हुए हैं। जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक 141 हो गई है, जबकि सात अन्य घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अभी भी नदी में लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मच्छू नदी पर बना झूलता पुल कल शाम अचानक टूट गया, जिसके कारण कई लोग नदी में गिर गए। पुल पर आए अधिकतर लोग छठ पूजा के लिए आए थे। मोरबी हादसे को लेकर रखरखाव करने वाली एजेंसी के खिलाफ 304, 308 और 114 के तहत क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है, आज से ही जांच शुरू की गई है।

    हादसे को लेकर सरकार एक्शन में है, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को एक आईएएस अधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी का नेतृत्व नगर पालिकाओं के आयुक्त राजकुमार बेनीवाल करेंगे, और अन्य सदस्य सचिव, सड़क और भवन विभाग, संदीप वसावा, पुलिस महानिरीक्षक सुभाष त्रिवेदी और संरचनात्मक और गुणवत्ता नियंत्रण में विशेषज्ञता वाले दो इंजीनियर होंगे।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोरबी जा सकते हैं। इस दौरान उनके घायलों और मृतकों के परिवार वालों से मिलने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, पीएम मोदी गुजरात और राजस्थान के तीन दिन के दौरे पर हैं। हादसे के चलते उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। सोमवार को अहमदाबाद में मोदी की ओर से होने वाला रोड शो रद्द कर दिया गया है।

    बीजेपी गुजरात मीडिया सेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में होने वाला पेज कमेटी स्नेह मिलन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मीडिया संयोजक डॉ याग्नेश दवे ने कहा कि मोरबी त्रासदी के मद्देनजर सोमवार को कोई कार्यक्रम नहीं होगा। हालांकि, 2,900 करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट को समर्पित करने का कार्यक्रम कैंसिल नहीं किया गया है।

  • सरदार पटेल जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पहुंच PM मोदी ने लौहपुरुष को किया नमन, परेड की ली सलामी, पुलिस फोर्स के जवानों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर परेड निकाला

    सरदार पटेल जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पहुंच PM मोदी ने लौहपुरुष को किया नमन, परेड की ली सलामी, पुलिस फोर्स के जवानों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर परेड निकाला

    अहमदाबाद  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री इसके बाद केवड़िया परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड कार्यक्रम में शामिल हुए। विभिन्न राज्यों की पुलिस फोर्स के जवानों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर परेड निकाला, जिसका पीएम मोदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने ‘आरंभ 2022’ में प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

    इस मौके पर भारतीय वायुसेना के विमानों ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के ऊपर से उड़ान भरी। यह ‘आरंभ’ कार्यक्रम का चौथा संस्करण था और इस वर्ष की थीम थी- ‘अमृत काल में सुशासनः डिजिटल टेक्नोलॉजीज, फाउंडेशन टू फ्रंटियर्स’। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर बीएसएफ और 5 राज्यों के पुलिस बलों ने पीएम मोदी की उपस्थिति में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने परेड में भाग लिया। अंबाजी का आदिवासी बच्चों का संगीत बैंड कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इस बैंड के सदस्य कभी अंबाजी मंदिर में भीख मांगते थे। इसके अलावा, पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 2 पर्यटन स्थलों- भूलभुलैया (मेज गार्डन) और मियावाकी वन का भी उद्घाटन किया।

    गौरतलब है कि 2018 में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के निर्माण के बाद से, पीएम मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उत्सव को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे आयोजनों के समान ही लाकर खड़ा कर दिया है। राष्ट्रीय एकता दिवस, हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाया जाता है। इस दिन ‘रन फॉर यूनिटी’ (एक मैराथन कार्यक्रम) आयोजित करने की भी प्रथा रही है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे तक बनासकांठा के थारेड में रहेंगे। यहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। उनका राजस्थान जानें का कार्यक्रम भी है।

  • ट्रैफिक पुलिस के ASI को SUV से 50 मीटर तक घसीटा, बाद में कुचल भी दिया; हालत गंभीर

    ट्रैफिक पुलिस के ASI को SUV से 50 मीटर तक घसीटा, बाद में कुचल भी दिया; हालत गंभीर

    ट्रैफिक पुलिस के ASI को SUV से 50 मीटर तक घसीटा, बाद में कुचल भी दिया; हालत गंभीर

    गुरुग्राम में सामान्य वाहन जांच के दौरान यातायात पुलिस के एक उपनिरीक्षक ने एसयूवी को रूकने को कहा लेकिन कार चालक ने ना सिर्फ उन्हें 50 मीटर तक घसीटा बल्कि उन्हें कुचल भी दिया।

    गुरुग्राम में सामान्य वाहन जांच के दौरान यातायात पुलिस के एक उपनिरीक्षक ने एसयूवी को रूकने को कहा लेकिन कार चालक ने ना सिर्फ उन्हें 50 मीटर तक घसीटा बल्कि उन्हें कुचल भी दिया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि घटना में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर सेक्टर-52, आंबेडकर चौक पर हुई इस घटना में एएसआई हरप्रीत (35) का पैर टूट गया और अन्य कई गंभीर चोटें आयी हैं, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद कांस्टेबल सोमबीर की शिकायत पर सेक्टर 53 थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • टूटी पटरी पर से तेज गति से दनदनाती हुई निकल गई पंजाब मेल, बड़ा हादसा टला

    टूटी पटरी पर से तेज गति से दनदनाती हुई निकल गई पंजाब मेल, बड़ा हादसा टला

     

    दानापुर रेल मंडल के जमानिया रेलवे स्टेशन और दरौली रेलवे स्टेशन के बीच बड़ा रेल हादसा टल गया। रविवार सुबह 6:35 बजे टूटे रेलवे ट्रैक से पंजाब मेल तेजी से गुजर गई। गनीमत ये रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

    टूटी पटरी पर दनदनाती हुई निकल गई पंजाब मेल, बड़ा हादसा टला

    दानापुर रेल मंडल के जमानिया रेलवे स्टेशन व दरौली रेलवे स्टेशन के बीच बड़ा हादसा होने से बच गया। रविवार सुबह 6:35 बजे टूटे रेलवे ट्रैक से पंजाब मेल तेज गति से गुजर गई। संयोग अच्छा रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। सूचान मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने ट्रैक की मरम्मत की। करीब एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।  जमानिया से मुगलसराय की ओर से जा रही अप रेलवे लाइन का ट्रैक हरबल्लमपुर गांव व गड़ही गांव के बीच रविवार को टूट गया था। उसी दौरान टूटे ट्रैक से अप पंजाब मेल गुजर गई। हरबल्लम गांव निवासी विजय यादव की नजर पड़ी तो उन्होंने 112 पर फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर आ रही हावडा- बीकानेर एक्सप्रेस को लाल रंग दिखाकर रेलवे कर्मियों ने रुकवाया। साथ ही ट्रैक टूटने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।

  • मोरबी में पुल पर हुए हादसे से पहले का वीडियो वायरल, ब्रिज पर ये करते दिखे लोग

    मोरबी में पुल पर हुए हादसे से पहले का वीडियो वायरल, ब्रिज पर ये करते दिखे लोग

    Gujarat bridge collapse: गुजरात के मोरबी जिले में मच्छू नदी पर बना ब्रिज अचानक से टूट गया. इस दुखद हादसे में 91 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सोशल मीडिया पर पुल के हादसे से करीब 24 घंटे पहले का एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है.

    Gujarat के मोरबी में पुल पर हुए हादसे से पहले का वीडियो वायरल, ब्रिज पर ये करते दिखे लोग
  • मोरबी में दर्दनाक हादसा, अचानक नदी में गिरा हैंगिंग ब्रिज, 90 से ज्यादा लोगों की मौत

    गुजरात में बड़ा हादसा, केबल पुल टूटने से 400 लोग नदी में गिरे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    मोरबी में दर्दनाक हादसा, अचानक नदी में गिरा हैंगिंग ब्रिज, 90 से ज्यादा लोगों की मौत

    Gujarat s Morbi Cable bridge collapse: गुजरात के मोरबी में रविवार शाम दर्दनाक हादसा सामने आया है. मच्छु नदी में पुल टूटने से नदी में गिरकर 90 से ज्यादा लोगों के मौत हो गई है.

     

    मोरबी : गुजरात के मोरबी में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से करीब 400 लोग नदी में गिर गए। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग छट पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं।

    मोरबी में केबल पुल टूटा, करीब 400 लोग नदी में गिरे | Cable bridge broken in  Morbi, about 400 people fell in the river | मोरबी में केबल पुल टूटा, करीब 400  लोग नदी में गिरे

    रेस्क्यू टीमों ने कई लोगों को नदी से निकालकर अस्पताल भेज दिया है। वहीं अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। सभी लोगों को जल्द से जल्द नदी से बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते आज यहां काफी भीड़भाड़ थी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सैकड़ों की तादाद में लोग पुल पर मौजूद थे। यह पुल काफी पुराना बताया जा रहा है और कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत कराई गई थी। मरम्मद के बाद 5 दिन पहले ही इसे आम जनता के लिए फिर से खोला गया था।

    मोरबी में केबल पुल टूटा, करीब 400 लोग नदी में गिरे | Cable bridge broken in  Morbi, about 400 people fell in the river | मोरबी में केबल पुल टूटा, करीब 400  लोग नदी में गिरे

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट कर कहा, मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज गिरने की त्रासदी से मुझे गहरा दुख हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मैं इस संबंध में जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की है। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है।

    मोरबी में रविवार शाम दर्दनाक हादसा सामने आया है. मच्छु नदी में पुल टूटने से नदी में गिरकर 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार केबल ब्रिज को पांच दिन पहले नवीनीकरण के बाद फिर से शुरू किया गया था. पुल गिरने से कई लोग नदी में गिर गए. हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य जारी किया गया. प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से पुल गिरने के बाद नदी में गिरे लोगों को बचाने की कोशिश में जुटा रहा. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे की भी घोषणा की.

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट कर कहा कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं.

  • पाक की नापाक साजिश का हुआ खुलासा, लश्कर और जैश के ट्रेनिंग कैंपों से आई ये बड़ी खबर

    पाक की नापाक साजिश का हुआ खुलासा, लश्कर और जैश के ट्रेनिंग कैंपों से आई ये बड़ी खबर

     

    Pakistan News: सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार बॉर्डर पार आतंकी संगठनों के ट्रेनिंग कैंप 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं. इनमें आतंकियों की संख्या में भी बड़े पैमाने पर बढ़ोत्तरी देखी गयी है. यही नहीं भारी बर्फबारी से पहले ये खुलासा हुआ है कि इस बार 200 से ज्यादा आतंकी भारत में घुसपैठ की फिराक में है.

    पाकिस्तान (Pakistan) हाल ही में एफएटीएफ (FATF) की ग्रे लिस्ट से बाहर आ गया है. इसके बाद एक बार फिर सीमा पार से आतंकी गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई जा रही हैं. खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बीते कुछ दिनों में पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ट्रेनिंग कैंपों (Terror Camp) और लांच पैड में फिर से हलचल बढ़ गई है. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकी भारत में बड़ी घुसपैठ की फिराक में लगे हैं.

    जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर हलचल

    सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार बॉर्डर पार आतंकी संगठनों के ट्रेनिंग कैंप 50 प्रतिशत ज्यादा बढ़ गए हैं. इनमें आतंकियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी देखी गयी है. यही नहीं भारी बर्फबारी से पहले 200 से ज्यादा आतंकी भारत में घुसपैठ की फिराक में है. जानकारी के मुताबिक घुसपैठ के लिए आतंकी कैंप और लांच पैड को बॉर्डर के एकदम नजदीक की कई जगहों पर शिफ्ट किया गया है. इसमें सीमा के उस पार सटे कुछ घरों को भी आतंकियों ने अपना अड्डा बनाया है. इसके अलावा घुसपैठ के इरादे से कई नए रुट भी आतंकियों की तरफ से खोजे जा रहे हैं.

    पूरी क्षमता से काम कर रहे कैंप

    सूत्रों ने ये भी बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुजफ्फराबाद, कोटली, मनशेरा, बिंबर आदि जगहों पर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हरकत-उल-मुजाहिदीन के ट्रेनिंग कैंप फिर से पूरी क्षमता के साथ काम करने लगे हैं. पीओके में 20 से ज्यादा लांच पैड ऐसे हैं, जहां आतंकियों की संख्या में अचानक बढ़ोत्तरी हुई है. पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई दोनों आतंकियों को मदद मुहैया करवा रहे हैं.

    आईएसआई की साजिश

    खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने ये भी बताया कि पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई पीओके के जरिए भारत में आतंकियों की घुसपैठ करने के साजिश रच रही है. लांच पैड पर आईएसआई और पाक सेना की मदद से बड़ी संख्या में आतंकी लाए जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों के अंदर जम्मू-कश्मीर के माछिल, केरन और गुरेज सेक्टर में सीमा पार मौजूद लांच पैड में 100 से ज्यादा की संख्या में आतंकी पहुंचे हैं. इन्हें पाकिस्तान अलग अलग रास्तों से भारत में दाखिल कराना चाहता है.

    पाकिस्तान ने बदला पैंतरा

    वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के ग्रे लिस्ट से बाहर आने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) तथा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने सतर्कता और अधिक बढ़ा दी है. सीमा पर घने कोहरे और बर्फबारी की आड़ में घुसपैठ की कोशिशें तेज होने की आशंका में सुरक्षा बलों को पूरी मुस्तैदी के साथ गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं. सूत्रों ने बताया कि भारी बर्फबारी के बाद घुसपैठ के रास्ते बंद हो जाते हैं. ऐसे में आतंकी संगठनों की ओर से नए रास्तों की तलाश भी की जा रही है.

    टूट गई आतंकियों की कमर

    दरअसल, पिछले कुछ समय से जम्मू कश्मीर में आतंकी घुसपैठ में बेहद कमी आई थी. आतंकियों की फंडिंग पर भी शिकंजा कसा गया था. मगर अब बदले हालात के बाद पाकिस्तान फिर से अपने नापाक इरादों को अंजाम देने की कोशिश में लग गया है. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक पिछले 1 हफ्ते में आतंकियों की तरफ से तेज हुई हलचल को देखते हुए माना जा रहा है कि घुसपैठ, टेरर फंडिंग और नार्को टेरेरिज्म जैसी घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है.

    गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में बताया था कि जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद, आतंकवादी गतिविधियों में 34 प्रतिशत की कमी और सुरक्षा बलों की मृत्यु में 54 प्रतिशत की कमी हुई है. मगर अब पाकिस्तान के ग्रे लिस्ट से बाहर आने के बाद मिल रही रिपोटरें ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं.

  • अमरनाथ तक बन रही सड़क का काम बर्फबारी से पहले खत्म करने में जुटा बीआरओ, अब 12 नहीं 5 घंटे में ही हो जाएंगे बाबा के दर्शन

    अमरनाथ तक बन रही सड़क का काम बर्फबारी से पहले खत्म करने में जुटा बीआरओ, अब 12 नहीं 5 घंटे में ही हो जाएंगे बाबा के दर्शन

     

    संबंधित अधिकारियों ने बताया है कि इस बार की बर्फबारी से पहले ही यहां पर ज्यादातर काम खत्म करने की कोशिश की जा रही है.

    अमरनाथ तक बन रही सड़क, अब 12 नहीं 5 घंटे में ही हो जाएंगे बाबा के दर्शन

    अमरनाथ की पवित्र गुफा (फाइल फोटो)

    अमरनाथ यात्रियों के लिए अब बाबा के दर्शन का रास्ता और भी आसान हो जाएगा. बालटाल से पवित्र गुफा तक सड़क बनाने का काम चल रहा है. बड़ी बात ये है कि इस सड़क निर्माण का काम सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने अपने जिम्मे ले लिया है. इस बड़े बदलाव के बाद से ही सड़क बनाने का काम जोरो पर हैं. संबंधित अधिकारियों ने बताया है कि इस बार की बर्फबारी से पहले ही यहां पर ज्यादातर काम खत्म करने की कोशिश की जा रही है. हालांकि प्रोजेक्ट पूरा होने में अभी करीब एक साल लग जाएगा

    बता दें कि फिलहाल बालटाल से बाबा की गुफा तक पहुंचने में सामान्य तौर पर 7 से 8 घंटे लग जाते हैं. अगर भीड़ ज्यादा होती है तो करीब 5 घंटे और लग जाते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन करने में 12 घंटे तक लग जाते हैं. अब इस सड़क के निर्माण पूरा हो जाने के बाद श्रद्धालुओं को महज 4 से 5 घंटे के अंदर ही बाबा के दर्शन हो जाएंगे.

    बता दें कि इससे पहले काम बहुत ही आराम से चल रहा था. जिससे इस सड़क के काम को पूरा होने में बहुत वक्त लग जाता. इस लेट लतीफी को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस सड़क का काम बीआरओ को सौंप दिया है. अब बीआरओ ने इस सड़क को बनाने, रखरखाव करने और प्रबंधन का जिम्मा उठाया है. 29 सितंबर से ही बीआरओ ने इस पर काम शुरू कर दिया था. यह एक चैलेंज के तौर पर लिया गया प्रोजेक्ट हैं जिसे बीआरओ ने जल्द से जल्द पूरा करने की ठानी है.

    वर्ल्ड क्लास बनेगा ट्रैक

    बता दें कि बालटाल से गुफा तक की दूरी फिलहाल 13.2 किलोमीटर है. इसके बीच में डोमेल, बरारी और संगम स्थान आते हैं. बालटाल से निकलते ही करीब 2.5 किलोमीटर का रास्ता काफी जोखिम भरा और खड़ी चट्टानों वाला है. अब इसे सुरक्षा की दृष्टि से वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है. इसका सीधा मतलब है कि यात्रा सुरक्षित और आरामदायक होगी. बीआरओ ट्रैक को और चौड़ा बनाने जा रही है ताकि खतरा और कम किया जा सके.

  • कार और वैन की हुई जबरदस्त टक्कर, नवजन्मे  नवजात समेत चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

    कार और वैन की हुई जबरदस्त टक्कर, नवजन्मे  नवजात समेत चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

     

    बूंदी : राजस्थान के बूंदी जिले में NH-52 पर ब्रेजा कार और मारुति वैन की भिड़ंत में एक परिवार के 3 सदस्यों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 2 घंटे का नवजात भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक उमर गांव की रेखा बाई (24) की शुक्रवार को डिलीवरी हुई थी। उसे बच्चा हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग उसकी काकी सास नंदू देवी (58) निवासी चांदा दंड जिला भीलवाड़ा, उसका पति हंसराज एक वैन में सवार होकर गांव ले जा रहे थे।

    इसी दौरान देवा खेड़ा के पास बूंदी से जयपुर की ओर तेज गति से जा रही कार ने वैन को टक्कर मार दी। इससे वेन के परखच्चे उड़ गए। वैन चालक पिंटू (27) की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शव को हिण्डोली चिकित्सालय लाया गया। गंभीर घायलों रेखा, नंदू बाई व नवजात को देवली चिकित्सालय ले जाया गया, जहां तीनों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

    रेखा बाई के पति हंसराज को गंभीर स्थिति में कोटा चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर उमर से बड़ी संख्या में लोग देवली व हिण्डौली पहुंचे। जहां पर चारों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

  • प्लेन टेक ऑफ के लिए रनवे पर दौड़ते समय  इंजन में लगी आग, डीजीसीए ने दिये जांच के आदेश बाल-बाल बचे इंडिगो प्लेन में सवार 184 यात्री…

    You are currently viewing बाल-बाल बचे इंडिगो प्लेन में सवार 184 यात्री, टेकआफ करते इंजन में लगी आग, डीजीसीए ने दिये जांच के आदेश

    184 passengers aboard the Indigo plane, the engine caught fire while taking off, DGCA ordered an inquiry
    प्लेन टेक ऑफ के लिए रनवे पर दौड़ते समय  इंजन में लगी आग, डीजीसीए ने दिये जांच के आदेश बाल-बाल बचे इंडिगो प्लेन में सवार 184 यात्री…
     

    नई दिल्लीः शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भर रहे एक इंडिगो प्लेन में सवार 184 यात्री उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब विमान के एक इंजन में धमाके के साथ आग लग गई। हालांकि पायलट ने खतरे को भांपते हुए विमान को रनवे पर ही रोक दिया। गौरतलब है कि दिल्ली से शुक्रवार रात बेंगलुरू की उड़ान भरने की तैयारी कर रहे इंडिगो के एक विमान के एक इंजन में आग लग गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना पर डीजीसीए ने कहा कि टेकऑफ के दौरान फ्लाइट के इंजन-2 में जोरदार धमाका सुना गया था, जिसके कारण उसमें आग लग गई। डीजीसीए के मुताबिक आग पर काबू कर फ्लाइट को ग्राउंडेड कर दिया गया है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है और इसमें जो भी दोषी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे प्लेन में मौजूद पैसेंजर ने बनाया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्लेन टेक ऑफ के लिए रनवे पर दौड़ता है, तभी अचानक चिंगारी उठने लगती हैं। देखते ही देखते चिंगारी आग का रूप ले लेती है। पायलट तुरंत प्लेन को रनवे पर ही रोक देता है। फिर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    बता दें कि इससे पहले भी अहमदाबाद से दिल्ली जा रही अकासा एयरलाइन्स की फ्लाइट से गुरुवार को एक पक्षी टकराया था। घटना के समय बोइंग 737 मैक्स 8 विमान हवा में 1900 फीट की ऊंचाई पर था। पक्षी के टकराने से विमान का अगला हिस्सा दब गया था। जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाले विमान को तकनीकी खराबी की वजह से जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।