गुजरात में बड़ा हादसा, केबल पुल टूटने से 400 लोग नदी में गिरे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मोरबी में दर्दनाक हादसा, अचानक नदी में गिरा हैंगिंग ब्रिज, 90 से ज्यादा लोगों की मौत
Gujarat s Morbi Cable bridge collapse: गुजरात के मोरबी में रविवार शाम दर्दनाक हादसा सामने आया है. मच्छु नदी में पुल टूटने से नदी में गिरकर 90 से ज्यादा लोगों के मौत हो गई है.
मोरबी : गुजरात के मोरबी में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज अचानक टूट जाने से करीब 400 लोग नदी में गिर गए। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग छट पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं।

रेस्क्यू टीमों ने कई लोगों को नदी से निकालकर अस्पताल भेज दिया है। वहीं अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। सभी लोगों को जल्द से जल्द नदी से बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते आज यहां काफी भीड़भाड़ थी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सैकड़ों की तादाद में लोग पुल पर मौजूद थे। यह पुल काफी पुराना बताया जा रहा है और कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत कराई गई थी। मरम्मद के बाद 5 दिन पहले ही इसे आम जनता के लिए फिर से खोला गया था।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट कर कहा, मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज गिरने की त्रासदी से मुझे गहरा दुख हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मैं इस संबंध में जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की है। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है।
मोरबी में रविवार शाम दर्दनाक हादसा सामने आया है. मच्छु नदी में पुल टूटने से नदी में गिरकर 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार केबल ब्रिज को पांच दिन पहले नवीनीकरण के बाद फिर से शुरू किया गया था. पुल गिरने से कई लोग नदी में गिर गए. हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य जारी किया गया. प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से पुल गिरने के बाद नदी में गिरे लोगों को बचाने की कोशिश में जुटा रहा. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे की भी घोषणा की.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट कर कहा कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं.









Leave a Reply