Category: NATIONAL

  • ‘वंदे भारत’ से जानवर टकराने के मामलों के बाद  सख्त हुआ RPF, कहा- अगर रेलवे ट्रैक पर घूमते मिले पशु तो…

     ‘वंदे भारत’ से जानवर टकराने के मामलों के बाद  सख्त हुआ RPF, कहा- अगर रेलवे ट्रैक पर घूमते मिले पशु तो…

     

    ट्रेनों से जानवरों के टकराने की हालिया घटनाओं को देखते हुए गांवों के सरपंचों को नोटिस जारी किया गया है, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि इन जानवरों को कंट्रोल किया जाए और उन्हें रेलवे लाइन के आसपास भटकने न दिया जाए.

    अब 'वंदे भारत' से नहीं टकराएंगे जानवर! RPF सख्त, कहा- अगर रेलवे ट्रैक पर घूमते मिले पशु तो...

    RPF ने सरपंचों को लिखा पत्र, पशुओं के मालिकों को दी दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी.

    वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से आवारा पशुओं के टकराने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अब रेलवे प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की पहल की है. दरअसल रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) की मुंबई डिवीजन ने गांवों के सरपंचों को पत्र लिखा है और यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त हिदायत दी है कि लावारिस और आवारा पशु रेलवे ट्रैक के आसपास न घूमे. आरपीएफ ने चेतावनी देते हुए यह भी कहा है कि अगर पशु रेलवे लाइन के आसपास भटकते मिले तो इनके मालिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पालघर आरपीएफ द्वारा 28 अक्टूबर को लिखे गए एक लैटर में कहा गया है कि कई आवारा पशु रेलवे ट्रैक के किनारे घूमते पाए जाते हैं. कई बार वो ट्रैक पर भी आ जाते हैं. जिसकी वजह से उनके कुचलने की घटनाएं होती हैं. आरपीएफ ने इन क्षेत्रों के सरपंचों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सभी आवारा पशुओं को गौशाला भेजा जाए. सीनियर डिवीजनल सिक्योरिटी कमिश्नर (वेस्ट रेलवे) विनीत खरब ने कहा कि पशुओं को रेलवे ट्रैक के आसपास आने और घूमने से रोकने के लिए सरपंचों और जिला कलेक्टरों को नोटिस भेजकर ग्रामीणों में जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है.

    गांवों के सरपंचों को नोटिस जारी

    उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र के पालघर से लेकर सूरत के उधना तक कई ऐसे छोटे गांव हैं, जहां काफी संख्या में पशु हैं. ट्रेनों से जानवरों के टकराने की हालिया घटनाओं को देखते हुए इन गांवों के सरपंचों को नोटिस जारी किया गया है, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि इन जानवरों को कंट्रोल किया जाए और उन्हें रेलवे लाइन के आसपास भटकने न दिया जाए. क्योंकि ये दुर्घटनाएं सिर्फ ट्रेन के इंजन को नुकसान नहीं पहुंचातीं, बल्कि यात्रियों की जान भी खतरे में डालती हैं.’

    आरपीएफ के मुंबई डिवीजन के मुताबिक, जनवरी से लेकर अब तक इस साल लगभग 1 हजार से ज्यादा नोटिस जारी किए गए हैं और इन गांवों के जंक्शनों और चौकों जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में 50 से ज्यादा जागरूकता अभियान भी चलाए गए हैं. इन अभियानों में ग्रामीणों को अपने पशुओं की देखरेख करने के लिए आगाह किया गया है. पिछले महीने यानी अक्टूबर में पशुओं के वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से टकराने की तीन घटनाएं देखी गईं.

    पशुओं से कई बार टकराई वंदे भारत

    29 अक्टूबर को मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुजरात के अतुल स्टेशन के पास गाय से टकरा गई थी, जिसके चलते ट्रेन को गंतव्य तक पहुंचने में 20 मिनट की देरी हुई. यही नहीं, ट्रेन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था. इससे पहले, 6 अक्टूबर को गुजरात के वटवा और मणिनगर रेलवे स्टेशनों के बीच मुंबई से गांधीनगर जाते समय इस ट्रेन की चपेट में आने से चार भैंसों की मौत हो गई थी. अगले दिन यानी सात अक्टूबर को हुई इसी तरह की दूसरी घटना में ट्रेन मुंबई जाते समय गुजरात के आणंद के पास एक गाय से टकरा गई थी.

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान और चीन को फिर लताड़ा, आतंकवाद पर सुनाई खरी-खरी

     

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान और चीन को फिर लताड़ा, आतंकवाद पर सुनाई खरी-खरी

     

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के विदेश सचिव विनय कवात्रा ने कहा कि उन लोगों को तलब किया जाना चाहिए जो आतंकवादियों को सुरक्षित आश्रय देते हैं और साथ ही जो उनके साथ खड़े होते हैं और उनके बचाव में आगे आते हैं.

    UNSC में भारत ने पाकिस्तान और चीन को फिर लताड़ा, आतंकवाद पर सुनाई खरी-खरी

    संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के विदेश सचिव ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्‍तान और चीन पर निशाना साधा.

    भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर पाकिस्तान और चीन को लताड़ लगाई है. संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में भारतीय सचिव विनय कवात्रा ने पाकिस्तान और चीन की ओर इशारा करते हुए कहा कि आतंकवाद को रोकने के लिए हमें वैश्विक रूप से काम करना चाहिए. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि उन्हें तलब करो जो आतंकवादियों को सुरक्षित आश्रय मुहैया कराते हैं और यूएनएससी के प्रतिबंधों को लेकर उनके बचाव में आते हैं. विदेश सचिव विनय कवात्रा ने घाना की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की खुली बहस में भाग लेते हुए ये बातें कहीं. बैठक का विषय शांति स्थापना और स्थायी शांति था.

    कवात्रा ने कहा, आतंकवाद से उत्पन्न खतरे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट आवाज की जरूरत है. हमें मेजबान देश के सुरक्षाबलों की क्षमताओं को मजबूत करना चाहिए, वित्तीय संसाधनों तक आतंकवादी ताकतों की पहुंच रोकने के लिए हाथ मिलाना चाहिए और सामूहिक रूप से उन लोगों को तलब किया जाना चाहिए जो आतंकवादियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करते हैं और साथ ही जो उनके साथ खड़े होते हैं और उनके बचाव में आगे आते हैं.

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से मिले विदेश सचिव

    भारत के विदेश सचिव विनय कवात्रा ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस सहित संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा की. कवात्रा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष साबा कोरोसी से भी मुलाकात की और उन्होंने सत्र के लिए पीजीए की प्राथमिकताओं तथा भारत की इनमें भागीदारी के संबंध में चर्चा की. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने गुरुवार को ट्वीट किया, विदेश सचिव विनय कवात्रा ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस से मुलाकात कर चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा की.

  • पॉल्यूशन का स्तर हुआ खतरनाक! बढ़ते वायु प्रदूषण की मार के चलते कल से स्कूल बंद- GRAP 4 लागू

    पॉल्यूशन का स्तर हुआ खतरनाक! बढ़ते वायु प्रदूषण की मार के चलते कल से स्कूल बंद- GRAP 4 लागू

     

    नई दिल्ली : दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। जिसे लेकर दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने कल से दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पांचवीं से ऊपर की क्लास में आउटडोर एक्टिविटी नहीं होगी। मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि दिल्‍ली में वाहनों के लिए ऑड-इवेन लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है।

    दिल्‍ली में कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली उपराज्यपाल वी के सक्सेना से आग्रह किया है कि जब तक दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो जाता तब तक अस्थायी रूप से दिल्ली के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी करें जिससे बच्चों को प्रदूषण से होने वाली किसी भी बीमारी से बचाया जा सके।

    खंडेलवाल ने कहा की दिल्‍ली में GRAP 4 लागू हो गया है क्योंकि ऐयर इंडेक्स 450 को पार कर गया है। यह दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। पूरी दिल्ली रेड जोन में है जो बेहद चिंताजनक है, ऐसे में बचाव के हर संभव एहितियाती कदम उठाये जाने बहुत ज़रूरी है।

    उन्होंने यह भी कहा की उचित होगा यदि ऑफिसों में वर्क फ्रॉम होम को प्रमोट किया जाए और स्कूलों को भी ऑनलाइन पढ़ाई कराने को कहा जाए। प्रदूषण के कारण सांस लेते समय जहरीली हवा लेने का ख़तरा बना रहता है। खास तौर पर बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए यह स्थिति बड़ी खराब है।

  • वृन्दावन के एक होटल में लगी भयंकर आग से दो कर्मचारियों की मौत, एक घायल

    वृन्दावन के एक होटल में लगी भयंकर आग से दो कर्मचारियों की मौत, एक घायल

     

    मथुरा- उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृन्दावन कस्बे में गुरुवार को एक होटल में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई जब कि एक अन्य घायल हो गया।

    पुलिस के अनुसार घायल कर्मचारी बिजेन्दर (50 साल) को गंभीर अवस्था में आगरा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उसकी स्थिति स्थिर बताई जा है। वह आग बुझाने के चक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया।

    सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि मृत कर्मचारियों की पहचान 27 वर्षीय उमेश एवं 45 वर्षीय बीरी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि बसेरा ग्रुप के वृन्दावन गार्डेन होटल में आज सुबह लगभग 05 बजे आग लग गयी। यह होटल मथुरा वृन्दावन मार्ग पर रामकृष्ण मिशन अस्पताल के पास स्थित है। फायर ब्रिगेड के अनुसार आग को आधा घंटे से कम समय में ही बुझा लिया गया था। जिस समय आग लगी उस समय दोनों मृत कर्मचारी स्टोर रूम में थे। जिला मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि होटल में अग्निशमन का कोई प्रबंध नही था। इसी कारण उसे 10 अक्टूबर को नोटिस दिया गया था। हाल ही में होटल में इस दिशा में काम शुरू हो गया था, किंतु आग लगने के समय होटल में आग बुझाने के कोई प्रबंध नही थे। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।

  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर फायरिंग करने वाले हमलावर ने किए कई खुलासे, यह बतलाई ; इमरान पर की गोलीबारी वजह

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर फायरिंग करने वाले हमलावर ने किए कई खुलासे, यह बतलाई ; इमरान पर की गोलीबारी वजह

     

    लाहौर- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग होने के दौरान इमरान के पैरों में गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। वहीं रैली में कई अन्य लोग भी घायल हुए है। इस बीच रैली में गोली चलाने वाले हमलावर की वीडियो सामने आई है। जिसमें वह बता रहा है कि आखिर उसने क्यों इमरान खान की रैली में फायरिंग की।

    इमरान पर गोली चलाने वाले ने एक पाकिस्तानी चैनल से बात की। जिसकी वीडियो भी वायरल हो रही है। इस दौरान उसने कहा कि इमरान खान मुल्क को गुमराह कर रहे हैं। वे अपनी रैली के दौरान सिर्फ शोर शराबा कर रहे हैं। अजान के दौरान भी डेक बजाकर शोर मचाया जा रहा है। इससे नाराज होकर मैंने उन्हें मारने की कोशिश की। मैं सिर्फ इमरान को मारना चाहता था। मुझे किसी ने नहीं भेजा है। मैं अकेला हूं और जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं।

     

    * पुलिसवाले हमलावर से पूछते हैं कि उसने इमरान खान पर हमला क्यों किया? इसपर वह कहता है कि इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहे थे और वह उससे देखा नहीं गया। हमलावर ने आगे कहा कि मैंने सिर्फ इमरान खान को मारने की पूरी कोशिश की थी।

    * इमरान खान को मारने की प्लानिंग क्यों की? इसपर हमलावर ने कहा कि उधर अजान हो रही होती थी, उधर ये लोग डैक (ऑडियो सिस्टम) लगाकर शोर करते थे। जिस चीज को मैंने अच्छा नहीं माना।

    * हमलावर ने आगे कहा कि मैंने यह हमला करने का प्लान उस दिन बनाया था जिस दिन इमरान ने लाहौर से रैली (आजादी मार्च) शुरू की थी।

    * क्या इस हमले में उसके साथ कोई और भी था?
    इसपर हमलावर ने कहा कि मैंने हमले का प्लान अकेले बनाया और हमले को अकेले ही अंजाम दिया। वह बोला कि मैं बाइक पर अकेले आया था, जिसे मैंने अपने मामा की दुकान पर खड़ा किया था।

    हमले में शामिल इस शख्स का नाम फैसल भट्ट बताया जा रहा है। इसे हमले के दौरान रैली में मौजूद एक शख्स ने पकड़ लिया था। फिर संदिग्ध को पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

  • इमरान खान पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने के बाद अस्पताल में इलाज जारी…

    इमरान खान पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने के बाद अस्पताल में इलाज जारी…

    इमरान खान पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने के बाद अस्पताल में इलाज जारी…

     

    Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर वजीराबाद शहर में हमला हुआ है. हमले में इमरान खान घायल हो गए हैं. उनके पैर में गोली लगी है. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर वजीराबाद शहर में हमला हुआ है. हमले में इमरान खान घायल हो गए हैं. उनके पैर में गोली लगी है. इमरान खान पर ये हमला आजादी मार्च के दौरान हुआ है. हमले में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं.

    फायरिंग करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इमरान खान पर हुए हमले पर भारत का बयान आया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि हालात पर हमारी नजर है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, यह घटना अभी हुई है. हम करीब से नजर रख रहे हैं और हम चल रहे घटनाक्रम पर नजर रखेंगे. इस बीच, हमले के बाद इमरान खान का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि अल्लाह ने मुझे नई जिंदगी दी है. मैं दोबारा पूरी ताकत से लड़ूंगा.

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने क्या कहा?

    इमरान खान पर हुए हमले की शहबाज शरीफ ने निंदा की है. उन्होंने कहा कि मैंने गृह मंत्री से घटना की रिपोर्ट मांगने को कहा है. मैं इमरान खान और घायल लोगों के जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं.

    खतरे से बाहर हैं इमरान खान 

    इमरान खान के विरोध मार्च के दौरान उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया जिसमें उनके पैर में गोली लगी है, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं. एक अज्ञात हमलावर ने पंजाब के वजीराबाद कस्बे के अल्लाहवाला चौक के पास गोलियां चलाईं. जियो टीवी के फुटेज के अनुसार 70 वर्षीय खान के दाहिने पैर में गोली लगी है. चैनल ने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर हैं.

    एआरवाई न्यूज के अनुसार खान की हालत खतरे से बाहर है. एआरवाई न्यूज को खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का मुखपत्र माना जाता है. खान की पार्टी के वरिष्ठ नेता असद उमर ने एआरवाई न्यूज को बताया कि खान के पैर में एक गोली लगी है. उन्होंने कहा कि इस हमले में छह लोग घायल हुए हैं और स्थानीय नेता अहमद चट्ठा सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

    उमर ने कहा, खान को सड़क मार्ग से लाहौर ले जाया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें गोली लगी है. उन्होंने कहा कि खान के प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को बदलते हुए नहीं देख सकते हैं. उन्होंने हमले के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया.

    जियो टीवी की खबर के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री जिस कंटेनर-ट्रक में यात्रा कर रहे थे, उस पर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की. चैनल के अनुसार एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है.

    शुरू में बताया गया था कि खान सुरक्षित हैं जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं. हालांकि, बाद में पता चला कि खान भी घायल हैं और उनके पैर में गोली लगी है.ऐसी भी खबरें हैं कि खान के करीबी सीनेटर फैसल जावेद भी इस हमले में घायल हुए हैं.

  • मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम चरण पादुका की पूजा कर श्री राम कर्मभूमि रथ यात्रा को रथ को किया रवाना

    मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम चरण पादुका की पूजा कर श्री राम कर्मभूमि रथ यात्रा को रथ को किया रवाना

     

     

     

    लखनऊ-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को श्रीराम चरण पादुका की विधि विधान से की पूजा अर्चना कर श्री राम कर्मभूमि रथ यात्रा को रवाना किया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं साधु संत मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने साधु संतों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना की। उन्होंने गंगा जल से आचमन कर श्रीराम चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर भगवान श्रीराम से लोक कल्याण की मंगलकामना की।

    उन्होंने श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना कर श्री राम कर्मभूमि यात्रा का शुभारंभ किया। श्री राम कर्मभूमि यात्रा अयोध्या से बक्सर होते हुए जनकपुर तक जाएगी। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी विधि विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने नारियल फोड़कर श्रीराम चरण पादुक रथ को रवाना किया। इससे पहले साधु संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्रीराम पर आधारित पुस्तक और गंगा जल भेंट किया।

  • भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होगा मतदान; 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

    भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होगा मतदान; 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

    भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान, दो चरणों में होगा मतदान; 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

     

    Gujarat Election News: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग (EC) ने कर दिया है. गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे.

    भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने गुजरात विधान सभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) की तारीखों का ऐलान कर दिया है. गुजरात (Gujarat) में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा. 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे (Gujarat Assembly Election Results) आएंगे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 182 सीटों पर 4.9 करोड़ से अधिक वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 51,000 से ज्यादा मतदान केंद्र निर्धारित, जिनमें 34,000 से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में हैं.

    गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होगी वोटिंग

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे. 89 सीटों के लिए वोटिंग 1 दिसंबर को और 93 सीटों के लिए मतदान 5 दिसंबर को होगा. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम मतदान प्रतिशत वाले केंद्रों की पहचान की गई है, वहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे. हम वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोट डालने में शहरी लोगों की उदासीनता पर भी गंभीरता से ध्यान दे रहे हैं.

    8 दिसंबर को आएंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे

    बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों के साथ गुजरात चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की थी. हालांकि, गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ 8 दिसंबर को ही आएंगे. चुनाव आयोग ने 14 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी. हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को एक चरण में वोटिंग होगी.

    गौरतलब है कि चुनाव आयोग की तरफ से गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही गुजरात बीजेपी की एक अहम बैठक शुरू हो चुकी है. ये मीटिंग 3 दिन तक चलेगी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं. वो इस अहम मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे हैं. शाह के साथ इस बैठक में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और गुजरात बीजेपी चीफ सीआर पाटिल भी शामिल हुए हैं. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में टिकट बंटवारे पर चर्चा होगी.

  • वर्ष 2000 में हुए लाल किला अटैक के दोषी की फांसी की सजा बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई आतंकी की याचिका

    वर्ष 2000 में हुए लाल किला अटैक के दोषी की फांसी की सजा बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई आतंकी की याचिका

    नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने साल 2000 में हुए लाल किले पर हमले के दोषी मोहम्मद आरिफ उर्फ अशफाक की फांसी की सजा को बरकरार रखा है। कोर्ट ने मोहम्मद आरिफ की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद 10 अगस्त 2011 को आतंकी अशफाक को फांसी की सजा सुनाई थी।

    सुप्रीम कोर्ट में 5 जजों की संवैधानिक पीठ ने जुलाई 2019 को पाकिस्तानी नागरिक आरिफ उर्फ अशफाक की उस याचिका को मंजूर कर लिया था, जिसमें ओपन कोर्ट में दोबारा पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई की मांग की गई, जिस पर अदालत ने इसकी अनुमति दे दी थी। हालांकि आज कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

    बता दें कि आतंकी हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी आरिफ को मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। 22 दिसंबर 2000 को हुए इस आतंकी हमले में तीन जवानों के साथ कई आतंकी भी मारे गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद 10 अगस्त 2011 को आतंकी आरिफ को फांसी की सजा सुनाई थी, लेकिन अब तक उसे फंदे पर लटकाया नहीं गया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुरेंद्र संड के पास थी और कश्मीर लेकर दिल्ली आए थे।

    सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में आतंकी आरिफ ने कहा था कि उसकी पुनर्विचार याचिका ओपन कोर्ट में नहीं सुनी गई थी। इसलिए यह न्याय हित में होगा अगर उसकी पुनर्विचार याचिका ओपन कोर्ट में दोबारा सुन ली जाए।

    सुप्रीम कोर्ट पहले ही अशफाक की फांसी की सजा पर मुहर लगा चुका है। देश की सबसे बड़ी अदालत आज दोबारा से दायर की गई पुनर्विचार याचिका पर फैसला सुनाया जाएगा।

    यह फैसला इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोषी की ओर से इस मामले में दोबारा पुनर्विचार याचिका तब दाखिल की गई जबकि सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक फैसले में यह कहा गया कि हरेक पुनर्विचार याचिका की सुनवाई ओपन कोर्ट में होनी चाहिए।

  • जानें किस राज्य के मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिग..

    जानें किस राज्य के मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिग..

    नई दिल्ली- मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक बुधवार को खराब मौसम के कारण उमियम झील के पास उनके हेलीकॉप्टर की इंरजेंसी लैंडिग हुई। इससे पहले हेलीकॉप्टर को ऊपरी शिलांग के एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) पर उतारने की योजना थी, जो कामयाब नहीं हो सकी। इसमें विफल होने के बाद हेलीकॉप्टर की उमियम झील के पास इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

     

    मुख्यमंत्री राज्य के पश्चिमी हिस्से में गारो हिल्स में अपने निर्वाचन क्षेत्र के आधिकारिक दौरे से लौट रहे थे। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को उमियम झील के पास यूनाइटेड क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड में उतरना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने परिसर में सुंदर दृश्यों का आनंद लिया, कॉलेज के कर्मचारियों से मुलाकात की और कैंटीन में दोपहर का भोजन किया। उन्होंने कहा, मौसम वास्तव में अप्रत्याशित है। हमें सुरक्षित वापस लाने के लिए कैप्टन और पायलट का धन्यवाद।

    सीएम ने शेयर किया वीडियो
    ट्वीट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह कॉलेज के मैदान पर चलते, आपात लैंडिंग के बारे में बताते और दोपहर का भोजन करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘क्या एडवेंचर था।”

    उन्होंने कहा, सुरक्षा कारणों से हमने मार्ग बदल लिया और यह अच्छा रहा। हम शहर वापसी के लिए रास्ता तय करेंगे। इससे पहले दिन में, वह ऑल सोल्स डे के अवसर पर अपनी मां के साथ अपने पिता पी ए संगमा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करते देखे गए।

    बता दें, कुछ समय पहले कोनराड के संगमा के घर पर रात में अज्ञात बदमाशों द्वारा पेट्रोल बम फेंकने का मामला भी सामने आया था। पुलिस ने ये जानकारी देते हुए बताया कि घटना रात करीब सवा दस बजे हुई, जब गाड़ी पर सवार होकर आए उपद्रवियों ने ऊपरी शिलांग के थर्ड माइल में स्थित मुख्यमंत्री के निजी आवास के परिसर में पेट्रोल से भरी दो बोतलें फेंक दीं। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।